बदलते मौसम में रहें सावधान-डॉ संजय कुमार सिंह होम्योपैथ चिकित्सक।

रिपोर्ट- रोहित सिंह

Editor yash pathak 9140290705

चोपन। मौसम के जबरदस्त बदलाव से हमें आपको सतर्क होने की जरूरत है शीत लहर की चपेट साथ में कोरोनावायरस का असर लोगों को परेशान करके रख दिया है ऐसी स्थिति में हमारा आपका दायित्व बनता है कि मौसम के अनुरूप अपने आप को डालने का प्रयास करें क्योंकि ठंडक से बचाव के लिए गर्म कपड़े हमेशा पहने सुबह टहलने की आदत हो तो उसमें थोड़ा सा परिवर्तन लाएं प्राणायाम और व्यायाम अवश्य करें घरों से बाहर निकलते समय कपड़ों के चयन में सावधानी जरूरी है पेय पदार्थों में आयुर्वेद पद्धति से बना हुआ काढ़ा गरम पानी गरम भोजन का ही सेवन करें यदि घर में अलाव जलाते हैं तो रात को कमरा बंद करके ना रखें ऐसी एक्सरसाइज करें जिसे फेफड़े को बल मिले और ऑक्सीजन लेवल आपका मेंटेन रहे बहुत अति आवश्यक हो तभी घरों से बाहर निकले कुछ समय धूप में अवश्य बैठे सरल सुपाच्य पौष्टिक भोजन ग्रहण करें रात को हल्दी युक्त दूध अवश्य लें अत्यधिक ठंड की वजह से रक्त नालियों में रक्त का संचार अच्छे से नहीं हो पाता है जिससे शरीर को परेशानी होती है कोरोना काल चल रहा है ऐसे में हमारी और भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है ठंड में कुछ होम्योपैथिक दवाओं के किट अवश्य रखें क्योंकि इस पद्धति में दवाओं का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है इसलिए हर आयु वर्ग के लोगों में विशेष लोकप्रिय है अस्थमा हृदय रोगी वह मोटापा से ग्रसित लोगों को विशेष सावधानी की जरूरत है आपको इस ठंड में लापरवाही नहीं बरतनी है क्योंकि छोटी सी चूक जीवन को खतरे में डाल सकता है बुजुर्गों छोटे बच्चों व महिलाओं को काफी ध्यान देने की जरूरत है इस मौसम में सर्दी खांसी जुखाम ना होने पाए इसका विशेष ध्यान देना है ठंड के मौसम मैं रात को जब भी बाथरूम जाएं शरीर पर कपड़े अवश्य रखें क्योंकि असंतुलित तापक्रम होने से हाइपोवॉलूमिक शॉक की संभावना बन जाती है

बदलते मौसम में रहें सावधान-डॉ संजय कुमार सिंह होम्योपैथ चिकित्सक।

रिपोर्ट- रोहित सिंह

Editor yash pathak 9140290705

चोपन। मौसम के जबरदस्त बदलाव से हमें आपको सतर्क होने की जरूरत है शीत लहर की चपेट साथ में कोरोनावायरस का असर लोगों को परेशान करके रख दिया है ऐसी स्थिति में हमारा आपका दायित्व बनता है कि मौसम के अनुरूप अपने आप को डालने का प्रयास करें क्योंकि ठंडक से बचाव के लिए गर्म कपड़े हमेशा पहने सुबह टहलने की आदत हो तो उसमें थोड़ा सा परिवर्तन लाएं प्राणायाम और व्यायाम अवश्य करें घरों से बाहर निकलते समय कपड़ों के चयन में सावधानी जरूरी है पेय पदार्थों में आयुर्वेद पद्धति से बना हुआ काढ़ा गरम पानी गरम भोजन का ही सेवन करें यदि घर में अलाव जलाते हैं तो रात को कमरा बंद करके ना रखें ऐसी एक्सरसाइज करें जिसे फेफड़े को बल मिले और ऑक्सीजन लेवल आपका मेंटेन रहे बहुत अति आवश्यक हो तभी घरों से बाहर निकले कुछ समय धूप में अवश्य बैठे सरल सुपाच्य पौष्टिक भोजन ग्रहण करें रात को हल्दी युक्त दूध अवश्य लें अत्यधिक ठंड की वजह से रक्त नालियों में रक्त का संचार अच्छे से नहीं हो पाता है जिससे शरीर को परेशानी होती है कोरोना काल चल रहा है ऐसे में हमारी और भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है ठंड में कुछ होम्योपैथिक दवाओं के किट अवश्य रखें क्योंकि इस पद्धति में दवाओं का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है इसलिए हर आयु वर्ग के लोगों में विशेष लोकप्रिय है अस्थमा हृदय रोगी वह मोटापा से ग्रसित लोगों को विशेष सावधानी की जरूरत है आपको इस ठंड में लापरवाही नहीं बरतनी है क्योंकि छोटी सी चूक जीवन को खतरे में डाल सकता है बुजुर्गों छोटे बच्चों व महिलाओं को काफी ध्यान देने की जरूरत है इस मौसम में सर्दी खांसी जुखाम ना होने पाए इसका विशेष ध्यान देना है ठंड के मौसम मैं रात को जब भी बाथरूम जाएं शरीर पर कपड़े अवश्य रखें क्योंकि असंतुलित तापक्रम होने से हाइपोवॉलूमिक शॉक की संभावना बन जाती है

डीआईजी मिर्जापुर रामकृष्ण भारद्वाज द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत मिर्जापुर पुलिस अधिकारियों के साथ की गई अपराध समीक्षा बैठक..

रिपोर्ट सुधीर सिंह

पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर “रामकृष्ण भारद्वाज” द्वारा पुलिस लाइन मीरजापुर के सभागार कक्ष मे अपराध समीक्षा एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2022 के संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक मीरजापुर व समस्त राजपत्रित अधिकारी के साथ की गई.. बैठक में दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश ।

Editor yash pathak 9140290705

आज दिनांक 18.01.2022 को समय 11.00 बजे पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र द्वारा पुलिस लाइन मीरजापुर के सभागार कक्ष में पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर व समस्त राजपत्रित अधिकारी के साथ गोष्ठी की गयी ।
उक्त गोष्ठी मे उपस्थित सभी राजपत्रित अधिकारीगण को शासन व उच्चाधिकारीगण द्वारा निर्गत आदेशों/निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराये जाने एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः पालन करायेंl चुनाव में बाधा पहुंचाने की मंशा रखने वाले अराजक तत्वों का पहले ही चिन्हीकरण करते हुए पाबन्द कर कार्यवाही करायेंl
जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु सर्वप्रथम अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु दिशा-निर्देश दिए गये। वांछित अभियुक्तों, इनामिया, जिलाबदर, एन0बी0डब्ल्यू0 के विरूद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने व शातिर अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा, गैगेस्टर आदि की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। साम्प्रदायिक भावना भड़काने वालों/असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने व छोटी से छोटी बातों का संज्ञान लेने, सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के साथ-साथ डिजिटल वालेंटियर ग्रुप को अपडेट करते हुए साथ नियमित मीटिंग कर, उनका सहयोग लेने का निर्देश दिया गया ।
विधानसभा चुनाव 2022 के तहत लाइसेंसी शस्त्र को जमा करने के कार्य में तेजी लाये और पूर्व के चुनाव में दबंगता दिखाने वालों की हिस्ट्री पता कर चिन्हित किया जाए तथा उन्हें सुसंगत धाराओं में पाबन्द किया जाए । कोई भी दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति किसी मतदाता को अपने पक्ष या किसी के पक्ष में मतदान करने का दबाव कदापि न बना पावें, इसलिए उनको पहले से चिन्हित कर पाबन्द कर दिया जाए।
सत प्रतिशत क्रिटिकल और वलनरेबल मतदान केंद्रों का निरीक्षण करके ग्रामीणों के बीच में आपसी सौहार्द बनाये रखने के सम्बन्ध में बैठक करके हर मतदाता को यह संदेश दिया जाय कि वे भयमुक्त होकर अपना मतदान अपने विवेक से करें ।
फोर्स को ठहरने के लिए मूलभूत सुविधाओं वाले विद्यालयों को चिन्हित कर लिया जाए । यह भी बताया गया कि आप सभी लोग जब भी क्षेत्र में निकले तो कोविड-19 से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत लोगों से नियमो का कड़ाई से पालन करायें तथा मास्क, सेनिटाइजर, सोशल डिस्टेंस का पालन करने हेतु जागरुक करें तथा आमजनमानस के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न किया जाय सहित अन्य महत्वपुर्ण बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

उक्त गोष्ठी में पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक मीरजापुर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी चुनाव एवं समस्त क्षेत्राधिकारी, चुनाव निरीक्षक रेंज कार्यालय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

अर्द्ध सैनिक बल ने कछवां पुलिस के साथ किया रूट मार्च।

राजन केशरी की रिपोर्ट

Editor yash pathak 9140290705

कछवां (मीरजापुर): आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सोमवार को क्षेत्राधिकारी सदर शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी और थाना प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने पैरा मिलिट्री सहित सर्किल के पुलिस बल के साथ नगर पंचायत कस्बा बाजार सहित संवेदनशील गावों का रूट मार्च किया। और एनाउंसमेंट करके विधानसभा चुनाव में लोगो को सुरक्षा का भरोसा दिलाया रूट मार्च के दौरान पुलिस बल के बूटो की धमक को सुनकर हर कोई देखता ही रह गया।कस्बा बाजार के थाना चौकी बैंक चौराहा बजहां बरैनी आदि क्षेत्र का भ्रमण कर रूट मार्च थाना पर पहुंचा। सीओ सदर शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए रूट मार्च निकाला जा रहा है। मतदाता भयमुक्त होकर मतदान करें। चुनाव आयोग के मंशा के अनुरूप निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान कराना है। रूट मार्च के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने मतदाताओं से सुरक्षा का भरोसा दिया। वही कस्बा निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को साथ लेकर क्षेत्रों में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस टीम ने विधानसभा चुनाव के शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूर्ट मार्च के बाद। थाना क्षेत्र के कई हिस्ट्रीशीटरों के यहां भी दबिश दी गई।

2022 काग्रेस का साथ प्रदेश का होगा विकास- प्रेम बिहारी उपाध्यक्ष

यूपी में किसान ब्यापारी पिछड़ा वर्ग छात्र लाएंगे परिवर्तन

रिपोर्ट आशुतोष पाठक

Editor yash pathak 9140290705

भदोही।चुनावके नजदीक आते ही जहा हर पार्टी के नेताओं ने डोर टू डोर कैंपेन शुरू कर दिया है वही भदोही विधान सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पद के चर्चित उम्मीदवार प्रेमबिहारी उपाध्याय सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी अपने समर्थकों के साथ तेजी से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचा रहे हैं प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान प्रेमबिहारी उपाध्याय ने कहा कि अगर पार्टी उन्हें मौका देगी तो वो अपने क्षेत्र में विकास की एक बड़ी रूपरेखा तैयार करेंगे साथ ही उन्होंने कहा की प्रियंका गांधी के नेतृत्व में महिलाओं को कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व करने का मौका मिल रहा है उन्होंने कहा की भाजपा सरकार में जनता महंगाई से त्रस्त है लोग बेरोजगार है किसान सड़कों पे है और सरकारी संपत्तियां नीलाम की गई है इस बार किसान बेरोजगार ब्यापारी छात्र व मतदाता 2022 में इसका जबाव देने के लिए तैयार है ।

जनपदीय पुलिस द्वारा दबिश देते हुए 10 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 125 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामदगी करते हुए भारी मात्रा में लहन भी किया गया नष्ट।

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार जनपद सोनभद्र में पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें शराब की दुकानों का निरीक्षण/चेकिंग सहित अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में दिनांक 16.01.2022 को जनपद के थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना दुद्धी पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से 20 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना पिपरी पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना अनपरा पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर, थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से 20 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब (कुल 10 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से 125 लीटर अवैध कच्ची शराब ) बरामद करते हुए लहन भी नष्ट किया गया व उक्त बरामदगी के सम्बंध मे सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की गयी ।

सूर्य नारायण के स्वरूप में पूजे गए बड़े शिव

रिपोर्ट आशीष मोदनवाल

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज नगर के प्राचीन बड़े शिव मंदिर पर सोमवार की देर रात बाबा बड़े शिव का सुगंधित पुष्पों से अलौकिक श्रृंगार किया गया था इस दौरान आयोजकों द्वारा बाबा बड़े शिव को सूर्य नारायण भगवान के स्वरुप में श्रृंगार कर उनका विशेष पूजन और महा आरती कराया गया महा आरती के पश्चात भक्तों में प्रसाद वितरण कराया गया इस दौरान मुख्य रूप से शिव परिवार के दीपक मोदनवाल बाबा लाल जायसवाल शिव अग्रहरि डॉ कोमल मोदनवाल पिंटू हलवाई अनूप जायसवाल सभासद पुजारी सुरेंद्र विश्वकर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

प्राचीन दुर्गा मंदिर के पुजारी महेश पंडा नही रहे

रिपोर्ट आशिष मोदनवाल

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज नगर के सदर मोहाल स्थिति प्राचीन दुर्गा मंदिर के बयोबृद्ध 105 वर्षीय पुजारी महेश पंडा का शुक्रवार की देर रात निधन हो गया शनिवार को इनका अंतिम संस्कार रामपुर घाट पर सम्पन्न हुवा जहाँ इनके कनिष्ठ पुत्र पत्रकार रमेश पंडा ने मुखाग्नि दिया वही निधन की खबर मिलते ही देर रात आवास पर लोगो की भीड़ जमा हो गयी थी सुबह अंतिम यात्रा में नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रह्लाद दास गुप्ता सभासद डॉ आनंद कुमार गुप्ता कोमल सतीस गुप्ता बाबा कौशल अनूप जायसवाल सभासद रिंकू मोदनवाल चंदन मोदनवाल पत्रकार अरुणेश पांडेय पत्रकार सहित भारी संख्या में ब्यापारियों ने भाग लिया ये भरा पूरा परिवार छोड़ गये इनके जेष्ठ पुत्र दिनेश पंडा जौनपुर में शीतला चौकिया माता के पुजारी है वही धनेश पंडा जी भी वरिष्ठ पत्रकारिता में कई नामचीन अखबारों में कलम के सिपाही रहे इनके निधन पर संत केशव कृपाल पांडेय महराज ने कहा कि महेश पंडा जी अपने सरल स्वभाव मृद भाषी होने के कारण जाने जाते रहे व जीवन पर्यंत नगर वासियो के सुख दुःख में भागीदारी निभाये इनके निधन से नगर की अपूर्णीय छति हुई ।

दबंगों द्वारा माँ बेटी को मार कर किया बुरी तरह से घायल, पुलिस द्वारा नही किया गया कार्यवाही

मीरजापुर से सुधीर सिंह की रिपोर्ट

Editor yash pathak 9140290705

मिर्जापुर। थाना कोतवाली कटरा अंतर्गत आज दिनांक 16 जनवरी को नगर के बाग कुंजलगीर में दबंगो द्वारा महिलाओं को दौड़ा दौड़ा कर मारने पीटने का मामला प्रकाश में आया है वायरल वीडियो में आप खुद देख सकते हैं किस तरह युवक महिलाओं व बच्चियों को पीट रहा है। जानकारी के अनुसार एक महिला को लगभग 6 से 7 टांका भी लगा है मामला थाना कोतवाली कटरा में पंजीकृत कराया गया लेकिन कोतवाली कटरा द्वारा हल्का धारा 323,504 में पंजीकृत किया गया है और दबंगों की गिरफ्तारी भी पुलिस द्वारा अभी तक नहीं किया गया है जबकी दबंगों द्वारा खुले आम धमकी दिया जा रहा।
हमारे संवाददाता से बात करते हुए पीड़ित ने बताया कि उसका आवास पास हुआ है जिससे घर में काम लगा हुआ है पीड़ित द्वारा शौच के लिए घर के सामने बने मदरसे में जाना होता है जिसके कारण रास्ते में बैठे दबंगों ने महिलाओं को मारा पिटा गया है।
पीड़िता ने बताया की उसके पति लगभग पचीस साल पहले ही स्वर्गवासी हो चुके हैं और कोई बेटा भी नहीं है, घर में सिर्फ दो बेटी व माँ ही रहती हैं लोगों के घर काम करके जीवन यापन करती हैं।

जिला सोनभद्र के राजू शर्मा बने समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश सचिव।

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुमती से व समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के संस्तुति पर शनिवार को समाजवादी बाबा साहब वाहिनी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर चौधरी द्वारा समाजवादी बाबा साहब वाहिनी का प्रदेश सचिव राजू शर्मा को नामित किया गया राजू शर्मा को प्रदेश सचिव बनने पर समाजवादी पार्टी छात्रसभा के विधानसभा महासचिव अजय यादव ने कहा की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोनभद्र के एक छोटे से कार्यकर्ता को इतना बड़ा सम्मान दिया जिसके लिए हम सभी सोनभद्र के कार्यकर्ता माननीय अखिलेश यादव को धन्यवाद देना चाहते है तथा जो यह दर्शाता है की समाजवादी पार्टी मे हर एक छोटे से छोटे कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाता है, छात्रसभा जिला उपाध्यक्ष अभिनय जायसवाल, विधानसभा महासचिव अजय यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष अरविंद कश्यप, विधानसभा सचिव अशरफ, अनुपम यादव, रवि जयसवाल, विकास कुमार, रोहित चन्द्रवंशी इत्यादि कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और सभी ने बधाई और शुभकामनाएं दी।