मीरजापुर । विंध्याचल अटल चौक से रेहड़ा पुल तक प्रशासन के द्वारा किया जा रहा सड़क चौड़ीकरण मे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठाना पड़ रहा है। भारी समस्याओं का करना पड़ रहा है सामना प्रशासन के द्वारा पीडब्ल्यूडी के सुस्त काम से अंखियों में नाराजगी जताई है। स्थानीय के मुताबिक सड़क चौड़ीकरण में प्रशासन का सहयोग प्रदान किया गया। मगर अब पानी ना निकासी के कारण गंदा पानी घरों में कैद हो रहे हैं जिसके कारण तरहतरह की संक्रमित बीमारियां उत्पन्न हो रही है। जो नाली का पानी की निकासी के लिए पहले था वह अब सड़क चौड़ीकरण के कारण पूरी तरह बंद हो चुकी है। बताते चले कि अमरावती चौराहा से बंगाली चौराहा तक की मार्ग को 60 फीट लगभग किए गया है। जिसके कारण कार्य को तीव्र गति देकर अगल बगल के सभी मकानों को ध्वस्त किया गया है और उसका मलबा नाली को दोनों तरफ से पट गया है। जिसके कारण नाली का पानी ओवर फ्लो हो रहा है।जिसके कारण मां के भक्तों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।विभाग की निष्क्रियता के कारण अब नाली के पानी से दुर्गंध भी उत्पन्न होने लगा है।जिसके कारण स्थानीय लोगों के साथसाथ दूर दराज से आए मां के भक्तों इसके कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई दिनों से नाली का पानी ओवर फ्लो होने का कारण अब उस नाली से दुर्गंध उत्पन्न होने लगा है जिसके कारण संक्रमण जैसी बीमारियों का काफी इजाफा हो रहा है।
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का पोखरा में आज शाम पतंग उतारने के चक्कर में एक बच्ची की जान चली गई। जानकारी के अनुसार पतंग पेड़ में फंसा हुआ था ।बच्ची पेड़ के पास गई। और पतंग उतारने लगी। इसी दौरान समीप से गुजरे विद्युत तार के करंट के चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका आनंद कुमार की पुत्री रुचिका 7 वर्ष जो सोनकर परिवार की बताई जा रही है।
बहुजन समाज पार्टी सोनभद्र के दुद्धी विधानसभा के देवरी सेक्टर के ग्राम पंचायत किरबिल में बसपा सुप्रीमो कुमारी मायावती का 66 वां जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन के मौके पर सभी लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं उनके जीवन संघर्षों का वर्णन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आदिवासी नेता देव साय उरेती, विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा बसपा नेता एवं बसपा के विभिन्न पदों पर रह चुके पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य राजू गुप्ता एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता देवरी सेक्टर के सेक्टर अध्यक्ष डॉ राम सजीवन प्रजापति ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन सेक्टर सचिव मोहन पनिका ने किया। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन सभी लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया एवं उनके जीवन के उद्देश्य के बारे में बताया कि किस तरह से एक महिला होकर के पुरुष प्रधान देश में उत्तर प्रदेश के चार-चार बार मुख्यमंत्री बनी एवं सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की तर्ज पर सभी लोगों का कल्याण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि आज बसपा का मुख्य उद्देश्य सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के साथ नीत है। दलित आदिवासी अति पिछड़े एवं अपर कास्ट के लोग आज बसपा का पांचवीं बार सरकार बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। लक्ष्मी नारायण प्रजापति ने कहा कि बसपा के शासनकाल में चारों तरफ विकास होता था महामाया पेंशन योजना के तहत प्रत्येक परिवार को ₹500 प्रति माह की दर से दिया जाता था शहरों में मान्यवर कांशीराम आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को आवाज दिया जाता था जिससे वहां के लोगों का विकास हो सके, रोजगार के क्षेत्र में बहन कुमारी मायावती जी के द्वारा 108000 सफाई कर्मियों की भर्ती करके प्रत्येक जिले में लोगों को रोजगार दिया गया दो लाख से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती करके लोगों को रोजगार मुहैया कराया गया 88000 विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों की भर्ती करके शिक्षा के क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया गया एवं 5000 से अधिक उर्दू शिक्षकों की भर्ती करके नियुक्ति की गई इससे सर्व समाज का भला हुआ कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेक्टर अध्यक्ष आरंगपानी रीचक राम , जोन इंचार्ज रामनंदन भास्कर, मोहनलाल पंखा, रामकिशोर पंखा, सूरत लाल पंखा, बच्चा लाल प्रजापति, विकास चंद्र गौतम, अजय कुमार, उत्कर्ष गुप्ता, सेक्टर अध्यक्ष राम सजीवन प्रजापति आदि लोग कार्यक्रम में शामिल हुए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बहन कुमारी मायावती जी का जन्मदिन मनाया लोगों ने निश्चय किया कि पांचवी बार बसपा सरकार बनने पर ही सर्व समाज का भला है।
मीरजापुर । थाना कछवा पुलिस, स्वाट, सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा चोरी किया गया चाँदी के गहने व रूपये तथा एक देशी तमंचा नाजायज 12 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर नाजायज के साथ चार अभियुक्तगण गिरफ्तार, पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा आगामी विधान संभा चुनाव के मद्देनजर चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व अवैध हथियारों के विरूद्ध अभियान के क्रम में आज दिनांक 15.01.2022 को थाना कछवा पुलिस, स्वाट, सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी किया गया चाँदी के गहने व रूपये 20,000/- तथा एक देशी तमंचा नाजायज 12 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर नाजायज के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । ज्ञातव्य है कि दिनांक 06-07/01/22 की रात्रि में अभियुक्तगण द्वारा ग्राम पिपरीया महामलपुर में चोरी किये थे, जिस पर घर वाले जग गये तो चन्दर बिन्द को गोली मार कर घायल कर सनसनीखेज घटना कारित कर दिये थे । जिस पर थाना कछवा में मु0अ0सं0- 03/22 धारा 459/380 भादवि पंजीकृत हुआ था । जिसकी विवेचना के क्रम मे आज दिनांक 15.01.2022 को अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी हुयी है । अभियुक्तगण द्वारा जूर्म स्वीकार किया गया है । विवेचना के क्रम मे धारा 411 भादवि की बढोतरी हुयी है । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा ₹ 15,000 के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।
मासूम बच्चें भी मकर संक्रांति के पर्व पर खिचड़ी छक कर खाया
Editor yash pathak 9140290705
विंध्याचल। समाजसेवा में अब तक अनेक नेता व समाजसेवी तथा परिवार से सम्पन्न व्यक्त ही समाज सेवा के लिए अग्रिम हुआ करते थे लेकिन विंध्याचल के युवा पत्रकार वतन शुक्ला व हेमन्त शुक्ला,राजू मिश्रा,रमा शंकर सोनकर के नेतृत्व में स्टेट बैंक चौराहा, मुसरहान बस्ती बड़े बगीचा,मुसरहान बस्ती स्टेशन रोड,मुसरहान बस्ती सूबेदार पहाड़ी आदि क्षेत्रों में खिचड़ी का वितरण किया गया। विंध्याचल स्थानीय युवा पत्रकारों ने गरीब बस्तियों में जाकर उनके बीच मकर संक्रांति का पर्व छोटे-छोटे बच्चों,महिलाओं, पुरुषों तथा वृद्धजन लोगों को खिचड़ी वितरण कर उनके साथ बैठकर मकर संक्रांति का पर्व मनाया। युवा पत्रकारों ने बहुत ही सरलता के साथ खिचड़ी का पर्व उनके मध्य में जाकर खुद खिचड़ी खाया और सभी लोगों को खिचड़ी खिलाकर पर्व को मनाया। पत्रकार वतन शुक्ला ने कहा कि आज हम सम्पन्न लोग सभी प्रकार से सभी पर्व को मनाते है ऐसे में इन बस्तियों में खिचड़ी पर्व को पैसे की अभाव में मनाते है इन्हें पैसे को लेकर कोई खिचड़ी न खाए यह दुख होता है।इसलिए समाज में सम्पन्न लोगों को चाहिए कि कोई भी पर्व हो इनके मध्य मनाए तो समाज में एक अच्छा संदेश जाता है वही पत्रकार हेमन्त शुक्ला ने कहा कि इनके बीच कोई भी पर्व आप मनाकर देखिए निश्चित ही उस पर्व की दोगुनी खुशी मिलेगी। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार रामलाल साहनी, सन्तोष कुमार (रिंकू),अशोक सोनकर,,सूरज उपाध्याय,शिवबली राजपूत आदि पत्रक लोग उपस्थित रहें।
मिर्जापुर। अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन के सामने शनिवार को दिन मे पौने एक बजे अप लाइन पर मालगाड़ी ट्रेन से कटकर कक्षा ग्यारह की छात्रा की मौत हो गयी ।जीआरपी थाना चुनार पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे मे ले लिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार अदलहाट थाना अन्तर्गत ग्राम परोरा निवासी अंजली 17 वर्ष पुत्री मुन्ना कक्षा ग्यारह की छात्रा थी ।शनिवार को अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन के सामने मालगाड़ी ट्रेन के सामने आने से उसकी मौत हो गयी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया था ।जी आरपी थाना चुनार पुलिस आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया ।
गोपीगंज।मकर संक्रांति पर्व को लेकर गोपीगंज नगर में दर्जनों पतंग की रंग बिरंगी दुकानें सज गई हैं जहां धड़ल्ले के साथ प्रतिबंधित मंझे की भी बिक्री की जा रही है ऐसे में स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है जबकि हाईकोर्ट के आदेश और राज्य सरकार की कड़ाई के बावजूद गोपीगंज बाजार में प्रतिबंधित मंझे की बिक्री के लिए कोई प्रशासनिक कार्यवाही अभी तक नहीं की गई और बताया जाए कि प्रतिबंधित मंझे की बिक्री से कई लोग घायल भी हो चुके हैं ऐसे में बताया जाता है कि नगर के खरहट्टी मोहाल मिर्जापुर रोड काली देवी सहित अन्य मुहल्लों में दर्जनों रंग बिरंगी दुकानें सजी है जहां प्रतिबंधित मंझे की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है बावजूद इसके प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है ।
गोपीगंज नगर के मिर्जापुर रोड पर उड़ाका दल का दस्ता वाहनों का सघन जांच-पड़ताल किया। शनिवार को जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर संजय सिंह के नेतृत्व में उड़नदस्ता की टीम चार पहिया तथा दो पहिया वाहनों का जांच पड़ताल की। संजय सिंह ने बताया आचार संहिता लागू होने के बाद जनपद में चुनाव निष्पक्ष व शांति से संपन्न हो इस क्रम में जिला प्रशासन के आदेशानुसार उड़नदस्ता की टीम बनाई गई है संदिग्ध वाहनों की जांच पड़ताल किया जा रहा है। वही उड़नदस्ता के सघन वाहन चेकिंग अभियान को देखकर वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
मीरजापुर । नगर के मध्य बूढ़ेनाथ मोहल्ले में प्राचीन काल से विराजमान बाबा बूढ़ेनाथ भक्तों के आस्था के केंद्र बिंदु हैं । मान्यता है कि बाबा विश्वनाथ रात्रि विश्राम इसी मंदिर में करते हैं । फिर भी मंदिर सरकारी उपेक्षा का शिकार बना है । जिस मंदिर में भक्तगण आस्था के साथ बाबा भोलेनाथ का गंगाजल और दूध से अभिषेक करते हैं । सन 2018 से जरा सी भी बारिश होने पर प्रभु के कुण्ड में मल-मूत्र युक्त नाली का गंदा पानी भर कर बाबा की पिंडी डूबों देता हैं । यह जन प्रतिनिधियों की उदासीनता, सरकारी उपेक्षा और नगर पालिका परिषद की घोर लापरवाही का परिणाम है । जिसकी जितनी निंदा की जाए वह उतनी ही कम है । लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जाना समाज और कानून की दृष्टि से भी अपराध है । विकास के नाम पर तमाम योजनाओ के बावजूद इस समस्या का समाधान न किया जाना जिम्मेदार लोगों के नक्कारेपन को दर्शाता है । वर्षों से बाबा के मंदिर में चढ़ने वाले जल को गंगा नदी में मिलाने की मांग की जा रही है । उस पर भी ध्यान नहीं दिया गया । क्या यह हिंदुओं की आस्था के साथ किया जा रहा अक्षम्य अपराध नहीं है । उक्त बातें भोलेनाथ मंदिर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान महंत डॉ. योगानंद गिरी ने व्यक्त किया ।
महंत डा. गिरी ने कहा कि देवों के देव महादेव किसी राजनीतिक दल के आराध्य नहीं, भारतीय नागरिकों, संस्कार, संस्कृति एवं आस्था के बीच देवों के देव महादेव है । उन महादेव की उपेक्षा के कारण बाबा के कुंड में वर्षा के कारण नालिया चोक हों जाती हैं तब नाले का मल-मूत्र युक्त गंदा पानी मंदिर में घुसकर बाबा के कुंड को भर देता है । यह देख कलेजा फट पड़ता है । चाह कर भी हम बाबा की जलहरी में गंदा पानी और मल जाने से नहीं रोक पाते । अपने हाथों से कई बार हमने मल को निकाला है । इसके लिए वर्षों से नगर पालिका और जिला प्रशासन का ध्यान विभिन्न माध्यमों से आकर्षित कराया गया । लेकिन आज तक कोई काम नहीं किया गया । इस मोहल्ले में सीवर पाइप तक नहीं डाली गई है । जो समस्या का मूल कारण बन गया है । आखिर इतनी उपेक्षा किसकी की जा रही है । जनहित के नाम पर करोड़ों रुपए का बजट मिलने और उनके खर्च होने के बाद भी समस्या जस की तस हैं । कहा कि आस्था के साथ किया जा रहा खिलवाड़ कोई साजिश है या हिंदुओं की भावनाओं पर कुठाराघात । उन्होंने पूछा कि इन समस्याओं का उत्तर कौन देगा । आखिर हम किस से कहें, कहा कि संविधान की दुहाई देने वाले संविधान की अर्थी उठा रहे हैं ।
महंत डॉ योगानन्द ने कहा कि मन्दिर में भगवान शिव को अर्पित किया जाने वाला जल व दूध गंगा नदी मिलाने की बात को भी दरकिनार किया जा रहा है । जर्जर हो चुके अति प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु भी चर्चायें हो चुकी हैं जिस पर आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं कि गईं। मन्दिर का मुख्य प्रवेश द्वार त्रिमुहानी पर वर्तमान नगर विधायक व लालडिग्गी पर वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष ने बनवाने के लिये संकल्प लिया था किंतु उदासीन रहे। उन्होंने कहा कि अगर जिला स्तर का नेतृत्व हमारी समस्याओं का निराकरण नहीं कर सकता तो मैं आमरण अनशन करने हेतु विवश हूं और प्रदेश के मुखिया के आश्वासन के पश्चात ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी । भारतीय जनमानस अपने मंदिरों के रख रखाव उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने में सक्षम है । बस इसमें कोई रोड़ा जिला प्रशासन, जन प्रतिनिधि नहीं लगायेंगे । जनता अपने आराध्य का अपमान बर्दास्त नहीं कर सकती ।
पत्रकार वार्ता के दौरान आचार्य जगदीश द्विवेदी, राज माहेश्वरी, विन्ध्यवासिनी प्रसाद केसरवानी, अश्विनी गुप्ता, नितिन अवस्थी, समीर वर्मा, संदीप जड़िया, जलज नेत सहित सम्मानित पत्रकार बन्धु उपस्थित थे ।
मिर्जापुर आज 15 जनवरी मकर संक्रांति के अवसर पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद मिर्जापुर द्वारा एकता परिषद का कार्यालय राजेश कुमार गुप्ता एडवोकेट जी के निवास स्थान गुरहट्टी चौराहा बीएलजे इंटर कॉलेज के सामने उद्घाटन श्री अशोक कुमार जयसवाल वरिष्ठ लिपिक पूर्व बिजली विभाग द्वारा फीता काटकर के किया गया आज ही भीषण जाड़ा को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मण ऊमर ने कहा कि इस कार्यालय को खुलने से विवाह योग्य लड़के लड़कियां का बायोडाटा जो भी वैश्य समाज परिवार के लोग जमा कर सकते हैं जिससे देश दुनिया के किसी भी को लेने विवाह संबंधित जानकारियां एक दूसरे को मिलता रहेगा सभी लोगों का एक दूसरे से रोटी बेटी का संबंध अच्छे से जानकारी होने पर रिश्ता तय होगा आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है आज के दिन किया गया कार होटल अमर रहता है वैश्य समाज के सहयोग से बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कंबल वितरण करना अति उत्तम काम था मकर संक्रांति के दिन इस तरीके के कार्यक्रम सहयोग करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद देता हूं आभार व्यक्त करता हूं कि समाज में जो भी कार्यक्रम हो मां विंध्यवासिनी आप सभी को हमेशा सहयोग के लिए आशीर्वाद मिलता है कार्यक्रम में बृजेश कुमार गुप्ता एडवोकेट मानव गुप्ता मनोज कुमार अग्रहरी रवि गुप्ता अंकित कुमार लोहिया राज कमल सिंह कसेरा विकास कुमार गुप्ता घनश्याम साहू रिंकू केसरवानी अरुण जयसवाल गोपाल जी गुप्ता सूरज ऊमर आदि लोग उपस्थित रहे ऊमर वैश्य परिवार गिरधर चौराहा पर बजरंगबली मंदिर पर खिचड़ी वितरण किया गया हर साल की भांति बजरंगबली को प्रसाद भोग लगाने के बाद आप लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया मनीष गुप्ता नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी लक्ष्मण जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद मिर्जापुर आलोक कुमार गुप्ता दिलीप कुमार बृजेश अंकित शिव कुमार जयसवाल आदि लोग रहे।