केंद्रीय मंत्री ने जिले को 2659 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मैं वचन देता हूं हम उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल देंगे।

Editor yash pathak 9140290705

कौशाम्बी खराब मौसम के बाद भी चायल विधानसभा के सकाढ़ा मैदान में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का उड़न खटोला उतरा। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का भी आगमन हुआ। यहां पर सांसद विनोद सोनकर एवं चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता सहित हजारो कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 2659 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण बटन दबाकर किया । अपने उद्बोधन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जिले के विकास के लिए केशव जी को ब्लैंक चेक दे रहा हूं, जितनी भी रकम डालना हो डाल लें। कौशांबी की तरफ से ही भगवान राम गए थे। ऐसे में अयोध्या की तर्ज पर राम वन गमन मार्ग का विस्तार होना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि यह भगवान गौतम बुद्ध की भी धरती है। भगवान गौतम बुद्ध ने सत्य, अहिंसा का पाठ पूरी दुनिया को पढ़ाया था। ऐसे में कौशांबी को भी बौद्ध सर्किट से जोड़ा जाएगा। उत्तर प्रदेश में 11000 करोड़ की लागत से 18 बाईपास बनाए जा रहे

रांची ने दुद्धी को एकतरफा हराया,विकास पाण्डेय बने मैन ऑफ द मैच।

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

म्योरपुर खेल मैदान पर थ्री स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में हो रहे 18वा अंतराज्यीय ड्यूज क्रिकेट टूनामेंट के पांचवे दिन का मुकाबला जे.के एकेडमी रांची व टीसीसी दुद्धी के बीच खेला गया टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रांची की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खो कर 161 रन बनाया जिसमे विकास पाण्डेय ने मध्यक्रम की बल्लेबाजी करते हुए 20 बाल पर 45 रनों का योगदान दिया तथा रवि ने 30 तथा आर्यन ने 28 रनों की पारी अपने टीम के लिये खेली गेंदबाजी कर रहे दुद्धी के खेलाड़ी रजत राज 24 रन खर्च कर के 3 विकेट लिए तथा भोला 31 रन खर्च कर के तीन विकेट लिया लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीसीसी दुद्धी के खिलाड़ी साधारण क्रिकेट का परिचय देते हुए तास की पत्तो की तहत गिर गए 16.4ओवरों में 80 महज रनों पर आल आउट हो गयी ऐसे लग रहा था दुद्धी के खिलाड़ी ड्यूज नही कैनवास समझ कर क्रिकेट खेल रहे थे दुद्धी में बल्ले बाज निशु ने 26 रनों की सम्मान जनक पारी अपने टीम के लिये खेली 9 बल्लेबाज दहाई का आकड़ा भी नही पार कर चुके बॉलिंग करते हुए रांची के बॉलर कृष ने 2.4ओवरों में 13 रन खर्च कर के शानदार चार विकेट लिया विशाल ने 14 रन खर्च कर के 1 विकेट लिया मैन ऑफ द मैच हरफनमौला प्रदर्शन के लिये भाजपा के पूर्व जिला मंत्री दीपक सिंह के हाथों विकास पाण्डेय को दिया गया मुख्य निर्णायक की भूमिका शमसाद अली व रंजीत जायसवाल ने निभाई तथा कमेन्ट्री की भूमिका में रितेश जायसवाल व बाबा ने निभाई स्कोरर की भूमिका आशीष अग्रहरि ने निभाई ।इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह,कोषध्यक्ष अफजल अंसारी,भाई लाल मिश्रा,राजन गुप्ता,अजित जायसवाल,मस्तान आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

एडीओ पंचायत ने बढ़ते हुए कोविड-19 को लेकर किया बैठक।

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

म्योरपुर स्थानीय क़स्बा स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय म्योरपुर में गुरुवार को सहायक विकास अधिकारी रविदत मिश्र ने तेजी से बढ़ते हुए कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए आशा बहने,आगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं निगरानी समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर गांव के लोगों को जागरूक करने और जो लोग टीका से वंचित रह गए हैं उन लोग को जल्द से जल्द वैक्सीनेशन कराने के लिए कहा, इस दौरान ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुनील श्रीवास्तव , प्रधान प्रतिनिधि गणेश कुमार जायसवाल , पंचायत सहायक आयुषी जायसवाल , ग्राम रोजगार सेवक भूपेंद्र गुप्ता जी,BCPM प्रवीन कुमार उपस्थित थे।

ओवर लोड बालू लदी ट्रकों पर नही हो रही कार्यवाही आये दिन हो रहे बड़े हादसे

Editor yash pathak 9140290705

जनपद कौशांबी थाना कोखराज क्षेत्र के चौकी टेढ़ी मोढ के पास हाइवे रोड पर ओवर लोड बालू के ट्रक बांडी फटने से हाइवे पर बालू फैल जाने से हो सकता है बड़ा हादसा रोड़ पूरी तरह से जाम की इस्थिति हो गयी हैं।

कोहरे में ओवर लोड बालू लदे ट्रक बांडी टूट जाने से हाइवे पर गाडियों का निकलना हुआ दूभर, जिले के आला अधिकारी क्या इन ओवर लोड बालू ट्रकों पर लगा पायेगें रोक

पेट्रोल – डीजल से नहीं बल्कि पानी से चलेंगी अब मोटर साइकिल और कारें………

Editor yash pathak 9140290705

केंद्रीय सड़क एवम परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया की इसके लिए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगेगा पहला कारखाना .. ……

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया की ग्रीन हाइड्रोजन के लिए प्रयागराज में लगेगा कारखाना ….. जहां पानी से ऑक्सीजन और हाइड्रोजन को अलग कर बनाया जाएगा ईंधन ……..

नितिन गडकरी ने बताया की गन्ने से बनाया जा रहा है इथनॉल … और अब गाड़ियां चलेंगी इथनॉल से……..

केन्द्रीय मंत्री ने कहा इसके साथ ही ग्रीन हाइड्रोजन से भी चलेंगी गाड़ियां और ट्रेनें ……..

नितिन गडकरी ने ऐलान किया …. इसका प्रोजेक्ट प्रयागराज में लगाने में भी करूंगा मदद ……..

सूरत के प्रिंटिंग मिल में गैस लीक,छह कर्मचारियों की दम घुटने से मौत; 20 लोग गंभीर।

Editor yash pathak 9140290705


गुजरात के सूरत में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के एक प्रिंटिंग मिल में सुबह-सुबह गैस लीक हो गई। इससे छह कर्मचारियों का दम घुट गया और उनकी जान चली गई। हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक विश्व प्रेम डाइंग एंड प्रिंटिंग मिल के पास टैंकर से गैस रिसाव के कारण यह हादसा हुआ। 

बताया जा रहा है कि मिल के पास एक नाला स्थित है। सुबह-सुबह एक अज्ञात टैंकर चालक उस नाले में जहरीला कैमिकल डाल रहा था। इसी समय नाले से जहरीली गैस का रिसाव होने लगा। इसकी चपेट में मिल के कर्मचारी भी आ गए और लोगों का दम घुटने लगा। यह जानकारी जैसे ही लोगों में पहुंची, अफरा-तफरी मच गई। किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं गंभीर हालत वाले लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। हादसे के सही कारण का अभी पता लगाया जा रहा है। 

कार्यदाई संस्था द्वारा सड़क को खोद कर छोड़ दिए जाने से नाराज सभासद ने अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर जुर्माना लगाए जाने की मांग।

रिपोर्ट अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। नगर गोपीगंज एक नेटवर्क कंपनी द्वारा अंडर ग्राउंड केबिल बिछाए जाने को लेकर पालिका लापरवाही और समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण नही किए जाने पर तीन दिन के अंदर कार्य को पूर्ण किए जाने को लेकर एक नोटिस जारी किया था। समय बीत जाने के बाद कार्य पूर्ण नही होने पर सभासद आनंद मोदनवाल, सभासद अनूप जायसवाल ने अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह को एक पत्र के माध्यम से अवगत कराया की कार्यदाई संस्था ने सड़क के इंटरलॉकिंग को ठीक किया गया है और ना ही पाइपलाइन लीकेज को आज अविलंब उक्त कार्य दाई संस्था को प्रदान किए गए अनुमति को निरस्त करें जैसा कि आप के नोटिस में यह स्पष्ट रुप से लिखा गया है कि 3 दिवस के अंदर व्यवस्थाओं को सुचारू ढंग से न किए जाने पर दिया गया अनुमति स्वतः निरस्त माना जाएगा। उक्त कार्रवाई संस्था को आज पुनः अनुमति समाप्त करने की नोटिस जारी करते हुए भारी जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान करें और पालिका संसाधनों से क्षतिग्रस्त सड़कों को और पेयजल आपूर्ति पाइप लाइनों को ठीक कराने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें जिससे आम जनता को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो एवं पुनः अनुमति पालिका के सड़कों पर और सीमा क्षेत्र में जिस प्रकार पूर्व में बड़े शिव मार्ग पर अनुमति लेने पर शुल्क लगा था उसी प्रकार शुल्क लगाया एवं जमानत राशि के रूप में पालिका कोष में ₹2000000 जमा करने पर ही अनुमति प्रदान करें जिससे उक्त कार्यदाई संस्था द्वारा लापरवाही किए जाने पर जमानत राशि जप्त कर पालिका उस राशि से व्यवस्थाओं को ठीक करें।

48 लाख की लागत से बने वन स्टॉप सेंटर का किया गया शुभारंभ

Editor yash pathak 9140290705

भदोही । शहर में वन स्टॉप सेंटर का विधि विधान से शुभारंभ किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में 48 लाख की लागत से बने वन स्टॉप सेंटर का बुधवार को उद्घाटन किया गया। जहां पर एक ही छत के नीचे पीड़ित और परेशान महिलाओं को सभी सुविधाएं मिलेंगी।
एसिड अटैक, दुष्कर्म और महिला उत्पीड़न के अन्य मामलों में पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे त्वरित न्याय दिलाने और अन्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से शासन की ओर से वन स्टॉप सेंटर योजना शुरू की गई है। इस सेंटर में महिलाओं को चिकित्सा, काउंसिलिंग, पुलिस, विविध सहायता एक ही छत के नीचे दी जानी है। बता दें कि वर्ष 2018 में शुरू हुई इस योजना के तहत इस सेंटर को अब तक जिले में एक किराये के भवन में चलाया जा रहा था। मार्च 2020 में कलेक्ट्रेट परिसर के पश्चिम छोर पर जमीन चिह्नित होने के बाद भवन बनाने का कार्य शुरू किया गया। 48 लाख की लागत से भवन डेढ़ साल के अंदर पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। शुभारंभ के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कनौजिया, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पीसी उपाध्याय, बड़े बाबू राजकुमार गुप्ता, वन स्टॉप सेंटर मैनेजर शिल्पा शुक्ला, आईसीपीएस विवेक गुप्ता, मीना गुप्ता, किरण यादव, महिला शक्ति केंद्र से ममता सिंह, प्रियंका गुप्ता, रेशमा भारती व सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

रेनुकूट ने वाड्रफनगर को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराया

उमेर खान मैन ऑफ द मैच

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

म्योरपुर खेल मैदान पर थ्री स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में हो रहे 18वा अंतराज्यीय ड्यूज क्रिकेट टूनामेंट के चौथे दिन का खेल रेनुकूट व वाड्रफनगर के बीच खेला गया टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साईंबाबा वाड्रफनगर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट खो कर 102 रन बनाया जिसमे आर दक्ष ने 28 बाल पर 23 रनों का योगदान दिया तथा हर्ष ने 35 रनों के पारी अपने टीम के खेली रेनुकूट के तरफ से बॉलिंग कर रहे उमेर खान ने चार ओवरों में 12 रन खर्च कर के चार विकेट लिया तथा पंकज ने 22 रन देकर 3 विकेट लिया लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेनुकूट की टीम ने महज 12 ओवरों में 7 विकेट के नुकशान पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया रेणुकूट की तरफ से रवि ने 29 गेंदों पर 57 रनों की आतिसी पारी खेली तथा अमित पाण्डेय ने14 गेंदों पर 23 रनों के योगदान दिया गेंदबाजी करते हुए वाड्रफनगर के बॉलर हर्ष ने 19 रन देखर 3 विकेट तथा विशाल ने 23 रन देकर 2 विकेट लिया मैन ऑफ द मैच हरफनमौला प्रदर्शन के लिये कमेटी के अध्यक्ष के हाथों उमेर खान को दिया गया मुख्य निर्णायक की भूमिका रंजीत जायसवाल व सफदर अब्बास ने निभाई तथा कमेन्ट्री की भूमिका में रितेश जायसवाल व बाबा ने निभाई स्कोरर की भूमिका आशीष अग्रहरि ने निभाई ।इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह,कोषध्यक्ष अफजल अंसारी,राजन गुप्ता,अजित जायसवाल,मस्तान आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

जल जीवन मिशन जागरूकता अभियान एवं जन सहभागिता कार्यक्रम

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

माननीय जिला अधिकारी एवं अपर जिला अधिकारी नमामि गंगे के देखरेख में चल रही जल जीवन मिशन परियोजना सोनभद्र के अंतर्गत विकासखंड म्योरपुर में बुधवार को म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत खैराही ,कुशमाहा,बभनडीहा में वन विभाग ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति तथा ग्राम प्रधान के द्वारा पौधरोपण का कार्य किया गया इसके बाद उपस्थित लोगों को प्रदूषित जल से होने वाली बीमारियों पर जानकारी दी गई इस मौके पर प्रस्तावित मौजूदा पाइप लाइन से जल आपूर्ति हेतु , एवं पानी की गुणवत्ता और संभावित समाधान , स्वच्छ पेयजल से लाभ , गंदला जल प्रबंधन , जल संरक्षण आदि मुद्दों पर चर्चा की गई इस मौके उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण), वन विभाग, एवं ग्राम प्रधान बभनडीहा संत कुमार खैराही सविता देवी कुसमाहा रजिया देवी और जल जीवन मिशन समाज कल्याण ग्रामोद्योग संस्थान के कोऑर्डिनेटर अवनीश सिंह और ग्राम सभा के महिला व पुरुष उपस्थित रहे|