वाराणसी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख तेग बहादुर सिंह उर्फ तेगा सिंह 8 समर्थकों को लेकर लखनऊ में बीजेपी ऑफिस में पार्टी की दिलाने ले गए थे सदस्यता,सदस्यता लेने के बाद सभी वापस आ रहे थे वाराणसी,रास्ते में वो सुल्तानपुर में हादसे का शिकार हो गए।

Editor yash pathak 9140290705

,
उधर, पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बीएचयू रेफर किया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस ने सभी परिवार वालों को सूचना दे दी है।
पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो से आठ लोग लखनऊ से वाराणसी जा रहे थे। बल्दीराय थाना क्षेत्र के देहली बाजार के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकारा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। जीप में सवार लोग साइड का शीशा तोड़ते हुए सड़क पर जा गिरे। यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया।
मृतक की शिनाख्त गिरीश शुक्ला (65) निवासी रूपापुर मिर्जामुराद के रूप में हुई है। दसरे मृतक अखिलेश मिश्रा, तीसरे मृतक छब्बू मिश्रा निवासी खरगूपुर के रूप में मालूम हुई है, पुलिस अन्य के शिनाख्त का प्रयास कर रही है। वहीं घायलों की पहचान दुर्गेश मिश्रा (35), लक्ष्मण मिश्रा, गुड्डू पाण्डेय व अमित मिश्रा के रूप में हुई है। ये वाराणसी के जंसा थाना अंतर्गत खरगुपुर गांव के निवासी हैं। साभार

प्रशिक्षण से उत्साहित वार्ड सभा सदस्य ने तय किया अपने वार्ड सभा का आयोजन करना

नेतृत्वकर्ता को समाज के लिए समर्पित होने से आएगा ग्राम स्वराज्य-शुभा बहन

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

बनवासी सेवा आश्रम मिशन समृध्दि के सहयोग से “ग्राम पंचायत सरकार अपनी सरकार” को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 17 ग्राम पंचायतों में काम कर‌ रहा है। इसके लिए पिछले माह संदर्भ व्यक्तियों का प्रशिक्षण आयोजन किया गया था। शुक्रवार को ग्राम पंचायत गुलालझारिया के राजस्व ग्राम कर्री में संयुक्त वन प्रबंधन कार्यालय परिसर में वार्ड सभा को सशक्त बनाने और विकास कार्यो की योजना वार्ड स्तर से तैयार करने ,स्वास्थ्य शिक्षा,पेयजल, व्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।बतौर मुख्य अतिथि बनवासी सेवा आश्रम की शुभा प्रेम ने और देवनाथ भाई ने कहा कि ग्राम सभा की योजना बनाने से विकास कार्य अंतिम व्यक्ति से शुरू होगा इसने मेरा पहले की ललक का त्याग करना होगा और वार्ड स्तर में जिसे सबसे पहले योजनाओं को लाभ मिले यह निर्णय लेना होगा।73 वे पंचायतराज संशोधन में अधिकार मिला है उसका सही ढंग से पालन हो। इसके लिए प्रधान, सदस्य सभी को जिम्मेवारी पूर्वक कार्य कार्य करना होगा।कहा कि नेतृत्वकर्ता को त्याग करने का साहस हो और वह सोचे कि हम खुद का नहीं समाज का काम करेंगे यह सोच पैदा होना जरूरी है। वार्ड सदस्य रामचन्द,गोंड़ बेचू राम, शिव नारायण भाई, दीपचन्द, अशोक कुमार आदि ने विचार रखे। मौके पर अमृतलाल, हीरा सिंह, रामबृक्ष, मीना, कौशल्या,राजवंती, रामस्वरूप, शकुंतला, देवंती, केवला दूबे आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

बलिया ने जंयत को मात्र 55 रनों पर समेट अगले चक्र में किया प्रवेश,रोहित रंजन बने मैन ऑफ द मैच।

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

म्योरपुर खेल मैदान पर थ्री स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में हो रहे 18वा अंतराज्यीय ड्यूज क्रिकेट टूनामेंट के छठवे दिन का मुकाबला बलिया व जयंत के बीच खेला गया टॉस जीत कर जयंत की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर बलिया ने 178 रन बनाया बलिया की ओर से बल्लेबाजी कर रहे रोहित रंजन ने 41 बाल पर 86 रनों का योगदान दिया तथा दीपक पाण्डेय ने 24 बाल पर 32 रन बनाये जयंत के बॉलर अंकित ने चार ओवरों में 23 रन खर्च कर के 3 विकेट लिए तथा भोला ने 31 रन खर्च कर के तीन विकेट लिया तथा पी.डी,दीपक,चन्दन ने भी एक एक विकेट झटके लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयंत की शुरुवात बहुत ही खराब रही महज 13 ओवरों में 55 रनों के स्कोर पर जयंत आल आउट हो गयी ऐसा लग रहा था जयंत के खिलाड़ीयो को बहुत जल्दी थी कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नही टिक सका तथा एक एक कर के धरासाई हो गयी।
जंयत के बल्लेबाज बॉबी ने मात्र 10 रनों के योगदान दिया बॉबी को छोड़ कोई भी बल्लेबाज बलिया के गेंदबाजी के सामने दाहाई के आकड़े पार नही जा सका ऐसा लग रहा था जयंत के बल्लेबाजों ने अपना हथियार डाल बलिया के आगे आत्मसमर्पण कर दिया हो बलिया के बॉलर मिथलेश ने चार ओवरों में 11रन खर्च कर के शानदार चार विकेट लिये जबकि मयंक ने दो विकेट लिया मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार भाजपा जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार के हाथों बलिया के बल्लेबाज रोहित रंजन को दिया गया मुख्य निर्णायक की भूमिका शमसाद अली व मु.हकीक ने निभाई तथा कमेन्ट्री की भूमिका में रितेश जायसवाल व बाबा ने निभाई स्कोरर की भूमिका आशीष अग्रहरि ने निभाई ।इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह,कोषध्यक्ष अफजल अंसारी,रंजीत जायसवाल,होरी लाल पासवान,जितेंद्र अग्रहरि,इरफान खान,आरिफ सिद्धिक्की,भाई लाल मिश्रा,राजन गुप्ता,अजित जायसवाल,मस्तान आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

म्योरपुर प्रथम आगमन पर सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव का हुआ जोरदार स्वागत

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

म्योरपुर विकास खण्ड के स्थानीय कस्बे गुरुवार शाम आठ बजे समाजवादी पार्टी की मनोनीत महिला सभा के राष्ट्रीय सचिव आफरीन खान वा छात्र सभा जिला के अध्यक्ष पवन पटेल का समाजवादी पार्टी के छात्र नेताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव आफरीन खान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 में अखिलेश यादव के पूर्ण रूप से सरकार बनने जा रही है इसलिए अभी से ही आप कमर कस लें पूर्व में जब सपा की सरकार में जो विकास हुआ था उसे जनता को आप जाकर बताएं उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से जनता एकदम त्रस्त है महंगाई बेकाबू है डीजल पेट्रोल आसमान छू छू रहे हैं कहा कि अगर अखिलेश यादव की पूर्ण रूप से सरकार बनती है तो 300 यूनिट बिजली फ्री में दी जाएगी इस दौरान छात्र सभा जिला सचिव प्रदीप यादव,रिजवान अहमद,महा सचिव शाहिद अंसारी उर्फ मस्तान,उपाध्यक्ष फैज अहमद,शाहिद अंसारी,साकिर अंसारी,ओम अग्रहरि,सूरज चन्द्रवंशी,लुल्लु मिस्त्री आदि मौजूद रहे।

शीतलहरी व सर्द हवाओं से बचाव के लिए कंबल का वितरण।

रिपोर्ट अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। दिन शुक्रवार को ठंड से ठिठुरते गरीब, असहाय, निर्धन लोगों को तीन दर्जन से ज्यादा कंबल का वितरण भारतीय जनता पार्टी भदोही अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष सेराज अख्तर व समाज सेवी दीपक मिश्रा ने गरीब, असहाय, निर्धन में वितरण किया । ठंड से कंपकंपा रहे लोगों को जब कंबल मिला तो ये लोग कंबल पाकर खुश हो गये। कंबल वितरण में मुख्य रूप से दीपक मिश्रा, अफरोज अली, अफसर अली, सहित कई लोग मौजूद रहे। भदोही अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष सेराज अख्तर ने कहा की आगामी दिनों में पुनः कंबल का वितरण किया जाएगा।

योगी सरकार ने कराई 1 लाख 25 हजार श्रमिकों की बेटियों की शादी, स्वामी प्रसाद मौर्य,

कैबिनेट मंत्री श्री मौर्य ने 500 श्रमिकों के बेटियों को साइकिल लेकर बढ़ाया उनका हौसला,

Editor yash pathak 9140290705

जौनपुर।
प्रदेश के श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग के कैबिनेट मंत्री  स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहां की प्रदेश की योगी सरकार ने 1 करोड़ 25 लाख श्रमिकों की बेटियों की शादी कराई और उन्हें ढेर सारे उपहार देकर खुद की बेटियों की तरह विदाई की।
वह गुरुवार को जौनपुर में आयोजित भव्य समारोह में 4786 लाभार्थियों के बैंक खाते में  4 करोड़ की राशि भेजने के बाद उपस्थित जनता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड  द्वारा संचालित विभिन्न हितकारी योजना तथा निर्माण कामगार, विकलांगता एवं पेंशन योजना, कन्या विवाह अनुदान, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना एवं चिकित्सा सहायता योजना के अंतर्गत कुल 4786 श्रमिकों को आमंत्रित करते हुए चार करोड रु०  की धनराशि श्रमिकों के बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से भेजा गया है। संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत  500 पात्र निर्माण

बूथ सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

Editor yash pathak 9140290705

बरई बंधवा कौशाम्बी मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के सेक्टर नंबर 8 के सभी बूथ सेक्टर के पदाधिकारियों की एक बैठक की गई कार्यक्रम में बोलते हुए खलीक अहमद उर्फ निक्के मिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही आम जनमानस के उत्थान की बात सोचती है उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराना है इस मौके पर उन्होंने बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महंगाई अत्याचार अपराध से आम जनता त्रस्त है और आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री खलीक अहमद उर्फ निक्के मियां जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी रामगुलाम यादव चुन्नीलाल सरोज सोहन लाल सरोज श्रीपाल अलका सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे

हनुमान मंदिर में वाटिका हाल का चायल विधायक ने किया शिलान्यास

नया बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में 36 लाख रुपए की लागत से विधायक के सहयोग से बनेगा वाटिका हाल

Editor yash pathak 9140290705

कौशाम्बी .नगर पालिका परिषद भरवारी में चायल विधायक संजय गुप्ता ने हनुमान मंदिर परिसर नया बाजार में हनुमान वाटिका हाल का शिलान्यास किया भूमि पूजन मंदिर पुजारी सुरेश्वर नाथ शुक्ला व नगर पुरोहित आचार्य सुरेंद्र नाथ शुक्ला द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया                                 श्री रामलीला कमेटी ने नया बाजार द्वारा संचालित हनुमान मंदिर परिसर में चायल विधायक संजय गुप्ता ने हनुमान मंदिर परिसर में हनुमान जी का दर्शन कर व आशीर्वाद लेकर 36 लाख रुपए की लागत से बनने वाले हनुमान वाटिका हाल का शिलान्यास व भूमि पूजन किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन के अवसर पर मंदिर पुजारी पंडित सुरेश्वर नाथ शुक्ला व नगर पुरोहित आचार्य सुरेंद्र नाथ शुक्ला ने विधि विधान से पूजा अर्चना किया इस मौके पर श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार केसरवानी रमेश अग्रहरि व्यापारी नेता, उमेश कुमार लाला कोषाध्यक्ष, वेद प्रकाश डैनी, गंगा प्रसाद केसरवानी पूर्व चेयरमैन,

अतीक के बेटे समेत सात के खिलाफ वारंट जारी कराने की तैयारी में पुलिस

प्रयागराज l अतीक अहमद के बेटे अली अहमद और उसके सात साथियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कराया जाएगा। पुलिस की ओर से इसके लिए कोर्ट में अर्जी दे दी गई है। सभी आरोपी पांच करोड़ की रंगदारी न देने पर जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे हैं। उधर वादी मुकदमा जीशान की ओर से अपनी जान को खतरा बताकर सुरक्षा की भी मांग की गई है।31 दिसंबर को करेली के ऐनुद्दीनपुर में हुई घटना से जिले में सनसनी फैल गई थी। यहां रहने वाले जीशान उर्फ जानू ने आरोप लगाया था कि अली अपने आठ नामजद व 15 अज्ञात साथियों संग उसके प्लॉट पर आया। फिर फोन पर अपने अब्बा से जबरन बात कराई। जिसमें कहा गया कि जमीन उसकी पत्नी के नाम कर दो या पांच करोड़ रुपये पहुंचा दो। मना करने पर उसे व उसके दो रिश्तेदारों को जमकर पीटा गया।पुलिस ने मौके से सैफ व फहद नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रिवॉल्वर बरामद कर ली थी। लेकिन छह दिन बीतने के बाद भी अन्य आरोपियों का पता नहीं हासिल कर पाई है। चर्चा इस बात की भी है कि आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में हैं। ऐसे में उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कराने के लिए कोर्ट में अर्जी दे दी गई है। सीओ सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद भी आरोपी तय समय में हाजिर नहीं होते तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी जाएगी।

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए आयोग पर प्रदर्शन

Editor yash pathak 9140290705

प्रयागराज l एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में प्रतियोगी छात्रों ने प्रदर्शन किया। युवा मंच के बैनर तले बड़ी संख्या में जुटे छात्रों ने मांग की कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। प्रतियोगियों का कहना है कि पिछले सात वर्षों में सिर्फ एक बार एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का आयोजन किया गया। विद्यालयों में शिक्षकों के हजारों पद रिक्त पड़े हैं। प्रतियोगी छात्रों ने मीडिया प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। प्रतियोगियों को बताया गया कि चयन प्रक्रिया एवं विज्ञापन जारी होने करने में आचार संहिता कोई बाधा नहीं है, क्योंकि इस बारे में शासन की ओर से निर्णय लेकर चयन प्रक्रिया शुरू करने के बाबत दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं और अब शासन को कोई नया आदेश जारी नहीं करना है।
विज्ञापन शीघ्र जारी करने की मांग पर अड़े हालांकि अभ्यर्थी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का विज्ञापन शीघ्र जारी करने की मांग पर अड़े रहे, ताकि आचार संहिता में विज्ञापन फंसने की आशंका ही खत्म हो जाए।