ट्रक को बचाने में ट्रक चढ़ी डीवाइडर पर बड़ी दुर्घटना टली।

रिपोर्ट अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग के गिराई स्थित एक पम्प के सामने कट से निकल रही ट्रक को बचाने में ट्रक चढ़ी डीवाइडर पर बड़ी दुर्घटना होने टली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है दिन सोमवार को कोतवाली गोपीगंज क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गिराई नामक जगह के पेट्रोल पंप के सामने बने कट से एक ट्रक हाइवे पर जाने के लिए बढ़ी इसी बीच हाइवे से गुजर रही ट्रक के ड्राइवर ने दुर्घटना को भांपते हुए ट्रक को बचाने के प्रयास में डीवाइडर पर जा चढ़ी जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई ड्राइवर खलासी दोनो सुरक्षित रहे। मौके पर पहुंची नेशनल हाईवे के क्रेन ने रोड से गाड़ी को हटाकर सड़क को चालू कराया।

Google Chrome यूजर्स दें ध्यान,ब्राउजर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट!


अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो Google Chrome या Microsoft Edge जैसे ब्राउजर पर अपना लॉगिन पासवर्ड सेव करके रखते हैं, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। कुछ आईटी रिसर्चर्स ने इंटरनेट यूजर्स, खासकर वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि ब्राउजर पर सेव उनका लॉगिन-पासवर्ड हैक हो सकता है। हाल ही में सिक्यॉरिटी ब्रीच के चलते एक कंपनी का डेटा लीक हुआ है
सिक्यॉरिटी एक्सपर्ट AhnLab के मुताबिक, इस कंपनी में काम करने वाला कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करता था। वह काम करने के लिए एक ऐसे डिवाइस का इस्तेमाल कर रहा था, जिसे बाकी लोग भी इस्तेमाल कर रहे थे। उन्हें नहीं पता था कि डिवाइस में Redline Stealer नाम का मैलवेयर छिपा है। मैलवेयर कथित तौर पर कंपनी के VPN तक पहुंचने के लिए संवेदनशील अकाउंट डीटेल्स और पासवर्ड चुराता है। हैकर्स फिर इस डेटा का इस्तेमाल कंपनियों के प्राइवेट डेटा की जासूसी के लिए करते हैं।
एंटीवायरस भी नहीं करेगा काम सबसे खतरनाक बात यह है कि भले ही आपने एंटीवायरस सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किया हुआ हो, फिर भी यह मैलवेयर कंप्यूटर या लैपटॉप में प्रवेश कर जाएगा। मैलवेयर के बारे में बात करते हुए AhnLab ने कहा कि भले ही अकाउंट ब्राउज़र में क्रेडेंशियल सेव करना बहुत सुविधाजनक हो, लेकिन अगर यह मैलवेयर आपके लैपटॉप में घुसता है तो अकाउंट क्रेडेंशियल्स पर जोखिम बना रहेगा।

आप कैसे बचें? > इस तरह की समस्या से बचने के लिए आम यूजर्स को ध्यान रखना चाहिए कि वे हमेशा आधिकारिक ऐप्स का ही इस्तेमाल करें।

वह अपने ऑफिशियल काम के लिए किसी भी ऐसे डिवाइस का इस्तेमाल न करें, जिसे बाकी लोग भी यूज कर रहे हों।

कई बार प्ले स्टोर पर भी ऐसे ऐप्स मिल जाते हैं, जिनमें मैलवेयर छिपा होता है।

यूजर्स को अतिरिक्त देखभाल कर लेना चाहिए और ऐप को डाउनलोड करने से पहले बैकग्राउंड की जांच करें।

आदर्श कोतवाली गोपीगंज के सामने खड़े वाहन दे रहे दुघर्टना को दावत वरिष्ठ अधिकारी नही ले रहे संज्ञान।

अनीस अख्तर की रिपोर्ट

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। कोहरेवका प्रकोप बढ़ता जा रहा है दिन में सुबह दस बजे तक कोहरे की धुंध से सड़क पर कुछ भी नही दिखाई पड़ता बावजूद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की निगाहे नही पड़ रही है क्या किसी अनहोनी का इंतजार हो रहा है। कोतवाली के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग के उत्तर दक्षिण दोनों साइडों में सीज़ किये गए वाहन जो ज्यादातर पशुओं की तस्करी में पकड़े गए है कोतवाली परिसर में जगह न होने के कारण उन्हें ऐसे ही सड़कों के किनारे खड़ा कर दिया गया है। जो कि हादसों को न्यौता दे रहे हैं। शाम होते ही गहरी धुंध पड़नी शुरू हो जाती है। ऐसे में बिना इंडिकेशन के खड़े इन ट्रकों से हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है। सड़क किनारे खड़े इन ट्रकों के पीछे न तो कोई संकेतक होता है न ही रिफ्लेक्टर लगे हैं। ठंड के समय कोहरे से सड़क पर चलने वाले वाहनों के शीशे के आगे ओस के छोटे-छोटे कण जम जाने के कारण वाहन चालकों और भी कम दिखने लगता है। ऐसे में कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। स्थानिय नागरिको ने पुलिस के आलाधिकारीयों से इन वाहनों को यहां से हटाने की मांग की है।

नगर पालिका परिषद ने प्रमुख 19 जगहों पर जलवाए अलाव।

रिपोर्ट-अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। मौसम के बदलाव के साथ प्रारंभ हुईं शीत हवाओं के चलते नगर पालिका परिषद की ओर से नगर के 19 प्रमुख जगहों पर अलाव की व्यवस्था किया। जिनमें प्रमुख रूप से हनुमान जी, लाइ बाजार अजय आइसक्रीम, बग्गा बिरियानी, पुलिस चौकी के सामने बड़ी चौराहा विश्वकर्मा, बस स्टैंड, मिर्जापुर तिराहा, पार्वती हॉस्पिटल, गोपपुर चौराहा, ओबीटी तीरमुहानी, जीटी रोड अतुल पेट्रोल पंप, रामपुर माली बस्ती,फाटक पार हरिजन बस्ती, शव स्थल,सदर महाल ,छोटी त्रिमुहानी, खरहट्टी बड़ा कुआं,वार्ड नंबर 12 मुजाहिद मस्जिद
नगर पालिका परिषद की तरफ से लकड़ियां जलाई गई। मौसम के करवट लेते ही चली शीतलहर के प्रकोप से आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए नगर के एक-एक क्विंटल लकड़ियों का अलाव लगवाना शुरू कर दिया है। इन अलाव के लगने से नगर के लोगों ने राहत महसूस की है जबकि नगर के अन्य वार्डो व मोहल्लों में जहां गरीब बस्ती में लोग रहते हैं उन स्थानों पर अभी अलाव पालिका द्वारा नहीं लगवाए जा रहे हैं जबकि बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब बस्ती के लोग मोहल्लों में अलाव लगवाने की लगातार मांग कर रहे हैं। अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता का कहना है कि अभी अस्थाई तौर पर इन स्थानों पर जो प्रमुख हैं वहां अलाव लगवाए जा रहे हैं अन्य जगह पर भी अलाव की व्यवस्था की जाएगी। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गरीब बस्तियों मोहल्लों व प्रमुख स्थानों पर लगभग दो दर्जन से ज्यादा अलाव लगना प्रारंभ हो जाएंगे।

गढ़वा ने रेनुसार को 150 रनों से हराया कुमार गौरव बने मैन ऑफ द मैचकुमार गौरव बने

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

म्योरपुर खेल मैदान पर थ्री स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में हो रहे 18वा अंतराज्यीय ड्यूज क्रिकेट टूनामेंट के दूसरे दिन का खेल गढ़वा व रेनुसार के बीच खेला गया टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी
गढ़वा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 286 रनों के पाहाड़ जैसा रन बनाया गढ़वा की ओर से 26 बाल पर 74 रनों की आतिसी पाली खेली तथा राहुल ने भी 27 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली रेनुसागर की ओर से सुनील के चार ओवरों में 60 रन खर्च कर 3 विकेट हासिल किया रनों के पीछा करने उतरी रेनुसागर की टीम 14.5 ओवरों 135 रनों पर आल आउट हो गयी रेनुसागर की ओर से मनोज ने 26 रन व जितेंद्र ने 20 रनों के योगदान दिया गढ़वा के बॉलर ध्रुव मेहता ने 36 रन देकर 5 विकेट लिए जनकी गौरव ने 22 रन खर्च कर के 1 विकेट लिये अंकित ने भी 32 रन देकर तीन विकेट लिए मैन ऑफ द मैच ऑल राउंडर प्रदर्शन को देखते हुए गौरव को अवर अभियंता महेश कुमार के हातो दिया गया मुख निर्णायक की भूमिका हकीक सिद्धिक्की व पंकज सिंह ने निभाई तथा कमेन्ट्री की भूमिका में सुहैब अंसारी व सन्दीप पाण्डेय ने निभाई स्कोरर की भूमिका रितेश जायसवाल ने निभाई स्कोर बोर्ड पर चीकू डटे रहे।इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह,कोषध्यक्ष अफजल अंसारी,आशीष अग्रहरि,रंजीत जायसवाल,राजन गुप्ता,आदि मौजूद रहे।

भाजपा म्योरपुर मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

भारतीय जनता पार्टी म्योरपुर मण्डल की कामकाजी बैठक रविवार को स्थानीय क़स्बा स्थित पंचायत भवन में सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि रहे भारतीय जनता पार्टी दुध्दी विधानसभा प्रभारी संतोष शुक्ला का अगामी कार्यक्रम के संबंध में सभी को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार वही संचालन मण्डल महामंत्री विष्णुकांत दुबे ने किया। जिसमें भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य होरीलाल पासवान, मण्डल उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, गोविन्द राम, रेखा कौर, मण्डल कोषाध्यक्ष पवन अग्रहरि, मण्डल मंत्री प्रेमचंद्र अग्रहरि, गणेश जायसवाल, चंद्रभूषण मिश्रा , सतेंद्र सिंह, अंकित शर्मा , मदन गुप्ता, राजेन्द्र प्रजापति, पिछड़ा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष इरफान खान , सोशल मीडिया विभाग दुध्दी विधानसभा संयोजक दीपक अग्रहरि, सेक्टर प्रभारी श्यामनारायण सिंह, सेक्टर संयोजक मानरुप सिंह, अमरेश कुमार, जितेन्द्र अग्रहरि , कुंजबिहारी,भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

छह लाख छिहत्तर हजार की लागत से बना इंटरलॉकिंग चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट। बिन्देश गुप्ता पूर्व सभासद

रिपोर्ट – अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। नगर पालिका परिषद गोपीगंज वार्ड नंबर 17 तिलरी कंपनी से राजेंद्र पुष्पकार तक बनाया गया इंटरलाकिंग भ्रष्टाचार की भेंट। लोकार्पण के दिन ही इंटरलॉकिंग का अवलोकन पर निकले पालिका अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता ने ठिकेदार को बुलाकर सड़क को दुबारा बनाए जाने को लेकर मौखिक रूप से हिदायत दी थी की इसका निर्माण कार्य दुबारा कराया जाय परंतु एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाते हुए कहा की इसी तरह पब्लिक को गुमराह करने के लिए दिखावा किया जाता है और भुला दिया जाता है। इसी ठिकेदार द्वारा दो वर्षो पूर्व हनुमान गढ़ी मंदिर स्थित तालाब का सुंदरीकरण के नाम पर अठारह लाख रुपया भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया पूरी तरह से तालाब पर कराया गया कार्य तालाब में समा गया। उस ठिकेदार को आज तक नोटिस नही दी गई। जब की उस ठिकेदार को ब्लैक लिस्टेड कर देना चाहिए था परंतु चहेते होने के कारण कोई कार्यवाही नहीं हुई। पूर्व सभासद बिंदेश गुप्ता, वर्तमान सभासद मजहर उल्ला सहित नागरिकों ने तत्काल जिला प्रशासन से हस्तक्षेप करते हुए इसकी जांच कराए जाने की मांग की है।

मेजा रोड  मेजा थाना क्षेत्रके कोढनिया गांव निवासी जागो (20) पुत्री स्व. सत्यनारायण मालीशनिवार की सुबह आठ बजे के पास अज्ञात कारणों से फांसीलगाकर जान दे दी।

। सूचना पर पहुची मेजा पुलिस शव को कब्जे में
लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस ने मृतका की मोबाईल
को भी बरामद कर लिया है। उधर मृतका के भाई रोशन लाल ने
बताया कि सुबह साढ़े छह बजे वह फूल की दुकान लगाने औता
महावीर धाम चला गया। इसी बीच एक युवक घर पर फूल लेने
पहुचा। उसने आसपास के लोगो को घटना की जानकारी दिया तो
हड़कंप मच गया। मृतका के भाई के मुताबिक जागो घर पर अकेली
थी।
सूत्रों के मुताबिक मृतका के माता पिता का पूर्व में ही निधन हो चुका
है। वह सात बहनों में सबसे छोटी व घर की लाडली थी। इस घटना से
स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

समूह की महिलाओं द्वारा माननीय प्रधानमंत्री को नव वर्ष की शुभकामनाये हेतु प्रेषित किया गया 4000 पत्र

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

म्योरपुर ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को समूह की महिलाओं द्वारा नववर्ष की शुभकामना हेतु पत्र लिखा गया तथा समूह के सभी बहनों ने अपनी मंशा जताई कि वे हमेशा प्रधानमंत्री के पद पर बने रहे ।समूह की बहनो ने कहा कि वे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर काफी खुश हैं। इस क्रम में समूह सखी, आजीविका समूह के सदस्यों द्वारा 4000 पोस्टकार्ड पोस्ट के माध्यम से नववर्ष की बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की गयी। जिसमे विकासखंड म्योरपुर, सोनभद्र ब्लॉक मिशन प्रबंधक , सुजीत कुमार, रवि कुमार, अरविंद कुमार सचिन कुमार ने सहयोग किया।जिसके बाद आईपीआर पी राम पति द्वारा सभी समूह सदस्यों को कोऑर्डिनेटर करते हुए पत्र लिखने में सहयोग किया गया।

मुश्किलों को बना लिया अपने जीवन का ताकत।

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

सच की कहा गया है जब कोई कठिन चुनौतियों व परिस्थितियों को झेलकर आगे निकलता है वही समाज के लिए प्रेरणादायक कहानी बनती है। ऐसी प्रकार किशोरियों की प्रेरणाश्रोत बनी है स्वालंबन सिलाई शिक्षिका अन्जू देवी, जो सिल्थम से इन्ही परिस्थितियों से पढ़कर आगे निकली हैं।कहानी है जनपद सोनभद्र के दुरस्थ क्षेत्र कोन ब्लाक के मिटहिनियां गांव के सबसे वंचित समुदाय की बेटियों की। इस गांव की दर्जन भर सरोज, सीमा, पूनम, सरिता, शोभा जैसी बेटियां अपने गरीबी व समाज के तानों को सुनते हुए बिना परवाह किए घर से नियमित 5-6 किमी दूर साईकिल से इंटरमीडिएट (विज्ञान वर्ग) व स्नातक की शिक्षा प्राप्त कर रहीं हैं। इसके साथ ही अपने गांव में चल रहे “स्वावलंबन सिलाई स्कूल” में जीवन स्वावलंबन के लिए सिलाई भी सींख रही हैं और अन्य अपने समुदाय के बेटियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। सिलाई स्वालंबन स्कूल जैसी गतिविधियों में भाग लेने व चुनौतियों को झेलने से इन किशोरियों का आत्मविश्वास बहुत बढ़ा हुआ है। इन्हें आगे जाने की ललक है बस समाज को मौके देने की जरूरत है। वृहस्पतिवार को महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें केवाल व अजनियां आश्रम केन्द्र के अनेक किशोरियां व महिलाएं भाग लीं। मौके पर नीरा बहन, केवला दूबे, देवनाथ भाई, रूपचन्द, रामचरित्र यादव मौजूद रहे।