जल जीवन मिशन जागरूकता अभियान एवं जन सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

माननीय जिला अधिकारी एवं अपर जिला अधिकारी की देख रेख में चल रहे नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से सोनभद्र के विकासखंड म्योरपुर में शुक्रवार को म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत काचन और करहिया में चयनित महिलाओं के द्वारा जल परीक्षण का कार्य किया गया साथ ही परीक्षण के परिणाम पर चर्चा किया गया एवं प्रदूषित जल से होने वाली बीमारियों पर जानकारी दी गई इस मौके पर प्रस्तावित मौजूदा पाइप लाइन से जल आपूर्ति हेतु , एवं पानी की गुणवत्ता और संभावित समाधान , स्वच्छ पेयजल से लाभ , गंदला जल प्रबंधन , जल संरक्षण आदि मुद्दों पर चर्चा की गई इस मौके उत्तर प्रदेश जल निगम सोनभद्र के जे ई जनार्दन यादव जल जीवन मिशन समाज कल्याण ग्रामोद्योग संस्थान के कोऑर्डिनेटर अवनीश सिंह ग्राम प्रधान काचन राजपति विश्वकर्मा और ग्राम प्रधान करहिया राज नारायण सिंह और ग्राम सभा के महिला व पुरुष उपस्थित रहे।

अपर जिलाधिकारी न्यायिक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि धान खरीद 2021-22 प्रगतिमान जनपद में 31 धान क्रय केन्द्रों पर खरीद की जा रही है ।

भदोही । तकनीकी कारणों से पूर्व में ऑनलाइन टोकन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिये गये हैं तथा दिनांक 30.12.2021 से कृषकों को ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने का विकल्प खाद्य तथा रसद विभाग के पोर्टल पर fcs.up.gov.in पर उपलब्ध होगा।
बताया कि लघु एवं सीमान्त कृषकों की उपज को ज्यादा से ज्यादा क्रय करने के लिए 60 कुन्तल का ही टोकन उपलब्ध होगा। कृषक 1 सप्ताह के अन्तराल पर पुनः ऑनलाइन टोकन लगाते हुए अपना उपज दुबारा बेच सकते हैं। किसान स्वयं यू०पी० किसान मित्र एप, जनसुविधा केन्द्र अथवा किसी कम्प्यूटर / टैबलेट / मोबाइल के माध्यम से टोकन बना सकते हैं । ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के अन्तर्गत किसान बन्धु अपने नजदीकी क्रय केन्द्र हेतु टोकन प्राप्त कर सकते हैं। किसानों की सुविधा के लिए प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक टोकन जारी किये जा सकेंगे ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित समारोह में आशाओं को स्मार्टफोन प्रदान किया गया।

Editor yash pathak 9140290705

भदोही । प्रोजेक्टर के माध्यम से स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। उसी क्रम में भदोही के कलेक्ट्रेट सभागार में आशाओं को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भदोही के सांसद रमेश चन्द बिंद, विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी, दीनानाथ भास्कर, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह द्वारा शहर की कुल 21 आशाओं को स्मार्टफोन प्रदान किया गया। इस अवसर पर सांसद रमेश चन्द बिंद ने कहा कि डिजिटल के इस युग में आशाओं को फील्ड में कार्य करने के दौरान कागजी कार्रवाई से बचने के लिए सीधे स्मार्टफोन पर अपने कार्य की सूचना अंकित कर सकेंगे। उन्होने कहा कि इस स्मार्टफोन का उपयोग सभी आशा बहू स्वयं करें, किसी अन्य को न दें। उन्होंने कहा कि विभागीय दायित्व के निर्वहन में सूचनाओं के आदान-प्रदान में विभिन्न कार्यों की फोटो ग्रुप में शेयर करने में यह स्मार्टफोन सहायक होगा।

यूपी के नए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने किया कार्यभार ग्रहण,पीएम-सीएम के प्रति जताया आभार,


लखनऊ। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1984 बैच के अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव के रूप में लोकभवन स्थित अपने कार्यालय में कार्यभार संभाला लिया है। उन्हें कार्यभार निवर्तमान मुख्य सचिव आरके तिवारी ने सौंपा। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में दुर्गा शंकर मिश्रा ने इस जिम्मेदारी के लिए पीएम-सीएम का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद से यूपी की जनता की फिर से सेवा करने का मौका मिला है। यूपी के नवनियुक्त मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी दी है, उसे भली-भांति निभाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले सात वर्षों में देश में परिवर्तन की लहर चल पड़ी है।
केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन में 2017 से पहले उत्तर प्रदेश निचले पायदान पर था, 2021 में पांचवें पर आ चुका है। प्रदेश के सभी शहर ओडीएफ हो चुके हैं, अब इन्हें ओडीएफ प्लस करने का काम शुरू होगा। पीएम के हाउसिंग सेक्टर के लक्ष्य पूरे किए जाएंगे। इस पर विशेष फोकस किया जाएगा।
दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि शहरों के विकास के काम को तेज किया जाएगा। स्मार्ट सिटी के मिशन को मूवमेंट बनाकर पूरे यूपी को स्मार्ट बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह दफ्तर में बैठकर काम करने वाले नहीं, बल्कि फील्ड में काम करेंगे और पीएम-सीएम के संकल्पों को पूरा कराएंगे। वहीं, एक प्रश्न के उत्तर में बोले कि आज चुनाव आयोग के साथ बैठक हुई है। आयोग ने कोरोना संक्रमण को लेकर चिंता जताई है। इसे देखते हुए टीकाकरण और कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराएंगे।

पंचायत विभाग पर लापरवाही का ग्रामीणों व खेलाड़ीयो ने लगाया आरोप स्वच्छ भारत मिशन को मुंह चिढा रहा म्योरपुर खेल मैदान

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

म्योरपुर खेल मैदान पर गुरुवार को खेल मैदान के आसपास लगे गन्दगी के अम्बार से क्षुब्ध होकर खिलाड़ी एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से प्रदर्शन कर नाराजगी जताई थ्री स्टार क्रिकेट के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि मैंने तीन बार एडीओ पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी सुनील श्रीवस्तव से खेल मैदान की सफाई कराने के लिए जाकर उनके कार्यालय पर मौखिक रूप से कहा एडीओ पंचायत व ग्रामीण विकास अधिकारी द्वारा आश्वाशन दिया गया था कि शीघ्र साफ सफाई करा दिया जाएगा किन कारणों से इनके द्वारा साफ सफाई नहीं कराया गया यह जांच का विषय है एक तरफ देश के प्रधानमंत्री स्वयं झाड़ू उठा स्वच्छता अभियान का संदेश दे रहे हैं प्रधानमंत्री के सपनों को पलीता लगाते म्योरपुर एडीओ पंचायत व सेकेट्री दिख रहे हैं कहा कि खेल मैदान पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है अगर जल्द से जल्द गन्दगी साफ नही हुआ म्योरपुर ब्लाक का धेराव करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रसासन की होगी इस दौरान अमरकेश सिंह,रमाशंकर गुप्ता,आशीष (बिट्टू),मदन गुप्ता,अफजल अंसारी,रंजीत जायसवाल,राजन गुप्ता,सुहैब अंसारी, रितेश जायसवाल,सन्दीप पाण्डेय,गुड्डू अग्रहरि,तारीख रजा,शशांक अग्रहरि,आदि ग्रामीण व खेलाड़ी मौजूद रहे।

योगी सरकार की विकास योजनाओं की हकीकत खंगालने घर घर पहुंचे नोडल अफसर

कौशांबी योगी सरकार के कार्यकाल में संचालित सरकारी योजनाएं आम जनता तक पहुंच रही हैं कि नहीं इसकी हकीकत खंगालने के लिए नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा ने मंझनपुर नगर पालिका क्षेत्र के चमनगंज मोहल्ले का भ्रमण किया है नगर वासियों के घरों में घुसकर उन्होंने लोगों की स्थितियों को देखा है इसी बीच नोडल अधिकारी चमनगंज में जाहिदा के घर पहुंच गए और स्थिति खराब देखकर नोडल अधिकारी ने अधिषासी अधिकारी से यह पूछा कि अभी तक इस गरीब महिला को प्रधानमंत्री आवास क्यों नहीं मिला है इसको पेंशन क्यों नहीं स्वीकृत की गई है नोडल अधिकारी की फटकार पर अधिशासी अधिकारी को पसीना छूट गया है कोई जवाब नहीं उन्हें समझ आ रहा था अधिकारी इधर उधर की बातों में नोडल अफसर को समझते देखे गए हैं जिस पर नोडल अफसर ने जाहिदा को तत्काल प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराए जाने और पेंशन दिए जाने का निर्देश दिया है इसके बाद नोडल अधिकारी ने कर्बला के बाहर नगर वासियों के साथ नुक्कड़ सभा के माध्यम से बातचीत कर सरकारी योजनाओं के संचालन की हकीकत की जानकारी ली है

नोडल अधिकारी ने धान खरीद केन्द्र नवीन मंण्डी ओसा का किया निरीक्षण

किसानों की समस्याओं को निस्तारित करने के निर्देश

कौशाम्बी नोडल अधिकारी ने धान खरीद केन्द्र नवीन मण्डी, ओसा के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर की जांच की तथा अब तक हुई धान खरीद आदि की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसानों द्वारा नोडल अधिकारी को जानकारी दी गई कि एक माह पूर्व टोकन लिया गया था, अभी तक तौल नहीं हुई है सहित आदि समस्यायें बतायी गयी, जिस पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुए डिप्टी आर0एम0ओ0 को आज ही समस्याओं को निस्तारित करने के निर्देश दिये।

जीएसटी मेगा सेमिनार का आयोजन में व्यापारी प्रतिनिधियो ने भाग लिया।

प्रयागराज जीएसटी मेगा सेमिनार का आयोजन मेडिकल कॉलेज के प्रोफ़ेसर प्रीतम दास प्रेक्षाग्रह में हुआ लगभग 200 व्यापारी प्रतिनिधियो ने भाग लिया जीएसटी पंजीयन की प्रक्रिया और रिटर्न फ़िलिंग को पीपींटी के माध्यम से समझाया गया

दस लाख रुपए का दुर्घटना बीमा बिना किसी प्रीमीयम के मुख्य लाभ है छोटे व्यापारियों के लिए काम्पोजीसन स्कीम के लाभ बताए गए । व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री मुरारी लाल अग्रवाल श्री डी एस तिवारी एडीशनल कमिशनर ग्रेड-1 , बालकृष्ण यादव और आरती कुमारी joint commisinor और ऐ के गौतम डीसी प्रशासन उपस्थित रहे .श्रम विभाग के ALC श्री गिरी साहेब द्वारा ई श्रम पोर्टल द्वारा unorganised सेक्टर के कामगारों के रेजिस्ट्रेशन और लाभों से भी अवगत कराया गया

नोडल अधिकारी ने की कर-करेत्तर एवं विकास कार्यों की समीक्षा

गौशालाओं में गोवंशों को ठण्ड से बचाव हेतु सभी आवश्यक व्यस्थायें सुनिश्चित किया जाय

सामुदायिक शौचालयों का संचालन प्रभावी तरीके से कराया जाय

कोविड के नये वैरिएण्ट के दृष्टिगत जनपद में सभी आवश्यक तैयारियॉ सुनिश्चित करने के निर्देश

कौशाम्बी जनपद के नोडल अधिकारीप्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा सुभाष चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में कर-करेत्ततर एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में नोडल अधिकारी ने राशन वितरण की समीक्षा के दौरान कहा कि लाभार्थियों को शासन के निर्देशानुसार समय पर राशन का वितरण किया जाय तथा शेष रह गये पात्र लोंगो का राशन कार्ड बनाया जाय। उन्होंने संरक्षित गोवंशों की समीक्षा के दौरान कहा कि गोवंशों को ठण्ड से बचाव हेतु सभी आवश्यक व्यस्थायें सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने निर्माणाधीन गौआश्रय स्थलों को तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने गौआश्रय स्थलों में चारा आदि की व्यवस्थायें सुनिश्चित करने तथा छुट्टा गौवंशो को संरक्षित करने के भी निर्देश दिये।

केपीएस कॉलेज में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे स्वतंत्र देव सिंह

कार्यक्रम की सफलता को लेकर भाजपा नेताओं ने बैठक कर बनाई रणनीति

कौशाम्बी गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का आगमन भरवारी के केपीएस कॉलेज में हो रहा है स्वतंत्र देव सिंह के आगमन को लेकर भाजपा ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में शामिल होंगे

भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने कहा कि पिछड़ों के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी हमेशा तैयार खड़ी है दिनांक 30 दिसम्बर को भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का आगमन केपीएस मैदान भरवारी में हो रहा है उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा पिछड़ा वर्ग के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया है