शीतलहर के कहर को बेदम करने के लिए उत्कृष्ट कम्बल बांटे गए

दान लेने वाला दान लेकर उपकृत करता है देने वाले को

जेपी सीमेंट के स्थानीय स्टाकिस्ट ज्ञान सिंह ने असहायों को दिया कम्बल

मिर्जापुर । मौसम बेरहम हुआ तो नरम दिलवाले इस बेरहमी को शिकस्त देने के लिए कदम बढ़ा दिए।
   इसी क्रम में नगर के गैबीघाट मुहल्ले में स्थित हनुमानजी मंदिर पर जेपी सीमेंट के स्थानीय स्टाकिस्ट ज्ञान सिंह बुधवार, 29 दिसम्बर की शाम चार बजे ढाई दर्जन कम्बल लेकर पहुंच गए तथा मंदिर के पुजारी पं रामानुजदास की देखरेख में अशक्त और असहाय ऐसे वृद्ध पुरुषों तथा महिलाओं को ढूढ़ा जो ग़रीबी रेखा से नीचे जीवन जीने के मानक से भी नीचे का जीवन जीते हैं। खास बात यह थी कि बिना किसी भूमिका, भाषण और तामझाम के बीच सभी पात्रों को कम्बल आदर के साथ यह कहते हुए दिया गया कि जब कोई भी वस्तु ग्रहण करता है तब लेने वाला नहीं बल्कि देने वाला धन्य होता है।
    कम्बल वितरण का यह कार्य ज्ञान सिंह ने अपने बहनोई स्व गिरीशनारायण सिंह की स्मृति में दिया जो कलकत्ता में मशहूर इनकमटैक्स के अधिवक्ता थे

मिर्ज़ापुर में 9 साल की मासूम के साथ गैंगरेप और उसकी हत्या मामले में निर्भया कांड में सुप्रीम कोर्ट में वकील सीमा कुशवाहा के नेतृत्व में कैंडल मार्च कल..

सीमा समृद्धि कुशवाहा का आगमन कल

निर्भया की केस लड़ने वाली सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा का अगमन कल,
छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में परिजनों से करेंगी मुलाकात।
बता दें कि सीमा समृद्धि कुशवाहा निर्भया कांड के सभी गुनाहगारों को सजा दिलाने के बाद सुर्खियों में आईं थी।ऐसे मामलों का निशुल्क केस भी लड़ती हैं और गुनहगारों को सजा दिलाती हैं।छात्रा का केस भी खुद देख सकती हैं।हालांकि अधिक जानकारी कल ही मिल सकेगी।

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा परिवार के साथ:आनंद
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष आनंद कुशवाहा ने बताया कि जिला इकाई परिवार के साथ खड़ा है।हर जरूरत पूरी करने की कोशिश रहेगी।अनगढ़ भोला वार्डेन से गुरुवार को शाम चार बजे बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए कैंडिल मार्च निकाला जाएगा।इसमें बड़ी तादाद में युवा शामिल होंगे।

दिल्ली से वापस आएंगे IAS दुर्गा शंकर मिश्रा,RK तिवारी की जगह होंगे यूपी के नए मुख्य सचिव।


केंद्र सरकार में सचिव IAS दुर्गा शंकर सिंह यूपी के नए मुख्य सचिव होंगे।
वर्तमान में आरके तिवारी मुख्य सचिव हैं, वे 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं।
दुर्गा शंकर आवासन एवं शहरी विकास के सचिव यूपी कैडर के 1984 बैच के अधिकारी हैं।
वे यूपी के मऊ जिले के रहने वाले हैं।

कानपुर IIT के पास आउट दुर्गा शंकर मिश्रा इससे पहले केंद्र सरकार की प्रतिनियुक्ति पर गए थे।
दुर्गा शंकर दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन में लंबे समय से काम कर रहे हैं।
भारत सरकार के विभिन्न पदों पर तैनात रह चुके हैं।
उत्तर प्रदेश में तैनाती के समय नियुक्ति एवं कार्मिक, कर एवं पंजीकरण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में तैनात रह चुके हैं
1984 बैच के आईएएस दुर्गाशंकर मिश्रा यूपी के चीफ सेक्रेटरी बनेगें,
केंद्र सरकार ने उन्हें उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित मुख्यसचिव के रूप में नियुक्ति दी।
अगले दो दिन बाद दुर्गा शंकर मिश्र जी को सेवानिवृत्त होना है,
पूर्ण रूप से मुख्य सचिव के रूप में मिल सकता है सेवा विस्तार।
कल ग्रहण कर सकते कार्यभार।

MPPSC-आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, जाने पात्रता सहित अन्य अपडेट।

MPPSC द्वारा उम्मीदवारों के परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। दरअसल मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने होम्योपैथिक चिकित्सा परीक्षा 2021 के लिए विज्ञापन जारी किया। जिसके मुताबिक छात्रों 14 फरवरी 2022 तक होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। वही ऑनलाइन एप्लीकेशन की प्रक्रिया 15 जनवरी 2022 दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी।
बता दें कि होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा द्वारा कुल 43 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके लिए 12 पद अनारक्षित वर्ग के, 7 पद SC, 9 पद ST, 11 पद OBC के और 4 पद EWS कैटेगरी के शामिल है। इसके अलावा महिला उम्मीदवारों के आरक्षित पद में सामान्य के लिए 4 पद रखा गया है। जिसमें 2 पद sc, 3 पर st, 4 ओबीसी और एक पद ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आरक्षित हैं।

ज्ञात हो कि होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी द्वितीय श्रेणी अधिकारी के पद के रूप में मना किया गया है। इसके लिए अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। हालांकि परीक्षा की तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने के लिए MPPSC ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। वही होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी मध्य प्रदेश शासन के राष्ट्रपति द्वितीय श्रेणी अधिकारी के लिए सातवें वेतनमान के तहत 15600-39100+ 5400 ग्रेड पे के अलावा महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते देय होंगे।

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत दो अन्य साथी घायल

इमामगंज कौशाम्बी चरवा थाना क्षेत्र के महगाव पुलिस चौकी अंतर्गत पन्नोई मोड़ के समीप बाइक सवार तीन युवकों को तेज गति वाहन ने टक्कर मार दिया है जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई है और दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हैं घायलों को इलाज के लिए स्थानीय मूरतगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां हालत गंभीर होने पर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई है मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

घटनाक्रम के मुताबिक पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कुशवा गांव निवासी प्रदीप कुमार उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र बंशीलाल अपने साथी मंगली पुत्र बृजलाल निवासी मनौरी और नीरज पुत्र बचाई लाल निवासी मनौरी के साथ बाइक से मूरतगंज आ रहे थे जैसे ही बाइक सवार महगांव पनोई मोड़ के पास पहुंचे तभी तेज गति एक वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दिया हादसे के बाद बाइक सवार बीच सड़क पर गिर पड़े आसपास के लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।

गोसंरक्षण के लिए ग्राम प्रधान ने किया भूमिपूजन

कोखराज कौशाम्बी सिराथू तहसील के ग्राम पंचायत ककोढ़ा में गौ संरक्षण के लिए ग्राम प्रधान द्वारा गौशाला हेतु भूमि पूजन किया गया इस दौरान एडीओ पंचायत सिराथू ग्राम विकास अधिकारी ककोढ़ा लेखपाल व ग्राम प्रधान बिदनपुर तथा गांव के तमाम सम्मानित नागरिक पप्पू शुक्ल नीरज मिश्रा राम जी दीक्षित सहित तमाम लोग उपस्थित रहे इस दौरान एडीओ पंचायत ने कहा कि योगी सरकार का निर्देश है कि गाय को संरक्षित किया जाए और सरकार के निर्देश पर गो संरक्षण केंद्र अब ककोड़ा गांव में खोला जा रहा है आवारा पशुओं को गौ संरक्षण केंद्र में संरक्षित किया जाएगा।

दलितों के कब्रिस्तान में हो रहे कब्जे से ग्रामीणों में रोष

अवैध कब्जे से आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण को ढहाया

अझुवा कौशाम्बी सिराथू तहसील के ग्राम सभा केन के दलितों की आबादी हेतु सुरक्षित खाता संख्या 758 की गाटा संख्या 575/548 पर किसी अमित द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण किया जा रहा था जिसे आज सुबह ग्राम प्रधान केन  गुलाब सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने ढहा कर स्थानीय पुलिस को सूचना दी है!

कनवार बॉर्डर के पास स्थित इस बेशकीमती जमीन का विवाद पुराना है इस भूमि पर कई बार विवाद हो चुका है जिसे जिम्मेदार सुलझा नही पा रहे हैं जिम्मेदारों की निष्क्रियता से किसी दिन गम्भीर स्थिति हो सकती है मौके पर रहे ग्राम प्रधान केन ने बताया इस  4 बीघे कुछ बिस्वे के रकबे को कोई अमित अवैध रूप से कब्जा करना चाहता है जबकि उससे बात भी हुई थी सबसे पहले पैमाइश हो जाये तो अपना निर्माण करे! लेकिन कुछ स्थानीय लोगों की दबंगई ,शोरे पुस्ती धनबल कुछ लोगों का सहारा लेकर जबरिया निर्माण कराना चाहता है,वहीं सूचना पर पहुंची अझुवा चौकी पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने अपनी जमीन बेंची है उन्होंने कहा कि किसी प्रकार का उपद्रव भीड़ भाड़ इकट्ठा न करे।

विकासखंड दुध्दि के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय विंढमगंज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

विंढमगंज कम्पोजिट विद्यालय पर आज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए ग्राम प्रधान तारा देवी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद के आयोजन से बच्चों में सर्वांगीण, शारीरिक, मानसिक विकास होता है तभी स्वस्थ रहता है इस प्रकार की प्रतियोगिता होने से बच्चों में खेल के प्रति रुचि उत्पन्न होती है जिससे बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा में निखार आती है
प्रधानाध्यापक राजकमल यादव ने कहा कि खेलकूद हमें शारीरिक सक्रिय बनाती है और हमें ऊर्जा के साथ-साथ मानसिक व शारीरिक ताकत भी देती है नियमित व सयमित रूप से खेल खेलने से मानसिक और शारीरिक दोनों में वृद्धि देखने को मिलता है खेलकूद से छात्रों में नेतृत्व, आज्ञा का पालन, खेल की भावना, सहनशीलता जैसे आवश्यक गुणों का भी विकास होता है बच्चों ने दौड़ और कबड्डी के साथ-साथ खो-खो में अपना दमखम दिखाया जिसमें कक्षा 1 से राशि कुमारी और सुधांशु ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया कक्षा दो से जोया कुमारी और मोहम्मद उदु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया कक्षा 3 से संजना और आर्यन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार लक्ष्मी कुमारी, मयंक कुमार, कोमल कुमार, सूरज कुमार, लता कुमारी, सुमित कुमार, स्मिता कुमारी, रोहित कुमार, रोशनी कुमारी और गोलू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कृत किया गया खेलकूद में अंजू रानी, शालिनी कुमारी एवं श्वेता जयसवाल ने बच्चों के प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई

असहायों को किया गया तीन सौ कम्बल वितरित

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा
(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

विंढमगंज सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार व बूटबेढवा ग्राम पंचायत में आज दुद्धी विधानसभा के विधायक हरिराम चेरो के हाथों ग्रामीण, विधवा, विकलांग, वृद्धा, असहाय लोगों में तीन सौ कंबल का वितरण किया गया विकासखंड दुध्दि के ग्राम पंचायत हरनाकछार में स्थित शिव मंदिर पर आज प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी व बूटबेढवा ग्राम पंचायत में हनुमान मंदिर पर ग्राम प्रधान तारा देवी की मौजूदगी में तीन सौ कंबल का वितरण किया गया
कंबल वितरण के दौरान पहुंचे विधायक हरिराम चेरो ने मौजूद लोगों से कहा कि ग्रामीणों के लिए इस हाड़कपा देने वाली ठंड से बचने के लिए प्रत्येक वर्ष कंबल का वितरण किया जाता है तथा उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के द्वारा मिलने वाली योजना का लाभ गांव के हर घर तक पहुंचाने का मैं पूरा प्रयास करता रहा हूं और अगर आप सभी का आशीर्वाद मिला तो आगे भी करता रहूंगा सरकार के द्वारा सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में है भाई भाई के तहत काम किया जा रहा है किसी भी तरह का कोई मतभेद इस सरकार में नहीं किया जा रहा है जो भी योजनाएं सरकार के द्वारा दी जाती है सभी धर्म सभी जाति के लोगों को एक समान समझ कर दिया जा रहा है चाहे वह बिजली की समस्या हो, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न वितरण की बात हो, रोड की बात हो, ग्रामीण महिलाओं को धूवां से बचने के लिए घरेलू गैस की बात हो, चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना हो, विधवा, वृद्धा दिव्यांग योजना हो सबके लिए एक समान काम वर्तमान सरकार पूरे तन्मयता व मजबूती के साथ करती चली आ रही है तथा आगे भी करने के लिए कटिबद्ध है इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान अपने हमराही यों के साथ साथ प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता, निरंजन सोनी, अपना दल यस के नगर अध्यक्ष उदय जायसवाल, विकास कुमार गुप्ता,नन्दकिशोर गुप्ता, संजीत कुमार गुप्ता,आनंद दुबे, संतोष कुमार चंद्रवंशी, बंटी रावत, छाया देवी, जिद्दन लाल, देव कुमार गुप्ता, डोमन गुप्ता, श्री राम गुप्ता, नंदलाल भारती, हरदेव गुप्ता, संजय यादव, मोती यादव, शिव मंदिर के पुजारी अजय दुबे, भगवान गुप्ता, संपूर्णानंद, बगानी पनिका सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे

बसपा का कैडर प्रशिक्षण शिविर किरविल में आयोजित।

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

बहुजन समाज पार्टी दुद्धी विधानसभा की कैडर प्रशिक्षण शिविर देवरी सेक्टर ग्राम पंचायत किरबिल रामलीला मैदान में आयोजित की गई जिस के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष देव साय उरेती, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य राजू गुप्ता , एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मिशन काशीराम के जिलाध्यक्ष आलोक कुमार एवं मंच का संचालन पिछड़ा वर्ग भाईचारा कमेटी दुद्धी के सह संयोजक संदीप भारती ने किया| मंच को संबोधित करते हुए अतिथि ने बताया कि बसपा सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की तर्ज पर सभी लोगों का उद्धार करती है विशिष्ट अतिथि राजू गुप्ता ने कहा कि बसपा सरकार में महामाया पेंशन, काशीराम आवास, सीसी रोड, खड़ंजा, बिजली पानी, का विकास होता था बालिकाओं की शिक्षा के लिए सावित्रीबाई मदद योजना के तहत इंटर में पढ़ने वाली लड़कियों को ₹15000 और एक साइकिल प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाता था ,जिससे गरीब आदिवासी दलित अल्पसंख्यक एवं पिछड़े वर्ग का लोग अपने बच्चों की शिक्षा दे सके, महामाया गरीब बालिका आशीर्वाद योजना के तहत गरीब परिवार में जन्मे बालिकाओं के लिए अट्ठारह वर्ष पूरा होने पर ₹100000 की सावधि बैंक जमा की स्कीम दी जाती थी जिससे गरीब आदिवासियों का भला हो सके, विकास गौतम ने कहा कि बसपा प्रमुख के द्वारा रोजगार क्षेत्र में 108000 सफाई कर्मियों की भर्ती करके को को रोजगार मुहैया कराया गया| सर्वजन हिताय गरीब आवास योजना के तहत मालिकाना हक योजना के अंतर्गत बड़े पैमाने पर बसपा सरकार में भूमि का पट्टा वितरण किया गया और 88000 प्राथमिक विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों की भर्ती एवं 5000 और शिक्षकों की भर्ती करके एवं स्कूलों का विद्युतीकरण एवं बाउंड्री वाल का निर्माण किया गया बसपा सरकार में ही रसोइयों का वेतन ₹1000 निर्धारण किया गया जिससे सर समाज का विकास हुआ एससी एसटी वर्क के आर्थिक दशा सुधारने हेतु 2500000 रुपए तक के सरकारी ठेकों में पहली बार आरक्षण की सफल व्यवस्था लागू की गई जिसमें sc-st लोगों को ठेकेदारी में भी लाभ मिला| कार्यक्रम में आरंग पानी सेक्टर अध्यक्ष रीचक राम, सेक्टर सचिव मोहन पनिका, विकास चंद गौतम, शिवप्रसाद खरवार, वीरेंद्र भारती, बुथ अध्यक्ष रवि मोदनवाल, संदीप कुमार, मनीष प्रजापति, विनोद कुमार प्रजापति, किस्मत लाल, काजू कनौजिया, लाल कनौजिया, पवन कुमार प्रजापति, संतोषकुमार प्रजापति, तेजबली, देव कुमार, रामकिशन पंखा, मोती लाल प्रजापति, मंगरु खरवार, सुमित कुमार भारती, उत्कर्ष गुप्ता, पंखा, बलवीर खरवार, सत्यदेव पनिका, दो लोलइ प्रजापति, धर्मेंद्र कुशवाहा, रिंकू भारती, लोकपति सिंह उरेती, शंकर गोंड, जोन इंचार्ज रामनंदन भास्कर, लक्ष्मी प्रसाद गौड़, जिंद लाल गौड़, रामेश्वर प्रजापति, आदि सैकड़ों लोग बुध प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए और बसपा सरकार बनाने का संकल्प लिया|