कांग्रेस के 137 वें स्थापना दिवस पर गरीबों में कंबल वितरण किया गया।

Editor yash pathak 9140290705

Report by anis akhtar

गोपीगंज। कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उद्देश्य पर पूर्व जिलाध्यक्ष माबुद खान ने कहा की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के साथ ही राष्ट्रीय आंदोलन में के नए युग का आरंभ हो गया। कांग्रेस का शुरुवाती नेतृत्व उदारवादी राष्ट्रीय नेताओं ने किया। साथ ही, उदारवादी नीतियों को कांग्रेस का आदर्श घोषित किया गया। कांग्रेस के आरंभिक 20 वर्षों के काल को उदारवादी राष्ट्रीयता की संज्ञा दी जाती है क्योंकि इस काल में कांग्रेस की नीतियाॅ अत्यंत उदार थीं। इस समय कांग्रेस पर समृद्धशाली माध्यवर्गीय बुद्धिजीवियों का प्रभाव था जिनमें वकील, डाॅक्टर, इंजीनियर एवं पत्रकार इत्यादि प्रमुख थे। ये उदारवादी नेता अंग्रेजों के प्रति निष्ठावान थे तथाउन्हें अपना शत्रु नहीं मानते थे। साथ ही बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश हो रही है, जिसके खिलाफ कांग्रेस हर हाल में लड़ेगी, उन्होंने आगे कहा कि विभाजनकारी विचारधारा जिनका हमारी देश की आजादी में कोई योगदान नहीं रहा वह हमारे देश के सामाजिक समरसता को खत्म करने के प्रयास कर रही है. वह धार्मिक भावनाएं भड़काती है, डराती है और नफरत फैलाती है.खान ने कहा कि देश की विरासत गंगा-जमुना संस्कृति को मिटाने की नापाक कोशिश हो रही है. जिससे देश का आम नागरिक असुरक्षित और भयभीत महसूस कर रहा है और लोकतंत्र और संविधान को दरकिनार कर तानाशाही चलाई जा रही है.इस अवसर पर गरीबों को लगभग चार दर्जन से ज्यादा लोगो में कंबल का वितरण किया। परवेज़ हाशमी, विधान गौतम,आनंद मौर्य, राजेश विश्वकर्मा,सोनू अहमद, अब्दुल सत्तार सोहेल खान, श्याम कुरील आदि लोग उपस्थित रहे।

पुलिस और क्राइम ब्रान्च ने लूट की घटना के आरोपी को मुठभेड में किया गिरफ्तार,

Report by anis akhtar

जलालपुर चन्दवक व क्राइम ब्रान्च की टीम द्वारा 20 दिसम्बर को घटित लूट की घटना के अभियुक्तों को पुलिस मुठभेंड में किया गया गिरफ्तार,
पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि लूट की घटना कारित करने वाले बदमाश नाहर पुलिया की ओर से भागने की फिराक मे है यदि जल्दी की जाय तो उनको पकडा जा सकता है, इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ओइना गांव के पास नहर पर पहुच उक्त बदमाशों के आने का इन्तजार करने लगे तभी वहां से तेज रफ्तार में दो व्यक्ति बाइक से चवरी की तरफ से आते दिखाई दिये पुलिस द्वारा इनको रोकने का प्रयास करने पर बदमाशो द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया,
उक्त फायरिंग से प्रभारी निरीक्षक जलालपुर व क्राइम ब्रान्च प्रभारी आदेश त्यागी दोनों की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी, थाना प्रभारी जलालपुर व क्राइम ब्रान्च प्रभारी द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में दोनो बदमाश पुलिस के फायर से घायल होकर गिर पड़े तथा जिन्हे बाद में प्राथमिक उपचार हेतु ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया, सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है,

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता –
1-सूरज सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी सलामतपुर थाना महराजगंज, जौनपुर,

2-शशिकान्त वर्मा पुत्र सन्तोष वर्मा निवासी बीरमपुर थाना केराकत जौनपुर,

बरामदगी –
1- नये कपडे व जूते (मूल्य 20,000 रूपये),
2- नया मोबाइल ओप्पो (मूल्य 23,000 रूपये),
3- कैनन कैमरा (मूल्य 60,000 रूपये),
4- नगद 20,100 रूपये,
5- घटना में प्रयुक्त बाइक यामाहा R- 15,
6- बैक के कागजात, पासबुक व लाल पिठू बैग,
7- दो तमंचा 315 बोर,
8- दो जिन्दा व दो खोखा कारतूस 315 बोर,
9- दो मोबाइल पुराना,

Editor yash pathak 9140290705

बोकारो से वाराणसी जा रही बेकाबू बस पलटने से 20 यात्री घायल, 4 गंभीर,।

Editor yash pathak 9140290705

Report by anis akhtar


चंदौली। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर सोमवार सुबह छह बजे एक बस कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की शिकार बस बोकारो से वाराणसी जा रही थी। घटना में 20 यात्री घायल हो गए। जिनमें से चार की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा चंदौली के अलीनगर थाना के रेवसा गांव के समीप हुआ।
झारखंड के बोकारो स्टील सिटी से सवारी लेकर बस वाराणसी के लिए चली थी। सुबह छह बजे बस अलीनगर के रेवसा गांव के समीप पहुंची थी। रास्ते मे घना कोहरा के कारण आगे नहीं दिखा और बस बेकाबू होकर सड़क के किनारे पलट गई। इससे बस में सवार 20 लोग घायल हो गए। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे। राहत बचाव कार्य में जुटे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घटना में चार यात्रियों को गंभीर चोट आई थी। उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। अन्य यात्रियों को दूसरे साधन से वाराणसी भेजा गया।

Editor yash pathak 9140290705

अब बदलेगा मौसम का मिजाज,होगी बारिश, ओले गिरने की संभावना, बढ़ेगी बेतहाशा ठंड,।

Editor yash pathak 9140290705

Report by anis akhtar


लखनऊ। मौसम का मिजाज बस बदलने ही वाला है. दिसम्बर के आखिरी हफ्ते में धूप के मजे खत्म होने वाले है. जल्दी ही न सिर्फ बारिश बल्कि ओले गिरने की भी संभावना जताई गयी है. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश के 20 जिलों में बारिश हो सकती है. इसके साथ ही साथ ओले गिरने का भी संभावना मौसम विभाग ने जारी किया है।
मौसम में ये बदलाव लखनऊ समेत आगरा तक देखने को मिलेगा। यूपी के जिन 20 शहरों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गयी है वे जिले हैं – लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, रायबरेली, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फर्रूखाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, चित्रकूट, बांदा, और सीतापुर. इसके अलावा 30 दिसम्बर को पूर्वांचल में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गयी है।
आजमगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, भदोही, सोनभद्र और बलिया में 30 दिसम्बर को मौसम का मिजाज बिगड़ जायेगा. दिसम्बर का आखिरी हफ्ता आ गया लेकिन, लोगों को अभी तक कोहरे की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ा है. अब हालात बदल जायेंगे. बारिश और ओलावृष्टि के बाद जब मौसम खुलेगा तो कोहरे की समस्या बढ़ जायेगी. वातावरण में नमी के कारण ये हालात पैदा होंगे।
मौसम का ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बना है। ठंड की बात करें तो दो-चार दिन को छोड़कर बाकी दिनों में इसका प्रभाव कष्टकारी नहीं दिखा है. रात और दिन दोनों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है. हालांकि मुजफ्फरनगर में रात का न्यूनतम तापमान बीती रात 4.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया लेकिन, सूबे के बाकी शहरों में ये लगभग 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है. दिन का अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री के उपर बना हुआ है. इसमें अगले 24 से 48 घंटों में बड़े बदलाव की संभावना है।

Editor yash pathak 9140290705

भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह के जनपद में आगमन/कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ रूट डायवर्जन किया गया है।

Editor yash pathak 9140290705

Report by anis akhtar

ज्ञानपुर। भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह के जनपद में आगमन/कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ रूट डायवर्जन किया गया है। अमित शाह के जनसभा के दौरान सुरक्षा/यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत आम जनमानस के सुविधापूर्ण आवागमन के लिए दिनांक 28.12.2021 को समय 13.00 बजे से दोपहर 17.00 बजे तक निम्न प्रकार से रूट डाइवर्जन किया जाता है-
1.गोपीगंज के तरफ से भदोही के तरफ जाने वाले वाहन दुर्गागंज तिराहे से लखनों तिराहे होते हुए मुख्यालय मार्ग से जोरई के रास्ते हास्टल चौराहा होते हुए भदोही की तरफ जायेगे ।
2.भदोही के तरफ से कस्बा ज्ञानपुर व गोपीगंज के तरफ जाने वाले वाहन हास्टल चौराहे से जोरई के रास्ते मुख्यालय मार्ग होते हुए लखनों तिराहे से दुर्गागंज तिराहा होते हुए गोपीगंज की तरफ जायेगे।

समाजवादी पार्टी ने निकाली गई पदयात्रा।

Editor yash pathak 9140290705

Report by anis akhtar

गोपीगंज। समाजवादी पार्टी की ओर से बाबू राम किशोर बिंद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव के आह्वान पर झंडा लगा अभियान के अंतर्गत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रामकिशोर बिंद के नेतृत्व में ग्रामसभा नाथूपुर में झंडा लगाओ अभियान को पूरा करते हुए पद यात्रा भी निकाली तथा पाल समाज पासी समाज गौर समाज मुस्लिम बस्तियों में होते हुए कार्यक्रम का समापन किया इस अवसर पर विनोद कुमार, छोटेलाल, संतलाल, अनुराग कुमार, जयशंकर,मोनू, होरीलाल, डॉ कमलेश कुमार, आशीष कुमार सहित कई समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे

नव निर्वाचित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर के अध्यक्ष का समाजवादी पार्टी ज्ञानपुर ब्लाक की ओर से अभिनंदन किया गया।

Editor yash pathak/9140290705

Report by anis akhtar

ज्ञानपुर। दिन रविवार कारी गांव ग्राम सभा समाजवादी पार्टी ज्ञानपुर ब्लाक की ओर से किया गया इसके राजापुर में काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर के नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार बिंद समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव डॉ कमलेश कुमार बिंद समाजवादी पार्टी छात्र सभा के ही राष्ट्रीय सचिव सुभाष यादव बंधु का युवा अभिनंदन समाजवादी पार्टी ज्ञानपुर ब्लाक की ओर से किया गया इस अवसर पर ज्ञानपुर ब्लॉक अध्यक्ष समाजवादी पार्टी संत लाल यादव की तरफ से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भेंट कर एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया और संकल्प लिया गया कि 2022 के चुनाव में हम सभी युवा मिलजुल कर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे इस अवसर पर ज्ञानपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, राजधर बिंद ,मानिक चंद बिंद, बाबू बरसाती यादव श्यामधर यादव देवी लाल यादव भानु प्रताप जय शंकर यादव कैलाश यादव कोमल यादव मोनू यादव होरी लाल यादव अनुराग यादव दिनेश कुमार अनुराग कुमार अमर सिंह सहित कई नौजवान साथी उपस्थित थे

ट्रेक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल।

Editor yash pathak/9140290705

Report by anis akhtar

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के सुजातपूर के पास दो सगे भाई बाइक पर वापस घर सेमराध को लौट रहे थे अचानक ट्रैक्टर की चपेट मे आ जाने से घायल होंगे जिन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है की दिन सोमवार को दो सगे भाई सत्येंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह पुत्रगण राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम सेमाराध थाना गोपीगंज, एक डी एल डब्लू में कार्यरत है दूसरा टीचर है वापस घर को जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की बाईक सवार अपने साईड से जा रहे थे अचानक ट्रैक्टर की चपेट आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय नागरिकों द्वारा एंबुलेंस को सूचित कर बुलाया और राम बाइक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले गए। तब तक दोनों युवकों के परिजन पहुंच गए थे और रेफर करा कर अन्य यंत्र को ले गए।

ट्रेन में बेहोशी की हालत मिला व्यक्ति हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु।

Editor yashpathak 9140290705

Report by anis akhtar/editor

गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पर एक व्यक्ति को बेहोशी की हालत में जीआरपी पुलिस ने सूचना के आधार पर ट्रेन से उतारकर हॉस्पिटल ले गए जहा पर डाक्टरों ने मृत घोषित किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बताया जाता है की दिन रविवार को वाराणसी निवासी जैनुल साजुद्दीन 71 पुत्र स्वर्गीय जैनुल आब्दीन निवासी मदनपुरा थाना दशाश्वमेध जनपद वाराणसी दानापुर उधना ट्रेन से सूरत को जा रहे थे ट्रेन में अचानक तबियत खराब हुई जिसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई की एक आदमी बेहोशी की हालत में है तुरंत ही उसे ट्रेन से उतारकर एंबुलेक्स के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले जाया गया जहा पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संभवतः ट्रेन में या रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई थी। हॉस्पिटल में बताया की मृत अवस्था में लाया गया।

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

Report by anis akhtar

भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र के सहसेपुर निवासी छोटेलाल केसरवानी के सबसे छोटे पुत्र अरुण कुमार उर्फ दीना केसरवानी जो कि कठारी माधोसिंह स्टेशन पर किराना की दुकान है घर से दुकान की तरफ आ रहे थे, कि इसी बीच मिर्जापुर से आ रही तेज गति से ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुन बाजार के लोग एवं परिवार के लोग पहुच गए और उन्हें वाराणसी के सर सुंदरलाल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था कि अचानक मुह से ब्लड आने ने से उनकी मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मिर्जापुर थाना जनपद टेहवा चौकी के पास गाँव लोगो की मदद से ट्रक को पकड़ लिया। वही परिवार में मृत्यु की खबर सुनकर पत्नी पूर्णिमा एवं पुत्र अभिषेक एवं पिता छोटेलाल का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। पिता छोटेलाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।