राशन कार्ड निरस्त किये जाने को लेकर  प्रधान और ग्रामीणों में आक्रोशब्लॉक क्षेत्र के कुंडाडीह में चार दर्जन ग्रामीणों का राशन कार्ड निरस्त

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)


म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुंडाडीह  में  50 से ज्यादा कार्ड धारकों का राशन कार्ड निरस्त किये जाने को लेकर ग्रामीणों और प्रधान ने कड़ी  आपत्ति जताते हुए पूर्ति निरीक्षक पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार को बदनाम करने के नियत से अधिकारी राशन कार्ड निरस्त कर दिया ।जबकि चुनाव नजदीक आ रहा है।ग्राम प्रधान  सुरेन्द्र कुमार चन्द्रवंसी ने कहा कि निहायत गरीब आदिवासी महिलाओ का राशन कार्ड निरस्त किया गया है जो वास्तव में राशन कार्ड के हकदार है।पंकज मानमती सुमित्रा कलावती समुद्री ,सुषमा देवी, अनिता पान कुँवर पूजा समेत 50 से ज्यादा लोगो का राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया जो गलत है इसकी जांच हो।नाम न छापने की शर्त पर दूसरे गांव के कोटेदारों का कहना है कि पूर्ति निरीक्षक एक  विशेष पार्टी का समर्थक है और सरकार की क्षवि करब कर रहा है।चेलेंज किया कि उक्त अधिकारी की सी बी आई जांच करा ली जाये  तो खुलासा हो जाएगा कि वह हम कोटेदारों से म्योरपुर के कोटेदार के माध्यम से हर महीने  डेढ़ हजार रुपये वसूली करवाता है। हम लोग चाह कर भी विरोध  नही कर पाते।मांग  उठायी की जिलाधिकारी भी मामले की उच्च स्तरीय जांच करा लें । कहा कि यही रहा तो प्रताड़ना से तंग हम कोटेदार स्तीफा देने पर मजबूर होंगे।जिसकी जिमेवारी जिला प्रशासन की होगी। मामले को लेकर सेल फोन पर पूर्ति निरीक्षक राम लाल ने कहा कि रविवार अवकाश है हम बात नही करेंगे।बात करनी होगी  तो सोमवार को करेंगे।

कवि सम्मेलन कवियों ने रास भरे शब्दो से बांधा समा जमाना चाहता है जैसा वैसा क्यों जियाजाएँ, अरे दुनिया तेरे प्रश्नों का जबाब क्यों दिया जाए।

साहित्य और राजनीति के गठबंधन से मानवता हर्षित होती होती है

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

विधायकों को सम्मान पत्र

म्योरपुर ब्लॉक के स्थानीय कस्वा स्थित विरला विद्या मंदिर इंटर कालेज परिसर में शनिवार की रात भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री प्रखर वक्ता, और कवि स्वर्गीय अटल विहारी बाजपेयी के जन्म दिन पर जनप्रतिनिधि और व्यापार मंडल के अगुवाई में काव्य संध्या ,अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन वरिष्ठ साहित्यकार पण्डित अजय शेखर के अध्यक्षता और मुख्य अतिथि विधायक हरिराम चेरो के मौजूदगी में सम्पन्न हुई। रिस्तो में आयी कड़वाहट और दोस्ती में आ रही गिरावट को बयां करते हुये कवि और प्रभागीय वनाधिकारी मनमोहन मिश्रा ने रचना पढ़ी
इस दौर में यारों से मुहबत की आरजू, जैसे कोई बबुल से मांगे गुलाब दो मुंबई से आई डॉ काब्या मिश्रा ने वर्तमान में समाज,परिवार और दोस्तो के बीच पनपी एकाधिकार वाद को रेखांकित करते हुए ये रचना पढ़ी–जमाना चाहता है जैसा वैसा क्यों जिया जाए,अरे दुनियां तेरे प्रश्नों का जबाब क्यों दिया जाये।मिर्जापुर से पधारी प्रेम रस की कवित्री, पूनम श्रीवास्तव ने हिंदी और भोजपुरी में रचना प्रस्तुत कर बाह बाही लूटी और राम के संग श्याम लिख दूंगी–
खरगोन से आये चर्चित कवि डॉ शंभु सिंह मनहर ने पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी को याद करते हुए कहा एक अटल क्या चले गए जग सुना सुना लगता है।पंडित अशोक नागर ने चकाचौंध के बीच रिस्तो में आ रही खटास को रेखाँकित कर ये रचना पढ़ी ,बोल मीठे न हो तो हिचकियाँ नही आती,मोबाइल कितने ही मंहंगे हो घण्टियाँ नही आती। युवा कवि यथार्थ विष्णु ने कॅरोना काल को लेकर लम्बी कविता से सबको सचेत करते हुए ये रचना पढ़ी,घर से बाहर जब भी जाये ,दो गज की दूरी अपनाए, लटूरी लठ,प्रशिद्ध संचालन कर्ता कवि कमल राजहंस दिनेश दिग्गज आदि , ने अपनी रचनाओं में स्रोताओं को खूब हंसाया और मंत्र मुग्ध किये रहा। अध्यक्षता करते हुए श्री शेखर ने कहा कि अटल बिहारी कुशल राजिनीतिज्ञ और कवि थे और जब ये दोनों मिलते है तो मानवता हर्षित होती है ,मौके पर मान सिंह गोंड़, सत्यनारायण यादव सुधीर, सोना बच्चा अग्रहरि, लालता जायसवाल, गणेश जायसवाल, जगत नारायण विश्वकर्मा प्रेमचन्द यादव,अरुण ताड़े, रविदत्त मिश्र,अश्वनी कुमार त्रिपाठी, सुजीत सिंह, आदि मैजूद रहे।

विधायक को सम्मान पत्र
शंनिवार की रात म्योरपुर में आयोजित कवि समनेलन में मुख्य अतिथि दूधी विधायक हरि राम चेरो को जन नायक सम्मान से प्रमुख मॉन सिंह और आयोजन कर्ताओं द्वारा सम्मानित किया गया।वही साहित्यकार पंडित अजय शेखर को अंगवस्त्र देकर समानित किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण यादव और शिक्षक ,कवि यथार्थ विष्णु सहित कवियों साहित्यकारों ने विधायक को सम्मान पत्र भेट किया।

म्योरपुर में खुले सरकारी इंटर कॉलेज – आइपीएफ कल से शुरू होगी जमीन अधिकार यात्रा

धरना रासपहरी में 76 वें दिन भी जारी

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

म्योरपुर ब्लॉक में सरकारी इंटर कॉलेज खोलने की मांग आज रासपहरी में 76 दिन से जारी आइपीएफ के धरने में उठी. धरने में कल से जमीन अधिकार यात्रा निकालने और वनाधिकार कानून के तहत जमीन पर अधिकार के लिए जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय हुआ. जन अभियान में लखीमपुर खीरी में किसानों के नरसंहार के दोषी भाजपा सांसद व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने, मनरेगा में 200 दिन काम 350 रूपये मजदूरी, दुद्धी में आदिवासी लड़कियों के लिए निशुल्क आवासीय डीग्री कालेज के निर्माण करने, सरकारी अस्पतालों को सुविधा सम्पन्न करने, शुद्ध पेयजल व आवागमन के साधन उपलब्ध कराने, किसानों के सभी कर्ज माफ करने व ब्याज मुक्त कर्ज देने, आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी शनिचर खरवार का घघरा में स्मारक बनाने व स्थानीय निवासियों को उधोगों में रोजगार की गारंटी जैसे सवालों को उठाया जायेगा.
धरने में कृपा शंकर पनिका, राजेन्द्र प्रसाद गोंड़, इंद्रदेव खरवार, बिरझन गोंड़, मंगरू प्रसाद गोंड़, मनोहर गोंड़, अनोखलाल खरवार, अंत लाल खरवार, राम विचार गोंड़, जुगनू सिंह, गुलाब सिंह गोंड़, धौकल सिंह गोंड़ आदि लोग रहे।

मामूली विवाद को लेकर पाटीदारो में जमकर चले लाठी डंडे चार महिलाओं सहित नौ घायल।

Report by anis akhtar

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के अमवां माफी ग्राम में मामूली विवाद में पाटीदारी में जमकर चले लाठी डंडे ईंट पत्थर जिसमे चार महिलाओं सहित नौ के घायल होने की सूचना जिसमे दो को जिला अस्पताल ज्ञानपुर को रेफर किया गया जहा से एक की हालत चिंताजनक होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी को रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रातः एक एक पक्ष अपने दरवाजे पर झाड़ू लगाकर कूड़ा लगा दिया जिससे दूसरे पक्ष ने एतराज दाखिल किया जिस पर दोनों पक्षों में वाद विवाद के बाद मारपीट की नौबत आ गई और दोनों पक्ष की तरफ से लाठी-डंडे उनके पत्थर चलाए गए जिसमें एक पक्ष से अंतिमा 18,धर्मराज 35, उर्मिला 50, बृजमोहन 55, तथा दूसरे पक्ष से जय सिंह गौतम 16, रिया गौतम 15, सुधारानी 22, संपत्ति राम 42, अमर सिंह गौतम 17, घायल हुए सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों का मुआयना कराकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। जब की मिली सूचना के आधार पर एक को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर वाराणसी को रेफर कर दिया गया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित अटल युवा संकल्प यात्रा का आयोजन

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर)

सुशासन दिवस के अवसर पर निकाला गया बाइक रैली

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित अटल युवा संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री वनवासी कल्याण आश्रम आनंद का सभी को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा सोनभद्र के जिला मंत्री व अटल युवा संकल्प यात्रा दुध्दी विधानसभा संयोजक आशीष अग्रहरी ने किया जिसमें विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार , जिला मंत्री दिलीप पांडे , एवं अतिथि गण पूर्व जिला मंत्री भाजयुमो गणेश जायसवाल , मोनू जायसवाल , जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा होरीलाल पासवान, मंडल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार, राकेश केशरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश अग्रहरि मंडल उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, मंडल मंत्री चंद्रभूषण मिश्रा, अंकित शर्मा, सोशल मीडिया विभाग के जिला सह संयोजक अमित रावत , विधानसभा संयोजक दीपक अग्रहरि , युवा मोर्चा कार्यालय मंत्री ममता गौड़ भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य गुलशन पटेल , संजय गुप्ता, युवा मोर्चा दुध्दी विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष शशांक अग्रहरि , कुमार कुंदन , लक्ष्मी प्रसाद , पवन सोनी , मनीष मद्धेशिया , मंडल उपाध्यक्ष अंकित जायसवाल, पुष्पेंद्र सिंह संत कुमार साहू वहां प्रिंस अग्रहरि भोलु जायसवाल अनिल वैश्य व दुद्धी विधानसभा के देवतुल्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे!!

बालीबाल क्लब बिछिया भदोही द्वारा आयोजित अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ।

Report by anis akhtar

ज्ञानपुर ।बड़ा दिन 25 दिसंबर के अवसर पर जूनियर हाई स्कूल बिछिया के प्रांगण में बालीबाल क्लब बिछिया भदोही द्वारा आयोजित अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के उपाध्यक्ष राजेश दुबे ने फीता काटने के साथ प्रथम वाली लगाकर किया। आयोजक मंडल एवं प्रतिभागी टीमों एवं दर्शक के रूप में उपस्थित हजारों खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए राजेश दुबे ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपने प्रतिभा एवं विश्वास के प्रदर्शन का अवसर मिलता है। राजेश दुबे ने कहा कि संयोगवश यह प्रतियोगिता प्राथमिक शिक्षा के क्रीडांगन में हो रही है खेल एवं शिक्षा मनुष्य के तन मन एवं बुद्धि विवेक का निर्माण करती हैं, हमें अच्छे नागरिकों के निर्माण के साथ देश प्रदेश एवं समाज के सामाजिक राजनैतिक आर्थिक गतिविधियों में व्याप्त बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा। राजेश दुबे ने कहा कि यदि अवसर मिला तो हर ग्राम पंचायत में स्थापित होगा सरकारी खेल मैदान। ज्ञातव्य हो कि उक्त वॉलीबॉल प्रतियोगिता सन 1969 से वर्तमान वर्ष तक बिना बाधा के बड़ा दिन 25 दिसंबर के अवसर पर आयोजित होती आ रही है। उक्त प्रतियोगिता में कुल 24 वालीबाल टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रथम मुकाबला बिछिया एवं ऊंज के बीच बिछिया के टॉस जितने के बाद मुख्य अतिथि राजेश दुबे ने प्रारंभ कराया, 21 पॉइंट के साथ बिछिया की टीम विजेता रही, फाइनल मुकाबले हेतु देर सायं तक प्रतियोगिता गतिमान रही। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, मनोज ओझा, हरिवंश प्रसाद शुक्ल, चंद्रभान सिंह, कृष्ण मुरारी प्रधान नवधन, अंकित सिंह, हरसू चरण शुक्ल, पिंटू तिवारी, केशव नाथ चौबे, मुस्तफा, अभिषेक श्रीवास्तव, सृष्टि नारायण सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

मां भारती को उच्च शिखर पर ले जाने वाली मातृशक्ति आप सभी है ।

Report by anis akhtar

गोपीगंज। पंडित गुलाबधार इंटर कालेज के प्रांगण में संस्कार और परंपरा पर बोली केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति मां भारती की संजीवनी वाली मां भारती को उच्च शिखर पर ले जाने वाली मातृशक्ति आप सभी है । पूर्वांचल की भाषा में आप सबका नमस्कार। भारत देश को यूं ही नहीं कहा गया वसुधैव कुटुंबकम को अपना परिवार मानते हैं। परिवार यह मेरी जो गांव की मातृशक्ति है शायद इनको लग रहा होगा कि हमें यहां क्यों बनाया गया है हम क्यों है कई बार हम तारीखों में तो बहुत सारे सवाल खड़े होते हैं गांव की बेटी हूं और आप जो मैं आपके बीच में खड़ी हूं उसके पीछे मेरी मां और मेरे पिता का बहुत बड़ा योगदान है परिवार में बच्चों को संपत्ति भले कमा कर दे मकान भले बना करके ना दे लेकिन अपने बच्चों को जो एक सांस्कृतिक उसको जरूर देना चाहिए और यह क्षेत्र भोले नाथ जी का क्षेत्र है। भारत मैं जानती हूं क्योंकि मैं भी संघ की परंपरा से निकल कर के आज राजनीति में हूं । मालूम है इसकी मर्यादा क्या है संगीत परंपरा क्या है मैं उनको जवाब देना चाहती हूं कि संघ जो काम कर रहा है।जब कभी कोई भी आपदा आई सरकारी संस्था नहीं पहुंच पाई, वहा संघ के कार्यकर्ता आपको दिखाई पड़ जाएंगे। आपने देखा होगा कहीं घटना घटती है सरकारी एजेंसी बात में पहुंचती है सबसे पहले वहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता मिलता है समाज को संगठन क्या होता है सबको साथ लेकर चलना सबको देश की ओर प्रेरित करना कितने स्वयं सेवकों ने अपने जीवन की कुर्बानियां दी है। शास्त्रार्थ करती हुई। उपस्थित महिलाओं से पूछा की बताओ प्रधान मंत्री ने क्या नही किया राशन मुफ्त दिया , इस महामारी में वैक्सीन दिया,आवास दिया। ऐसे नहीं कहा गया की हम भारत की नारी है फूल नहीं चिंगारी है।हम कुछ भी कर सकते है, आज मेरा भारत बदल रहा है। स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई विद्या के धनी थे।मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ ने महिलाओं के लिए सुमंगला योजना को लागू किया, मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक का बिल लाकर उन्हें आजादी दिलाई उन्हें अधिकार दिलाया।

मोबाईल शाप के सामने से साईकिल चोरी।

Report by anis akhtar

जंगीगंज। पुलिस चौकी जंगीगंज अंतर्गत सीतामढ़ी कोइरौना मोड से पलक छपकते ही साईकिल चोरी का समाचार प्राप्त हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है की दिन शुक्रवार को एक मोबाईल शाप की दुकान पर एक व्यक्ति अपनी मोबाईल खरीदने के लिए साईकिल खड़ी कर जैसे ही अंदर गया बाहर पहले से ही घात लगाए चोरों ने साईकिल उठाई और आराम से चलते बने बाहर निकलने पर उसे मालूम हुआ कि हमारी साइकिल चोरी हो चुकी है जब दुकानदार ने सीसीटीवी में कैमरे में देखा तो दोनों चोरों को साइकिल ले जाते हुए देखा गया सारा वाक्य दुकानदार के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

25 दिसंबर की पूर्व संध्या परजश्न में डूबा मिशन कंपाउंड चर्च।

Report by anis akhtar

गोपीगंज चर्च

गोपीगंज। गोपीगंज नगर के मिशन कंपाउंड स्थित चर्च में क्रिसमस पर्व को लेकर धूम है इस उपलक्ष में पूर्व संध्या पर विद्युत झालरों की जगमगाहट से चर्च परिसर रोशन हो गया। मसीही समुदाय के लोगों द्वारा देर रात तक जश्न मनाया गया। पूर्व संध्या पर चर्च परिसर को दुल्हन की तरह सजा कर क्रिसमस की तैयारी में लोग जुटे रहे। क्रिसमस पर्व पर विशेष प्रार्थना सभा के साथ पर्व का जश्न पूरे दिन मनाया जाएगा। चर्च के फादर फ्रांसिस ओलिवर ने बताया कि क्रिसमस पर विशेष प्रार्थना सभा के साथ मसीही समुदाय को भाईचारे एवं प्रेम का संदेश दिया जाएगा।

कौलापुर में 26 दिसम्बर को पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन।

Report by anis akhtar

भदोही। गोपीगंज क्षेत्र के कौलापुर गांव में 26 दिसम्बर दिन रविवार को भव्य पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें करीब पांच दर्जन छात्र-छात्राओं के अलावा जनपद में विशिष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जायेगा।
जानकारी के मुताबिक बीते 21 नवम्बर को भदोही के जाबांज लाल शहीद सुलभ उपाध्याय की स्मृति में पूरे जनपद में कई केन्द्रों पर जिलास्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें सफल करीब पांच दर्जन छात्र-छात्राओं के अलावा जनपद में विशिष्ट कार्य करने वाली कई हस्तियों को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम के आयोजक संतोष और अंकित पाण्डेय ने बताया कि यह कार्यक्रम 26 दिसम्बर को बडे ही भव्य ढंग से मनाया जायेगा। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी है। इस कार्यक्रम में जनपद की कई सम्मानित हस्तियां शामिल होगी। शहीद शुलभ उपाध्याय के स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम जनपद में पहली बार आयोजित हो रहा है।