आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में जनपद स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ।

Report by anis akhtar

गोपीगंज। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में जनपद स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर कर किया गया। शुक्रवार को नगर के मिर्जापुर रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित दस दिवसीय प्रदर्शनी नगर सहित जनपद वासियों के लिए सार्थक साबित हो रहा है। दुकानदार काफी उत्साहित और खुश दिख रहे हैं। नगर के तमाम लोग अपने परिवारों के साथ इस मेले का आनंद ले रहे हैं। साथ ही साथ खरीदारी भी जमकर कर रहे हैं। प्रदर्शनी में हस्त निर्मित सामग्री के साथ-साथ कुटीर उद्योग से भी संबंधित सामग्रियों का जमकर खरीदारी हो रहा है। इसके साथ ही औषधीय स्टाल भी लगाए गए हैं। मेले में आकर्षण के केंद्र के रूप में खादी के ऊनी कंबल स्वेटर सदरी सहित अन्य घरेलू सामान सहित पूजा पाठ की सामग्री सहित सजावटी सामान भी उचित एवं का मूल्य पर लोग खरीदारी करते देखे जा रहे हैं। जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अहितेश कुमार सिंह ने बताया कि 2 जनवरी तक चलने वाले इस विशाल खादी मेले में पहले ही दिन से जनपद वासियों की भारी भीड़ घूम रही है। इसके साथ दूरदराज से आए दुकानदार भी काफी उत्साहित दिख रहे हैं। मेले में 3 दर्जन से अधिक काउंटर बनाए गए हैं। जिन पर जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। मेले में प्रमुख रूप से औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, रविंद्र नाथ त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह सहित खादी ग्रामोद्योग के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में तीन स्कूली छात्राओं की मौत से मचा कोहराम …….

आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ने जा रही थी तीनों छात्राएं …….

मिली जानकारी के अनुसार थाना कैंट के सआदतगंज N.H 27 पर डिवाइडर से टकराकर पलट गया एक तेज रफ्तार ट्रक…….

हादसे में ट्रक के नीचे आ गई चार छात्राएं …..जिसमें तीन छात्राओं की मौके पर ही हो गई मौत … जबकि गंभीर रूप से घायल एक छात्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती…….

हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता और घायलों को 50 हजार रुपए देने की किया घोषणा ……..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर रह कर पीड़ितों की हरसंभव सहायता करने के दिए निर्देश …….

तीन छात्राओं की मौत से मृतकों के घर में मचा हुआ है कोहराम ……..

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर मंडराया संकट …….टल सकते हैं विधानसभा चुनाव……..

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते संकट को देखते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व चुनाव आयोग से उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव टालने का किया अनुरोध ……….

देश व विदेशों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव एवम खतरे को देखते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने चुनावी सभाओं और रैलियों में जुट रही भीड़ को लेकर जताई चिंता …..

संक्रमण और तीसरी लहर से जनता को बचाने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राजनीतिक पार्टियों द्वारा चुनावी रैलियों में भीड़ एकत्रित करने पर भी रोक लगाने का प्रधानमंत्री से किया अनुरोध ……..

प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हुए हाईकोर्ट जज ने कहा कि वह पार्टियों की चुनावी सभाएं व रैलियों को रोकने के लिए उठाएं कड़े कदम ………

हाईकोर्ट ने कहा ……प्रधानमंत्री चुनाव टालने पर भी करें विचार ….. क्योंकि जान है तो जहान है………

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दी भारत की मिसाल, अपने देश को कोस।

इमरान खान


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में भारत की मिसाल दी है. उन्होंने कहा कि हम हिंदुस्तान से काफी पीछे रह गए हैं. उन्होंने कहा कि हम सूचना प्रौद्योगिकी में तेजी से आगे बढ़ सकते थे. जिस तरफ दुनिया बहुत तेजी से जा रही है लेकिन हम काफी पीछे रह गए. हमारा पड़ोसी देश हिंदुस्तान हमसे 15-20 साल पहले सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आया और उसका आज करीब 150 अरब डॉलर का निर्यात है. जबकि 70 प्रतिशत सुधार के बाद भी पाकिस्तान का निर्यात सिर्फ 2 अरब डॉलर का ही है.

लाहौर में विशेष प्रौद्योगिकी क्षेत्र, टेक्नोपोलिस परियोजना का उद्घाटन करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया अब तकनीक की तरफ बढ़ रही है और हम इसमें तेजी से पिछड़ रहे हैं. देश में निर्यात बढ़ाने के लिए हमें आयात बढ़ाना होगा. कोरोना के दौरान जब दूसरी कंपनियां घाटे में थीं तो टेक्नोलॉजी कंपनियों का रेवेन्यू दोगुना हो गया. यही मुख्य कारण है कि दुनिया अब तकनीक की ओर बढ़ रही है और हम पिछड़ रहे हैं.

इमरान ने आगे कहा कि पाकिस्तान के लिए आगे भी आदर्श स्थितियां हैं, क्योंकि पाकिस्तान की 220 मिलियन की आबादी में 60% से अधिक की उम्र 30 साल से कम है और हम तेजी से विकास कर सकते हैं. लेकिन दुर्भाग्य से हम अपने पड़ोसी देश भारत से पीछे रह गए हैं.

भारत ने हमसे 15, 20 साल पहले आईटी की दुनिया में कदम रखा और हमसे पहले आईटी को विकसित कर लिया और ये हमारी बदकिस्मती है कि हमने अपने देश में कभी इस पर जोर दिया ही नहीं. और जो देश निर्यात में हमसे पीछे थे, वे आज आगे बढ़ गए हैं.

इमरान खान ने कहा कि समृद्धि तब तक नहीं आएगी जब तक देश में धन नहीं आएगा. 40 साल पहले हमारा पड़ोसी चीन कहां था और अब कहां है. चीन ने अपने देश को लेकर 2 बड़े काम किए. पहला चीन ने योजना के तहत भ्रष्टाचार को खत्म किया और मंत्री लेवल के 450 लोगों को जेल में डाला. दूसरा काम ये किया कि 70 करोड़ लोगों को 40 साल में गरीबी से निकाल कर ऊपर ले आया. उन्होंने निर्यात पर भी ध्यान दिया.

महाराष्ट्र में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार,मुंबई में मिले 602 नए केस, एक की मौत


महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ऐसे में गुरुवार को मुंबई में कोरोना के 602 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 1 मौत की भी खबर है.

देश के करीब 17 राज्यों में अमिक्रॉन की दस्तक हो चुकी है. इसमें महाराष्ट्र अब तक टॉप पर हैं. ऐसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा कि हमें कोरोना से बचने के लिए हालातों को गंभीरता से लेने की जरूरत है. क्योंकि हम दोबारा से लॉकडाउन नहीं चाहते हैं. उन्होंने सदन से भी अनुरोध करते हुए कहा कि सभी लोग मास्क पहनें. साथ ही विपक्षी दल इस मुद्दे पर पूरी जिम्मेदारी से बात करें.

देश भर में कोरोना के नए वैरिएंट की रफ्तार तेज होती नजर आ रही है. गुरुवार शाम Omicron के आंकड़ों में बढ़ोतरी होते हुए ये संख्या 300 पार कर गई. जिसके बाद अबतक के मामले 316 हो गए हैं. जिसमें महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 65, दिल्ली में 57, तेलंगाना 38, तमिल नाडु में 34, केरल में 29 और हरियाणा में पहला मामला सामने आ चुका है.

केंद्र ने ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर कोविड-19 की स्थिति और तैयारियों की समीक्षा की. साथ ही राज्यों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. राज्यों से कहा गया है कि कोरोना के खतरे को हल्के में न लें. साथ ही नए पॉजिटिव केसों के साथ ही इसकी वृद्धि दर पर बारीकी से नजर रखें. कोरोना से बचाव के लिए सभी जरूरी बातों का ध्यान रखें.

1052 दिव्यांग एवं वृद्धजनों को उपकरण मिलने से चेहरे खिल उठे

Report by anis akhtar

सुरियावां।। स्थानीय विकास खंड सुरियांवा के प्रांगण में गुरुवार को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण एलिम्को कानपुर द्वारा क्षेत्र के 1052 दिव्यांग एवं वृद्धों को विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने शिविर में सहायक यंत्र एवं उपकरण वितरित किया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा शासन में गरीबों में विकलांगों बेसहारों के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने कई कल्याणकारी योजनाएं चला रखी है। एलिम्को कानपुर के सहयोग से विकासखंड के 67 ग्राम सभाओं के दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों को कुल 1052 लोगों को सहायक यंत्र एवं उपकरण वितरित किया गया। जिसमें ट्राई साइकिल 153, फोल्डिंग व्हीलचेयर 68, बैसाखी 242, वॉकिंग स्टीक 82, रो लेटर 6, एडीएल किट एक, सेल फोन 1, बी टी इ कान की मशीन 52, यम यस आई डी किट 12, वेरल किट एक, ब्रेन क्रेन 4, कृत्रिम अंग एवं कैलीपर्स 35, वाकर 16, कृतिम दांत 39, व्हीलचेयर कमोड के साथ 51,सिलिकान फोमकुशन24, नी ब्रेस 124 , एसएल बेल्ट 51, वाकिंग स्टिक सीट के साथ 7, फुट

पालिका अध्यक्ष ने दो वार्डो में चौदह लाख साठ हजार की लागत से बनाए गए इंटरलॉकिंग,नाली का किया लोकार्पण।

Report by anis akhtar

इंटरलॉकिंग की गुणवत्ता में कमी पाने पर बिफरे पालिका अध्यक्ष
लगाई कड़ी फटकार।

गोपीगंज। नगर पालिका परिषद गोपीगंज के अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता ने वार्ड नंबर छह में सात लाख चौहत्तर हजार की लागत से राकेश गुप्ता के मकान से सरई रोड तक बने इंटरलॉकिंग,नाली का वही वार्ड वार्ड नंबर सत्रह में छह लाख छिहत्तर हजार की लागत से बने इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य का लोकार्पण/उद्घाटन किया। लोकार्पण के उपरांत इंटरलॉकिंग के निरीक्षण को निकलने पर वार्ड नंबर सत्रह में किए गए कार्यों का अवलोकन के दौरान इंटरलॉकिंग में मानक के अनुरूप कार्य नही किए जाने व बिछाए गए इंटरलॉकिंग की इंटो की गुड़वत्ता पर ठीकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा की तत्काल इन ईंटो को उखाड़कर दुबारा इस पर मानक के अनुरूप कार्य कराया जाय। वही उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की सरकार के निर्देशानुसार आप लोगो की सभी समस्यायों का निराकरण किया जा रहा है। मौके पर वार्ड सभासद मंजू देवी,शिवशंकर गुप्ता,चंदा बेगम,चुन्नू अली,आनंद मोदनवाल,अनूप जायसवाल,सुशील शुक्ला,सहित पालिका कर्मी विष्णु पांडे,मंगला पांडे,अचल श्रीवास्तव,विवेक कुमार,आशीष यादव,संदीप पांडे सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अब दर्ज होगी एफआईआर ………

स्पीड को लेकर एक नया नियम बनाने वाली है …… केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार………

उसके अनुसार अगर कोई ट्रैफिक नियम तोड़ता पाया जाता है तो उसके खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर ……..

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री
नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित डासना में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जल्द ही हाईवे और एक्सप्रेसवे पर स्पीड को लेकर बनेगा नया नियम ……

नितिन गडकरी ने कहा अगर कोई भी ट्रैफिक नियम को तोड़ेगा तो कैमरे में हो जाएगा रिकार्ड……जो बनेगा सबूत और फिर उसके आधार पर दर्ज होगी एफआईआर ……..

काशी में बोले मोदी- ‘गाय कुछ लोगों के लिए गुनाह हो सकती है, हमारे लिए माता है’।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में थे. उन्होंने यहां 2100 करोड़ रुपये की लागत की 27 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इसके बाद उन्होंने पिंडरा विधानसभा के करखियांव में जनसभा को भी संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे यहां गाय की बात करना, गोबर धन की बात करना, कुछ लोगों ने ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं जैसे हम गुनाह कर रहे हैं. गाय कुछ लोगों के लिए गुनाह हो सकती है, हमारे लिए गाय माता है. पूजनीय है.

पीएम मोदी ने कहा कि बनास डेयरी से जुड़े लाखों किसानों के खाते में करोड़ों रुपये ट्रांसफर किए गए हैं. रामनगर के दूध प्लांट को चलाने केलिए बायोगैस आधारित पावर प्लांट का भी शिलान्यास हुआ है. पीएम मोदी ने कहा कि आज यूपी के लाखों लोगों को अपने घर के कानूनी दस्तावेज भी सौंपी गई है.

उन्होंने कहा कि एक जमाना था जब हमारे गांवों में घर-आंगन में मवेशियों के झुंड ही संपन्नता की पहचान थे और हमारे यहां तो कहा भी जाता था कि हर कोई पशुधन कहता है. किसके दरवाजे पर कितने खूंटे हैं, इसको लेकर स्पर्धा रहती थी. हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है कि गायें मेरे चारों ओर रहे और मैं गायों के बीच निवास करूं. ये सेक्टर हमारे यहां रोजगार का भी हमेशा से बहुत बड़ा माध्यम रहा है. लेकिन बहुत लंबे समय तक इस सेक्टर को जो समर्थन मिलना चाहिए था, वो पहले की सरकारों में मिला नहीं. अब हमारी सरकार देशभर में इस स्थिति को बदल रही है.

अब सिर्फ कोरोना वैक्सीन ही मुफ्त नहीं लग रही, पशुधन को भी टीके लग रहे

पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार सिर्फ कोरोना वैक्सीन ही मुफ्त नहीं लगा रही, बल्कि पशुधन को बचाने के लिए अनेक टीके मुफ्त लगवा रही है. इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि 6-7 साल पहले की तुलना में देश में दूध उत्पादन 45 प्रतिशत बढ़ा है. आज भारत दुनिया का लगभग 22 प्रतिशत दूध उत्पादन करता है. यूपी आज देश का सबसे अधिक दूध उत्पादक राज्य तो है ही, डेयरी सेक्टर के विस्तार में भी बहुत आगे है.

उन्होंने कहा कि श्वेत क्रांति में नई ऊर्जा किसानों की स्थिति बदलने में बड़ी भूमिका निभा सकती है. इस विश्वास के कई कारण भी हैं. पहला ये कि देश के छोटे किसानों की अतिरिक्त आय का साधन पशुपालन है. दूसरा ये कि भारत के डेयरी प्रोडक्ट के पास विदेशों का बहुत बड़ा बाजार है, जिसमें आगे बढ़ने की संभावनाएं हैं. तीसरा ये कि पशुपालन महिलाओं के आर्थिक उत्थान को आगे बढ़ाने का बहुत बड़ा जरिया है. चौथा ये कि हमारा पशुधन बायोगैस, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती का बड़ा आधार है. जो पशु दूध देने योग्य नहीं रह जाते वो भी हर दिन किसानों की आय बढ़ा सकते हैं.

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की हमारी सरकार पूरी ईमानदारी से, पूरी शक्ति से किसानों और पशुपालकों का साथ दे रही है. आज यहां बनास-काशी संकुल का शिलान्यास किया गया है, वो भी सरकार और सहकार की भागीदारी का प्रमाण है. बनास-काशी संकुल की वजह से आसपास के अनेक गांवों में दूध समितियां बनेंगी. दूध के खराब होने की चिंता से मुक्ति मिलेगी. एक प्रकार से बनास-काशी संकुल बनारस के रस को और बढ़ा देगा.

उन्होंने कहा कि दूध की क्वालिटी को लेकर हमारे यहां बहुत उलझन रही है. प्रमाणिकता के लिए अलग-अलग व्यवस्थाओं के कारण पशुपालकों, दुग्ध संघों, डेयरी सेक्टर को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. अब इस चुनौती का समाधान किया गया है. आज भारतीय मानक ब्यूरो ने देशभर के लिए एकीकृत व्यवस्था जारी की है. सर्टिफिकेशन के लिए कामधेनु गाय की विशेषता वाला लोगो भी लॉन्च किया गया है. ये लोगो दिखेगा तो शुद्धता की पहचान आसान होगी.

आग्रह करता हूं, प्राकृतिक खेती पर जोर दें आप

उन्होंने कहा कि एक समय था जब भारत में प्राकृतिक खेती अप्राकृतिक तरीके से होती थी. प्राकृतिक खेती में कोई बाहरी मिलावट नहीं. जो खेत में मिल रहा है, खेती के पशुओं से मिल रहा है, वही तत्व काम में आते थे. लेकिन समय के साथ प्राकृतिक खेती का दायरा सिमटता गया. उस पर केमिकल वाली खेती हावी होती गई. हमारी मिट्टी की सुरक्षा के लिए, आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए एक बार फिर प्राकृतिक खेती की तरफ मुड़ना ही होगा. यही समय की मांग है. इसलिए अब सरकार नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए, जागरूक करने के लिए बड़ा अभियान चला रही है. किसान दिवस पर आपसे आग्रह करता हूं कि आप प्राकृतिक खेती करें. ये खेती का सबसे सस्ता और सुरक्षित तरीका है. ये हमारे कृषि सेक्टर को आत्मनिर्भर बनाने की ओर बड़ा कदम है.

पीएम मोदी ने कहा कि अपने घर की घरौनी जब अपने हाथ में होगी तो दलित, पिछड़े, वंचित को घर पर अवैध कब्जे की चिंता नहीं होगी. पिछली सरकारों के दौरान जो अवैध कब्जा शुरू हुआ था, उस पर भी लगाम लगेगी. घरौनी पर बैंकों से लोन लेना भी आसान होगा. विकास की जब बात आती है, तो काशी अपने आप में एक मॉडल बनता जा रहा है. आज जिन प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास हो रहा है वो भव्य काशी, दिव्य काशी अभियान को और गति देंगे.

उनके सिलेबस में माफियावाद, हमारे सिलेबस में विकास

उन्होंने कहा कि यूपी के विकास में डबल इंजन की डबल शक्ति और डबल विकास की बात करता हूं तो कुछ लोगों को कष्ट हो जाता है. ये वो लोग हैं जिन्होंने यूपी की राजनीति को जाति, पंथ, मजहब के चश्मे से देखा. इन लोगों ने कभी यूपी के विकास को नहीं चाहा. सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की परिभाषा भी उनके सिलेबस में नहीं है. उनके सिलेबस में माफियावाद, परिवारवाद, घरों-जमीनों पर अवैध कब्जा है. पहले की सरकारों के समय यूपी के लोगों को जो मिला और अब जो मिल रहा है, उसका फर्क साफ है.

उन्होंने कहा कि बीते रविवार काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे थे. यूपी के दशकों पीछे धकेलने वाले इन लोगों की नाराजगी और बढ़ेगी. जिस तरह यूपी के लोग डबल इंजन की सरकार के साथ डटकर खड़े हैं, हमें आशीर्वाद दे रहे हैं और जैसे-जैसे आशीर्वाद बढ़ता जाता है, उनका गुस्सा 7वें आसमान पर पहुंचेगा. डबल इंजन की सरकार यूपी के विकास के लिए दिनरात ऐसी ही मेहनत करती रहेगी. महादेव के आशीर्वाद और काशी वासियों के स्नेह से विकास के नए रिकॉर्ड बनाते रहेंगे.

बनास संकुल डेयरी की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री मोदी ने कारखिगांव में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण फूड पार्क में बनास डेयरी संकुल की आधारशिला रखी. 475 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाली यह डेयरी 32 एकड़ जमीन में फैली हुई है. दावा है कि इसमें रोजाना 5 लाख लीटर दूध का प्रसंस्करण किया जाएगा. इससे रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे.

प्रधानमंत्री ने बीते दिन ट्वीट किया था कि मेरे संसदीय क्षेत्र के साथ पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गुरुवार का दिन विकास कार्यों को समर्पित रहेगा. वाराणसी में दोपहर करीब 1 बजे कई परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त होगा. इनसे राज्य की अर्थव्यवस्था के साथ ही किसान भाई-बहनों को भी लाभ होगा.

पीएम मोदी वाराणसी को देंगे विकास की सौगात

4 बड़े प्रोजेक्ट किया शिलान्यास

पीएम मोदी करखियांव में 32 एकड़ में फैले 475 करोड़ की लागत से डेढ़ साल में तैयार होने वाले बनास-काशी संकुल परियोजना यानी अमूल प्लांट के मैदान में ही प्लांट की आधारशिला रखी. अन्य 4 बड़े प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास किया. दुग्ध क्रांति वाली 475 करोड़ की परियोजना से 5-10 लाख लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन करने का दावा किया जा रहा है.

पीएम मोदी वाराणसी को देंगे विकास की सौगात

इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया

1- बनास काशी संकुल -करखियांव – 475 करोड़.
2- मोहनसराय दीनदयाल चकिया मार्ग (लंबाई 11 किमी) के मध्य सर्विस लेन के साथ सिक्स लेन कार्य – 412.53 करोड़
3- वाराणसी -भदोही-गोपीगंज मार्ग (एसएच-87) भी फोर लेन ( 8.6 किलोमीटर) मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण- 269 .10 करोड़
4- दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड संयत्र, रामनगर बायो गैस पावर उत्पादन केंद्र -19 करोड़
5- आयुष मिशन के तहत राजकीय होम्यापैथिक मेडिकल कालेज- 49.99 करोड़

जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में आज कलेक्टेट सभागार में जिला स्तरीय परामर्शसमिति बैंकर्स की (डी.सी.सी) बैठक की गयी।

Report by anis akhtar

भदोही। जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में आज कलेक्टेट सभागार में जिला स्तरीय परामर्शसमिति बैंकर्स की (डी.सी.सी) बैठक की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी ने बैंकों से सम्बन्धित एवं जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड बनवाये जिससे किसानांे को लाभ मिल सके एवं बीमा कम्पनियों को आदेशित किया कि जिन क्षेत्रों में किसानों को हानि हुई है वहाँ सर्वे करके रिपोर्ट दें जिससे किसानों को बीमा का लाभ मिल सके ।
बैठक में डीडीएम नाबार्ड द्वारा सूचित किया गया कि हाल ही में भारत सरकार द्वारा नवीन एएमआई (कृषि विपणन आधारभूत सुविधा) योजना को वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए पुनः लागू कर दिया गया है। इस योजना के तहत किसानों, स्वयं सहायता समूहों, एफपीओ या अन्य पात्र संस्थाओं द्वारा किसी भी प्रकार की कृषि भंडारण इन्फ्रास्ट्रक्चर अथवा मार्केटिंग सुविधा, कॉमन फैसिलिटी सेंटर आदि स्थापित करने के लिए बैंक से लोन लेने पर पूंजीगत लागत का 25 प्रतिशत से 33.33 प्रतिशत सब्सिडी/छूट प्राप्त कर सकते हैं।
यदि इस गतिविधि हेतु एएमआई के अंतर्गत लोन लिया जा रहा है व कृषि अवस्थापना निधि (एआईएफ) के तहत भी पात्र हो तो कैपिटल सब्सिडी के साथ ही एआईएफ के तहत बैंक लोन पर ब्याज दर में 3 प्रतिशत की छूट की सुविधा भी ली जा सकती है। जनपद में उक्त दोनों योजनाओं के तहत लाभ लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति किसी भी बैंक शाखा में संपर्क कर सकते हैं। जनपद में डेयरी और मत्स्यपालन के लिए केसीसी बनवाने की विशेष मुहिम चलाई जाएगी। सभी इच्छुक पशुपालक और मत्स्यपालक रियायती ब्याज दर पर लोन की सुविधा लेने के लिए अपनी निकटतम बैंक शाखा से अथवा सम्बंधित विभाग में सम्पर्क कर सकते हैं।
जिलाधिकारी महोदया द्वारा अधिक से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड योजनांतर्गत आच्छादित करने एवं एन0आर0एल0एम0 में आ रहे लम्बित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। जनपद में पीएम स्वनिधि योजना एवं अन्य सरकारी योजनाओं में किए जा रहे प्रयासों के लिए अग्रणी जिला प्रबन्धक की प्रशंसा की गयी एवं सभी लक्ष्यों की शत प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। जिलाधिकारी महोदया ने एम0एस0एम0ई0 क्षेत्र के लाभार्थियों का शत-प्रतिशत खाता खोलने के निर्देश दिए।
बैठक में वार्षिक ऋण योजना 2021-22 एवं अन्य में प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में प्रगति की समीक्षा की गई, फसली ऋण एवं किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, उद्योग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति, खादी एवं ग्रामोद्योग योजना के अंतर्गत चलाई जा रही प्रगति आदि पर समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह, जिला उद्योग अधिकारी हरेन्द्र प्रताप, अग्रणी जिला प्रबन्धक अभिषेक कुमार संबंधित बैंकों के अधिकारी गण सहित समस्त समबन्धित उपस्थित रहे।
जिला सूचना कार्यालय भदोही द्वारा प्रसारित।