कौलापुर में ट्रैन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। क्षेत्र के कौलापुर रेलवे फाटक पर वृहस्तिवार की सुबह एक दूध बेचने वाले अधेड की डेमो ट्रैन की चपेट में आने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है की बिहरोजपुर निवासी भूपति यादव (50) रोज की भांति सुबह अपनी साइकिल से दूध लेकर गोपीगंज तरफ जा रहे थे कि कौलापुर में स्थित रेलवे फाटक पर पहुंचे और बंद फाटक को क्रास करने लगे इसी समय आ रही डेमो ट्रेन की चपेट में आ गये और दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गेटमैन रोक रहा था लेकिन कम सुनाई देने की वजह से भूपति को आवाज न सुनाई दी और फाटक पार करते समय यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी होते ही परिजन और स्थानीय लोग पहुंच गये। और सूचना पर पुलिस भी पहुंच कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। विदित हो कि लोगो की लापरवाही और मनमानी कौलापुर रेलवे फाटक पर अक्सर देखी जाती है फाटक बंद होने के बावजूद भी लोग इस पार से उस पार आते जाते है। जो कही न कही बडी दुर्घटना को दावत देता है।

मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाउंडेशन के अंकित पाण्डेय बनाये गए जिला मीडिया प्रभारी

Editor yash pathak 9140290705


भदोही। मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाउंडेशन के संस्थापक आचार्य पंडित धर्मराज पाण्डेय व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शिवदत्त पाण्डेय व उत्तरप्रदेश अध्यक्ष पपंडित कुलदीप पाण्डेय के अनुमोदन पर श्री अंकित पाण्डेय पुत्र विनोद पाण्डेय को भदोही जिले का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया इस मौके पर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित श्री कुलदीप पाण्डेय ने बताया कि यह संस्था कृषि क्षेत्र ,कला एवं संस्कृति ,अनाथ ,गरीब ,असहाय बच्चों के विकास आपदा में सहयोग ,मानवाधिकार, महिला विकास एवं अधिकार युवाओ को शिक्षा संस्कृति से जोड़ना धार्मिक, सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही है।इसी क्रम में उन्होंने कहा कि अंकित पाण्डेय जो कि कौलापुर गांव के निवासी है।करीब 10 वर्ष पत्रकारिता के साथ साथ समाजसेवा भी करते है।इसीलिए उन्हें इस संस्था का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

हजरत बाबा इब्राहिम शहीद, हजरत इस्माइल शहीद बाबा के सालाना उर्स मुबारक पर शानदार कौव्बाली का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। हजरत बाबा इब्राहिम शहीद, हजरत इस्माइल शहीद बाबा के सालाना उर्स मुबारक पूरे धूम-धाम के साथ संपन्न हुआ। उसके बाद देर रात उर्स के मौके पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के राजमार्ग पर शानदार कौव्वाली का आयोजन बदायूं से आए कौव्वाल हाजी तस्लीम आशिफ, व बांबे से आई कौव्वाला आलिया इंडियन के बीच मुकाबला हुआ।

कौववाली का आगाज मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता ने फीता काटकर किया।

जिसमें कौव्वाल हाजी तस्लीम आशिफ, ने सरकारे दो आलम सल्लाहे वसल्लम के शान से शुरुवात किया। गरीब नवाज की शान में एक से बढ़कर एक शायर पेश करने के साथ शानदार कव्वाली पेश कर यहां उपस्थित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। बंबई से आई आलिया इंडियन ने कोई इंसान को क्या देते, ये आदमी तो सिर्फ बहाना है, ये हाथ मालिक ने तुझे दिया है देने के लिए सर दिया है, चर्चित कव्वाली आज जवानी पर इतराने वाले कल तो पछताएगा आदि ऐसे कई कव्वाली पेश किए उर्स मुबारक के अवसर पर आयोजित कव्वाली के शानदार मुकाबले में सैकड़ों कि संख्या में कव्वाली में श्रोतागण उपस्थित थे।इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिराज अख्तर का अंजुमन गौसिया कमेटी के पदाधिकारियों ने मल्यालपर्ण कर स्वागत किया।

रेलवे पुलिया का शटरिंग गिरने से आधा दर्जन श्रमिक घायल , सोमवार की रात्रि में हुई घटना

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

म्योरपुर थाना क्षेत्र के म्योरपुर रोड़ रेलवे स्टेशन से पूरब पुल नं 35 पर सोमवार की देर रात्रि में नाईट शिफ्ट में पूल निर्माण का काम कर रहे आधा दर्जन मजदूर शटरिंग गिरने से घायल हो गए। रेलवे के दोहरीकरण में काम कराने वाले ठेकेदारों ने घायलों को हिन्डाल्को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद 24 वर्षीय उमेश, 22 वर्षीय मुन्ना लाल, 26 वर्षीय अक्षय और 22 वर्षीय सोनू को बीएचयू रेफर कर दिया गया। जब कि उमेश पाल, राज कुमार आनन्द, रोशन, श्याम किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे के अधिकारी स्टेशन मास्टर से लगातार संपर्क में है और बीएचयू रेफर किये गए सभी मजदूर खतरे से बाहर हैं।

भदोही के अमवा गाँव से हीरोहोंडा बाईक चोरी

भदोही से आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट,

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज कोतवाली के अमवा गांव निवासी प्रेमचंद हलवाई पुत्र जीतलाल ने कोतवाल को तहरीर देकर बताया कि सोमवार मंगलवार की रात 1:00 बजे के करीब हीरो होंडा मोटरसाइकिल यूपी 65 डीवी 5069 जो दरवाजे के सामने खड़ी थी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई मामले की सूचना रात में ही डायल 112 पुलिस को दी गई थी मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल किया सुबह पीड़ित ने तहरीर देकर चोरी गई बाईक बरामद करने की मांग की है बता दें कि इन दिनों क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं और कई चोरियां होने के बावजूद किसी भी चोरी का पर्दाफाश नहीं हो पाया नगर पालिका परिषद कार्यालय ज्ञानपुर रोड के ठीक बगल मोबाइल शॉप में भीषण चोरी होने के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं

ट्रेलर ने खड़ी ट्रक ने मारी टक्कर,भीषण जाम

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

स्थानीय थाना क्षेत्र म्योरपुर के मूर्धवा-बीजपुर मार्ग पर लगभग 4 दिन से खराब पड़ी बालू लदी ट्रक में उड़ीसा की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी जिसकी वजह से सोमवार की सुबह से ही जाम की स्थिति बनी हुई है जाम की वजह से लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है कड़ाके की धूप की वजह से 5 किलोमीटर के लंबे जाम में फंसे ट्रक चालक पानी तक के लिए परेशान हो रहे हैं पूछने पर चालक ने बताया कि जमतिहवा नाले के पास बालू लोड ट्रक करीब 4 दिन से खराब पड़ी थी रेणुकूट की तरफ से बीजपुर की ओर जा रही बस ओवरटेक कर रही थी जिस को बचाने के चक्कर में खड़े ट्रक में टक्कर हो गई।

स्थानीय थाना क्षेत्र म्योरपुर के मूर्धवा-बीजपुर मार्ग पर लगभग 4 दिन से खराब पड़ी बालू लदी ट्रक में उड़ीसा की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी जिसकी वजह से सोमवार की सुबह से ही जाम की स्थिति बनी हुई है जाम की वजह से लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है कड़ाके की धूप की वजह से 5 किलोमीटर के लंबे जाम में फंसे ट्रक चालक पानी तक के लिए परेशान हो रहे हैं पूछने पर चालक ने बताया कि जमतिहवा नाले के पास बालू लोड ट्रक करीब 4 दिन से खराब पड़ी थी रेणुकूट की तरफ से बीजपुर की ओर जा रही बस ओवरटेक कर रही थी जिस को बचाने के चक्कर में खड़े ट्रक में टक्कर हो गई।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ विभा हुयी सम्मानित

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सोमवार को जनपद सोनभद्र के मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र कार्यालय में प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले आशा, ANM, स्टाफ नर्स,चिकित्साधिकारी, डेवलपमेंट पार्टनर एवं स्वयं सेवी संस्थान से जुड़े लोगों हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जनपद में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान प्रत्येक माह की 9 तारीख को प्रत्येक ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किया जाता है जिसमें समस्त गर्भवती महिलाओं की गुणवत्ता परक प्रसव पूर्व जांच की जाती है एवं उच्च जोखिम युक्त गर्भवती महिलाओं का चिन्हीकरण करते करते हुए उचित उपचार किया जाता है।
पद में वर्तमान समय में 8 ब्लॉक स्तरीय,जिला संयुक्त चिकित्सालय लोडी, नगरी स्वास्थ्य केंद्र ककराही एवं 100 बेडेड एमसीएच विंग सोनभद्र आवश्यक अंग में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरसीएच डॉक्टर आर जी यादव ने कहा कार्यक्रम की समीक्षा प्रस्तुत की एवं अगले वित्तीय वर्ष से कार्यक्रम के वृहद आयोजन में आशा एवं एनम के सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया।
जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रमेश सिंह ठाकुर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा अधिकारियों को सम्मानित किया एवं विस्तृत कार्य योजना बनाकर समस्त गर्भवती महिलाओं को प्रत्येक माह की 9 तारीख में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत प्रसव पूर्व सेवाएं देने हेतु कार्य योजना बनाने के लिए निर्देशित किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ विभा आंगस्टिन को निशुल्क सेवा प्रदान करने हेतु विशेष रूप से सम्मानित किया गया साथ ही उत्कृष्ट कार्य हेतु ब्लॉक स्तरीय प्रभारी चिकित्सा अधिकारी घोरावल चोपन एवं ककरही एवं प्रसव पूर्व गुणवत्ता परक जांच हेतु ब्लॉक म्योरपुर दुद्धी एवं चतरा को पुरस्कृत किया।
पुरस्कार समारोह के दौरान कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रिपुंजय श्रीवास्तव, जनपदीय मातृत्व स्वास्थ्य परामर्शदाता प्रदीप सिंह, अर्बन कार्यक्रम समन्वयक राकेश कनौजिया, DEIC मैनेजर अरुण शाह, यूनिसेफ के जनपद प्रतिनिधि संदीप श्रीवास्तव,सतेंद्र सिंह यूपीपीएससी से मुरलीधर एवं ओम प्रकाश समस्त ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक एवं ब्लॉक कम्मुनिटी प्रोसेस मैनेजर उपस्थित रहे l

प्रयागराज: पूर्व सांसद अतीक अहमद के पैतृक आवास पर चला बुलडोजर,


प्रयागराज। पूर्व सांसद अतीक अहमद के चकिया स्थित घर पर बनाए गए अस्थायी चहारदीवारी को पीडीए के बुलडोजर ने सोमवार को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा रहा। मौके पर पीडीए के अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मुस्तैद रहे।
पीडीए ने इससे पहले अतीक अहमद के चकिया स्थित मकान को जमींदोज कर दिया था। मकान के मलबे के चारों तरफ अतीक के परिजनों की ओर से अस्थायी चहारदीवारी बना दी गई थी। इसकी जानकारी होने पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने नोटिस जारी कर चहारदीवारी को तत्काल हटाने के लिए कहा था। इस पर अमल न होने पर पीडीए के दस्ते ने बुलडोजर से चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया।
अतीक अहमद की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। सोमवार को योगी सरकार 2.0 में पूर्व सांसद पर पहली कार्रवाई हुई। पार्ट वन में अतीक अहमद और उससे जुड़े गुर्गों के दो दर्जन से अधिक मकान और निर्माण ध्वस्त किए जा चुके हैं। विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद योगी सरकार की वापसी के साथ ही पीडीए ने अतीक के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए नोटिस जारी कर दी थी।
पीडीए के अधिकारियों ने बताया कि अतीक के चकिया स्थित आवास पर पहले भी कार्रवाई हुई थी। इस बीच अवैध रूप से फिर से बाउंड्री बना दी गई थी। जिसको लेकर पीडीए ने नोटिस भी जारी किया था, लेकिन बाउंड्री नहीं हटाई गई। जिस पर पीडीए ने बुलडोजर चला दिया।

मोबाइल शॉप के सटर को काटकर लाखो के मोबाईल और अन्य उपकरण की चोरी।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

मौके पर स्वायड डॉग,क्राइम ब्रांच,स्थानीय पुलिस जांच में जुटी।

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के नगर गोपीगंज के ब्यस्तम मार्ग ज्ञानपुर रोड स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय के बगल से बीती रात न्यू जायसवाल कामुनिकेशन की मोबाइल शॉप के सटर को ग्राइंडर से ताला और हुक को काटकर लाखो के मोबाईल और अन्य उपकरण की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रतिदिन की तरह रात दस बजे के करीब न्यू जायसवाल कम्युनिकेशन का मालिक अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह लगभग 8:30 बजे पड़ोस के लोगों ने उसके शटर के ताला और हुक के कटे होने की जानकारी दिया। जब मौके पर दुकानदार पहुंचा तो उसे इस बात का एहसास हुआ की दुकान में चोरी हो गई है । दुकान न खोल कर इसकी सूचना तुरंत ही स्थानीय कोतवाली व चौकी को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल अभिनव कुमार वर्मा वह चौकी इंचार्ज संतोष कुमार राय अपने दल बल के साथ पहुंचकर दुकान के अंदर जाकर मौके मुआयना में जुट गए। साथ ही मोबाईल फॉरेंसिक टीम के साथ क्राइम ब्रांच के अधिकारी व डॉग स्क्वायड भी पहुंचकर दुकानदार से काफी देर तक पूंछताछ में लगे रहे। बताते चले की दुकान के अंदर लगा सीसीटीवी कैमरा, डिबिआर भी चोर अपने साथ उठा ले गए। वही दुकानदार का भांजा विकास जायसवाल का पूरा परिवार चोरी की घटना से व्यथित होकर बार-बार बेहोश होकर गिर जा रहे थे। वही कोतवाल अभिनव कुमार वर्मा ने जल्द ही खुलाशा किए जाने का परिवार को आश्वासन देते नजर आए। देखिए अन्य चोरियों की तरह इसका भी खुलासा हो पता है या वही सिर्फ मुकदमा जांच तक ही सीमित हो पाता है। इस चोरी को लेकर नगर में काफी तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही।

निशुल्क नया बैच हुआ शुरू सफलता की ऊंचाइयों को छूता उत्थान स्टडी सेंटर।

रिपोर्ट- खुशी जयसवाल

Editor yash pathak 9140290705

भदोही जिले में विद्यालयों में प्रवेश से पहले मेघावी बच्चों को इस कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ता है। प्रतिभावान बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा से पहले गांव का ही निशुल्क कोचिंग संस्थान से स्कूल का अतिरिक्त समय में सभी विषयों की विशेष शिक्षा दी जाती थी। इसी बात को ध्यान में रखकर जिले के पटेल नगर में केनरा बैंक एटीएम के सामने चकटोडर रोड पर संचालित पुलिस एवं लेखपाल के लिए उत्थान स्टडी सेंटर में दिल्ली के डॉक्टर अनिल सर व उनकी टीम ने लगातार दो वर्षों की अपार सफलता के बाद 30 मार्च से निशुल्क नए बैच का शुभारंभ किया है। इसमें निशुल्क प्रवेश सुविधा के साथ 150 छात्रों के लिए अध्यापकों की टीम द्वारा विशेष तैयारी कराई जाएगी। प्रत्येक सप्ताह टेस्ट सीरीज की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। ग्रामीण अंचल के बच्चों को अच्छी शिक्षा की बदौलत सफलता की ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रोत्साहित करने तथा गांव के मेघावी बच्चों को कोचिंग देने की बात पर जोर दिया जा रहा है।
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के लिए इन मेघावी बच्चों की दृढ़ इच्छा शक्ति और पढ़ाई में लगन को देख कर इनके शिक्षक पहले से ही सफलता की खातिर आश्वस्त नजर आ रहे हैं।

हमारा पता है : पटेल नगर केनरा बैंक ATM के सामने चकटोडर रोड, जल निगम के पास, ज्ञानपुर
800732106, 9795472014