कृषि विशेषज्ञों ने अधिक उत्पाद लेने की तकनीकी बिंदुओं को किसानों के साथ किया साझा

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

भदोही जिले के बेजवा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा शनिवार 26 मार्च को औराई विकासखंड के पूरेउचितपुर गांव के प्रगतिशील कृषक विनोद कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय लालचंद्र यादव के खेत में प्रथम पंक्ति प्रदर्शन में प्रदर्शित गेहूं प्रजाति एचडी-2967 पर प्रक्षेत्र दिवस कार्यक्रम मनाया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक विश्वेन्दु द्विवेदी के निर्देशन मे उक्त प्रजाति प्रदर्शन दिया गया था। केंद्र के कृषि प्रसार विशेषज्ञ डॉक्टर आरपी चौधरी ने प्रदर्शित गेहूं प्रजाति एचडी-2967 की विशेषताओं पर प्रकाश डाला और अधिक उत्पादन लेने की तकनीकी बिंदुओं पर जानकारी साझा किया। प्रक्षेत्र दिवस के महत्व को बताते हुए लोगों का ध्यान गेहूं प्रजाति एचडी-2967 पर आकृष्ट किया। केंद्र के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने गेहूं फसल उत्पादन में जलवायु परिवर्तन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समय से फसल की बुवाई और कटाई किये जाने की जानकारी दिया। कार्यक्रम में पूरेउचितपुर, दत्तीपुर, बेजबा, भरतपुर से लगभग 34 महिला और पुरुष किसान उपस्थित होकर प्रजाति का अवलोकन किये और विश्वास किया कि यह प्रजाति अन्य प्रजाति से बेहतर है। प्रगतिशील कृषकों में शशिकांत यादव, अर्जुन यादव, शोभनाथ यादव, गौरीशंकर, रेशमा, मंजूदेवी आदि लोग मौजूद रहे।

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दिए अधिक उपज के टिप्स

रिपोर्ट- आशीष मोदनवाल

Editor yash pathak 9140290705

भदोही में कृषि विज्ञान केंद्र बेजवा द्वारा गुरुवार 24 मार्च को औराई विकासखंड के उदयकरनपुर गांव के प्रगतिशील कृषक राधेमोहन त्रिपाठी पुत्र स्वर्गीय फूलनाथ त्रिपाठी के खेत में समूह प्रथम पंक्ति प्रदर्शन में प्रदर्शित चना प्रजाति आर .वी .जी.- 202 पर प्रक्षेत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक विश्वेन्दु द्विवेदी ने उक्त प्रजाति की प्रशंसा करते हुए उपस्थित कृषकों एवं महिलाओं को प्रेरित किया ऐसा ही कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रगतिशील कृषक राधेमोहन त्रिपाठी ने इस प्रजाति के बारे में विस्तार से बताया कि यह प्रजाति 25 नवंबर के पहले लगा देना चाहिए और बीज दर 25 किग्रा प्रति बीघा ही लगाएं, जिससे पैदावार अच्छी हो। साथ ही कहा कि इसकी सिंचाई 30दिन के बाद अवश्य कर दें। इस प्रकार प्रति बीघा 6 से 7 कुंटल उपज किसान को प्राप्त होता है। केंद्र के कृषि प्रसार विशेषज्ञ डॉक्टर आर पी चौधरी ने प्रदर्शित चना प्रजाति आरवीजी- 202 की विशेषताओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला और अधिक उत्पादन लेने की तकनीकी बिंदुओं पर किसानों को जानकारी दिया। तथा प्रक्षेत्र दिवस के महत्व को बताते हुए लोगों का ध्यान चना प्रजाति आर वी जी- 202 पर आकृष्ट किया। साथ ही केंद्र के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने चना फसल उत्पादन में जलवायु परिवर्तन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समय से फसल की बुवाई और कटाई पर जानकारी दिया। केंद्र के प्रमोद पासवान ने कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग दिया। कार्यक्रम में उदयकरनपुर, दिघवट से लगभग 40 पुरुष और महिला किसान उपस्थित होकर प्रजाति का अवलोकन किया और विश्वास किया कि यह प्रजाति अन्य प्रजाति से बेहतर है। प्रगतिशील कृषकों में दादाशंकर त्रिपाठी, अशोक कुमार दुबे, रमेश यादव, राजेंद्र शर्मा, मेवालाल, गायत्री देवी, वविता गौड़ आज उपस्थित रहे।

बेरासपुर के युवाओं ने सामूहिक रूप में देखी चर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

भदोही। देश भर में चर्चित फिल्म द कश्मीर फाइल्स की दीवानगी न केवल शहरों में देखने को मिल रही है बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में भी इसके लोग मुरीद है। इस फिल्म को जो एक बार देख ले रहा है वह अपने मित्रों और परिचितों के साथ फिर फिल्म देख रहा है। कहीं कही तो एकजुट होकर लोग सामूहिक रूप से थियेटर में जाकर द कश्मीर फाइल्स फिल्म देख रहे है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी है जो फिल्म को लेकर तरह तरह के सवाल कर रहे है।
एक ऐसा ही नजारा भदोही जनपद के गोपीगंज क्षेत्र के बेरासपुर गांव के युवाओं में देखने को मिला जहां पर गांव के पांच दर्जन से अधिक युवाओं ने गोपीगंज के एक थियेटर में जाकर द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखी। और लोगों से भी इस फिल्म को देखने की अपील की। मालूम हो कि बेरासपुर गांव के युवा आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में सैकडो युवाओं ने फिल्म देखी। आशुतोष तिवारी ने बताया कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म कश्मीर की तत्कालीन हकीकत को दिखाने की हिम्मत की है। कहा कि फिल्म के निर्माता और पूरी टीम के इस प्रयास और ऐतिहासिक पहल की जितनी भी सराहना की जाये कम है। कहा कि देश में जातिवाद का जिस तरह जहर फैल रहा है इससे हटकर सभी को राष्ट्रवाद के प्रति एकजुट होना चाहिए। क्योकि जातिवाद से केवल हम आपस में अलग होगे जबकि राष्ट्रवाद से एकजुट। इसलिए सभी देश हित को आगे रखना चाहिए। जब बेरासपुर के युवा फिल्म देखने के लिए निकले तब भारत माता की जय के नारों के साथ पूरा गांव गुंजायमान हो गया। और रास्ते भर नारा लगाते हुए गोपीगंज पहुंचे और फिल्म के दौरान भी भारत मा के नारे लगते रहे।एक साथ इतने लोगों की भीड़ एक फिल्म देखने को लेकर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व बलिया नगर से नव निर्वाचित विधायक दयाशंकर सिंह का हुआ जोरदार स्वागत….

Editor yash pathak 9140290705


उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद माँ विंध्यवासिनी का दर्शन करने के उपरांत लखनऊ जाते समय गोपीगंज में मिर्ज़ापुर रोड बस स्टैंड पर पूर्व सभासद भाजपा नेता विन्देश गुप्ता नेतृत्व में दया शंकर सिंह जी का माल्यापर्ण करके जोरदार स्वागत किया गया प्रदेश उपाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को लखनऊ में 25 मार्च को होने वाली सपथ ग्रहण में इकाना स्टेडियम में पहुँचने का आग्रह किया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, सुनील मिश्रा, शिव सागर मिश्र, संजय प्रताप सिंह (बऊ), धनंजय सिंह, पूर्व सभासद विन्देश गुप्ता,सभासद मज़हरउल्ला (गुड्डू),सभासद अश्वनी अग्रवाल, सभासद संदीप गुप्ता, डॉ उमंग अग्रवाल,अमर लाल मौर्य,अजय जायसवाल, सुरेश सेठ, उमेश मोदनवाल, रविन्द्र बाजपेयी, सूरज जायसवाल, राकेश मोदनवाल, संटू जायसवाल,सतीश कुमार बबलू, विजई भूंज, कौशल सरोज,दीपक मोदनवाल,विनोद हलवाई ,मन्नु बाजपेयी आदि लोग उपस्थित रहे।

जिला बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन आज

रिपोर्ट- आशीष मोदनवाल


गोपीगंज नगर के मिर्जापुर रोड उत्सव लाल के परिसर में आज मंगलवार को अपराह्न 4:00 बजे जिला बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के बैनर तले चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है जिसमें प्रतियोगिता यूपी ओलंपिक एसोसिएशन व यूपी बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन यूथ अफेयर एंड स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था की गरिमामयि कार्यक्रम आयोजित की गई है जिसमें आप सादर आमंत्रित हैं यह जानकारी जनरल सेक्रेट्री प्रवीण कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट द्वारा दी गई है।

बरनवाल समाज का होली मिलन आज

आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज नगर के पश्चिम बंगाल स्थित मौर्या लान में मंगलवार के अपराह्न 4:00 बजे से बरनवाल समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें समस्त स्वजातीय भाई बहने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद ले बताया जाता है कि इस वर्ष सिल्वर जुबली कार्यक्रम भी मनाया जाएगा समाजदार द्वारा लगातार 25 वर्ष तक अनवरत यह कार्यक्रम कराते चला आ रहा है उक्त जानकारी समिति के राजू बरनवाल व विष्णु बरनवाल द्वारा दी गई है ।

दुद्धी को जिला बनाने के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

दुद्धी विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक रामदुलार सिंह को शनिवार को दुद्धी जिला बनाने की मांग को लेकर पारसनाथ गुप्ता ने ज्ञापन सौंपा।इस दौरान उन्होंने जिले के मानक पूरा होने के बाद बताते हुए जिला बनाया जाना जरूरी बताया।विधायक रामदुलार सिंह ने भी जिला बनाए जाने को लेकर मानक के हिसाब से प्रशासनिक स्तर पर काम किए जाने का आश्वासन दिया।इस मौके पर ज्ञानदास, विष्णु कांत दुबे, बुद्धिनारायन गौड़ समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

भदोही जिले के औराई के अहिमनपुर हाल्ट व चौरी थाना के दरीबपुर गांव में मिला शव

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

हत्या की जताई जा रही है आशंका

शव की नहीं हो सकी पहचान

भदोही जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर महिला सहित दो लोगों का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो सकी है। जिले के औराई थाना के अहिमनपुर रेलवे हाल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के कपड़ों की तलाशी ली लेकिन उसके पास कोई पहचान व अन्य कागजात नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। चौकी प्रभारी विष्णुकांत के अनुसार उसकी उम्र लगभग तीस साल के आसपास है। शव को मर्चरी हाउस में पहचान को रखवाया गया है। दूसरा शव महिला का है। उसकी भी उम्र 30 वर्ष की बताई जा रही। चौरी थाना के दरीबपुर गांव के लोग सिवान की ओर गए थे। कुएं के पास बदबू आने पर लोगों ने झांककर देखा तो महिला का शव उतराया था। कुछ ही देर में वहां नागरिकों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिसकमियों ने रस्सी के सहारे शव को बाहर निकलवाया। औराई थानाध्यक्ष के अनुसार शव को पीएम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

गांव के गरीब बच्चों और महिलाओं संग बांटी होली की खुशियां।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

ज्ञानपुर क्षेत्र के सिंहपुर गांव में मिशन प्रभात के तहत गांव के गरीब बच्चों और महिलाओं के साथ होली की खुशियां बांटी गई मिशन के अध्यक्ष प्रभात पांडे द्वारा गरीब बच्चों को होली पर्व की सामग्री देकर गरीबों की खुशियों में चार चांद लगाया। साथ ही मिशन द्वारा गरीब बच्चों एंव महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया। मिशन की ओर से गुरुवार को गरीब बच्चों संग होली का त्योहार मनाया गया। जरूरतमंद बच्चों के बीच रंग-ए-खुशियों की होली उत्सव का आयोजन हुआ। जहां गरीब बच्चों ने खुशियों की होली मनाई।इस अवसर पर मिशन के अध्यक्ष प्रभात पांडे ने बताया कि गांव के गरीब सभी बच्चों को गुलाल का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही बच्चों को गुलाल, पिचकारी, गुब्बारे, मुखौटे, टोपियां व मिठाइयां बतौर उपहार दिए गए। उन्होंने बताया कि मिशन हमेशा बच्चों व महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता से काम करती है। उन्होंने मिशन के सदस्यों को भी तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
इसके पूर्व गांव के भूटान बस्ती में कुछ दिन पहले शॉर्ट सर्किट होने से गांव के अर्जुन बिंद की पत्नी मीना के मकान में आग से पूरी गृहस्ती जलकर राख हो गई थी। उसके परिवार में जाकर मीना देवी को 10 साड़ी और मिष्ठान देकर सांत्वना दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अमित शुक्ला टीवीएस एजेंसी, सोनू पाण्डेय, पवन तिवारी, अनुज पाण्डेय, रितिक तिवारी सहित मिशन के अन्य लोग शामिल रहे।

गांव के गरीब बच्चों और महिलाओं संग बांटी होली की खुशियां

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

ज्ञानपुर क्षेत्र के सिंहपुर गांव में मिशन प्रभात के तहत गांव के गरीब बच्चों और महिलाओं के साथ होली की खुशियां बांटी गई मिशन के अध्यक्ष प्रभात पांडे द्वारा गरीब बच्चों को होली पर्व की सामग्री देकर गरीबों की खुशियों में चार चांद लगाया। साथ ही मिशन द्वारा गरीब बच्चों एंव महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया। मिशन की ओर से गुरुवार को गरीब बच्चों संग होली का त्योहार मनाया गया। जरूरतमंद बच्चों के बीच रंग-ए-खुशियों की होली उत्सव का आयोजन हुआ। जहां गरीब बच्चों ने खुशियों की होली मनाई।इस अवसर पर मिशन के अध्यक्ष प्रभात पांडे ने बताया कि गांव के गरीब सभी बच्चों को गुलाल का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही बच्चों को गुलाल, पिचकारी, गुब्बारे, मुखौटे, टोपियां व मिठाइयां बतौर उपहार दिए गए। उन्होंने बताया कि मिशन हमेशा बच्चों व महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता से काम करती है। उन्होंने मिशन के सदस्यों को भी तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
इसके पूर्व गांव के भूटान बस्ती में कुछ दिन पहले शॉर्ट सर्किट होने से गांव के अर्जुन बिंद की पत्नी मीना के मकान में आग से पूरी गृहस्ती जलकर राख हो गई थी। उसके परिवार में जाकर मीना देवी को 10 साड़ी और मिष्ठान देकर सांत्वना दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अमित शुक्ला टीवीएस एजेंसी, सोनू पाण्डेय, पवन तिवारी, अनुज पाण्डेय, रितिक तिवारी सहित मिशन के अन्य लोग शामिल रहे।