चुनाव में नगद, उपहार, शराब बांटने पर नजर रखेगा उड़नदस्ता।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

भदोही। भारत निर्वाचन आयोग के मानक संचालन प्रक्रिया के अन्तर्गत मतदान तिथि से 72 घण्टे पूर्व से निगरानी कार्य हेतु उड़नदस्ता एवं स्थैतिक निगरानी टीम विषयक बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली।

जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के क्रम में निगरानी कार्य के लिए तीनों विधानसभाओं में उड़नदस्ता एवं स्थैतिक निगरानी टीम में विस्तार करते हुए एक टीम के लिए 8-8 घण्टे के तीन पालियों में तीन टीम में गठित करते हुए कुल 27 उड़नदस्ता टीम एवं 27 स्थैतिक निगरानी टीमें क्रियान्वित की गयी है। निगरानी टीमों के शक्तियों एवं कार्यो के क्रियान्वयन में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि टीमें नगदी या शराब या रिश्वत, प्रलोभन, उपहार के किसी भी मद-साड़ी, मोबाइल, टी- शर्ट, मुफ्त भोजन के वितरण असामाजिक तत्वों की आवाजाही हथियार तथा गोला बारूद पर शख्त तैनाती

मतदान से 72 घण्टे पूर्व निगरानी हेतु उड़नदस्ते एवं स्टैटिक टीम का विस्तार, हुई 54 टीमें क्रियाशील

निगरानी करते हुए जब्त किया जाएगा। 50 हजार से अधिक नगदी पाये जाने पर संतुष्टि पर कागजात न दिखाने पर पैसा जब्त किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी टीमों के अधिकारियों को सूचित किया कि किसी भी समस्या द्वद की स्थिति में तुरन्त रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर सम्बन्धित थानाध्यक्ष से सम्पर्क कर कार्यवाही करें तथा जिला कन्ट्रोल रूम में 05414-251870, 251871, 251872 एवं टोल फ्री नम्बर 1950 पर सूचित करें।

सभी टीमें सी-विजिल एप्प डाउनलोड करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में कम से कम 25 बीएलओं लेखपाल एवं सम्भ्रांत नागरिको से सम्पर्क कर उन्हें भी एप्प डाउनलोड कराते हुए असामाजिक गतिविधियों के प्राप्ति सूचनार्थ हेतु उनसे टेलीफोनिक सम्पर्क बनाए रखें।

नगर पालिका परिषद यह इलेक्ट्रिक पोल दे रहा दुर्घटना को दावत।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। नगर पालिका परिषद गोपीगंज के वार्ड नंबर चौबीस दुर्गा गली में स्थित इलेक्ट्रिक पोल किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है।
नगर के ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर गली में एक स्ट्रीट पोल कई दशकों से लगा है। जिसपर कोई विद्युत का कनेक्शन नहीं है, नगर पालिका की तरफ से कोई इस पोल पर स्ट्रीट लाइट भी नही है कई वर्षो पूर्व नगर पालिका कर्मी इस पर से खराब सोडियम लाइट को उतार ले गए और दुबारा उसकी तरफ रुख नही किया। गली में अंधेरा रहने से रात के समय दर्शनार्थियों को आने जाने में काफी परेशानी होती है साथ ही इस गली में सर्राफा व्यापारियों की काफी संख्या में दुकानें भी है। कभी भी अंधेरे का फायदा उठाकर कोई अप्रिय घटना हो सकती है, जब की इसी गली में वर्तमान पुलिस अधीक्षक ने जाकर लोगो को अपने दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहे थे।
बताते चले की इस इलेक्ट्रिक पोल की दशा यह हो गई है की पूरी तरह से यह एक साईड में झुक गया है। जो कभी भी गिर सकता है दिन में सर्राफा व्यवसायियों के आने जाने के साथ ही दर्शनार्थियों का भी आना जाना लगा रहता है जिसमे बच्चे,बूढ़े,जवान, महिलाएं रहती है। गली के निवासियों ने पालिका प्रशासन से इस इलेक्ट्रिक पोल को हटाने की मांग की है।

नगर पालिका परिषद यह इलेक्ट्रिक पोल दे रहा दुर्घटना को दावत।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। नगर पालिका परिषद गोपीगंज के वार्ड नंबर चौबीस दुर्गा गली में स्थित इलेक्ट्रिक पोल किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है।
नगर के ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर गली में एक स्ट्रीट पोल कई दशकों से लगा है। जिसपर कोई विद्युत का कनेक्शन नहीं है, नगर पालिका की तरफ से कोई इस पोल पर स्ट्रीट लाइट भी नही है कई वर्षो पूर्व नगर पालिका कर्मी इस पर से खराब सोडियम लाइट को उतार ले गए और दुबारा उसकी तरफ रुख नही किया। गली में अंधेरा रहने से रात के समय दर्शनार्थियों को आने जाने में काफी परेशानी होती है साथ ही इस गली में सर्राफा व्यापारियों की काफी संख्या में दुकानें भी है। कभी भी अंधेरे का फायदा उठाकर कोई अप्रिय घटना हो सकती है, जब की इसी गली में वर्तमान पुलिस अधीक्षक ने जाकर लोगो को अपने दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहे थे।
बताते चले की इस इलेक्ट्रिक पोल की दशा यह हो गई है की पूरी तरह से यह एक साईड में झुक गया है। जो कभी भी गिर सकता है दिन में सर्राफा व्यवसायियों के आने जाने के साथ ही दर्शनार्थियों का भी आना जाना लगा रहता है जिसमे बच्चे,बूढ़े,जवान, महिलाएं रहती है। गली के निवासियों ने पालिका प्रशासन से इस इलेक्ट्रिक पोल को हटाने की मांग की है।

80+ एवं दिव्यांग मतदाताओं के घर मतदान हेतु पहुंची पोस्टल पार्टी

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया रवाना

Editor yash pathak 9140290705

भदोही । जिले में 80 वर्ष के ऊपर के आयु के बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलट मतदान कराया गया। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने विधानसभा निर्वाचन के क्रियान्वयन में 80 वर्ष से अधिक आयु एवं दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पहली बार 80 वर्ष से अधिक आयु एवं दिव्यांगजन मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान करने हेतु 12घ फार्म भरने की वैकल्पिक सुविधा दी गयी। जनपद में 80+ के भदोही-143, ज्ञानपुर-172, औराई-256 कुल 571 मतदाता एवं दिव्यांग मतदाता भदोही-179, ज्ञानपुर-197, औराई-264 कुल दिव्यांग सहित कुल 1211 मतदाताओं ने प्रारूप 12घ भरकर पोस्टल बैलेट से मतदान करने की वैकल्पिक सुविधा मॉगी थी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि दिव्यांग व बुर्जुग मतदाताओं का प्रारूप- 12घ उत्साह अन्य मतदाताओं के लिए प्रेरणा श्रोत है। उन्होंने पोलिंग पार्टियों को रवानगी करते समय उत्साह एवं तत्परता के साथ कार्य करने पर बल दिया। उन्होने कहा कि मताधिकार सभी का परमकर्तव्य है। आप सभी मतकार्मिकों की सेवाएं लोकतंत्र की मजबूती में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बताया कि बीएलओं द्वारा अधिसूचना निर्गत कर फार्म-12घ भराकर जमा किया गया था। जिसके क्रियान्वयन में बुधवार को पोलिंग पार्टिया रवाना की गयी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन बुर्जुग एवं दिव्यांग मतदाता फार्म-12घ नही भरें थे, वह अपना मत का प्रयोग अपने बूथ पर जाकर अवश्य करें। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं ने विकल्प के रूप में पोस्टल बैलेट से आज मतदान किये हैं, वे अब 7 मार्च को मतदान केन्द्र पर मत नही डाल पाएंगे।
पोस्टल बैलेट की रवानगी के समय उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती सहित तीनों विधानसभा के रिटर्निग आफिसर, सहायक रिटर्निग आफिसर व अन्य निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहें।

नौ दिन चले अढ़ाई कोश।सिक्स सीटर यूरिनल तीन माह से नही बन पाया।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। नौ दिन चले अढ़ाई कोश। सिक्स सीटर यूरिनल तीन माह से नही बन पाया।
स्वच्छताअभियान को लेकर सरकार द्वारा विशेष अभियान संचालन कर लोगों को स्वच्छता की सीख दी जा रही है। जगह जगह पोस्टर बैनर लगाया गया है ,जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया , लेकिन पालिका परिषद द्वारा इस अभियान में कितनी भागीदारी निभाई जा रही है इसका उदाहरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बन रहे सिक्स सीटर बाथरूम जो आज महीनों से बन रहा है। जिसके कारण लगे गंदगी के ढेर को देख कर किया जा सकता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बस स्टैंड होने की वजह से प्रतिदिन हजारों की संख्या में मरीज़ो और यात्रियों का आवागमन रहता है। वही पर गंदगी के सामने दर्ज़नो की संख्या में ठेले वाले खुमचे वाले दुकान लगाए रहते है, वही पर लगा गंदगी के अंबार से कितने किटाडू उड़ते है और उसी खाद्य पदार्थ पर बैठते है। वही खाद्य पदार्थ यात्री और मरीज़ खाते है, जिसके कारण तमाम तरह की बीमारियों के बढ़ने की आशंका बनी है। परंतु नगर पालिका परिषद के किसी अधिशासी अधिकारी, या अध्यक्ष को परवाह नही। स्थानिय नागरिकों ने कहा की किसी भी निर्माण कार्य की एक सीमा निर्धारित होती है। क्या पालिका इसका पालन ठिकेदार से करवा रही है?

महाशिवरात्रि पर क्या बोली भाजपा नेत्री सपना दुबे

रिपोर्ट- आशीष मोदनवाल

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज नगर के बड़े शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है भारी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु भगवान शिव का दर्शन पूजन के लिए कतार बद्ध लगे हुए हैं इस दौरान शिव परिवार के सदस्य सहयोग के लिए तत्पर हैं वही महाशिवरात्रि पर्व पर भाजपा नेत्री सपना दुबे ने जनपद वासियों को शुभकामनाएं देते हुए मंदिर के पौराणिक चीजों को बताया जबकि कोतवाल अभिनव वर्मा चौकी इंचार्ज संतोष राय दल बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में नजर आ रहे हैं पूरा मंदिर परिसर खचाखच भरा हुआ है और रंग बिरंगी दुकानें सजाई गई हैं देर रात शिव बारात का भी आयोजन किया गया है ।

गोपीगंज के दो दुकानदार के बीच मारपीट सड़क जाम

रिपोर्ट- आशीष मोदनवाल

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज बाजार के मिर्जापुर रोड सिनेमा हॉल के पास दो दुकानदार आपस में सामान बेचने के विवाद को लेकर मारपीट कर लिए लबे सड़क मारपीट की घटना को लेकर कुछ देर तक मिर्जापुर रोड के सब्जी मंडी में अफरा तफरी का माहौल हो गया बताया जाता है कि मारपीट में घायल किशोरी लाल जायसवाल बुरी तरीके से लहूलुहान होकर गोपीगंज मिर्जापुर मार्ग पर लेट गया जिस से आधे घंटे तक सड़क पर यातायात व्यवस्था ठप हो गई उसी समय मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस ने काफी मान मनोबल किया लेकिन जाम नही हटा जब पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर जाम को हटवाया और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए जहां किशोरी लाल जायसवाल 57 वर्ष तथा राकेश कुमार 44 वर्ष का प्राथमिक उपचार चिकित्सकों ने किया गया मामले को लेकर कोतवाल अभिनव वर्मा ने बताया कि तहरीर मिल गई है और कार्रवाई की जा रही है ।

प्रयागराज में साइकिल में टंगे थैले के गिरने से हुआ विस्फोट एक की मौत, दूसरा गंभीर

Editor yash pathak 9140290705

प्रयागराज l उत्तर प्रदेश पुलिस आचार संहिता लगने के बाद से लगातार अलर्ट मोड़ मेंकाम कर रही है। साथ ही अवैध हथियार व विस्फोटक पकड़ रही है। रविवार को मतदान के दिन प्रयागराज के करेली में दिनदहाड़े एक संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ में ब्लास्ट हो गए। साइकिल सवार दो युवकों के गिरने से झोले में रखे हुए विस्फोटक से अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रयागराज में करेली थाना क्षेत्र में एक साइकिल से बाज़ार जा रहे दो चचेरे भाइ संजय और अर्जुन जिनके साइकिल की हैंडिल पर ह झोला टँगा था, वह अचानक गिर गया। गिरते ही संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ के चलते विस्फोट होने के कारण अर्जुन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे चचेरे भाई संजय की हालत गंभीर बनी है। ऐसी सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर तत्काल सीओ सिटी (प्रथम) तथा पुलिस टीमों द्वारा मौक़े पर पहुँच कर मृतक अर्जुन कोल पुत्र बाबूलाल कोल निवासी ग्राम रामगढ़, थाना कोराँव के शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया तथा साइकिल सवार दूसरे लड़के संजय से पूछताछ की जा रही है।एसएसपी प्रयागराज अजय कुमार ने बताया कि गहन पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही पूर्ण की जा रही है। अभी तक की पूछताछ के आधार पर इस घटना का संबंध किसी भी बूथ या मतदान केन्द्र से होना नहीं पाया गया है।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया जिला कारागार ज्ञानपुर का औचक निरीक्षण

रिपोर्ट- आशीष मोदनवाल

सम्बंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Editor yash pathak 9140290705

भदोही । जिलाधिकारी आर्य का अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागार ज्ञानपुर का औचक निरीक्षण किया गया। रविवार को किए गए निरीक्षण के दौरान बैरकों, मेस आदि की सघन चेकिंग की गई। तत्पश्चात कैदियों की समस्याओं व सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। इस अवसर पर कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गये। औचक निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।

स्वास्तिक अकैडमी जंगीगंज रूद्र तालाब भदोहीसामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 20:22

रिपोर्ट- राजेश पाण्डेय

Editor yash pathak 9140290705

यह आयोजन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2022 स्वास्तिक एकेडमी द्वारा तुम छात्र और छात्राओं के लिए आयोजन किया गया था जो बच्चे फर्स्ट क्लास फर्स्ट परीक्षा में उत्तीर्ण हुए
उनके लिए पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक 27:2 :2022
स्वास्तिक एकेडमी के द्वारा रखा गया था जिसके निर्देशक श्री चंद्रकेश मिश्रा जी रहे और इस समारोह के मुख्य अतिथि माननीय समाजसेवी श्री मनोज कुमार मिश्रा क्षेत्र पंचायत सदस्य के नेतृत्व में छात्र और छात्राओं को पुरस्कार वितरित उनके हाथों द्वारा किया गया
माननीय श्री मनोज कुमार मिश्रा जी ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं भी दी और उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिया
समारोह में शामिल चौकी प्रभारी जंगीगंज माननीय मोहम्मद अकरम खान भी शामिल रहे प्रभारी महोदय के द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरित किया गया और हेड कांस्टेबल जंगीगंज श्री शिव कुमार यादव के हाथों बच्चों पुरस्कार दिलवाया गया प्रतियोगिता में शामिल श्री मनोज मिश्रा या या उर्फ बबलू भी शामिल रहे और प्रतियोगिता में और भी सम्मानित लोग उपस्थित रहे अतिथि के रूप में मोहित कुमार मिश्रा संघ प्रचारक विश्व हिंदू परिषद आदि लोग भी मौजूद रहे इनके द्वारा भी बच्चों को पुरस्कार दिया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया गया
तथा प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य समाजसेवी श्री मनोज कुमार मिश्रा जीके कुछ शब्दों में बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दें साथ में उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दिए