निःशुल्क महिला स्वास्थ्य कैंप में महिलाओं की हुई जांच

आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट

Editor yash pathak 9140290705

मोढ़।सुरियावां विकास खंड के सियरहां गांव में स्वयं सेवी संस्था माय होम इंडिया के भदोही इकाई के सहयोग से कल्याण हॉस्पिटल मोढ़ द्वारा निशुल्क महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन गांव के पंचायत भवन में किया गया।
महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प में कोविड-19 से बचाव के बारे में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क् वितरण किया गया इसके पश्चात महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉo सीताराम मिश्रा और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ पंकज गौर के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और दवाइयों का वितरण किया गया सैकड़ों महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण करा उपचार कराया। इस मौके पर ग्राम सभा के प्रधान का रहा सहयोग ग्राम प्रधान ने लाभान्वित ग्राम वासियों की तरफ से अस्पताल प्रशासन व स्वयंसेवी संस्था का आभार प्रकट किया।
स्वयंसेवी संस्था के जिला संयोजक सुशील मिश्रा द्वारा बताया गया कि अस्पताल प्रशासन द्वारा जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया जा रहा है वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ पंकज गौर द्वारा सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जा रहा है इस कारण प्रत्येक बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य परीक्षण महिलाओं का होगा डॉ पंकज गौर ने बताया कि महिलाओं द्वारा अकेले में समस्या बताई जाती है नॉर्मल कैंपों में वे खुलकर अपनी समस्या नहीं बता पाती इस मौके पर संस्था के आधा दर्जन से अधिक महिला स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

सोशल मीडिया में छा गये क्यों बाहुबली विजय मिश्रा

रिपोर्ट- आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट

Editor yash pathak 9140290705

उत्तर प्रदेश के विधानसभा का चुनाव अपने शबाब पर है ऐसे में पूर्वांचल की जनपद भदोही की ज्ञानपुर की सीट इन दिनों चर्चा में बनी हुई है चाहे प्रत्याशियों के सीट बंटवारे का रहा हो या चुनाव में दमखम दिखाने का देखा जाए तो चार बार से विधायक विजय मिश्र को किसी भी पार्टी का टिकट ना मिलने के बाद अंत में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से उम्मीदवार घोषित कर हेलीकॉप्टर चुनाव निशान आवंटित की गई इन दिनों युवा वर्ग मोबाइल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक का दीवाना हो गया है जिस पर बाहुबली विधायक विजय मिश्र की पुरानी तस्वीर सहित उन्हें लोग याद कर रहे हैं जबकि चुनावी समर को एमएलसी राम लली मिश्रा बेटी रीमा मिश्रा बखूबी आगे बढ़ा रहे हैं और उनके समर्थक भी लगे हुए हैं दूसरी तरफ निषाद पार्टी के प्रत्याशी विपुल दुबे सपा के प्रत्याशी रामकिशोर बिंद कांग्रेस के प्रत्याशी भी अपनी पूरी ताकत से चुनाव में लगे हुए हैं।

सामूहिक दुष्कर्म के अभियोग में वांछित के विरुद्ध न्यायालय द्वारा धारा-82 सीआरपीसी की नोटिस निर्गत

रिपोर्ट- राजेश पाण्डेय

पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तगण के निवास स्थानों पर मुनादी कर किया गया नोटिस चस्पा

न्यायालय के समक्ष पेश न होने पर होगी सम्पत्ति जब्त

भदोही । जनपद के कोतवाली ज्ञानपुर में पंजीकृत मुकदमा में अभियुक्तगण वाजिद अली पुत्र अनीस अहमद निवासी पीपरतर, कैथान, खमरिया थाना औराई जनपद भदोही व वाजिद खान उर्फ लिप्पूखान पुत्र अलताफ खान निवासी खमरिया थाना औराई जनपद भदोही तथा अशोक यादव उर्फ पप्पू पुत्र रामपाल यादव निवासी भजईपुर, खमरिया थाना औराई जनपद भदोही अभियोग में वांछित हैं, जो लगातार फरार चल रहे हैं। तीनों अभियुक्तों को न्यायालय द्वारा फरार घोषित किया गया है। साथ ही तथा 14 मार्च 22 तक न्यायालय के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखने हेतु आदेशित किया गया है। यदि अभियुक्तगण उक्त अवधि के भीतर न्यायालय के समक्ष उपस्थित नही होंगे तो उनकी चल-अचल सम्पत्ति जब्त कर ली जाएगी।
न्यायालय के आदेश के क्रम में शनिवार को अभियुक्तगण उपरोक्त के निवास स्थानों पर कोतवाली ज्ञानपुर पुलिस द्वारा उदघोषणा कर मुनादी (डुग-डुगी) कराई गई।

भदोही पुलिस व क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता,₹5 लाख मूल्य के गांजा के साथ तीन तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे।

रिपोर्ट- राजेश पाण्डेय

Editor yash pathak 9140290705

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बिना नंबर के कार व स्कूटी भी बरामद

भदोही । स्थानीय पुलिस व क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता। 47 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे। बरामद  47 किलो गांजे का बाजार मूल्य करीब 5 लाख रूपये बताई गई है। तस्करी में प्रयोग की जानी वाली बिना नंबर की कार व स्कूटी बरामद, अनुमान है कि विधान सभा चुनाव में गांजे का वितरण किया जाता।
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच व थाना भदोही की टीम को मादक पदार्थो की तस्करी के सम्बंध में मुखबिर द्वारा सटीक सूचना मिली। इस पर टीम ने घेराबंदी करके रेलवे क्रासिंग, मोढ़ थाना क्षेत्र भदोही के पास से एक स्कूटी व वेन्यू कार पर रखा 47 किलो गांजा बाजार में कीमती 5 लाख रूपया बताई गई है बरामद करने में बड़ी सफलता पाई है इसके साथ ही मौके से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त अमित सिंह ने पूछताछ में बताया कि हमलोगों का गांजा तस्करी का एक गैंग है। जिसमें शुभम सिंह तथा आशीष सिंह उर्फ गोलू सिंह निवासी जौनपुर साथ में मिलकर हम लोग बाजारों में गांजा तस्करी का काम करते है। उड़ीसा से सस्ते दामों पर लाकर भदोही जनपद के साथ सटे हुए पड़ोसी जनपद जौनपुर में महगें दामो पर बेचने का काम करते है। वर्तमान समय में विधानसभा चुनाव चल रहा है, जिससे हमारे सामान बेचने पर अच्छी कीमत मिल जाती। इस मंशा ने हमलोग मिलकर गांजा मगाये थे और उसे लेकर अपने घर जा रहे थे कि रास्ते में ही दबोच लिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अभियुक्तों को दबोचने वाली टीम को 10 हजार रूपये के इनाम दिए जाने की घोषणा की गई है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में विनोद दूबे प्रभारी स्वाट, बृजेश कुमार सिंह प्रभारी सर्विलांस, सर्वेश राय, नरेन्द्र सिंह, तुफैल अहमद, नागेन्द्र यादव, अजय यादव, मन्नू सिंह, दीपक यादव, नीरज यादव, सुनील कन्नौजिया के साथ भदोही के कोतवाली प्रभारी गगनराज सिंह मय हमराही सहित रहे।

औराई प्रेक्षक डॉ. टी.जी. विनय ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

रिपोर्ट- खुशी जयसवाल

Editor yash pathak 9140290705

भदोही। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढ़ग से सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत औराई विधानसभा प्रेक्षक डॉ टीजी विनय ने विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों के अवसंरचना एवं विभिन्न बिंदुओं से औचक निरीक्षण किया तथा साथ ही साथ उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में लगी उड़नदस्ता एवं स्थैतिक टीमों द्वारा की जा रही कार्यवाहियों का अवलोकन करते हुए उनसे जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा प्रबंध का भी जायजा लेते हुए क्षेत्रवासियों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
इसी क्रम में भदोही प्रेक्षक डॉ मोहनलाल यादव, ज्ञानपुर प्रेक्षक अंजू चौधरी, व्यय प्रेक्षक एन.संजय गांधी, प्रेक्षक डी रविशंकर ने भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल व निरीक्षण करते हुए जानकारी लिया।

व्यय लेखा परीक्षक ने वीडियों कॉन्फ्रेसिंग द्वारा निर्वाचन व्यवस्था की ली जानकारी

रिपोर्ट- विश्वेष पाण्डेय

Editor yash pathak 9140290705

भदोही। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत व्यय प्रेक्षक एन संजय गॉधी ने बुधवार को वीडियों कान्फ्रेसिंग से निर्वाचन व्यय से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं की जानकारी लिया। कलेक्टेªट परिसर स्थित जिला सूचना विज्ञान केन्द्र में जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार मिश्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी धमेन्द्र पति त्रिपाठी ने व्यय प्रेक्षक को विभिन्न सूचनाओं से अवगत कराया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने उम्मीदवारों को सूचित करते हुए बताया कि निर्वाचन के दौरान कुल खर्चो का रख-रखाव व्यय रजिस्टर एवं बिल बाउचर साक्ष्यों सहित खर्चो से सम्बन्धित जॉच को प्रत्याशी स्वयं या अधिकृत प्रतिनिधियों के माध्यम से व्यय लेखा जॉच टीम को अनिवार्य रूप से अवगत कराए।

भदोही पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस के हत्थे चढ़े बोलेरो वाहन सहित 2अभियुक्त

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9240290705

भदोही । जनपद मे वाहन चोरी के साथ अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था। उक्त आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक भदोही व क्षेत्राधिकारी भदोही अजय कुमार के कुशल निर्देशन में बुधवार को कोतवाली भदोही टीम द्वारा शातिर वाहन चोर अभियुक्तगण संजय मौर्या पुत्र हरि प्रसाद मौर्या निवासी कैथी थाना रावर्टसगंज जनपद सोनभद्र व मो नसीम पुत्र स्व जलील निवासी निराला नगर वार्ड 22 रावर्टसगंज जनपद सोनभद्र को बोलेरो के साथ गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाना पर धारा 411/414/420/467/468/471 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पकड़े गए अपराधियों ने पूछताछ करने पर बताया कि हमलोग गाडियो को चोरी करके उसका इंजन नं व  चेचिस नं रगड़कर मिटा देते हैं। इसके बाद किसी वाहन के रजिस्ट्रेशन का नं प्लेट लगाकर चलाते हैं। पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन के नंबर यूपी62एआर0996 को भी बरामद कर लिया है बताया कि यह वाहन 6 माह पूर्व सोनभद्र से चोरी किये थे। जिसे 23 फरवरी बुधवार को जौनपुर बेचने के लिए ले जा रहे थे।

रोडवेज की बस में स्कार्पियो ने मारी टक्कर हुआ हंगामा।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। राजमार्ग के चौराहे पर रोडवेज के बस में स्कार्पियो ड्राइवर ने पीछे से मारी टक्कर और बाद में किया हंगामा मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज संतोष राय ने मामले को संभाला और जाम की स्थिति को कराया सामान्य।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है रोडवेज की बस प्रयागराज से वाराणसी को जा रही थी गोपीगंज राजमार्ग के चौराहे के पास ज्ञानपुर उतरने वाले सवारियों को उतारने के लिए बस को रोका इसी बीच प्रयागराज की तरफ से आ रही स्कार्पियो के चालक ने आकाश कुमार यादव पुत्र कल्लन यादव ने बस में टक्कर मार दी जिससे उसकी गाड़ी का बाएं साइड का भाग छतिग्रस्त हो गया। जिससे गुस्से में उतरकर बस ड्राइवर से हाथापाई करने लगा यात्रियों से भी उलझ गया जिसके कारण काफी भीड़ लगने के साथ रास्ता भी जाम हो गया सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज संतोष राय अपने हमराहीओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर भीड़ को हटाते हुए रास्ते को सुचारु रुप से चालू कराया, और दोनों पक्षों से थाने में मुकदमा कायम कराने को कहा परंतु स्कार्पियो चालक व बस चालक ने किसी भी तरह से कानूनी कार्रवाई न करने की बात कहते हुए सुलहनामा करके अपने अपने रास्ते चले गए।

कस्तुरबा गांधी का पुण्यतिथि “महिला समानता दिवस के रूप में मनाया गया”

कस्तुरबा के कारण ही बन सके गांधी, मोहन से महात्मा

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

देश की अग्रणी व प्रथम सत्याग्रही महिला स्वतंत्रता सेनानी कस्तुरबा गांधी जिन्होंने महत्मा गाँधी के साथ देश की आजादी में अमूल्य भूमिका अदा किया उनका मंगलवार को म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के गोविंदपुर में उन्हें राष्ट्रमाता के रूप में याद कर उनका पूर्णतिथि मनाया गया! शुभा बहन ने कस्तुरबागांधी के कृत्यों को याद करते हुए कहा कि “बा” एक साधारण महिला थी बिना पढी लिखी महिला होने के बावजूद जीवन एवं स्वतंत्रता आंदोलन में प्रत्येक क्षण गांधीजी का साथ दिया। “बा” पूरी निष्ठा के साथ हमेशा महिलाओं में जागरूकता बढाने का काम की और आज़ादी आंदोलन में उन सभी की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित किया। जब गांधी जी को जेल भेज दिया गया था उस समय उन्होंने आगे बढ़ कर आजादी नेतृत्व की जिम्मेदारी खुद ली। “समानता में स्थित ही समाज हमें चाहिए, जितना पुरुष मुक्त है उतनी ही स्त्री भी मुक्त चाहिए, इस गीत के माध्यम से महिला समानता का संदेश दिया गया। आश्रम के बहनों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
सभा में सर्वजीत भाई, नीराबहन, विमलभाई, आदि ने अपने विचार रखे।
मौके पर डा. विभा बहन, शिवशरण भाई, राधेकृष्ण, केवला दूबे, इन्दुबहन, दिवाकर शर्मा, विजय कुमार, देवकुमारी, प्रदीप सिंह सहित शिक्षा निकेतन के सैकड़ो बच्चे उपस्थित रहे।

जांच में स्‍कार्पियो से बरामद हुए साढे तीन लाख रूपये,

रिपोर्ट- लक्ष्मी रॉय

वाराणसी। बनारस हाईवे पर सिधौना बाजार से स्टेटिक सर्विलांस टीम ने वाहनों की जांच में एक स्कार्पियो से साढ़े तीन लाख रुपये बरामद किए। पूछताछ में स्कार्पियो चालक नकदी से संबधित कोई कागाजत नहीं दिखा सका। पुलिस ने कागजात दिखाने के लिए स्कार्पियो चालक को सात दिन का समय दिया।
सोमवार की रात नौ बजे वाराणसी से बलिया जा रही स्कार्पियो की तलाशी में साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी मिली। अंदेशा था कि नकदी चुनाव में इस्तेमाल के लिए जा रही है। चालक से संतोषजनक जवाब न देने पर पुलिस ने नकदी जब्त कर ली।
एसएसटी प्रभारी व पशुधन प्रसार अधिकारी राजकुमार सिंह ने खानपुर थानाध्यक्ष को मौके पर बुलाकर धनराशि सौंप दी। वाहन चालक बलिया जिले के हल्दी निवासी रविशंकर ने पुलिस को बताया कि उसने वाराणसी में जमीन का बैनामा कराया। रजिस्ट्री के बाद पैसा बच गया, जिसे लेकर वह गांव जा रहा था। टीम ने बैनामा का कागजात मांगा, लेकिन वह नहीं दिखा पाया। पुलिस ने गाड़ी का कागजात दिखाने पर स्कार्पियो को छोड़ दिया। साथ ही सात दिन का समय नकदी से जुड़े कागजात दिखाने के लिए दिया।