बहू ने लगाया ससुर के ऊपर छेड़खानी का आरोप।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

गोचीगंज। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर घाट थाना गोचीगंज की निवासिनी एक महिला ने अपने ससुर के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

तहरीर के अनुसार बताया जाता है की में प्रार्थनी अपने घर पर 15/02/27 को थर में सोई थी कि मेरे ससुर भरत ने रात को मेरे घर में घुस कर मेरे साथ अश्लील हरकत करने लगा, मेरे द्वारा विरोध करने पर कहने लगा कि मेरा बेटा तुम्हे नहीं रखेगा। नहीं तो जैसा मैं कहता हूँ वैसा करो नही तो घर से निकाल दूंगा, और मेरे साथ जोर जवरजस्ती करने लगा किसी तरह मैं उसके चंगुल से निकल कर भाग गई, और रात-भर में और मेरी बेटी सरपत में रहकर रात बिताई।
श्रीमान जी से निवेदन है कि प्रार्थनी की बातों को ध्यान में रख कर उचित कारवाई करने की कृपा करे।

भदोही में बाहुबली विधायक विजय मिश्रा ने भरा नामांकन:प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से लड़ेंगे चुनाव, बेटी ने करवाया नामांकन

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

भदोही में बाहुबली विधायक विजय मिश्रा ने नामांकन किया है। मुख्यालय स्थित ज्ञानपुर के नामांकन कक्ष में उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। बाहुबली विधायक की प्रतिनिधि के रूप में उनकी अधिवक्ता बेटी ने उनका नामांकन पत्र दाखिल किया। विजय मिश्रा प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। उनकी ज्ञानपुर विधासभा सीट से टिकट मिला है। विधायक विजय मिश्रा केंद्रीय कारागार आगरा में निरुद्ध हैं। विधायक विजय मिश्रा की बेटी रीमा मिश्रा ने कहा कि यह लड़ाई हमारी नहीं है ज्ञानपुर की जनता की लड़ाई है ज्ञानपुर की जनता ने जो प्यार हमारे पिताजी को दिया उन्हीं की मांग पर पांचवी बार चुनाव लड़ रहे हैं जनता का प्यार इसी तरह से बरकरार रहा तो दोबारा फिर हम आपकी सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे।

पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, मचा कोहराम

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

भदोही जनपद के सुरियावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 में नीम के पेड़ से युवक का शव लटकता हुआ मिला जिससे क्षेत्र में जहां सनसनी फैल गई वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार को प्रातः काल 20 वर्षीय एक युवक का शव साड़ी के फंदे में नीम के पेड़ पर लटकता हुआ मिला। मौके पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरियावां थाना के दुर्गागंज मार्ग के समीप अनिल कुमार मौर्य का 20 वर्षीय पुत्र हर्ष प्रताप मौर्य का आवास है। परिजनों के अनुसार रविवार की रात्रि में घर के सभी लोग खा पीकर सो गए थे। सोमवार को प्रातः काल उठने पर पता चला कि हर्ष का शव पेड़ पर लटक रहा है। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हर्ष प्रताप मौर्य इंटर की पढ़ाई करने के बाद तकनीकी शिक्षा की तैयारी सिकंदराबाद में कर रहा था। घर वालों ने बताया कि अभी 2 महीने पहले वह घर पर आया था। दो भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता नगर में ही मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं।

निषाद पार्टी ने टिकट दिया तो मैं चुनाव लडूंगी,नही तो चार बार के रहे बाहुबली विधायक विजय मिश्रा निर्दल चुनाव मैदान में उतरेंगे। एम एल सी रामलली मिश्रा।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग के पड़ाव स्थित अपने रिश्तेदार के निवास पर एक प्रेस वार्ता में वर्तमान सपा की सिटिंग एम एल सी रामलली मिश्रा ने आगामी विधान सभा के चुनाव लड़ने के प्रश्न के जवाब में उन्होंने बताया की अगर निषाद पार्टी से टिकट मिलता है तो वह खुद ही चुनाव लड़ेंगी, नही तो चार बार के रह चुके बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के निर्दल चुनाव लड़ने की बात उन्होंने कही। साथ ही उन्होंने जनता से अपील किया की हमे संपत्ति सहित अन्य मामलों में निर्दोष होने के बावजूद फंसाया गया है, जिसका जवाब जनता हमे चुनाव जिताकर देगी। हमारा किसी से कोई विरोध नहीं है, हमने हर दीन, दुखियों, बेसहारो की मदद की है, चाहे किसी भी तरह की आर्थिक, शारीरिक,सामाजिक,कन्यादान, सहित सभी के दुख,सुख में सहभागी रहे है। मार्मिक शब्दो में उन्होंने कहा की एक बहु को लेकर दर दर भटक रही हूं, अगर आपने मदद नहीं की तो हम मर जाएंगे। ज्ञानपुर का नाम इस लिए रखा गया की यहां सभी ज्ञानी है। और अपने ज्ञान और विवेक से चार बार विधायक बनाए है और विधानसभा क्षेत्र के लोगो का आशीर्वाद रहा तो विधायक जी पांचवीं बार विधायक बनेंगे।

करेंट की चपेट में आने से बालक की मौत

रिपोर्ट- आशिष मोदनवाल

भदोही जनपद के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के मसुधी गांव में लवकुश नामक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई है घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को लवकुश छत पर पतंग उड़ा रहा था, इसी बीच पतंग उड़ाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर से झुलस गया। आसपास के लोगों द्वारा आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि गांव के गुड्डू दुबे का पुत्र लवकुश कक्षा चार में पढ़ता था। शुक्रवार को दोपहर पतंग उड़ाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया था। आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से मड़हे जलकर राख

रिपोर्ट- आशिष मोदनवाल

भदोही जनपद के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के भरतपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से दो रिहायशी मड़हा राख हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी लेखन सरोज और उसके भाई के परिवार मड़हे में ही रहते हैं। परिवर के लोग काम करने के लिए निकले थे। इसी बीच अज्ञात व्यक्तियों ने मड़हे में आग लगा दी। जब तक गांव के लोग पहुंच कर आग बुझाते तब तक मडई में रखी गई पूरी गृहस्थी राख हो गई। घटना से पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। स्थानीय लोगों द्वारा आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है।

ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत

रिपोर्ट- आशिष मोदनवाल

भदोही जनपद के सुरियावां थाना अंतर्गत वाराणसी- जंघई रेल खंड के रामनगर गांव के पास शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई है। घटना के बाद युवती का शव ट्रेन में फंसकर सराय कंसराय स्टेशन तक घसीटते हुआ पहुंच गया। मौके पर पहुंची जीआरपी व दुर्गागंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुरियावां थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी लालता प्रसाद बिद की 26 वर्षीय पुत्री रंजना एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार के लोग भी थाने पहुंच गए थे। जबकि परिजनों का कहना है कि मृतक रंजना की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया।

जनपद पुलिस व प्रशासनिक गठित उड़नदस्ता टीम को मिली बड़ी सफलता।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

गोपीगंज। जनपदीय पुलिस द्वारा बॉर्डर पॉइंट व मुख्य स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु, अवैध प्रचार सामग्री/मादक पदार्थ व वाहनों से कैश ले जाने सम्बन्धी की जा रही सघन चेकिंग अभियान। आगामी विधानसभा निर्वाचन वर्ष-2022 को सकुशल व निष्पक्ष संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में जनपद के बॉर्डर पॉइंट व मुख्य स्थानों पर बैरियर पॉइंट स्थापित कर पुलिस टीम व प्रशासनिक स्तर पर गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, अवैध प्रचार सामग्री/मादक पदार्थ व वाहनों से कैश परिवहन की सघन चेकिंग की जा रही है । पुलिस व प्रशासनिक गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा आज दिनांक- 12.02.2022 को सायं दौरान चुनाव सम्बन्धी वाहन चेकिंग थाना गोपीगंज क्षेत्र अंतर्गत वाहन से ₹3,31,000/- रुपए तीन लाख इकत्तीस हजार कैश बरामद किया गया। बरामद कैश के बारे में सन्तोषजनक जबाब न देने व वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर उक्त कैश को सीज कर आयकर विभाग की टीम द्वारा जांच की जा रही है। 

मोहल्ला क्लास के आयोजन से जलती रही शिक्षा की अलख

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। कोविड संक्रमण के दौरान संक्रमण के रोकथाम के लिए जहां सरकार द्वारा बच्चों को शिक्षित करने के लिए शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन क्लास चलाई गई। वही मुहल्ला क्लास भी उसी का हिस्सा बना बच्चों का रुझान पढ़ाई की तरफ बना रहे इसके लिए तमाम शिक्षकों ने शिक्षा की अलख को मोहल्ला क्लास के जरिए जगाए रखा, मोहल्ला क्लास की संचालिका प्राथमिक विद्यालय द्वितीय गोपीगंज की सहायक अध्यापिका शिल्पी प्रिया द्वारा जहां पूरे माह निरंतर बच्चों को शिक्षित किया, वही उनके मनोरंजन हेतु व कोविड नियमों का पालन कराते हुए गेम के आयोजन के साथ बच्चों में समझ विकसित करने के लिए वाचन व अन्य गतिविधियों के क्रम में नृत्य गायन अभिनय आदि भी कराया गया। मोहल्ला क्लास के समापन के बच्चों को चॉकलेट भी बांटे गए मोहल्ला क्लास के संचालन में प्राथमिक विद्यालय धनापुर, सिंहपुर व उच्च प्राथमिक विद्यालय मदनपुर के भी शिक्षक गण सम्मिलित रहे।

ज्ञानपुर रोड से होकर चलेगी बुलेट ट्रेन, शनिवार को किया गया सर्वे का कार्य

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज । बनारस और प्रयागराज के बीच ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर चलेगी बुलेट ट्रेन। इसके लिए सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। दिल्ली से बनारस तक 814 किलोमीटर लंबी और 17 मीटर चौड़ी बुलेट ट्रेन के लिए ट्रैक का सर्वे करते हुए सर्वे कर्मचारियों में राजकुमार राव एवं रविंद्र सिंह ने शनिवार को ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक से उत्तर की ओर स्थान का सर्वे किया और स्थान चिन्हित किया। बुलेट ट्रेन के संचालन की कवायद मंडुआडीह-प्रयागराज रूट पर भी शुरू हो गई। सर्वे कर रहे कर्मचारी राजकुमार राव ने बताया कि ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन से बनारस तक सर्वे का कार्य करेंगे जहां पर ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन से उत्तरी सीमा तक 17 मीटर जमीन चिन्हित करने का काम कर रहे हैं। इसके बाद जमीन को अधिग्रहण कर बुलेट ट्रेन दौड़ाने की तैयारी पूर्ण होगी।