थाना क्षेत्र में बाईक चोरी का सिलसिला जारी बाईक चोरों के हौसले बुलंद।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

गोपीगंज। थाना क्षेत्र में बाईक चोरों के हौसले बुलंद आए दिन सड़क से दुकान, घर के सामने से बाईक चोरी हो रही परंतु स्थानीय पुलिस मुकदमा लिखने के अलावा किसी भी बाईक चोरी का खुलासा नहीं कर पा रही है।

इसी तरह प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है की कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नथईपुर निवासी अरविन्द कुमार पाण्डेय S/O श्री अशोक कुमार पाण्डेय ग्राम / पोस्ट नथईपुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही ने थाने में लिखित तहरीर देते हुए कहा की दिनांक 05.02.22 की रात 1.30 से 4.00 बजे के मध्य मेरे घर के सामने से मेरी बाइक चोरी हो गई , जिसका नम्बर UP 66H 4683 है जो HERO HONDA की स्पलेन्डर प्लस काले रंग की ब्लू पट्टी थी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर के आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।

संगीतमय श्रीरामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति पर किया गया प्रसाद वितरण

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

हजारों की संख्या में प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालु पूण्य के भागी बने।

गोपीगंज। क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में सरस्वती भवन में आयोजित दो दिवसीय श्री रामचरितमानस का संगीत में पाठ संपन्न हुआ। इसके समापन पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी हुए। कार्यक्रम का आयोजन प्रमुख समाजसेवी दिनेश तिवारी (डीके) द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस घर में भगवान श्रीराम का गुणगान और रामायण को सम्मान के साथ रखा और पूजा जाता है, वहां पर किसी प्रकार का कोई अभाव नहीं रहता है। इस कलयुग के समय में राम नाम का जाप बहुत लाभकारी और चमत्कारिक माना जाता है। रामायण का नित्य पाठ करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है और प्रभु श्रीराम की कृपा सदैव बनी रहती है। रामायण की चौपाई कई मंत्रो के जाप के बराबर फल प्रदान करती हैं। कार्यक्रम के पूर्व जनरल बिपिन रावत को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से विनोद तिवारी, कृष्णशंकर मोदनवाल, रमेश कौशल, भरत बरनवाल सहित भारी संख्या में लोग रहे।

पार्टी विशेष के प्रचार वाहन को रोकने वाले अवांछित तत्वों के विरुद्ध की गई त्वरित प्रभावी कार्यवाही।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

भदोही। थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत एक पार्टी के प्रचार वाहन को दो असामाजिक व्यक्तियों द्वारा रोक कर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। प्रकरण में जाँचोपरान्त दोनों असामाजिक व्यक्तियों गिरधारी पुत्र श्रीनाथ व चन्दू पुत्र गिरधारी निवासीगण बसवापुर थाना सुरियावां जनपद भदोही को चार पहिया वाहन UP 66AJ 3999 सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है एवं वाहन को सीज किया गया।
जनपद वासियों से अपील है कि अपने मताधिकार का शांतिपूर्वक तरीके से प्रयोग करें, साथ ही अन्य के अधिकार का भी सम्मान करें व नियमानुसार प्रत्याशी के प्रचार (चाहे किसी भी दल का हो) के अधिकार का सम्मान करें। शरारती तत्वों को सख्त हिदायत है कि जनता के शांतिपूर्ण मताधिकार तथा प्रत्याशियों के नियमानुसार प्रचार-प्रसार में किसी भी प्रकार का व्यवधान न डालें अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी।

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो बुनकरों की मौत

रिपोर्ट- विश्वेष पाण्डेय

भदोही जिले के जोरई मार्ग पर गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रामजी ऊर्फ पंडू (45) और श्रीपति ऊर्फ लोदई (35) की मौत हो गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते की चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। स्वजनों में कोहराम मच गया।

ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के राम क पुरा गांव निवासी रामजी और श्रीपति भदोही स्थित एक कालीन कंपनी में काम करने एक ही बाइक से गए थे। काम करने के बाद देर रात घर के लिए लौट रहे थे। किसी काम को लेकर वह शहीद सुलभ उपाध्याय चौराहा से जोरई मार्ग से मुख्यालय की ओर जा रहे थे। वह जैसे ही नहर के पास पहुंचे कि तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। रामजी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि श्रीपति की हालत गंभीर बनी रही। घटना इतना दर्दनाक था कि बाइक के परखचे उड़ गए। आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने श्रीपति को भी मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में गांव और परिवार के लोग अस्पताल में पहुंच गए। एक ही गांव के दो लोगों की मौत से मातमी सन्नाटा पसर गया। ग्राम प्रधान अक्षय कुमार उपाध्याय अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों की मदद में जुटे रहे। प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि दो लोगों की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।

बोर्ड परीक्षा के लिए मिली हरी झंडी, 90 केंद्रों पर संपन्न होगी परीक्षा

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

भदोही । माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत वर्ष 2022 में हाईस्कूल-इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए 90 केंद्रों को परीक्षा संपन्न कराने को हरी झंडी दी है। परिषद की ओर से केंद्रों की फाइनल सूची जारी कर दी गई है। इसे के साथ केंद्र बनाए गए विद्यालयों में नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने की सारी तैयारी पूरी करने का निर्देश भी जारी कर दिया गया है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इस बार परीक्षा संपन्न कराने के लिए 75 केंद्र बनाकर सूची जारी की गई थी। केंद्रों को लेकर मांगी गई आपत्ति पर 57 आपत्तियां आईं। इसमें चितामणि राय इंटर कालेज मूसी के प्रबंध तंत्र की ओर से संसाधनों के अभाव में परीक्षा संपन्न कराने में असमर्थता जता दी थी। उधर वर्ष 2021 में बनाए गए 92 केंद्रों के सापेक्ष 2022 में केंद्रों की संख्या घटाकर 75 करने से विद्यालय प्रबंध तंत्र कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए परीक्षा कराने को लेकर चितित थे। उनका कहना था कि केंद्र कम होने से छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ गई है। इससे वे छात्रों को कक्षों में बैठाने व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर परेशान थे। विद्यालय प्रबंध तंत्र के इस दिक्कत को देखते हुए जिला स्तरीय निर्धारण समिति की बैठक में दो सहायता प्राप्त व 14 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों को केंद्र बनाने एवं चितामणि राय इंटर कालेज को केंद्र की सूची से हटाते हुए 90 केंद्र बनाने की संस्तुति की थी। जिला स्तरीय समिति के की सूची को परिषद की ओर से मंजूरी देते हुए फाइनल सूची जारी कर दी है। डीआइओएस नंदलाल गुप्ता ने बताया सभी केंद्रों पर परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने की पूरी तैयारी कराई जाएगी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में पंजीकृत 49427 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।

पुलिस ने 32 पशुओं को कराया आजाद, एक भागने में रहा सफल।दो आरोपियों को भेजा जेल। एक भागने में रहा सफल।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ओबीटी ओवरब्रिज के ढाल से उतरते एक ट्रक कंटेनर से 32 नग पशुओं को बरामद करने में सफलता पाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि दिन बृहस्पतिवार को पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक कंटेनर में पशुओं को लादकर एटा से पंडवा पश्चिम बंगाल ले जा रहे हैं जो उस थाना को प्राप्त किया है यदि जल्दी किया जाए तो उसे पकड़ा जा सकता है उक्त सूचना पर विश्वास करके स्थानीय पुलिस कस्बा चौकी इंचार्ज संतोष राय अपने हमराहियो के साथ ओबीटी कंपनी के पास अवैध वाहनों की चेकिंग करना शुरू कर दिए, मुखबिर ने पशुओं से लदी कंटेनर की तरफ इशारा किया पुलिस ने कंटेनर को रोककर अंदर देखा तो उसमे 32 नग पशुओं को बांधकर रखा गया था। पुलिस ने ड्राइवर व पशु तस्कर उजैर खान पुत्र इजहार खान, ग्राम पनकरा,डुमरिया, गया, बिहार, समीर खान पुत्र सलाहऊद्दीन, ग्राम मीढेपुर, थाना हिंडोली, मेरठ, इलियास नट पुत्र गुलाम रसूल नट, ग्राम भुइयाटोला, औरंगाबाद, बिहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जिसमे एक भागने में सफल रहा, वही कंटेनर से पशुओं को आजाद कर औराई पशुआश्रय में भेज दिया।

नगर पालिका की लापरवाही से नगर में बड़ी दुर्घटना होने से बची।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। नगर पालिका परिषद के खरहट्टी मोहाल में बीते कई दिनों से पेयजल पाइप लाइन से लीकेज की शिकायत पर पालिका प्रशासन ने सड़क को खोदकर लीकेज को ठीक कराया था बुधवार को दिन भर उक्त मोहल्ले में आवागमन पूर्ण रूप से देर शाम तक बंद रहा लिकेज बनने के बाद कर्मचारियों ने सड़क को मिट्टी से पाट दिया था जबकि गुरुवार की सुबह तेल घी से लदी ट्रक जब मोहल्ले में गयी तो मिट्टी धसने के कारण ट्रक का एक पहिया काफी धस गया, यह तो संयोग अच्छा रहा कि ट्रक चालक की सतर्कता से गाड़ी पलटने से बाल-बाल बच गई, और आसपास के दुकानदार भी किसी अनहोनी घटना से भयभीत हो गए लेकिन संयोग अच्छा रहा कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं घटी, सभासद आनंद मोदनवाल सहित नागरिकों ने मांग किया है कि अभिलंब सड़क की मरम्मत कराई जाय।

जाने एक मार्च को बड़े शिव मंदिर पर क्या होगा

भदोही से पत्रकार आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट

Editor yash pathak 9140290705

भदोही , गोपीगंज नगर के मिर्जापुर रोड पर स्थित देवों के देव महादेव श्री बाबा बड़े शिव धाम में 1 मार्च दिन मंगलवार को अखिल ब्रह्मांड नायक बाबा बड़े शिव जी महाराज का महान पर्व महोत्सव महाशिवरात्रि शिव परिवार के तत्वाधान में ब्रह्म मुहूर्त से लेकर रात्रि जागरण तक का कार्यक्रम आयोजित किया गया है देवों के देव महादेव बाबा बड़े शिव जी महाराज को अनेक प्रकार के सुगंधित द्रव्य द्वारा स्नान कराकर और विशेष श्रृंगार करके के और डमरु के नाद द्वारा शिव तांडव का स्तुति गान करते हुए महादेव को प्रसन्न करने की कोशिश किया जाएगा और अपने भारतवर्ष को सुख शांति संपन्नता की कामना की जाएगी शिव परिवार समस्त नगरवासी क्षेत्रवासी जनपद वासी से बारंबार प्रार्थना करता है कि महाशिवरात्रि के महा पावन पर्व पर सपरिवार बाबा बड़े शिव मंदिर प्रांगण में सम्मान सहित सादर आमंत्रित हैं उक्त जानकारी शिव परिवार के दीपक मोदनवाल द्वारा दी गई है

अजोला चारा उत्पादन” का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद दिल्ली के वैज्ञानिकों ने दिया तकनिकी ज्ञान

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

म्योरपुर स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के बनवासी सेवा आश्रम गोविन्दपुर में ISAP के सहयोग से दुधारू पशुपालक किसानों, सामुदायिक विकास कार्यक्रम के कार्यकर्ताओं व किसान प्रोड्यूस कंपनी (FPC) के सदस्यों का जलीय फ़र्न “अजोला” उगाने का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन बीते दिन किया गया! प्रशिक्षक के रूप में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) दिल्ली के डा. रविन्द्र कुमार व डा.प्रीतम सिंह ने अजोला उगाने के तकनीक को विस्तार से जानकारी दिया। उन्होने बताया कि अजोला एक जलीय फ़र्न है जो चार से पांच सप्ताह में पशु को चारे के रूप में खिलाने के लिए तैयार किया जा सकता हैं। इसमें पशु के लिए पौष्टिक तत्व प्रोटीन, हार्मोन्स, विटामिन, मिनरल्स आदि प्रचुर मात्रा पाया जाता है। इसे कम जगह में तथा आसान तरीके से उगाया जा सकता है। इसे खिलाने से दूध में एक-दो माह में दस प्रतिशत की वृध्दि हो जाती है तथा पशु का स्वास्थ्य ठीक रहता है। इसे गाय,भैस, बकरी, मुर्गी, मछली के लिए चारे के उपयोग कर सकते है। उन्होने बताया कि अजोला से एक किसान एक अच्छी दुधारू पशु को खिलाकर एक वर्ष में 40 से 50 हजार का बचत कर सकता है। इसके अलावा अजोला जैविक खाद के रूप में धान के खेती में प्रयोग किया जाता है। खास बात यह है कि अजोला वातावरण से नाइट्रोजन का स्तिथिकरण करने की क्षमता रखता है। अजोला का उपयोग हम बीओरेमिदशन के रूप में भी कर सकते है क्योंकि यह हानिकारक भारी तत्वों जैसे लेड, क्रोमियम, निकिल आदि को दूषित पानी से हटा देता हैं। सभी प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक सीखा। सभी प्रतिभागियों ने माडल के रूप में प्रयोग कर सीखा। अगले माह सभी पशुपालक किसान अपने घरों में इसका उत्पादन करेंगें ऐसा तय किया।इस अवसर पर मिशन समृध्दि स्टेट मैनेजर शचि सिंह, शुभाबहन, शिवशरण भाई, देवनाथ भाई, नीराबहन,प्रदीप सिंह, केवला दूबे, बिभु रंजन, उमेश कुमारचौबे, रघुनाथ भाई, रामसुभग भाई, रमेश भाई, भारती सिंह, शिवनारायण भाई, व सभी क्लस्टर के पीआरपी और एलआरपी उपस्थित रहे।

पुलिस की बड़ी कार्यवाही। मोबाइल लूट करने वाले अन्तर्जनपदीय गैंग का पर्दाफाश।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

मोबाइल लूट करने वाले अन्तर्जनपदीय गैंग का पर्दाफाश

2 शातिर मोबाइल लूटेरे चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे

19 अदद लूट की एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद
मोबाइल से बात करने वाले राहगिरों को बनाते है निशाना

लूट की घटना में प्रयुक्त 2 अदद मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस की बड़ी कार्यवाही। मोबाइल लूट करने वाले अन्तर्जनपदीय गैंग का पर्दाफाश 2 शातिर मोबाइल लूटेरे चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे ,19 अदद लूट की एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद,मोबाइल से बात करने वाले राहगिरों को बनाते है निशाना ,लूट की घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटर साइकिल बरामद , क्राइम ब्रांच व थाना भदोही को मिली सफलता ।

दिनांक- 08.11.2021 को जमुनीपर कालोनी ,भदोही में महिला बैंककर्मी से लाल कलर की मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोबाइल छीन लिया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना भदोही पर मु.अ.सं.282/21 धारा 392 भादवि पंजीकृत कराया गया ,दिनांक-18.01.22 को रजपुरा चौराहा थाना भदोही के पास से 2 अज्ञात मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा वादी के लड़के आकाश से बात करते समय मोबाइल छीन लिया गया जिसके सम्बन्ध में थाना भदोही पर मु.अ.सं.39/22 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया तथा दिनांक- 11.11.21 को थाना क्षेत्र चौरी में 02 अज्ञात मोटर साइकिल सवार द्वारा वादी आयुष शर्मा से मोबाइल छीन लिया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना चौरी पर मु.अ.सं.27/21 धारा 392 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी।

डा0 अनिल कुमार ,पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद में हो रही लूट की घटना में शामिल गैंग का पर्दाफाश कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त थानों के साथ-साथ क्राइम ब्रांच को विशेष रूप से निर्देशित किया गया था । गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए धरातलीय एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित कर लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर लूटेरों को दिनांक-15.02.22 को सायं 20.15 बजे सिंह सरदार ढ़ाबा के पास से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है

पूछताक्ष करने पर गिरफ्तार शुदा अभियुक्त दीपक कुमार ने बताया कि मैं , मेरे चचेरे भाई अमन तथा आशुतोष उर्फ शालू का एक संगठित गैंग है तथा अपने जनपद तथा आस-पास के जनपदों में मोबाइल लूट का काम करते है । जो राहगीर मोबाइल से बात करते हुए जाते है हमलोग उनको निशाना बनाते है । कड़ाई से पूछताछ करने पर दीपक द्वारा बताया कि पिछले साल नवम्बर महीने में जमुनीपर कालोनी में महिला फोन से बात करते हुए जा रही थी कि कि मैं अपने साथी अमन के साथ मिलकर छीन लिये थे । दिनांक-18.01.22 को रजपुरा चौराहा थाना भदोही के पास से साइकिल सवार बात करते जार रहा था कि हमलोगों द्वारा मोबाइल छीन लिया गया तथा पिछले साल नवम्बर महीने में ही सुषमा हास्पिटल थाना क्षेत्र चौरी में भी मै तथा अमन एक व्यक्ति फोन से बात करते जा रहा था कि हमलोग उसका मोबाइल छीन लिये थे। दि0 28.12.2021 को रजपुरा कालोनी के पास एक व्यक्ति फोन से बात करते जा रहा जिसका मै तथा अमन ने ही ONE PLUS मोबाइल लूट लिये थे जो अमन के पास है । लूट करते समय हमलोग अपनी लाल कर की पैशन प्रो मोटर साइकिल या अमन के दोस्त की स्प्लेण्डर प्रो मोटर साइलकि का का प्रयोग करते है । जो मोबाइल हमलोग लूटते है उसे आशुतोष उर्फ शालू के माध्यम से बेचने का काम कराते हैं । बेचने के पश्चात जो रूपया मिलता है उसे आपस में बांट लेते है और अपने सुख-सुविधाओं में प्रयोग करते है ।
1.दीपक कुमार पासी पुत्र धर्मेन्द्र कुमार पासी निवासी हुलासपुर थाना व जिला भदोही

  1. आशुतोष उर्फ सालू पुत्र ईश्वर चन्द्र राम निवासी ठकुरा रोड थाना व जिला भदोही

1-अमन पुत्र जितेन्द्र पासी निवासी हुलासपुर थाना व जिला भदोही

1-मु0अ0सं0 282/21 धारा 39/411 भादवि थाना व जनपद भदोही
2-मु.अ.सं.03/22 धारा 392/411 भादवि थाना व जनपद भदोही
2-मु0अ0सं0 39/22 धारा 392/411 थाना व जनपदथाना भदोही
3-मु0अ0सं0 27/22 धारा 392/411 थाना चौरी व जनपद भदोही

सिंह ढ़ाबा के पास ,भदोही- जौनपुर मार्ग 15.2.22 समय- 20.15 बजे

1-IMEI न0 35656610703863 -एप्पल I-फोन रंग हल्का आसमानी
(सम्बन्धित मु0अ0सं0 282/21 धारा 392 IPC थाना भदोही)
2-IMEI न0 860093042956791 ओ.पो. A3 रंग काला
(सम्बन्धित मु0अ0सं0 39/22 धारा 392 भादवि थाना भदोही )
3-IMEI न0 8681020447441407 HONOR 7A
(सम्बन्धित मु0अ0सं0 27/22 धारा 392 भादवि थाना चौरी
4-IMEI न0 354055090715828 -सैमसंग J-7 प्राइम रंग गोल्डन
5-IMEI न0 865481057580512- रेडमी रंग हरा
6-IMEI न0 35346900156724 -Infinix SMART 4+ रंग बैगनी
7-IMEI न0 865577048830674 ओपो रंग
8-IMEI न0 358468241098216 मोटरोला SNO 2F65263DRF रंग हरा
9-IMEI न0 358346101143894 LG रगं नीला काला
10-IMEI न0 865715044382833 रेडमी नोट 9 रंग ब्लू
11-IMEI न0 863557041327680 रेडमी 6A रंग काला
12-IMEI न0 869473041646891वीवो 1906Y11 रेड/काला
13-IMEI न0 352494100003374 पैना सोनिक X1 रंग काला
14-IMEI न0 865643044104520MI रेडमी 6A स्काई ब्लू
15-IMEI न0 864743040510703 HONOR AI
16-IMEI न0 911647250585789 टेक्नोकैमन रंग गोल्डन
17-IMEI न0 86932905324919 VIVO रंग काला
18-IMEI न0 353008481399687 -INFINIX 688 B रंग बैगनी
19-IMEI 868188052883778 -VIV0 Y3 सिल्वर रंग की
20-पैशन प्रो मोटर साइकिल UP 66 P 0822 रंग लाल (लूट की घटना में प्रयुक्त)
21- हीरो स्पेलेन्डर प्रो UP66Q1232 रंग काला (लूट की घटना में प्रयुक्त)

कुल बरामदगी कीमत- लगभग 3 लाख रूपयें

टीम को मिलेगा इनाम-
मोबाइल लूट की घटनाओं का सफल अनावरण कर सरगना सहित 2 अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदी करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जायेगा ।