राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ महिला प्रकोष्ठ भदोही की टीम ने जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन दिया।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर/सह संपादक

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। दिन सोमवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ महिला प्रकोष्ठ भदोही की टीम ने जिलाध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल की अध्यक्षता में जिलाधिकारी से चुनाव 2022 में आ रही महिलाओं की समस्याओं के सम्बंध में वार्ता किया व सम्बंधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने अपनी समस्याओं से अवगत कराया, विकलांग/गर्भवती/एकल अभिभावक/पति पत्नी में से पत्नी की ड्यूटी से मुक्ति की बात कही गई महिलाओं को पीठासीन अधिकारी व रात्रि में निवास की बाध्यता से मुक्त किया जाए
महिलाओं को उनके कार्यालय के निकटतम बूथ पर ड्यूटी दी जाए
एक व्हाट्सप्प नम्बर व एक काउंटर की व्यवस्था की जाए ताकि किसी भी प्रकार के सूचनाओं का सम्प्रेषण किया जा सके। उक्त समस्याओं के सापेक्ष निदानात्मक व सकारात्मक रुख बरतते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने महिलाओं के साथ पूरा पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा की
प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर यथासम्भव सुनवाई की जाएगी व जरूरतमंद की मदद की जाएगी।
ज्योति वर्मा व नीतू पाठक व अन्य ने महोदया का धन्यवाद ज्ञापित किया।

महिला सशक्तिकरण के लिए आत्मनिर्भर होना जरूरी।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर/सह संपादक

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। थाना अंतर्गत रैपुरी ग्राम में नाबार्ड द्वारा संचालित विलेज लेवल प्रोग्राम के अंतर्गत बड़ौदा यूपी बैंक के शाखा गोपपुर प्रबंधक अभय त्रिवेदी के नेतृत्व में ग्राम सभा की दर्जनों महिलाओं संग बैठक कर सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान किया गया, इस दौरान सह शाखा प्रबंधक स्नेहा सिंह द्वारा कहा गया कि गरीबी उन्मूलन के तहत स्वरोजगार जरूरी है, और इसके लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना ही होगा, सरकार बैंक के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु आर्थिक सहयोग समूह के माध्यम से प्रदान कर रहा है, जो महिलाओं के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा और महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर नए भारत की पहचान बनेगी, इस मौके पर पांच समूहों को बैंक लिंकेन किया गया, जबकि कार्यक्रम में कई दर्जन महिलाओं सहित समूह सखी अनुराधा, सरिता देवी, राधा देवी, सुगना, शांति देवी शीला, माधुरी, विनीता, मधु शैल कुमारी उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता राहुल त्रिपाठी द्वारा किया गया।

एक साथ गूंजे वेद के मंत्र और कुरान की आयतें

रिपोर्ट- सुधीर सिंह/मिर्जापुर

Editor yash pathak 9140290705

मीरजापुर । नारघाट स्थित शहीद उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न सामाजिक एवम राजनीतिक दलों से जुड़े हुए व्यक्तियों के साथ मूर्धन्य गांधीवादियों एवं समाजवादी विचारकों की मौजूदगी में गांधी को श्रद्धांजलि स्वरूप सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जहां पर एक तरफ पंडित रामलाल त्रिपाठी ने वेदों के मंत्रों का मंत्रोच्चार कर प्रेम बंधुत्व और मानवता का संदेश दिया तो वहीं मौलाना हलीम ने कुरान की आयतें प्रस्तुत कर इंसानियत के रास्ते पर चलने की महत्ता को बताया । ग्रंथि सरदार श्याम सुंदर सिंह और पादरी सुरेश मसीहा ने क्रमशः सिख पंथ एवं ईसाई धर्म से जुड़ी प्रार्थनाओं को संपादित कर समाज में एकता प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।

मीरजापुर की धरती पर ऐसा दुर्लभ और प्रेम पूर्ण आयोजन बहुत दिनों बाद देखने को मिला। इस कार्यक्रम के सूत्रधार और मुख्य आयोजक प्रखर समाजवादी चिंतक जेपी आंदोलन में अपनी प्रमुख भूमिका का निर्वाह करने वाले हम सभी के गार्जियन नागरिक संगठन के जिलाध्यक्ष आदरणीय अरुण कुमार मिश्रा रहे। जिन के संयोजन में #बहुतयादआतेहैंगांधी नामक विषय पर गांधी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचारकों ने विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला और वर्तमान सांप्रदायिक एवं नफरत भरे दौर में गांधी के सत्य, अहिंसा, प्रेम और करुणा के मार्ग को आत्मसात करने पर बल दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंबल घाटी दस्यु समपर्ण अभियान के प्रेरक प्रसिद्ध वयोवृद्ध गांधीवादी कार्यकर्ता रविंद्र रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य वरिष्ठ साहित्यकार ब्रज देव पांडे ने की तथा संचालन का अवसर मुझे प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के प्रमुख वक्ताओं में लायंस स्कूल के उपप्रधानाचार्य विनय अग्रवाल, जीडी बिनानी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ ध्रुव पांडे, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश दुबे, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह, बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी परवेज खान, युवा पत्रकार मालविका शरद, लोहिया विचार मंच के सत्य प्रकाश यादव अशफाक, सत्यनारायण तिवारी जी आदि लोग शामिल रहें।तो वहीं मोहित मिर्जापुरी और इरफान कुरैशी जैसे युवा कवियों ने कौमी एकता से जुड़ी नज्में प्रस्तुत कर लोगों को एकता और अखंडता के प्रति सचेत रहने को प्रेरित किया।

विचार गोष्ठी के उपरांत जनता इंटर कॉलेज बरेवा के प्रधानाचार्य डॉक्टर संतोष सिंह की टीम द्वारा महात्मा गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम की संगीतमय प्रस्तुति दी गयी और अंत में दो मिनट का मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस कार्यक्रम में आने वाले सैकड़ों की संख्या में सभी अति सम्मानित, विशिष्ट प्रबुद्ध जागरूक नागरिकों एवं बुजुर्गों का हृदय से आभार प्रकट करता हूं आप सबने विशाल संख्या में उपस्थित होकर इस बात को सिद्ध कर दिया है कि गांधी के विचार कभी नहीं मर सकते गांधी सदैव हमारे बीच में जिंदा है।

शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग लाखों की दवाई जलकर हुआ राख

रिपोर्ट- सुधीर सिंह/मिर्जापुर

Editor yash pathak 9140290705

मीरजापुर।थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के नकहरा स्थित जगदीश मेडिकल स्टोर मे शनिवार की रात मेडिकल स्टोर के दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग से लाखों रुपये की दवा जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

नकहरा गाँव निवासी जगदीश विश्वकर्मा की घर से लगभग 500 मीटर दूर मेडिकल स्टोर की दुकान है। प्रतिदिन की तरह शनिवार देर शाम जगदीश विश्वकर्मा दुकान बंदकर अपने घर चले गये। कीसी तरह बिजली के शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख आस-पास के लोग शोर मचाने लगे। शोर सुनकर स्थानीय लोग पहुंचकर ग्रामीणों ने तत्काल दुकान मालिक को फोन पर सूचना दी। सूचना पर दुकान मालिक व अन्य ग्रामीण पहुंच गए। मौके पर पहुच ग्रामीणो ने सबसे पहले लाईट का तार काटते हुये बाल्टी व डिब्बे से पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखी दवा जलकर राख हो गई। सूचना पर जनपद के दमकलकर्मी भी पहुंच गई थी। बताया जारहा है कि बिजली के शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगी है। पीड़ित के अनुसार आग से लगभग तीन लाख रुपये की क्षति हुई है। दुकान में रखी सभी दवाएं जलकर बर्बाद हो गई साथ ही जो बचा है़ उसमे आग के लपट लग गया है़ जिससे वह किसी काम का नही है़

महाकवि जयशंकर प्रसाद गुप्त मोदनवाल की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर/सह संपादक

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। मोदनवाल समाज के अध्यक्ष विनोद मोदनवाल के आवास स्टेशन रोड (चौरा माता मंदिर के पास) महाकवि जयशंकर प्रसाद गुप्त मोदनवाल जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।

संचालन महामंत्री कमल मोदनवाल ने किया नगर कोषाध्यक्ष मनोज मोदनवाल ने कहा कि महाकवि जी को जब भी पुरस्कार के रुप में जो भी राशि मिलती थी वह भी दाना कर देते थे, और किसी कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करना था किसी भी सभा का सभापति होना स्वीकार नहीं किया हमारे समाज के महा कवि जयशंकर प्रसाद मोदनवाल हमारे मार्गदर्शक है। हम मोदनवाल समाज के लोग हमेशा उनके मार्ग पर चलेंगे बैठक में मोदनवाल समाज के नगर अध्यक्ष विनोद मोदनवाल, उपाध्यक्ष दीपक मोदनवाल, संतोष मोदनवाल, सुधीर मोदनवाल, राजा मोदनवाल, महामंत्री कमल मोदनवाल, ओमप्रकाश पप्पू मोदनवाल, दिलीप मोदनवाल चंदन मोदनवाल, लव कुश मोदनवाल आदि थे

नगर पालिका परिषद द्वारा कूड़ा संग्रह के नाम पर कर रही वसूली।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर/सह संपादक

Editor yash pathak 9140290705

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ने कहा की पालिका की कोई जानकारी नहीं है।

गोपीगंज। नगर पालिका परिषद गोपीगंज द्वारा नगर में कूदा संग्रह के नाम पर की जा रही वसूली। जिसका विरोध नगरवासियों ने किया है। गृह कर की वसूली लेना इस बात को दर्शाता है की नागरिकों को सुविधाएं देना, नगर पालिका परिषद की जिम्मेदारी है, नगर पालिका परिषद गोपीगंज जब गृहकर की वसूली करती है, तो उसकी जिम्मेदारी बनती है की नागरिकों को साफ सफाई,स्ट्रीट लाइट,रोड पर पशुओं को हटाना आदि। लेकिन अब कूड़ा संग्रह का अलग शुल्क लेना लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है। एक तरफ नगर पालिका गृह कर के अलावा जल कर की भी वसूली कर रहा है, तो वहीं डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने के रूप में भी मोटी रकम वसूली करना जायज है। नगर पालिका की टीम ने नगर के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर लोगों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के एवज में पचास रुपये प्रतिमाह देने की मांग की। शुल्क न देने पर चेतावनी दी की अगर नही जमा किया तो प्रतिमाह पांच रुपए जुर्माना देना पड़ेगा, जिसका हवाला रसीद में उत्तर प्रदेश सरकार की अधिसूचना दिनांक 06.07.2013 द्वारा नगर पालिका परिषद अधिनियम 1916 की धारा 196 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद गोपीगंज अधिकृत। तो नागरिक भड़क उठे। कहने लगे कि सफाई के लिए न तो सफाईकर्मी दिखाई देते हैं, न ही कोई उचित व्यवस्था की गई है। तो ऐसे में हम लोग किस काम का शुल्क दें। गोपीगंज नगर में किराए के मकान में निवास कर रहे कृष्णा नामक व्यक्ति ने कहा की हमारा कोई घर नही एक कमरे में हम किराए पर रहते है हमे पचास रुपए की रसीद पकड़ा दी गई हम दूसरों के घर में मजदूरी कर जीवन यापन करते है हम कहा से दे पायेंगे । दीपक अग्रहरी, राजू, बिंदेश गुप्ता का आरोप है कि नगर पालिका हम सभी से दोहरा टैक्स वसूल रही है। गृह कर-जल कर के बाद अब कूड़ा उठाने का भी शुल्क देना पड़ रहा है। नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने पालिका पर सवाल उठाया कि आखिर में पालिका गृह कर किसलिए वसूल रही है। कोरोना के चलते एक तो पहले से आर्थिक तंगी चल रही है, ऊपर से नए-नए नियम लागू कर नगर पालिका सिर्फ अपना खजाना भरने में लगी है। जब की पालिका सफाई कर्मियों के नाम पर प्रतिमाह लाखो का भुगतान सेवा प्रदाता को करती है। फिर ऐसे में प्रतिमाह लाखों का डीजल और ट्रेक्टर आदि पर रखरखाव पर खर्च करना कहा तक जायज है।इस संबंध में जानकारी प्राप्त हुई की बोर्ड को बैठक में जब प्रस्ताव लाया गया था तो वार्ड नंबर 21 के सभासद आनंद मोदनवाल,वार्ड नंबर 14 के सभासद अनूप जायसवाल ने पुरजोर विरोध किया था। इस संबंध में जब पालिका अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता ने जानकारी वसूली के जानकारी ली गई तो उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए कहा की इसमे पालिका की कोई भूमिका नहीं है। जब पालिका की रसीद के संबंध में उसे जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने बताया कि हमें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है, इस तरह की कोई रसीद मिलती है तो पालिका को जानकारी दें उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
वही सवाल इस बात का भी उठता है कि एक तरफ अध्यक्ष महोदय ने कहा कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका परिषद की गाड़ी लगातार महीनों तक कूड़ा संग्रह के संबंध में प्रचार प्रसार कर आती रही।

स्वतंत्रता संग्राम में शहीदो की याद में दो मिनट का किया गया मौन धारण

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

जिलाधिकारी ने शहीद दिवस पर मौन रखकर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का दिया संदेश

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

स्वाधीनता संग्राम की वेदी में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को मौन रखकर किया गया नमन

Editor yash pathak 9140290705

भदोही 30 जनवरी 2022- भारत सरकार के दिशा निर्देशो के अनुपालन में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सभागार सहित सभी तहसीलों एवं विकास खण्डों के समस्त कार्यालयों एवं शैक्षिक संस्थाओ में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणो की आहुति देने वाले शहीदो की याद में ( शहीद दिवस) 30 जनवरी 2022 को पूर्वान्ह 11 बजे  02 मिनट का मौन धारण किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई।

       जिलाधिकारी ने मौन संदेश दिया कि भारतीय स्वतंत्रता समर की वेदी में अनेक शहीदों ने अपनों प्राणों की आहुति दी है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी स्वाधीनता के वातावरण में प्रगति पथ पर आगे बढ़ सके। उन्होंने शहीद दिवस पर उनके बलिदानों को याद करते हुए

तीन कुंतल गांजा समेत, दो तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट- सुधीर सिंह

Editor yash pathak 9140290705

मीरजापुर । पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके मादक पदार्थ की तस्करी में आज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी, कछवा थाना क्षेत्र के कटका स्थित एक ढाबे के पास से पिक अप गाड़ी में प्याज की बोरियों में छिपाकर रखा गया 03 कुंतल अवैध गांजा के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अवैध गांजा की कीमत लगभग 60 लाख रुपए आंकी गई है, पुलिस द्वारा गांजा के साथ गिरफ्तार दो अभियुक्कतो ने पूछताछ में पुलिस को बताया की वे उडीशा से गांजा लाकर जनपद में बेचते है। हालाकि तस्करी करने वाले गैंग का सरगना पुलिस की पकड़ से दूर बताया जाता है। बता दे की मिर्ज़ापुर जनपद इन दिनों पूर्वांचल में मादक पदार्थ की तस्करी का हब बन चुका है जहां , बंगाल, बिहार, झारखंड के रास्ते मादक पदार्थ की तस्करी की जाती है।

चोरी छिपे प्रेमिका की जमीन को प्रेमी द्वारा किया गया बेचने की कोशिश!

रिपोर्ट- सुधीर सिंह

Editor yash pathak 9140290705

पता चलते ही बहन के साथ पहुंची प्रेमिका ने की प्रेमी की सरेआम रजिस्ट्री कार्यालय पर चप्पलों से धुनाई

मीरजापुर । शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पर उस वक्त कौतूहल मच गया, जब बहन के साथ पहुंची एक महिला ने अपने ही तथाकथित प्रेमी को सैंडील से पिटने लगी। शोरगुल सुनकर आसपास अधिवक्ताओं एवं नागरिकों की भारी भीड़ जुट गयी, जिससे तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

मामला मेडिकल काॅलेज मिर्जापुर के पूर्वी छोर के पास स्थित नुआॅव गांव में अड़तीस बिस्वा जमीन का हैं जो स्थानीय निवासी विजयलक्ष्मी दूबे एवं कनकलता दूबे पुत्री स्व. लालचंद दूबे की हैं, और जिसे शनिवार को विजयलक्ष्मी दूबे के तथाकथित प्रेमी नुआॅव गांव निवासी उपेन्द्र पाण्डेय द्वारा दोनों बहनों से छिपाकर बेचने की कोशिश की जा रही थी। दोनों बहनों द्वारा मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि उपेन्द्र पाण्डेय से बड़ी बहन विजयलक्ष्मी दूबे का पहले से अफेयर चल रहा था। जिसका फायदा उठाकर उपेन्द्र द्वारा विजयलक्ष्मी के कुछ आपत्तिजनक वीडियो एवं फोटो बना लिया गया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के साथ ही प्रलोभन देते हुए पाॅच वर्ष पहले सन् 2017 में काॅलेज बनाकर फायदे का बराबर-बराबर हिस्सेदारी मिलने की बात कहकर अपने नाम पर कंडीशनल एग्रीमेंट करा लिया गया। चूंकि उनकी जमीन से सटा हुआ ही उपेन्द्र का भी जमीन हैं जिसे मिलाकर काॅलेज बनाने की बात उपेन्द्र द्वारा कही गयी थी। लोकलाज को ध्यान में रखते हुए दोनों बहने किसी तरह कंडीशनल एग्रीमेंट के लिए राजी हो गयी। पाॅच साल तक काॅलेज का निर्माण कार्य शुरू होना तो दूर की बात कुछ भी नहीं कराया गया। जिसे देखते हुए दोनों बहनों द्वारा जमीन को वापस लेने की मांग बार-बार किया जाने लगा, जिसे उपेन्द्र अब तक टालता रहा।

इसी बीच, जब शनिवार को उपेन्द्र उसी एग्रीमेंट वाली जमीन को चोरी छिपे किसी अन्य पार्टी को दो करोड़ से ऊपर की कीमत पर बेचने की कोशिश कर रहा था, तभी दोनों बहनों को इसकी भनक लग गयी, और वे रजिस्ट्री कार्यालय पर अचानक आ धमकी, जहां उन्होंने उपेन्द्र को जमीन बेचने की फिराक में पाया। फिर होना क्या था, आग बबूला दोनों बहनों ने अपने-अपने सैंडिल पैरों से निकाला और धुनाई शुरू हो गयी। देखते ही देखते रजिस्ट्री कार्यालय पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गयी। दोनों बहनों ने बताया कि जब कंडीशनल एग्रीमेंट किया गया हैं, तो उसको बेचने का मालिक उपेन्द्र कैसे हो सकता हैं। जबकि वह जमीन हमने काॅलेज बनाने के लिए एग्रीमेंट किया था। दोनों बहनों ने बताया कि यह जमीन उसकी पैतृक हैं, जिसे वे बेचना नहीं चाहती है। विजयलक्ष्मी ने यह भी आरोप लगाते हुए बताया कि यहां से पिटाई के बाद भाग निकले उसके प्रेमी के द्वारा फोन करके उसे धमकी दी गयी हैं, कि वह अब उस आपत्तिजनक वीडियो एवं फोटो को वायरल कर देगा, जिसके दबाव में उसने वर्षों पहले षड्यंत्र के तहत विजयलक्ष्मी और कनकलता से उस जमीन का एग्रीमेंट अपने नाम पर कराया था। फिलहाल खबर बनने के पूर्व तक दोनों बहनों द्वारा कानूनी दरवाजा खटखटाने के लिए प्रस्ताव तैयार करवाया जा रहा था।

महिला शिक्षक संघ ने गर्भवती महिला ,नव प्रसूता ,छोटे बच्चों को स्तनपान कराने वाली महिला की ड्यूटी ना लगाने की मांग चुनाव आयोग से की

रिपोर्ट- सुधीर सिंह

Editor yash pathak 9140290705

मीरजापुर । उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ मिर्जापुर ने जिला निर्वाचन अधिकारी को मांग पत्र देकर चुनाव में गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों की माताओं की चुनावी ड्यूटी हटवाने की मांग उठाई है।

सौंपे ज्ञापन में संघ की महामंत्री शिवानी सिंह ने बताया कि गर्भवती महिलाओं की चुनाव ड्यूटी करने से उसे एवं गर्भस्थ शिशु को अक्सर परेशानी होती हैं। वह मानसिक रूप से परेशान होने के कारण चुनावी ड्यूटी सही तरीके से नहीं कर पाती हैं। इसके अलावा जिन महिलाओं के बच्चे 3 साल से कम हैं उन्हें भी ड्यूटी मुक्त किया जाए क्योंकि कई महिलाओं को अपने गोद के बच्चे को लेकर आना पड़ता है। इसलिए ऐसे माताओं को ड्यूटी से दूर रखा जाए। उन्होंने कहा कि एकल अभिभावक कार्मिक एवं असाध्य बीमारी से ग्रसित हैं एवं गम्भीर शारीरिक अक्षमता के कारण चुनाव ड्यूटी को प्रभावी रूप से करने में असमर्थ हों, ऐसे कार्मिक की ड्यूटी चुनाव में न लगाई जाए।
वही अपने अंतिम शब्दों में उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव के समय 8 माह की कोरोना ग्रसित गर्भवती कल्याणी अग्रहरी की मौत से महिला शिक्षक संघ ने महिला शिक्षकों के परिवार की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया है कि जिससे कोरोना काल में चुनावी ड्यूटी में कई शिक्षक व कई सरकारी कर्मचारियों की मौत ने उन्हें हिला दिया जिससे महिला शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या ने उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ का गठन किया और जिसमें जिसमें महिला शिक्षक संघ में महिला कर्मचारियों को उनकी स्वास्थ्य से वह मात्र सुख व नव प्रसूता वह छोटी बच्चों को स्तन कराने वाली समस्याओं को लेकर किसी प्रकार की मानसिक अनहोनी ना होने पाए इसे लेकर मिर्जापुर के जिला अधिकारी से पत्रक देकर समस्या का निराकरण हेतु मांग की।