म्योरपुर कस्बे में शनिवार को साप्ताहिक बाजार से सामान खरीद वापस जा रहे युवक की ट्रक से टक्कर हो गयी जिस कारण युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का पहचान प्रिंस पूत्र शिव शंकर उर्फ बनारसी के रूप में हुई शिव शंकर बाइक से वापस रासपहरी जा रहा था,लगभग 4 बजे हिंडाल्को पार्क के समीप एक अन्य बाइक से टक्कर हो जाने के कारण सामने से आ रही ट्रक से जा टकराया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई,थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिपाठी तत्काल मौक़े पर पहुंच मृतक के शव को कब्जे में ले अस्पताल भेजवाया जहाँ उपस्थित डॉक्टरों ने देखते ही युवक की मौत होने की पुष्टि कर दी गई पुलिस ने दुर्घटना का कारण बनी ट्रक को कब्जे में ले अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के कठौता दुर्गागंज मार्ग स्थित चहरपुर ग्राम के पास बोलेरो के टक्कर से बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोसाई बाजार निवासी इंद्रेश मोदनवाल उर्फ छोटू 22 वर्ष पुत्र तुलसीराम मोदनवाल वाराणसी में भर्ती मरीज को डिस्चार्ज कराकर वाराणसी से गोसाईबाजार को जा रहा था। मरीज को निजी वाहन से रवाना कर खुद बाईक से जा रहा था। जैसे ही चहरपुर गांव के सामने पहुंचा सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। संयोग अच्छा रहा कि युवक हेलमेट पहने हुए था जिसका हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया। जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वही धक्का मारने वाली बोलेरो मौके का फायदा उठाकर फरार हो गई।
गोपीगंज। प्रेमरतन पाण्डेय s/0 विजय नाथ पाण्डेय भवानीपुर गोपीगंज ने तहरीर देकर बताया की विजयनाथ पाण्डेय एडोवोकेट को गोपीगंज से लेकर घर जा रहा था। ककराही स्कूल के पास वाहन संख्या up66r2511मारुती कार गाड़ी घुमने के लिए एकाएक विच रोड़ पर बैक कर दिया । जिससे मेरी मोटर साकल टकरा गई मेरे पापा पिक्षे सड़क पर फेंका गये जिससे उनको चोटे आई। मेरी गाड़ी का नम्बरUP66 R 0993 है सूचना दे रहा है की उचित कार्यवाई करने की कृपा करे यह घटना आज दिनांक 27/1/22 को समय करीब 4.30 बजे शाम की है। प्रार्थी प्रेमरतन पाण्डेय s/0 विजय नाथ पाण्डेय भवानीपुर गोपीगंज भदोही।
गोपीगंज।अनन्त कुमार अग्रवाल पुत्र सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल निवासी खरहट्टी मोहाल गोपीगंज का हूँ प्रार्थी की दुकान न्यू अग्रवाल मेडिकल कार्नर के नाम से जीटी रोड गोपीगंज सरकारी हास्पीटल के बगल मे स्थित है। दिनांक 17/10/2021 को मै अपने घर से अपनी मोटर साईकिल से दुकान पर आया बगल गली मे मोटर साईकिल खड़ी करके दुकान मे चला गया। मेरी मोटर साईकिल का नम्बर UP66U8252इंजन नम्बर F07622एवं चेचिस न0 FO7760था दुकान से जब खाली हुआ तो बाहर आकर देखा मेरी मोटर साईकिल नही थी। मैअब तक काफी तलाश किया लेकिन आज तक पता नही चला । पुलिस मुकदमा लिखकर कार्यवाही में जुट गई।
दूसरे पक्ष ने एसपी से की शिकायत, कटरा कोतवाल पर लगाया पर्दे के पीछे से पहले पक्ष को षह देने का आरोप
Editor yash pathak 9140290705
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में शुक्रवार को बंटवारे को लेकर 22 वर्षों से चल रहे मकान व विवादित भूमि पर अदालत द्वारा दिये गये आदेश स्टे आर्डर के खिलाफ एक पक्ष द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने के खिलाफ दूसरे पक्ष ने जिले के कप्तान अजय कुमार सिंह को शिकायत पत्र सौंपा है। वादी ने एसपी श्री सिंह से तत्काल मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाते हुए शहर के कटरा कोतवाली की पुलिस पर मिलीभगत करने का आरोप भी लगाया है।
मामला हैं कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के डंकीनगंज इलाके में स्थित वार्ड संख्या आठ के मकान संख्या 623 का। जिसे लेकर सन् दो हजार में चैदह जनवरी को बंटवारे के लिए सिविल जज सीनियर डिवीजन मिर्जापुर में तुलसीदस आदि बनाम नरायनदाय आदि के बीच वाद दाखिल है। जिसकी पैरवी कर रहे डंकीनगंज निवासी प्रहलाद दास पुत्र भरतलाल ने एसपी को दिये शिकायत पत्र में कटरा कोतवाली पुलिस की संदिग्ध कार्यवाही पर सवालिया निशान उठाते हुए बताया कि वाद संख्या 11 सन् दो हजार इक्कीस मामला अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने यह भी बताया कि अगले महिने की 22 फरवरी को मामले की सुनवाई के लिए तारीख निर्धारित हैं। बावजूद इसके डंकीनगंज निवासी नरायनदास एवं राजेन्द्र प्रसाद पुत्रगण छेदीलाल द्वारा क्षेत्रीय पुलिस की मदद से अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं, और जब इसपर वादी द्वारा रोक लगाने की कोशिश की जा रही हैं तो वे लड़ाई-झगड़ा पर अमादा है। वादी ने कहा कि कानून एवं शांति व्यवस्था बरकरार रखने की जिम्मेदारी पुलिस विभाग पर हैं, लेकिन बिना अदालत के आदेश के प्रतिवादी द्वारा अवैध कब्जा करनेके विरूद्ध किसी तरह की कार्यवाही नहीं की जा रही हैं, जो सीधे-सीधे पुलिस विभाग की असंवेदनशील कार्यवाही की ओर इशारा कर रहा है, जिसका भारी खामियाजा वादी के परिवार को भुगतना पड़ेगा।
वादी ने कटरा कोतवाली पुलिस की संदिग्ध कार्यवाही के मद्देनजर शुक्रवार को जिले के कप्तान अजय कुमार सिंह के दरबार में मामला पहुंचा दिया हैं, जिसपर क्या कार्यवाही होती हैं, अब यह देखने वाली विषय है। फिलहाल एसपी श्री सिंह ने वादी को न्याय दिलाने के लिए आश्वस्त किया है। हालांकि दूसरे पक्ष से भी संपर्क साधने की कोशिश की गयी, पर उनसे संपर्क नहीं हो पाया नहीं तो उनका पक्ष भी साफ हो पाता, कि आखिर वे इस तरह की कार्यवाही 22 वर्षों बाद क्यूं कर रहे हैं, जब अगले महिने ही इस मामले पर सिविल जज सीनियर डिवीजन मिर्जापुर द्वारा फैसला दिया जाना निर्धारित है। इतने वर्षों तक जिस मामले पर कानून का राज रहा हैं, तो फिर ऐसा कैसे हो सकता हैं कि उसी मामले में फैसला आने के ठीक पहले अवैध रूप से एक पक्ष द्वारा कार्य किया जा रहा हैं, और कानून के रखवाले इसपर चुप्पी साधे हुए है। फिलहाल वादी द्वारा एसपी श्री सिंह के अलावा शिकायत की प्रतिलिपि आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र एवं उपजिलाधिकारी को भी न्याय दिलाने के लिए सौंपा गया है।
एसपी दरबार में सुरेन्द्र सिंह ने लगाई न्याय की गुहार
रिपोर्ट- सुधीर सिंह
Editor yash pathak 9140290705
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के कप्तान अजय कुमार सिंह के दरबार में शुक्रवार को जनपद के अदलहाट थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह पुत्र स्व. शिवमूरत सिंह ने न्याय की गुहार लगाते हुए शिकायत पत्र सौंपते हुए बताया हैं कि चार वर्ष पहले अपने खेत से निकालकर बेचे गए मिट्टी का बकाया पैसा पचास हजार रूपये मांगने पर गत गुरूवार की रात में दबंग क्रेता डबलू सिंह द्वारा बंदूक व भारी संख्या के बल पर पीड़ित का पक्का दीवार दिया गया। वादी सुरेन्द्र ने अपने शिकायत पत्र में अवधेश, रमेश, दीपू, टीपू पर दबंग क्रेता का साथ निभाने का आरोप लगाया है। सुरेन्द्र ने बताया कि चार वर्ष पहले डबलू सिंह द्वारा मेरे खेत से नब्बे हजार रूपये की मिट्टी खरीदी गयी थी, जिसमें 40 हजार रूपये का भुगतान तो उन्होंने कर दिया था, पर बकाया का पचास हजार रूपये आज तक नहीं दिया है, जिसके भुगतान के लिए सुरेन्द्र कई वर्षाें से डबलू सिंह से मांग कर रहा था।
सुरेन्द्र ने यह भी बताया हैं कि जब मामले की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अदलहाट थाने पर पहुंचा तो वहां मौजूद थाना प्रभारी द्वारा उनकी कोई मदद नहीं की गयी, बल्कि उल्टे पीड़ित पर ही मुकदमा पंजीकृत करने की धमकी दी गयी। थाना प्रभारी द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को देखने की बात कहकर मामले को टाल दिया गया, जिसे देखते हुए सुरेन्द्र ने एसपी अजय कुमार सिंह से मामले की निष्पक्ष जांच करने के साथ ही उचित कार्यवायी करने के लिए गुहार लगाई है।
हलिया सहित 06 विकास खण्डों में वैक्सीनेशन की प्रगति को बढ़ाने का दिया निर्देश
Editor yash pathak 9140290705
मीरजापुर 28 जनवरी 2022- जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने आज एन0आई0सी0 वर्चुअल माध्यम के द्वारा ग्राम ग्राम विकास अधिकारियांे, आॅगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा, ए0एन0एम0, पंचायत सहायको से वर्चअल माध्यम से वार्ता की तथा वैक्सीनेशन कार्य को अगले 15 दिनों में शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत भी सभी फ्रंट लाइन वर्कर को निर्वाचन कार्य में काफी कार्य करना हैं। अतएव सभी फ्रंट लाइन वर्कर तीसरी डोज (बूस्टर डोज) शत प्रतिशत लगवाना कर ले। उन्होने कहा कि जिन्हे द्वितीय डोज लगने के तीन माह के अन्तराल पर बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। जिलाधिकारी ने सभी को धन्यवाद देते हुये कहा कि प्रथम डोज का वैक्सीनेशन शत प्रतिशत पूर्ण करा लिया गया हैं। इसके लिये सभी अधिकारी कर्मचारी बधाई के पात्र है एवं द्वितीय डोज वैक्सीनेशन की प्रगति 79 प्रतिशत है। इसी प्रकार सभी आगनबाड़ी, आशा, ए0एन0एम0, पंचायत सहायक, ग्राम विकास अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेते हुये जिनका द्वितीय डोज लगना रह गये हैं ऐसे लोगो की सूची प्राप्त करते हुये डोर टू डोर जाकर उन्हें द्वितीय डोज वैक्सीनेशन लगवाने के बूथ पर ले आयें। उन्होने कहा कि वैक्सीनेशन कार्य के लिये 31 जनवरी 2022 को विशेष अभियान चलाया जायेगा। परन्तु जब तक जनपद के प्रत्येक व्यक्ति को शत प्रतिशत वैक्सीनेशन न हो जाये तब तक प्रत्येक दिन विशेष अभियान मानकर कार्य करंे तथा 15 दिन के अन्दर द्वितीय डोज एवं 15 से 18 के मध्य आयु वर्ग के छूटे युवाओं को शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करायंे। उन्होने कहा कि द्वितीय डोज में अभी 250000 वैक्सीनेशन लगवाने से वंचित हैं जिन्हें घर-घर जाकर वैक्सीनेशन के लिये प्रेरित किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने की क्षमता वैक्सीनेशन से होता तीसरी डोज लगने से कोरोना या आता नही या आने पर किसी भी प्रकार का खतरा नही होता। जिलाधिकारी ने द्वितीय डोज वैक्सीनेशन में हलिया की सबसे खराब प्रगति तदुपरान्त राजगढ़, गुरूसण्डी, जमालपुर आदि विकास खण्ड अपने वैक्सीनेशन के प्रगति को बढ़ाकर शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें। उन्होने कहा युद्ध स्तर पर लग कर 15 दिन के अन्दर सभी वैक्सीनेशन कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण कराया जाय। वचुअल वार्ता में जिला पंचायत राज अधिकारी श्री अरविन्द कुमार, जिला बेसिक शिक्षा श्री गौतम प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ नीलेश भी शामिल रहें।
गोपीगंज। नगर पालिका परिषद गोपीगंज के वार्ड नंबर 20 राष्ट्रीय राजमार्ग के दक्षिण पटरी पर तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है। वार्ड वासियों का कहना है की हमने इस संबंध पालिका को अवगत कराया परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। राजेश विश्वकर्मा ने कहा की हमने कहा की जब तक पेयजल सुचारू रूप से नही चालू होता तब तक टैंकर से सप्लाई करा दीजिए जिसपर उसने कहा की पालिका कर्मचारी ने जवाब दिया की ट्रेक्टर खाली नही है। जिसके कारण सप्लाई नहीं दी जा सकती। वही नागरिक बाहर से पानी लाने को मजबूर है। और महंगे दामों में पीने के लिए जार का पानी ले रहे है। इस संबंध में पूर्व सभासद जितेंद्र गुप्ता ने भी पालिका से शिकायत की है। जब पालिका पेयजल सुपरवाइजर से जानकारी ली तो उन्होंने बताया की शिकायत मिली है। कुछ घरों में पानी नहीं आ रहा है। कर्मचारी को भेजकर जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।
मीरजापुर । विंध्याचल शुक्रवार को गंगा समग्र मिर्जापुर का बैठक संपन्न हुआ। बैठक गंगा समग्र के प्रांत संगठन मंत्री अंबरीश ने लिया जिसमें मां गंगा की निर्मलता व अविरलता पर चर्चा हुई। गंगा घाटों की सफाई तथा सुंदरता को लेकर विस्तार रूप से विचार विमर्श किया गया। मां गंगा के जल की निर्मलता व पवित्रता के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए बकायदा चर्चा किया गया। प्रांत संगठन मंत्री अंबरीश ने जिले की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जिला संरक्षक अनिल चौरसिया तथा जिला संयोजक रामलाल साहनी को बनाया गया साथ ही साथ मिर्जापुर विंध्याचल नगर के नगर संयोजक के नाते आशीष जायसवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में प्रमुख रूप से प्रांत संगठन मंत्री अम्बरीश, अनिल चौरसिया, रामलाल साहनी, आशीष, अनिल, बिंदु , संतोष, हेमंत, रामानंद तिवारी, आनंद इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लालानगर टोल प्लाजा के नजदीक हाइवे पर रास्ते में मृत पड़े जानवर के ऊपर चढ़ जाने से कई पलटियां खाने के बाद सड़क के किनारे जा गिरी जिसमे ड्राइवर की मौत की सूचना वही एक मासूम सहित दो को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर वाराणसी को रेफर किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है की देर रात्रि एक बजे के लगभग किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रहे थे। टवेरा गाड़ी में लगभग आधा दर्जन लोग सवार थे। टोल प्लाजा के पास हाइवे पर एक मृत जानवर पड़ा था। संभावना व्यक्ति की जाती है। जिसे ड्राइवर देख नही पाया।और उसी के ऊपर चढ़ गया जिससे गाड़ी कई पलटियां खाने के बाद पलट गई। टवेरा के पलटते ही चीख पुकार मच गया। स्थानियो नागरिकों ने गाड़ी में फंसे लोगों को निकालकर हाइवे के एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले गए, जहां पर ड्राइवर बृजभान सिंह यादव 32 पुत्र श्यामलाल यादव निवासी सोरांव जनपद प्रयागराज को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। वही घायलो में विवेक कुमार सिंह 34, श्रद्धा सुमन सिंह 26, नीलिमा सिंह 50, अविनाश सिंह 34, वही गंभीर रूप से घायल एक मासूम प्रशांत सिंह 4 वर्ष मासूम सहित एक व्यक्ति को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।