अपर्णा यादव और संघमित्रा मौर्य को बीजेपी ने बनाया पोस्टर गर्ल,दिया नारा “बेटियां वहां… सम्मान और सुरक्षा जहां”

Editor yash pathak 9140290705


लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में एंट्री लेने के साथ ही अपर्णा यादव बीजेपी की पोस्टर गर्ल बन गईं हैं।बीजेपी ने मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू को पोस्टर पर जगह देते हुए कानून व्यवस्था पर विपक्ष को जवाब दिया है। इस पोस्टर में अपर्णा के अलावा हाल ही में बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी (सपा) में गए स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और सांसद संघमित्रा मौर्य को भी शामिल किया गया है।

बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने पोस्टर ट्वीट करते हुए लिखा, ”योगी सरकार ने यूपी को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाया। सुरक्षा जहां बेटियां वहां।” इससे पहले यूपी बीजेपी चीफ स्वतंत्र देव सिंह ने भी सीएम योगी और जेपी नड्डा के साथ अपर्णा की मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”बेटियां वहां… सम्मान और सुरक्षा जहां।”

बीजेपी ने इस पोस्टर के सहारे कई निशाने साधे हैं। एक तरफ पार्टी ने अखिलेश यादव को जवाब दिया तो दूसरी तरफ हाल ही में सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को भी घेरा है। स्वामी प्रसाद मौर्य खुद सपा में चले गए हैं, लेकिन बदायूं से बीजेपी के टिकट पर सांसद बनीं उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य ने साफ कर दिया है कि वह बीजेपी में ही बनी रहेंगी।

बीजेपी ने इस पोस्टर के जरिए एक तरफ सपा को घेरा तो दूसरी तरफ चुनाव से पहले महिला सुरक्षा के मुद्दे पर आधी आबादी को साधने की कोशिश की है।

भक्त बनने से करे परहेज ,अन्यथा सही गलत की पहचान खो देंगे

गुलामी में आनन्द लेने लगे तो वह महसूस नहीं होता,आदत बन जाता है

बनवासी सेवा आश्रम में एक दिवसीय विचार संगोष्ठी

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत स्थित बनवासी सेवा आश्रम के अतिथि गृह में सामाजिक कार्यकर्ताओं का मंगलवार को देर शाम तक एक दिवसीय विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वर्तमान में सामाजिक कार्यकर्ताओं की समाज मे काम करने और खुद की तैयारी को लेकर सर्वोदयी कार्यकर्ता और गांधी विचारक वर्षा किसान आंदोलन के संयोजक अविनाश काकड़े ने कहा कि गांधी हो या विनोबा आप किसी का भक्त मत बनिये अन्यथा अच्छा बुरा भूल जाएंगे।प्रसंसक और भक्त में अंतर है प्रसंसक आलोचक हो सकता है।श्री काकड़े ने कहा कि गांधी को आज दुनिया याद कर रही है क्योंकि उनके बातों और कार्यों में भेद नही था वे 2000 सालो में दुनिया के प्रभावशाली 50 लोगों में एक थे।आज कुछ लोगो की मजबूरी है उंन्हे याद करना। कार्यकर्ताओ का आह्वान किया कि वे खुद से अच्छे कार्यो की शुरुआत करे।दूसरा क्या कर रहा है इसके चक्कर मे मत पड़िये। उन्होंने महिलाओ को सम्मान देने का आह्वान करते हुए कहा कि घर मे खुद भोजन बनाये और परोसे बहन भाई का कपड़ा धोए तो भाई को भी यही करने की आदत डाले।श्री काकड़े ने कहा कि आज हम मानसिक गुलामी में सुख ढूढने के आदि हो जा रहे है यह गुलामी का दोत्तक है।कहा कि अमीरी गरीबी जीवन मे अंतर यही है।जब हम खुद को दूसरे पर आश्रित होते है तो गुलामी की तरफ बढ़ते है। संविधान में आरक्षण इसी वजह से दिया गया।ताकि उंन्हे संम्मान मिल सके।कहा कि स्वराज्य लाने का प्रयास करना है तो खुद को स्वावलम्बी बनना पड़ेगा। मौके पर विमल सिंह शुभा प्रेम, देवनाथ केवला दुबे, उमेश चौबे,रमेश यादव सुशीला ,मीना देवी, शिवनारायण यादव, आदि उपस्थित रहे।

विधानसभा चुनाव को लेकर पैरामिलिट्री फ़ोर्स और पुलिस ने किया पैदल मार्च

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

आगामी विधान सभा चुनाव को स्वतंत्र,निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के मद्देनजर प्रशासन की कवायद तेज हो गयी है।बुधवार को उपजिलाधिकारी दुद्धी रमेश कुमार व पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में सीपीएमएफ कंपनी व पुलिस के जवानों ने विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के म्योरपुर,लिलासी,कुदरी,किरबिल,पड़री,परनी,गाड़िया,हरहोरी तथा आश्रम मोड़ में पैदल मार्च किया।प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगो से आग्रह किया कि निर्भीक होकर मतदान में भाग लें।यदि चुनाव के दौरान कोई दबाब या लालच दिया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।थाना प्रभारी म्योरपुर अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आचार संहिता के नियमो का सभी लोग पूर्णतया पालन करे।निर्वाचन आयोग के निर्देशन में प्रशासन निष्पक्ष चुनाव कराने को कटिबद्ध है।

बूथों का एसडीएम ने किया निरिक्षण कहा कमरा और शौचालय ठीक कराए

राजन केशरी की रिपोर्ट

Editor yash pathak 9140290705

कछवां मीरजापुर : कछवां थाना क्षेत्र विभिन्न गांवो का उपजिलाधिकारी सदर
चन्द्रभानू सिंह ने राजस्व टीम के साथ निरिक्षण किया और विधानसभा चुनाव मतदान के लिए बनाए गये बूथो को देखा और कहा कि कमरो को ठीक कराए और जहां शौचालय नही बना है।वहां शौचालय तत्काल बनवाए। मतदान केंद्र मझवां जमुआ नरायनपुर हीरापुर लरवक गोतवा दूनाई गोधना समेत दर्जनों मतदान केंद्रों का उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण किया और सम्बन्धित को बिजली पानी और रास्ता को लेकर कोई समस्या कही भी न होने का निर्देश दिया।साथ में स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रही।

साइकिल मिस्त्री ने पेस किया मिसाल,बनाया मोटरसाइकिल जैसा साईकिल।

मीरजापुर से सुधीर सिंह की रिपोर्ट

Editor yash pathak 9140290705

मिर्जापुर जनपद से बड़ी दिलचस्प खबर मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल थाना अंतर्गत कोलाही सौनहा के निवासी लक्षणधारी बिंद ने साइकिल को कड़ी मेहनत के बल पर मोटरसाइकिल जैसा साइकल बना कर एक अनोखी मिसाल पेस की है।पेट्रोल की मंहगाई को देखते हुए और प्रदूषण मुक्त के लिए गजब की साइकिल बनाया ।इस साइकिल को बनाने में 3माह 18 दिन लगे है।लागत कुल 27000 रुपए लगे है।जैसे लक्षणधारी बिंद साइकिल को लेकर बाहर निकलते है देखने वालो की भीड़ लग जाती है ।हर कोई शक्श चलाने को मन बनाता है। आज दिनांक 19 जनवरी 2022 को ब्लाक मुख्यालय विजयपुर लेकर गया जहा B. D. O. शरद कुमार सिंह,ग्राम प्रधान कोलाही विनोद कुमार यादव,श्याम कुमार सिंह, सैकड़ों लोग कलाकारी को सराहा।मिस्त्री का कहना है कि यदि सरकार से कुछ सहयोग प्राप्त हो जाए तो मैं जल्द ही हवा से चलने वाली साइकिल बना कर दिखा दुगा। साईकिल बनाने वाली कंपनी भी इसे देखकर इस तरह की साइकिल बना कर मार्केट में लॉन्च कर सकती है। मिस्त्री की पत्नी और परिजन भी काफी प्रसन्न दिखे।देश ही नहीं विदेश में ऐसा साइकिल नही होगा।

मण्डलायुक्त ने वैक्सीनेशन कैम्प का किया निरीक्षण,सभी पात्र पुलिसकर्मियो को बूस्टर डोज लगवाने हेतु मण्डलायुक्त ने दिया निर्देश।

मीरजापुर से सुधीर सिंह की रिपोर्ट

Editor yash pathak 9140290705

मीरजापुर, 19 जनवरी 2021- मण्डलायुक्त श्री योगेश्वर राम मिश्र ने आज विभिन्न स्कूलो में 15 से 17 आयु वर्ग के युवाओ/छात्र-छात्राओ को लगाये जाने वाले वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम मे मण्डलायुक्त सैम्फोर्ड स्कूल बसही में चल रहे वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण किया जिसमें मात्र 03 छात्रो को दोपहर 01 बजे तक वैक्सीनेशन किया गया था। इसी प्रकार डेफोडिल पब्लिक स्कूल लोहिया तालाब में निरीक्षण के दौरान 15 छात्र-छात्राओं को वैक्सीनेशन लगा हुआ पाया गया। मण्डलायुक्त ने जनपद के सभी प्राधानाचार्यो को निर्देशित करते हुये कि छात्र-छात्रो के अभिभावको से दूरभाष पर वार्ता कर अथवा संदेश भेजकर अधिक से अधिक पात्र छात्र-छात्राओं को वैक्सीनेशन लगवाने हेतु स्कूल लाने हेतु प्रेरित किया जाय। निरीक्षण के क्रम में कोतवाली शहर में पुलिस कर्मियो को लगाये जाने वाले वैक्सीनेशन कैम्प का भी निरीक्षण किया गया जिसमें 45 पुलिस कर्मियो के द्वारा बूस्टर डोज लगवाया जाना पाया गया। उन्होने जनपद के सभी थानाध्यक्षो को निर्देशित करते हुये कहा गया कि निर्वाचन कार्य के दृष्टिगत सभी पुलिस कर्मियो का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन सुनिश्चित रहें तथा जिनका दोनो डोज लग चुका हैं और 09 माह पूर्ण हो चुके है सभी को बूस्टर लगवाना सुनिश्चित किया जाय। ताकि निर्वाचन के दौरान कोरोना जैसी महामारी से बचा सकें।

बीजेपी में शामिल हुई सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव …….

बड़ी खबर

Editor yash pathak 9140290705

अपर्णा यादव को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिलाई बीजेपी की सदस्यता ……

बीजेपी में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की किया तारीफ …….

अपर्णा यादव ने 2017 में लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से लड़ा था विधान सभा का चुनाव ….. लेकिन उन्हें बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी से हार का करना पड़ा था सामना ……

बताते चलें की पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं अपर्णा यादव……

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के गढ़ में गरजी मां

मीरजापुर से सुधीर सिंह की रिपोर्ट

Editor yash pathak 9240290705

मीरजापुर । सोनेलाल पटेल की संपत्ति को लेकर परिवार में मचे घमासान, बेटी अनुप्रिया पटेल के संसदीय क्षेत्र मिर्जापुर में कृष्णा पटेल (सोनेलाल पटेल की पत्नी) ने प्रेस वार्ता कर बोली आशीष मेरे घर का फैसला करने वाला कौन,2022 विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के गठबंधन कर उत्तर प्रदेश फतेह करने के लिए आक्रामक तेवर में नजर आई कृष्णा पटेल।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 मेंं मचे घमासान के बीच अपना दल संस्थापक स्वर्गीय सोनेलाल पटेल की पत्नी कृष्णा पटेल ने अपनी सगी बेटी सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के गढ़ मिर्जापुर में दहाड़ते हुए परिवार में मची रार के लिए सीधे तौर पर अनुप्रिया के पति यानी अपने दामाद आशीष पटेल को दोषी ठहराया है। इसमें उन्होंने भाजपा को भी निशाने पर लिया है। कहां है जबसे उन्होंने सरकार के जातिगत आधारित आरक्षण को बंद करने के निर्णय का विरोध करने की बात कही है तब से वह सरकार के निशाने पर आ गई हैं उन्हें लगातार इनकम टैक्स की नोटिस भेज कर उत्पीड़ित किया जा रहा है। उन्होंने अपनी हत्या किए जाने की भी आशंका जताते हुए अपनी जान को खतरा बताया। कहा सुरक्षा की गुहार लगाने के बाद भी सरकार के नुमाइंदे इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं इस मसले पर भी उन्होंने अपने दामाद को आड़े हाथों लिया। मंगलवार को मिर्जापुर के एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए अपना दल (कमेरा वादी) कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सोनेलाल पटेल की पत्नी कृष्णा पटेल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अपने दामाद आशीष पटेल को परिवार में खिंची तलवार के लिए सीधे तौर पर आरोपित भी नहीं किया, बल्कि कहा कि आशीष पटेल की इशारे पर ही परिवार को विध्वंस की राह पर खड़ा किया गया है, इसके लिए सीधे तौर पर आशीष पटेल जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि छोटी बेटी अमन पटेल को मिसगाइड किया जा रहा है इसके लिए कोई और नहीं सिर्फ सिर्फ आशीष पटेल जिम्मेदार हैं। संपत्ति विवाद को लेकर मचे रार पर उन्होंने स्पष्ट किया कि बेटी अमन के हिस्सा लेनेेेे के मुद्दे पर अमन को वह बोली थी “हिस्सा 5 नहीं चार हिस्से कर बांट लो, पर इस परिवार का छिछालेदर मत करो।मीडिया के लोगों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने खुलकर बोला कि जिस बेटी के विरोध की बात मुझ पर यानी मां पर लग रहा है, इससे मुझे काफी आघात लगता है। यदि मुझे विरोध ही करना होता तो आखिरकार अनुप्रिया को राजनीति में आगे लाने का काम क्यों करती? रोहनिया विधानसभा से विधायक किसने बनाया, मिर्जापुर में सांसद बनने से पहले उनका चुनाव प्रचार किसने किया? मैंने किया। स्वर्गीय सोनेलाल पटेल की पत्नी एवं अपना दल (कमेरा वादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने अपने पूरे प्रेस वार्ता के दौरान सिर्फ सिर्फ आशीष पटेल को निशाने पर लेते हुए परिवार में बिखराव, परिवार में खलबली मचाने के लिए न केवल दोषी ठहराया बल्कि कहा कि इस सारे षड्यंत्र के पीछे आशीष का खेल है, हाथ है। बोली कि जब से उन्होंने सपा कार्यालय में पैर रखा है तब से उनके ऊपर सरकार की भृकुटी तन गई है उनके सभी खाते को सील कर दिए गए हैंं। इस पूरे ताने-बाने, कुचक्र में आशीष पटेल के साथ-साथ भाजपा भी शामिल है। घबराने वाली नहीं है वह अपने आंदोलन को कमेरा समाज की लड़ाई को अनवरत जारी रखेंगीं। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आशीष कहते हैं पल्लवी को हटा दिया जाए, ऐसे में मेरा कहना कि आशीष मेरे घर का फैसला करने वाला कौन? उन्होंने कहा कि इस घर में आग लगाने का समूचा काम आशीष पटेल का है, जो बहनो के बीच, मां-बेटी के बीच दीवार बनकर विद्रोह की ज्वाला को हवा दे रहा है।

बड़े स्तर की समाज सेवा के लिए राजनीति में होना आवश्यक है-प्रियंका पांडेय।

मीरजापुर से सुधीर सिंह की रिपोर्ट

Editor yash pathak 9140290705

मीरजापुर । विंध्याचल मां विंध्यवासिनी के धाम में भाजपा नेत्री प्रियंका पांडे मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के उपरांत प्रेस वार्ता कर सबसे पहले मिर्जापुर जनता को अंग्रेजी नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मिर्ज़ापुर नगर विधानसभा से आवेदन किया है और हमारी मुख्य मुद्दा शिक्षा और विकास रहेगा, समाज सेवा के साथ राजनीति में आने के लिए उन्होंने बताया कि संस्था के माध्यम से लोगों के बीच में गए तो मुझे लगा कि बड़े स्तर की सेवा के लिए राजनीति में आना जरूरी समझा मैं इस क्षेत्र की बहू हूं और मैं महिलाओं और पुरुषों तथा पीड़ितों की आवाज बनना चाहती हूं और यह कार्य सिर्फ समाज सेवा से ही नहीं संभव था जिसके लिए राजनीति में आना जरूरी समझा हमारी विचारधारा भारतीय जनता पार्टी से बहुत ही अधिक मिल रहा था जिसकी वजह से मैंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई। समाज सेवा के लिए राजनीति में हूं ना जरूरी नहीं है लेकिन बड़े स्तर की सेवा के लिए राजनीति में होना जरूरी है। मिर्जापुर में शिक्षा का स्तर बहुत निचले स्तर पर है मैंने खुद कई जगह जाकर देखी हूं और बच्चों की शिक्षा स्तर में सुधार की जरूरत है। मिर्जापुर में अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग की जरूरतें हैं जिन्हें मैं नजदीक से देखी हूं। मैंने नगर विधानसभा से आवेदन की हूं और प्रयास करना हमारे हाथ में हैं परिणाम देना माता के हाथ में है यदि पार्टी मुझे अवसर देती है तो मैं निश्चित ही यहां की जनता के लिए हर मुद्दे पर कार्य करूंगी।

उत्तर प्रदेश में इस बार कांग्रेस सरकार पूर्ण बहुत से बनने जा रही है है।- डॉक्टर राजेंद्र कुमार दुबे राजन

रिपोर्ट आशुतोष पाठक

Editor yash pathak 9140290705

भदोही। जहां एक और मौसम का तापमान गिरता जा रहा है वहीं दूसरी ओर चुनाव की तारीख नजदीक आने पर राजनीतिक पार्टियों की सरगर्मी का तापमान बढ़ता जा रहा है ।राजनीतिक सरगर्मी के साथ-साथ कोविड-19 प्रकोप तेजी से फैल रहा है ।इन्हीं सब को देखते हुए चुनाव आयोग ने राजनीतिक पार्टियों के प्रचार-प्रसार पर बंदिशे लगाई है। रैली, पदयात्रा, रोड शो इत्यादि पर पूरी तरह से रोक है। इन परिस्थितियों में कांग्रेस पार्टी के सिपाहियों ने अपनी बातों को पहुंचाने के लिए डोर टू डोर जनसंपर्क व प्रतिज्ञा चौपाल का रास्ता खोज निकाला है ।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र कुमार दुबे राजन जी ने कहा कि आगामी 7 मार्च को भदोही के तीनों विधानसभा का चुनाव होना है जहां एक और संभावित प्रत्याशी गांव गांव जाकर कांग्रेसी नीतियों को प्रतिज्ञा पत्र इत्यादि के माध्यम से बताने का काम कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर संगठन ने निर्णय लिया है कि आने वाले 1 सप्ताह में हम प्रत्येक बूथों पर प्रतिज्ञा चौपालों के माध्यम से कांग्रेश की नीतियों को बताने का काम करेंगे।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव वसीम अंसारी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र मिश्रा जी ने कहा कि दूसरी पार्टियां सत्ता परिवर्तन की लड़ाई लड़ रही हैं वही राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई लड़ रही हैं।
जिस तरह से उन्होंने 40 परसेंट महिलाओं को टिकट देकर महिला सशक्तिकरण की तरफ अपना पहला कदम बढ़ाया है। इससे उत्तर प्रदेश की महिलाओं में ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हैं। छात्राओं को स्मार्टफोन व स्कूटी, किसानों का कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ, 20 लाख युवाओं को रोजगार व नौकरी में महिलाओं के आरक्षण के साथ-साथ गंभीर बीमारी की इलाज ओं के लिए 10 लाख रुपए तक की मदद की प्रतिज्ञा ली है। यह प्रतिज्ञाएं आने वाले चुनाव में एक चौंकाने वाला परिणाम देगा और उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी।