शत प्रतिशत टीकाकरण के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक

रिपोर्ट- आशिष मोदनवाल

Editor yash pathak 9140290705

भदोही । शुक्रवार को भदोही जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में 15 से 18 वर्ष किशोरों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने जाने संबंधित जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बैठक किया। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि अध्यापको को भी गावो में जाकर लोगो को जागरूक कर छूटे हुए लोगो को वैक्सिनेशन कराने हेतु प्रेरित करें।
बैठक में कोविड-19 के मद्देनजर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जन सामान्य से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के नये वैरियंट ओम्रिकोन को देखते हुए टीकाकरण से अभी तक वंचित जनपदवासी अपना टीकाकरण अवश्य करा लें। उन्होंने बताया कि कोरोना से लड़ने का एकमात्र उपाय टीकाकरण है। इसलिए सभी लोग अपना एवं अपने परिवार के 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों का भी अधिक से अधिक संख्या में शत-प्रतिशत टीकाकरण करायें और सुरक्षित रहे। उन्होने सभी जनपद वासियों से अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने और बेवजह घरों से बाहर न निकलने की अपील किया । जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया की ग्राम पंचायत सहायकों से कार्य कराए, अन्यथा कार्य न करने पर कठोर कार्रवाई करे। जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि तेजी के साथ लोगो को प्रेरित करके कोविड टीकाकरण कराए।
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने अपने क्षेत्रों के अंतर्गत सभी लेखपालो, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान, आशा, आगनवाड़ी, रोजगार सेवक को निर्देशित करें कि गांवों के लोगो को प्रेरित/जागरूक कर टीकाकरण कार्य कराए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संतोष कुमार चक, उप कृषि निदेशक अरविन्द कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी बालेश्वर धर द्विवेदी, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी अभय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मेजा रोड उरुवा में चोरों ने टावर का तार काटकरबैटरी, माड्यूल व पावर प्लांट उड़ा दिया।

Editor yash pathak 9140290705

भुक्तभोगी ने चोरी की
जानकारी पुलिस को दी है। मिली जानकारी के अनुसार मेजा
थाना क्षेत्र के उरुवा चौराहे के समीप बीती रात चोरों ने एयरटेल
और बीएसएनल का टावर का तार काटकर बैटरी, माड्यूल व
छोटा पावर प्लांट चोर उठा ले गए। ड्यूटी पर तैनात पवन
कुशवाहा टेक्नीशियन ने बताया कि रात करीब 12 से 2 बजे के
बीच में चोरों ने टावर का तार काटकर 24 बैटरी, दो माड्यूल
और एक छोटा सा पावर प्लांट चुरा ले गए। बैटरी की कीमत
लगभग डेढ़ से दो लाख रुपए है। रात को गार्ड मोहित केशरी
10 बजे के आसपास देख कर घर चले गए थे। सुबह जब उसने
टावर पर पंहुचे तो चोरी की घटना देख सन्न रह गए। टावर के
लोगों ने तुरंत चोरी की सूचना संबंधित अधिकारियों को देते हुए
डायल 112 को दी। डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने मौका
मुआयना कर चले गए। पीड़ित ने चोरी की तहरीर मेजा पुलिस
को देने की कही

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर मीरजापुर तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया ।

रिपोर्ट- सुधीर सिंह

Editor yash pathak 9140290705



उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में आज दिनांक 21.01.2022 को शैलेन्द्र प्रकाश त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व मे उ0नि0 माधव सिंह थानाध्यक्ष पड़री, उ0नि0 रामेश्वर नाथ यादव, उ0नि0 जितेन्द्र कुमार यादव, मय पुलिस टीम एवं पैरामिलिट्री फोर्स के साथ थाना पड़री क्षेत्रांतर्गत कस्बा पड़री, थानापुर, भरपुरा,हुरूआ,आमघाट,अघवार तथा उमाशंकर सिंह क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष जिगना,उ0नि0 सच्चिदानंद राय उ0नि0 रामबचन यादव, उ0नि0 छोटू राम मय पुलिस टीम एवं पैरामिलिट्री फोर्स के साथ थाना जिगना क्षेत्रांतगर्त नरौइया बाजार, मनिकठा, गौरा,परमानपुर,छतरी का पुरा,विहसड़ा खुर्द,काशी सरपत्ती तथा हरगढ़ में फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन किया गया । फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन कर आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गया एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए सकुशल चुनाव संपन्न कराने का संदेश दिया गया ।

96 ब्लाक के विजयपुर कोइरान बस्ती6 महीने पूर्व ही ग्राम प्रधान के द्वारा बनाया गया रोड के बीचो बीच शिवर हुवा धराशाही

रिपोर्ट- सुधीर सिंह

Editor yash pathak 9140290705

मीरजापुर । विंध्याचल कई महीनों से बदबूदार पानी के बिच रहने को विवश विजयपर कोइरान बस्ती के लोग
बताते चलें कि 6 महीने पूर्व ही बनाए गए नाली निर्माण में लगे पाइप लाइन टूट गया जिससे लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि तीन गलियों का रास्ता होकर वहां आता है जिसे त्रिमुहानी कहते हैं वहां आकर पानी रुक जाता है पानी की कहीं निकास नहीं है जहां पहले जाता था पानी की निकासी होती थी कुछ दबंग लोग पुलिया के नीचे ही माटी डाल दिए हैं उनका कहना है कि जहां पानी जा रहा है और मेरा जमीन है हम अपने जमीन में पानी नहीं जाने देंगे जो उस जमीन से होकर कई वर्षों से पानी जाता था

अब कुछ लोग मिलकर नाली को बंद कर दिया यह कहकर कि जिस जमीन में पानी जा रहा है वह हमारी जमीन है। जिससे नाली के निकासी पर ही माटी डाल कर रोक दिया गया है।
कई महीनों से रुका नाली का पानी अब दुर्गन्ध आने लगी है। नाली से सटे घरों में अब तरह, तरह के कीटाणु व बीमारी उत्पन्य होने लगी है।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शस्त्र धारकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

रिपोर्ट- आशिष मोदनवाल

Editor yash pathak 9140290705

भदोही । आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जनपद के शस्त्र धारकों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसके साथ ही शस्त्र निरस्तीकरण की कार्यवाही के क्रम में आपराधिक कारणों से विधायक विजय कुमार मिश्रा के 02 शस्त्र लाइसेंस व अन्य कारणों सहित कुल-08 शस्त्र धारकों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किये गए हैं।
आगामी विधानसभा निर्वाचन वर्ष-2022 व कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के दृष्टिगत अपराधिक कृत्यों व अन्य कारणों से शस्त्र धारकों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु पुलिस अधीक्षक भदोही डॉ0 अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से शस्त्र निरस्तीकरण की कार्यवाही के क्रम में गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न आपराधिक कारणों से विधायक विजय मिश्रा के 02 शस्त्र लाइसेंस व विभिन्न कारणों से 06 शस्त्र धारकों के शस्त्र लाइसेंस सहित कुल-08 शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराया गया है।
विधायक ज्ञानपुर विजय कुमार मिश्र के विरुद्ध जनपद सहित अन्य जनपदों में कुल 80 से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।

भदोही पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत पांच अभियुक्तों को किया जिला बदर

रिपोर्ट आशिष मोदनवाल

Editor yash pathak 9140290705

भदोही । जनपद की पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप गुंडा एक्ट के तहत 05 को जिला बदर की कार्रवाई की गई है। बता दें कि आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
आगामी विधानसभा निर्वाचन वर्ष-2022 के दृष्टिगत अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक भदोही डॉ0 अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में कोतवाली गोपीगंज से 3 वह भदोही से 1 तथा औराई से 1 आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व सामान्य जनता के साथ मारपीट, लूट व रुपए छीन लेने, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, छेड़खानी व जानमाल की धमकी देने जैसे जघन्य अपराधों के द्वारा सामान्य जनता में भय एवं आतंक व्याप्त कर गुण्डा गर्दी करने वाले कुल 05 अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप जिला मजिस्ट्रेट महोदया भदोही आर्यका अखौरी द्वारा यू0पी0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत 06 माह के लिए जिला बदर किया गया है।

24 जनवरी से कोविड टीके पर “विशेष घर-घर संवेदीकरण अभियान “प्रांरभ।

रिपोर्ट आशिष मोदनवाल

Editor yash pathak 9140290705

भदोही, 20जनवरी 2022/कोविड-19 टीकेकरण व नियंत्रण  तथा कोविड-19 व्यक्तियों, नियमित टीकाकरण से छूट 60 से अधिक आयु वर्ग के कोविड टीके की पहली खुराक न प्राप्त  करने वाले व्यक्तियों के  चिन्हीकरण व  सूचीबद्ध किए जाने हेतु जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला फोर्स की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में 24 जनवरी से शुरू हो रहे विशेष घर-घर संवेदीकरण अभियान पर प्रकाश डालते हुए  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.संतोष चक ने बताया कि जन सामान्य को कोविड-19 के लक्षणों तथा कोविड-19 की रोकथाम के संबंध में,  लक्षण युक्त व्यक्तियों को सूचीबद्ध करना, जुखाम हल्की लक्षण, ऑक्सीजन सैचुरेशन का 94% से कम होना ।
इस अभियान के अंतर्गत
लक्षण युक्त व्यक्तियों को  मेडिसिन किट उपलब्ध कराना, टीकाकरण से वंचित व्यक्तियों को चिन्हित कर सूचीबद्ध करना, नियमित टीकाकरण, 2 वर्ष से कम आयु के बच्चे गर्भवती महिलाएं, कोविड-19  टीकाकरण करण, 60 वर्ष की आयु ऐसे व्यक्ति जिन्हें कोविड-19 पहला टीका भी अभी नहीं लगा है उन सभी को टीके से अक्षादित करना है ।

आरक्षित वाहन एवं काउंटिंग हॉल विषयक ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने किया बैठक

कोविड एवं निर्वाचन आयोग के मानकों पर तैयार होगा मतगणना स्थल -ज़िला निर्वाचन अधिकारी

मतकार्मिको एवं पुलिस के लिए आरक्षित रहेगी परिवहन

रिपोर्ट- आशुतोष पाठक

Editor yash pathak 9140290705

भदोही– जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 के दृष्टिगत निर्वाचन ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों द्वारा ईवीएम मशीन प्राप्ति स्थल कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग बूथ तक पहुंचने हेतु आरक्षित परिवहन संबंधित निर्वाचन कार्यालय में बैठक की गई।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया जाए l उन्होंने निर्देश दिया कि बैरिकेडिंग एवं आवश्यकतानुसार कर्मियों के रुकने की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए तथा मतकर्मियों के वाहनों के आने-जाने के लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया जाय ।
जिलाधिकारी ने कहा कि कर्मियों को ले जाने के लिए शत प्रतिशत बसों की व्यवस्था कर लें तथा रिजर्व में भी बसों को ही लगाया जाए l उन्होंने कहा कि यदि रास्ते में जाते समय बसों में कोई परेशानी आती है तो रिजर्व बसों की सूची सभी बसों में उपलब्ध रहे l जिलाधिकारी ने कहा कि विधानसभावार पोलिंग बूथों तक पहुंचने वाले खराब रास्तों को अभी से चिन्हित कर ले ।उन्होंने एआरटीओ को निर्देश दिया कि हर पोलिंग बूथों के नजदीक के थानों पर बसों के खराब होने की स्थिति में अच्छे मैकेनिक को रिजर्व में रख ले l ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों के वाहनों की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि कर्मचारी वापस आने पर अपने वाहन को सुरक्षित पाए और उन्हें किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े l
उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार काउंटिंग हॉल का ले आउट प्लान का अवलोकन करती हुयी मीडिया सेंटर,कण्ट्रोल रूम, सिक्योरिटी स्थल, पब्लिक कम्युनिकेशन स्थल का गहनता से विचार विमर्श किया ।उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि लटक रहे तारों को व्यवस्थित कराना सुनिश्चित करें l
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को निर्देश दिए कि कर्मियों के आने जाने के लिए सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर लें l उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी आरओ को बुलाकर कर्मियों के आने जाने के लिए जगह को चिन्हित एवं रूट चार्ट तैयार करवा ले l
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिलेंद्र कुमार मिश्र, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, एआरटीओ अरुण कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह, जिला सूचना अधिकारी डॉ पंकज कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे l

चिकित्सकों को नहीं मिला 3 माह से वेतन चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर सौंपा पत्रक

मीरजापुर से सुधीर सिंह की रिपोर्ट

Editor yash pathak 9140290705

मीरजापुर। मंडलीय चिकित्सालय में तैनात चिकित्साधिकारी , पैरामेडिकल एवं चतुर्थश्रेणी कर्मचारीगण के विगत तीन माह से वेतन न मिलने के कारण चिकित्सकों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है चिकित्सकों का कहना है कि उनके परिवार बच्चे भी हैं यह निस्वार्थ भाव से आमजन की सेवा कर रहे हैं परंतु उनका स्वयं का रोजी-रोटी समुचित नहीं हो पा रहा है क्योंकि 3 माह से वेतन ना मिलने से उनके सामने समस्या खड़ी हो गई है।
ज्ञात हो कि प्रमुख अधीक्षक के मातहत कार्य करने वाले कर्मचारियों का वेतन विगत अक्टूबर , नवम्बर व दिसम्बर माह से प्राप्त नहीं हो रहा है । जिससे चिकित्साधिकारी / कर्मचारीगण भुखमरी की कगार पर पहुँच गये हैं । वेतन न मिलने के कारण बच्चों की फीस व अन्य महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं । मुख्यमंत्री द्वारा यह सख्त निर्देश था कि दिपावली और दशहरा के अवसर पर समय से वेतन दे दिया जाय पर अभी तक उनके आदेश का अनुपालन नहीं हो पाया है । चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय पर पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को पत्रक सौंप कर अविलम्ब वेतन भुगतान की गुहार लगाई है ।

ऊर्जा मंत्रालय सचिवमाँ विंध्यवासिनी दरबार में लगाई हाजिरी

मिर्जापुर / भदोही आशीष मोदनवाल

Editor yash pathak 9140290705

मिर्जापुर जनपद स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में गुरुवार को लखनऊ ऊर्जा मंत्रालय के निजी सचिव मनोज प्रसाद त्रिपाठी ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचकर हाजिरी लगाई और मां के चरणों में मत्था टेका उन्होंने देश में आई कोरोनावायरस आपदा से जन-जन को राहत पहुंचाने और इस आपदा को दूर करने के लिए मां से प्रार्थना किया इस दौरान भदोही जनपद के प्रख्यात आचार्य पंडित शरद चंद्र पांडे ने वैदिक रीति विधि विधान पूर्वक पूजन संपन्न कराया ।