असहायों को किया गया तीन सौ कम्बल वितरित

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा
(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

विंढमगंज सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार व बूटबेढवा ग्राम पंचायत में आज दुद्धी विधानसभा के विधायक हरिराम चेरो के हाथों ग्रामीण, विधवा, विकलांग, वृद्धा, असहाय लोगों में तीन सौ कंबल का वितरण किया गया विकासखंड दुध्दि के ग्राम पंचायत हरनाकछार में स्थित शिव मंदिर पर आज प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी व बूटबेढवा ग्राम पंचायत में हनुमान मंदिर पर ग्राम प्रधान तारा देवी की मौजूदगी में तीन सौ कंबल का वितरण किया गया
कंबल वितरण के दौरान पहुंचे विधायक हरिराम चेरो ने मौजूद लोगों से कहा कि ग्रामीणों के लिए इस हाड़कपा देने वाली ठंड से बचने के लिए प्रत्येक वर्ष कंबल का वितरण किया जाता है तथा उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के द्वारा मिलने वाली योजना का लाभ गांव के हर घर तक पहुंचाने का मैं पूरा प्रयास करता रहा हूं और अगर आप सभी का आशीर्वाद मिला तो आगे भी करता रहूंगा सरकार के द्वारा सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में है भाई भाई के तहत काम किया जा रहा है किसी भी तरह का कोई मतभेद इस सरकार में नहीं किया जा रहा है जो भी योजनाएं सरकार के द्वारा दी जाती है सभी धर्म सभी जाति के लोगों को एक समान समझ कर दिया जा रहा है चाहे वह बिजली की समस्या हो, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न वितरण की बात हो, रोड की बात हो, ग्रामीण महिलाओं को धूवां से बचने के लिए घरेलू गैस की बात हो, चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना हो, विधवा, वृद्धा दिव्यांग योजना हो सबके लिए एक समान काम वर्तमान सरकार पूरे तन्मयता व मजबूती के साथ करती चली आ रही है तथा आगे भी करने के लिए कटिबद्ध है इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान अपने हमराही यों के साथ साथ प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता, निरंजन सोनी, अपना दल यस के नगर अध्यक्ष उदय जायसवाल, विकास कुमार गुप्ता,नन्दकिशोर गुप्ता, संजीत कुमार गुप्ता,आनंद दुबे, संतोष कुमार चंद्रवंशी, बंटी रावत, छाया देवी, जिद्दन लाल, देव कुमार गुप्ता, डोमन गुप्ता, श्री राम गुप्ता, नंदलाल भारती, हरदेव गुप्ता, संजय यादव, मोती यादव, शिव मंदिर के पुजारी अजय दुबे, भगवान गुप्ता, संपूर्णानंद, बगानी पनिका सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे

बसपा का कैडर प्रशिक्षण शिविर किरविल में आयोजित।

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

बहुजन समाज पार्टी दुद्धी विधानसभा की कैडर प्रशिक्षण शिविर देवरी सेक्टर ग्राम पंचायत किरबिल रामलीला मैदान में आयोजित की गई जिस के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष देव साय उरेती, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य राजू गुप्ता , एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मिशन काशीराम के जिलाध्यक्ष आलोक कुमार एवं मंच का संचालन पिछड़ा वर्ग भाईचारा कमेटी दुद्धी के सह संयोजक संदीप भारती ने किया| मंच को संबोधित करते हुए अतिथि ने बताया कि बसपा सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की तर्ज पर सभी लोगों का उद्धार करती है विशिष्ट अतिथि राजू गुप्ता ने कहा कि बसपा सरकार में महामाया पेंशन, काशीराम आवास, सीसी रोड, खड़ंजा, बिजली पानी, का विकास होता था बालिकाओं की शिक्षा के लिए सावित्रीबाई मदद योजना के तहत इंटर में पढ़ने वाली लड़कियों को ₹15000 और एक साइकिल प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाता था ,जिससे गरीब आदिवासी दलित अल्पसंख्यक एवं पिछड़े वर्ग का लोग अपने बच्चों की शिक्षा दे सके, महामाया गरीब बालिका आशीर्वाद योजना के तहत गरीब परिवार में जन्मे बालिकाओं के लिए अट्ठारह वर्ष पूरा होने पर ₹100000 की सावधि बैंक जमा की स्कीम दी जाती थी जिससे गरीब आदिवासियों का भला हो सके, विकास गौतम ने कहा कि बसपा प्रमुख के द्वारा रोजगार क्षेत्र में 108000 सफाई कर्मियों की भर्ती करके को को रोजगार मुहैया कराया गया| सर्वजन हिताय गरीब आवास योजना के तहत मालिकाना हक योजना के अंतर्गत बड़े पैमाने पर बसपा सरकार में भूमि का पट्टा वितरण किया गया और 88000 प्राथमिक विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों की भर्ती एवं 5000 और शिक्षकों की भर्ती करके एवं स्कूलों का विद्युतीकरण एवं बाउंड्री वाल का निर्माण किया गया बसपा सरकार में ही रसोइयों का वेतन ₹1000 निर्धारण किया गया जिससे सर समाज का विकास हुआ एससी एसटी वर्क के आर्थिक दशा सुधारने हेतु 2500000 रुपए तक के सरकारी ठेकों में पहली बार आरक्षण की सफल व्यवस्था लागू की गई जिसमें sc-st लोगों को ठेकेदारी में भी लाभ मिला| कार्यक्रम में आरंग पानी सेक्टर अध्यक्ष रीचक राम, सेक्टर सचिव मोहन पनिका, विकास चंद गौतम, शिवप्रसाद खरवार, वीरेंद्र भारती, बुथ अध्यक्ष रवि मोदनवाल, संदीप कुमार, मनीष प्रजापति, विनोद कुमार प्रजापति, किस्मत लाल, काजू कनौजिया, लाल कनौजिया, पवन कुमार प्रजापति, संतोषकुमार प्रजापति, तेजबली, देव कुमार, रामकिशन पंखा, मोती लाल प्रजापति, मंगरु खरवार, सुमित कुमार भारती, उत्कर्ष गुप्ता, पंखा, बलवीर खरवार, सत्यदेव पनिका, दो लोलइ प्रजापति, धर्मेंद्र कुशवाहा, रिंकू भारती, लोकपति सिंह उरेती, शंकर गोंड, जोन इंचार्ज रामनंदन भास्कर, लक्ष्मी प्रसाद गौड़, जिंद लाल गौड़, रामेश्वर प्रजापति, आदि सैकड़ों लोग बुध प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए और बसपा सरकार बनाने का संकल्प लिया|

खादी मेले में उमड़ रही ग्राहकों की भीड़, अब तक 30 लाख रुपए से अधिक की हुई खरीदारी

Report by anis akhtar

खराब मौसम के बावजूद भी ग्राहकों की कमी नहीं

Editor yash pathak 9140290705

भदोही जिले के गोपीगंज नगर स्थित रामलीला मैदान में लगे खादी मेले में जहां ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है, वही घर गृहस्ती के सामानों की जमकर बिक्री भी हो रही है। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित दस दिवसीय प्रदर्शनी में बुधवार को खराब मौसम के बावजूद भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष खरीददारी करने के लिए प्रदर्शनी में आए। यहां पर लगाए गए एक से बढ़कर एक आकर्षक दुकानों से ठंड के कपड़ों कंबल साल स्वेटर सहित घरेलू उपयोग की वस्तुओं की जमकर खरीददारी की गयी। उसके साथ आयुर्वेदिक उत्पाद महिला स्वधार गृह ज्ञानपुर की महिलाओं द्वारा निर्मित स्वदेशी सामान की खरीददारी करते हुए लोग नजर आए। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शनी मेले में अब तक 6 दिनों में लगभग 30 लाख रुपए से ज्यादा की खरीददारी की गई है, जो जनपद भदोही के लिए अहम बात है।

अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष के तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एसी,एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

म्योरपुर/सोनभद्र।भूमि विवाद को लेकर अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष राम नरेश पासवान के साथ हुई मारपीट की घटना में स्थानीय थाना में चार लोगों के खिलाफ एसी,एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर ली गई है जिसकी जांच क्षेत्राधिकारी दुध्दि द्वारा की जा रही है इस संबंध में अनुसूचित जाती जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष राम नरेश पासवान ने बताया कि 2007 में अपनी रजिस्ट्री क्रय जमीन पर बीते 25 दिसंबर को निर्माण के लिए ईट गिरवा रहा था इसी दौरान शशि प्रकाश पासवान पुत्र स्वर्गीय रामाधार पासवान व तीन लोगों ने मेरे साथ मारपीट व जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया जिसकी प्राथमिकी हमने विंढमगंज थाने में दर्ज कराई है अनिल दुबे और रामाधार सिंह पासवान के लड़के हमारी जमीन को अपनी जमीन बता रहे है उन्होंने कहा कि अनिल दुबे जिस जमीन पर खुद का रजिस्ट्री होने का दावा कर रहे हैं उस पर उनके भाई गौरी शंकर दुबे का मकान पहले ही बन चुका है और रामाधार सिंह के लड़के जिस जमीन पर दावा कर रहे हैं उसकी चौहद्दी ही स्पष्ट नहीं है इन दोनों के पास कोई भी सही दस्तावेज भी नहीं है
वहीं सूर्य प्रकाश पासवान पुत्र स्वर्गीय रामाधार पासवान ने कहा कि जिस जमीन पर रामनरेश पासवान अपना भूमि होने का दावा कर रहे हैं उस पर पहले ही उनका मकान बन चुका है घटना के दिन मै वहां मौजूद भी नहीं था लेकिन मेरे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है इस जमीन को लेकर जिले के संबंधित न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन है

वहीं इसी जमीन पर दावा करने वाले अनिल कुमार दुबे पुत्र स्वर्गीय राम प्रसाद दुबे ने बताया कि उक्त जमीन को हमने सियाराम पुत्र बंशीधर से क्रय किया है रामनरेश द्वारा जिस जमीन की बात कही जाती है वह बैनामा संजय कुमार के द्वारा राम नरेश पासवान ने गलत चौहद्दी दिखाकर की हैं
वही अनिल दुबे के भाई गौरी शंकर दुबे ने बताया कि घटना के दिन मै वहां मौजूद भी नहीं था फिर भी मेरे खिलाफ एसी एसटी एक्ट कि मुकदमा राम नरेश पासवान के द्वारा स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई है
थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान ने बताया कि उक्त मामले में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत हो गया है और क्षेत्राधिकारी दुध्दि के द्वारा जांच की जा रही है

राशन वितरण व्यवस्था की उड़ी धज्जियां, गरीबो को समय से नही मिल रहा राशन

अधिकारियों के लापरवाही के कारण सरकार की छबी हो रही धूमिल, उठ रहे सवाल

म्योरपुर/सोनभद्र। सरकार द्वारा एक महीने में दो बार गरीबों को फ्री राशन देने का ऐलान किया है लेकिन आदेश को वितरण व्यवस्था से जुड़े अधिकारी कर्मचारी पतीला दिखा रहे हैं।राशन वितरण व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की लापरवाही किस कदर प्रभावशाली है इसकी रुतबा अब तक गल्ला का निकासी नही होने से लगाया जा सकता है। जिसका भेट आम जनता चढ़ रहे हैं। सरकार द्वारा गरीबों को हर महीने में दो बार खाद्यान्न देने की बात कही हैं जिसमें एक बार नमक,चना तथा तेल के साथ तो दूसरे बार सिर्फ चावल और गेहूं देने की व्यवस्था की गई हैं।गरीबों को फ्री खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था को बढ़ा भी दिया गया हैं लेकिन दिसम्बर महीने में ही इसका वितरण शुरू किया गया और इसी महीने में अधिकारियों के लापरवाही का भेंट चढ़ रहे हैं कार्ड धारक, आपूर्ति विभाग की लापरवाही के कारण महीने के अंतिम सप्ताह तक गल्ला का उठान नही हो पाया है।ऐसे में गल्ला का वितरण कब होगा। यह कह पाना मुश्किल नही असंभव है। जबकि इसके पहले हर महीने के लास्ट तक दोनों बैच का राशन गरीबों को वितरित कर दिया जाता था लेकिन इस बार दिसम्बर महीना अंतिम होने लगा फिर भी अभी तक अधिकांश कोटेदारों को निकासी तक नही दिया गया है जिससे गरीब कार्ड धारकों की परेशानी बढ़ गई है। और जिम्मेदार आपूर्ति विभाग से जुड़े अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं।वितरण में देरी से एक तरफ गरीब परिवार जहां राशन के बिना परेशान हो रहे हैं तो वही दूसरी तरफ सरकार की छवि भी धूमिल कर रहे हैं।
इस सम्बंध में सप्लाई इंस्पेक्टर राम लाल ने सेलफ़ोन पर बताया कि अभी दो दिन से राशन की उठान शुरू किया गया है।सभी जगह धीरे धीरे पहुच जायेगा। जल्दीबाजी में कोई काम नही हो पायेगा।

दिशा और देश की परिस्थितियों की बदलने की ताकत रखते हैं युवा–संजय विधायक

युवा संवाद कार्यक्रम में चायल विधायक संजय गुप्ता बोले कि पूर्ववर्ती सरकारों ने पढ़े लिखे युवाओं के साथ छल करने का काम किया है

कौशाम्बी चायल विधानसभा के गोविंदपुर स्थित डिग्री कॉलेज में मंगलवार को विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने युवाओं के साथ युवा संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि युवा पीढ़ी देश की रीढ़ है और यही युवा दिशा और देश की परिस्थितियों की बदलने की ताकत होते हैं उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में सबसे ज्यादा रोजगार युवाओं को मिला है हमारी सरकार में जितनी भी भर्तियां हुई है इसमें किसी भी प्रकार का घपले बाजी नहीं किया गया है उन्होंने कहा कि आज युवा खुशहाल है

युवा संवाद कार्यक्रम के अवसर पर चायल विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों ने पढ़े लिखे युवाओं के साथ छल करने का काम किया है उन्होंने कहा कि सरकारी भर्तियां निकलने के समय पूर्ववर्ती सरकार में एक सूची जारी होती थी जो चच्चा और चाचा फैसला करते थे नौकरी के नाम पर बोली लगाई जाती थी जो पैसा देता था

शिक्षा से होगा नारियों का उत्थान:सरला राय

बीआरसी मंझनपुर में नारी शिक्षा चौपाल हुई सम्पन्न

Editor yash pathak 9140290705

कौशाम्बी। मंगलवार को बीआरसी मंझनपुर में बालिकाओं की शिक्षा के मुद्दे पर समुदाय, अभिभावकों माता-पिता हेतु जन-जागरूकता एवं संवेदीकरण के लिए नारी शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मंझनपुर सरला रॉय ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख सरला राय ने कहा कि नारी शिक्षा से ही नारियों को समाज में बराबरी का स्थान प्राप्त हो सकेगा। हमें लड़का और लड़की की शिक्षा में किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए।

चौपाल में संकुलवार स्टॉल लगाए गए।बालिका शिक्षा, सशक्तिरण एवं स्वावलम्बन से संबंधित स्टॉल में प्रत्येक विद्यालय में बालिका शिक्षा, मिशन शक्ति, मीनामंच, जीवन कौशल शिक्षा, आत्मरक्षा प्रशिक्षण आदि विषयों पर किये गये कार्यों का प्रदर्शन किया गया।मुख्य अतिथि ने सभी स्टाल का भ्रमण कर अवलोकन के साथ चर्चा परिचर्चा भी किया।कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र मोहन सिंह ने मुख्य अतिथि सहित समस्त प्रतिभागियों

घर घर पहुंचेगा शुद्ध जल– विधायक संजय गुप्ता

नगर पालिका भरवारी के असवा में 50 लाख की लागत से निर्मित नलकूप पम्प एवं पाइप लाइन आम जनता को समर्पित

Editor yash pathak 9140290705

कौशाम्बी नगर पालिका परिषद भरवारी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर असवां में नलकूप पंप एवं पाइप लाइन आम जनता को समर्पित कर दिया गया है इस मौके पर नलकूप पम्प और पाइपलाइन का फीता काटकर चायल विधायक संजय गुप्ता ने पंप की शुरुआत की है इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि घर घर शुद्ध जल पहुंचाना भाजपा सरकार का लक्ष्य है नगरवासियों के लिए शुद्ध व स्वच्छ पेयजल हेतु 50 लाख की लागत से बने नलकूप पम्प एवं पाइप लाइन का फीता काटकर विधायक श्री गुप्ता ने मंगलवार को उदघाटन कर नगर वासियों को समर्पित किया

इस मौके पर चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि नलकूप पंप के बनकर तैयार हो जाने से अब घर घर शुद्ध जल पहुंचेगा अब पानी भरने के लिए लाइन नहीं लगाना पड़ेगा क्योंकि हर घर में पम्प का यह शुद्ध पानी पहुंचेगा।इस मौके पर नगर पालिका परिषद लिपिक बब्लू गौतम, जोन प्रभारी एसके गुप्ता  दिनेश कुमार नगर पालिका के कर्मचारी साहित हजारो की संख्या मे लोग उपस्थित रहे स्थान

समाज निर्माण में अहम भूमिका निभाता है लॉ-करार हुसैन

डॉ रिज़वी कालेज आफ लॉ में फ्रेसर पार्टी में डांस संगीत शायरी आदि का उत्साह वर्धन तरीके से हुआ आयोजन

मिस्टर फ्रेशर योगेंद्र यादव और मिस फ्रेसर बनी सोनम

Editor yash pathak 9140290705

कौशाम्बी डॉ रिजवी कॉलेज में लॉ के छात्र-छात्राओं द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन कर धूम मचाई गई है 2021 मिस्टर फ्रेशर योगेंद्र यादव और मिस फ्रेशर 2021 सोनम चुनी गई है इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक करार हुसैन ने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा रही है उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर अधिवक्ता बने आगे और तरक्की करें यही उनकी सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं हैं इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रबंधक करार हुसैन ने कहा कि लॉ समाज निर्माण का आधार होता है और छात्र-छात्राएं लॉ शिक्षा में सम्मिलित हुए हैं वह लॉ की पढ़ाई पूरी कर समाज का मजबूत निर्माण करें उन्होंने कहा कि लॉ की शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राएं बधाई के पात्र हैं

मंगलवार को डॉ रिज़वी कालेज आफ लॉ करारी में फ्रेसर पार्टी का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के साथ साथ शिक्षकों ने भी प्रतिभाग कर छात्र छात्राओं का हौसला अफजाई किया है कार्यक्रम का संचालन डॉ रिज़वी कालेज ऑफ लॉ के छात्र छात्राओं द्वारा किया गया कार्यक्रम मे विद्यालय के प्रबंधक मुख्य अतिथि करार हुसैन ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया जिसके बाद कार्यक्रम में डांस संगीत शायरी आदि का बहुत ही उत्साह वर्धन तरीके से आयोजन छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की गई है कार्यक्रम में प्रधानाचार्य समीम अहमद,उप प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश राय, दीपक चतुर्वेदी,हसीन अंसारी, संजय मिश्रा,एजाज अहमद, आलोक राय,सुनील मौर्या,प्रीति, फातिमा,कलीम अंसारी,सूरज पांडेय,तान्या,मल्लिका केशरवानी, उपासना उपाध्याय, वर्तिका,सूफिया, सोनम बनो,जया भट्ट,बृजेश,योगेंद्र यादव,प्रदुमन मिश्रा,पार्थ मिश्रा,अजय पाल, राहुल,नरेंद्र,सहित तमाम लोग उपस्थित रहे

सोशल मीडिया पर खूब दौड़ी विकास की मेट्रो

मोदी-योगी ने कानपुर को दी मेट्रो की सौगात, ट्विटर पर लोगों ने कहा बदल रहा है यूपी

ट्विटर पर घंटों टॉप ट्रेंड करती रही #विकासकीमेट्रो

Yash pathak 9140290705

लखनऊ, 28 दिसंबर: यूपी के कानपुर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेट्रो सिटी का दर्जा मिलना सोशल मीडिया को खूब भाया है। मंगलवार को पूरे दिन फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम सहित सभी प्रमुख सोशल मीडिया मंच कानपुर के मेट्रो की चर्चा से गुलजार रहे। लोगों ने मोदी-योगी की कानपुर मेट्रो यात्रा की तस्वीरें पोस्ट किए तो बदल रहे उत्तर प्रदेश को लेकर अपना नजरिया भी साझा किया। अपनी टिप्पणियों में लोगों ने उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मेट्रो शहर होने को लेकर गर्व भी जताया और पिछले दशकों में यूपी के पिछड़ेपन को लेकर पूर्ववर्ती सरकारों पर तंज भी कसा। ट्विटर की बात करें तो करीब 75 हजार ट्वीट अकेले #विकासकीमेट्रो के साथ किये गए। ट्विटर यूजर्स ने कानपुर के इतिहास, संस्कृति की कहानियां बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के अंश भी कोट किये। प्रधानमंत्री ने मेट्रो का उद्घाटन करते हुए कानपुर के मशहूर “ठग्गू के लड्डू और पनकी वाले हनुमान जी की बात तो की ही, झाड़े रहो कलक्टरगंज जैसे स्थानीय जुमलों से भी लोगों के मन को छुआ। ट्विटर पर लोगों ने प्रधानमंत्री की संवाद शैली की भी खूब सराहना की तो उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे के संजाल, मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, नोएडा फ़िल्म सिटी जैसे दूरगामी असर वाले प्रोजेक्ट के लिए सीएम योगी की भी खूब तारीफ की। ट्विटर की भाषा में कहें तो “विकासकीमेट्रो इंडिया ट्रेंडिंग में घंटों टॉप पर रहा। खबर लिखे जाने तक इस हैशटैग के साथ 75 हजार ट्वीट किये जा चुके थे। इस पर लगभग 1.5 बिलियन इम्प्रेशन थे। यही नहीं, इस हैशटैग से किये गए ट्वीट की पहुंच करीब 150 मिलियन लोगों तक हो चुकी थी।