सरकार का ऐलान,14 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल,।

Editor yash pathak 9140290705


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं जूनियर हाई स्कूलों में 14 दिन तक शीतकालीन अवकाश का ऐलान किया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2022 के लिए जारी किए गए। शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक प्रदेश के स्कूलों में आगामी 31 दिसंबर से लेकर वर्ष 2022 की 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी किए गए अवकाश कैलेंडर के मुताबिक वर्ष 2022 के दौरान कुल 113 दिन स्कूल बंद रहेंगे, जबकि कुल 237 दिनों तक स्कूलों में पढ़ाई का काम चलेगा।
शिक्षा विभाग की ओर से शीतकालीन अवकाश आगामी 31 दिसंबर से 14 जनवरी 2022 तक जारी कर दिया गया है। साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर से उत्तर प्रदेश में कक्षा एक से कक्षा 8 तक के स्कूल बंद हो जाएंगे, जिसके चलते स्कूलों में 15 दिनों तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।
मिल रही खबरों के मुताबिक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूल शीतकालीन सत्र के दौरान सवेरे 9.00 बजे से लेकर अपराहन 3.00 बजे तक संचालित किए जाएंगे। जबकि ग्रीष्मकालीन सत्र में स्कूलों का समय सवेरे 8.00 बजे से लेकर दोपहर 1.00 बजे तक रहेगा।

18वा अंतराज्यीय क्रिकेट टूनामेंट का शुभारंभ म्योरपुर ब्लाक प्रमुख ने फीता काट कर किया

Editor yash pathak 9140290705

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

म्योरपुर खेल मैदान पर थ्री स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में हो रहे 18वा अंतराज्यीय ड्यूज क्रिकेट टूनामेंट का शुभारंभ मंगलवार को म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने फीता काट कर किया इस दौरान मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल मैदान पर कबूतर उड़ा शान्ति एवं एकता का परिचय दिया मुख्य अतिथि व गांव के संभ्रांत व्यक्तियों का माल्यापर्ण कर व अंगवस्त्र भेट कर कमेटी के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह व पदाधिकारीयो ने स्वागत किया अपने सम्बोधन में श्री गोड़ ने कहा कि ऐसे प्रितियोगिता समय समय पर होने चाहिए ऐसे आयोजन से क्षेत्रीय खिलाडियों का विश्वास बढ़ता है इस लिये जरूरी है ऐसे आयोजन समय समय पर होता रहे मुख्य अथिति ने कमेटी को नगद 25 हजार रुपये देने की धोषणा किया
उद्धघाटन मुकाबला अनपरा व सिंगरौली के बीच खेला गया टॉस सिंगरौली ने जीता तथा क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया पहले बैटिंग करते हुए अनपरा ने निर्धारित 20 ओवरों मे चार विकेट के नुकशान पर 211 रनों की पहाड़ जैसी पारी खेली सिंगरौली की ओर से मंजूर ने चार ओवरों में 26 रन खर्च कर के दो विकेट लिए जबकि एक विकेट वरुण ने लिया अनपरा के कप्तान विश्वजीत 32 बाल पर 64 रनों की आतिसी पारी खेली उनका साथ निखिल ने 13 बाल पर 41 रनों का शानदार पारी खेला तथा दिनेश 42 बाल पर 54 रनों की पारी खेला
दूसरी पारी का खेल बारिश के कारण मैच को रद्द करना पढ़ा इस दौरान गौरीशंकर सिंह,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पन्नालाल जायसवाल,पूर्व ग्राम प्रधान लालता प्रसाद जायसवाल,भाजपा नेता दीपक सिंह,भाजपा मण्डलध्यक्ष मोहरलाल खरवार,चन्द्र भूषण मिश्रा,अमरकेश सिंह,जितेंद्र गुप्ता,हरि सिंह,बबई सिंह मरकाम,मुहम्मद इरफान,राजन सिंह आशीष अग्रहरी,रंजीत जायसवाल,जीतू सिंह, आँशु अंसारी क्रिकेट के मीडिया प्रभारी पंकज सिंह मौजूद रहे।तथा कमेंटेटर की भूमिका शोएब अंसारी तथा सन्दीप पाण्डेय तथा स्कोरर की जिम्मेदारी रितेश जायसवाल ने निभाई

कांग्रेस के 137 वें स्थापना दिवस पर गरीबों में कंबल वितरण किया गया।

Editor yash pathak 9140290705

Report by anis akhtar

गोपीगंज। कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उद्देश्य पर पूर्व जिलाध्यक्ष माबुद खान ने कहा की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के साथ ही राष्ट्रीय आंदोलन में के नए युग का आरंभ हो गया। कांग्रेस का शुरुवाती नेतृत्व उदारवादी राष्ट्रीय नेताओं ने किया। साथ ही, उदारवादी नीतियों को कांग्रेस का आदर्श घोषित किया गया। कांग्रेस के आरंभिक 20 वर्षों के काल को उदारवादी राष्ट्रीयता की संज्ञा दी जाती है क्योंकि इस काल में कांग्रेस की नीतियाॅ अत्यंत उदार थीं। इस समय कांग्रेस पर समृद्धशाली माध्यवर्गीय बुद्धिजीवियों का प्रभाव था जिनमें वकील, डाॅक्टर, इंजीनियर एवं पत्रकार इत्यादि प्रमुख थे। ये उदारवादी नेता अंग्रेजों के प्रति निष्ठावान थे तथाउन्हें अपना शत्रु नहीं मानते थे। साथ ही बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश हो रही है, जिसके खिलाफ कांग्रेस हर हाल में लड़ेगी, उन्होंने आगे कहा कि विभाजनकारी विचारधारा जिनका हमारी देश की आजादी में कोई योगदान नहीं रहा वह हमारे देश के सामाजिक समरसता को खत्म करने के प्रयास कर रही है. वह धार्मिक भावनाएं भड़काती है, डराती है और नफरत फैलाती है.खान ने कहा कि देश की विरासत गंगा-जमुना संस्कृति को मिटाने की नापाक कोशिश हो रही है. जिससे देश का आम नागरिक असुरक्षित और भयभीत महसूस कर रहा है और लोकतंत्र और संविधान को दरकिनार कर तानाशाही चलाई जा रही है.इस अवसर पर गरीबों को लगभग चार दर्जन से ज्यादा लोगो में कंबल का वितरण किया। परवेज़ हाशमी, विधान गौतम,आनंद मौर्य, राजेश विश्वकर्मा,सोनू अहमद, अब्दुल सत्तार सोहेल खान, श्याम कुरील आदि लोग उपस्थित रहे।

पुलिस और क्राइम ब्रान्च ने लूट की घटना के आरोपी को मुठभेड में किया गिरफ्तार,

Report by anis akhtar

जलालपुर चन्दवक व क्राइम ब्रान्च की टीम द्वारा 20 दिसम्बर को घटित लूट की घटना के अभियुक्तों को पुलिस मुठभेंड में किया गया गिरफ्तार,
पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि लूट की घटना कारित करने वाले बदमाश नाहर पुलिया की ओर से भागने की फिराक मे है यदि जल्दी की जाय तो उनको पकडा जा सकता है, इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ओइना गांव के पास नहर पर पहुच उक्त बदमाशों के आने का इन्तजार करने लगे तभी वहां से तेज रफ्तार में दो व्यक्ति बाइक से चवरी की तरफ से आते दिखाई दिये पुलिस द्वारा इनको रोकने का प्रयास करने पर बदमाशो द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया,
उक्त फायरिंग से प्रभारी निरीक्षक जलालपुर व क्राइम ब्रान्च प्रभारी आदेश त्यागी दोनों की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी, थाना प्रभारी जलालपुर व क्राइम ब्रान्च प्रभारी द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में दोनो बदमाश पुलिस के फायर से घायल होकर गिर पड़े तथा जिन्हे बाद में प्राथमिक उपचार हेतु ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया, सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है,

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता –
1-सूरज सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी सलामतपुर थाना महराजगंज, जौनपुर,

2-शशिकान्त वर्मा पुत्र सन्तोष वर्मा निवासी बीरमपुर थाना केराकत जौनपुर,

बरामदगी –
1- नये कपडे व जूते (मूल्य 20,000 रूपये),
2- नया मोबाइल ओप्पो (मूल्य 23,000 रूपये),
3- कैनन कैमरा (मूल्य 60,000 रूपये),
4- नगद 20,100 रूपये,
5- घटना में प्रयुक्त बाइक यामाहा R- 15,
6- बैक के कागजात, पासबुक व लाल पिठू बैग,
7- दो तमंचा 315 बोर,
8- दो जिन्दा व दो खोखा कारतूस 315 बोर,
9- दो मोबाइल पुराना,

Editor yash pathak 9140290705

बोकारो से वाराणसी जा रही बेकाबू बस पलटने से 20 यात्री घायल, 4 गंभीर,।

Editor yash pathak 9140290705

Report by anis akhtar


चंदौली। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर सोमवार सुबह छह बजे एक बस कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की शिकार बस बोकारो से वाराणसी जा रही थी। घटना में 20 यात्री घायल हो गए। जिनमें से चार की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा चंदौली के अलीनगर थाना के रेवसा गांव के समीप हुआ।
झारखंड के बोकारो स्टील सिटी से सवारी लेकर बस वाराणसी के लिए चली थी। सुबह छह बजे बस अलीनगर के रेवसा गांव के समीप पहुंची थी। रास्ते मे घना कोहरा के कारण आगे नहीं दिखा और बस बेकाबू होकर सड़क के किनारे पलट गई। इससे बस में सवार 20 लोग घायल हो गए। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे। राहत बचाव कार्य में जुटे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घटना में चार यात्रियों को गंभीर चोट आई थी। उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। अन्य यात्रियों को दूसरे साधन से वाराणसी भेजा गया।

Editor yash pathak 9140290705

अब बदलेगा मौसम का मिजाज,होगी बारिश, ओले गिरने की संभावना, बढ़ेगी बेतहाशा ठंड,।

Editor yash pathak 9140290705

Report by anis akhtar


लखनऊ। मौसम का मिजाज बस बदलने ही वाला है. दिसम्बर के आखिरी हफ्ते में धूप के मजे खत्म होने वाले है. जल्दी ही न सिर्फ बारिश बल्कि ओले गिरने की भी संभावना जताई गयी है. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश के 20 जिलों में बारिश हो सकती है. इसके साथ ही साथ ओले गिरने का भी संभावना मौसम विभाग ने जारी किया है।
मौसम में ये बदलाव लखनऊ समेत आगरा तक देखने को मिलेगा। यूपी के जिन 20 शहरों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गयी है वे जिले हैं – लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, रायबरेली, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फर्रूखाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, चित्रकूट, बांदा, और सीतापुर. इसके अलावा 30 दिसम्बर को पूर्वांचल में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गयी है।
आजमगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, भदोही, सोनभद्र और बलिया में 30 दिसम्बर को मौसम का मिजाज बिगड़ जायेगा. दिसम्बर का आखिरी हफ्ता आ गया लेकिन, लोगों को अभी तक कोहरे की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ा है. अब हालात बदल जायेंगे. बारिश और ओलावृष्टि के बाद जब मौसम खुलेगा तो कोहरे की समस्या बढ़ जायेगी. वातावरण में नमी के कारण ये हालात पैदा होंगे।
मौसम का ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बना है। ठंड की बात करें तो दो-चार दिन को छोड़कर बाकी दिनों में इसका प्रभाव कष्टकारी नहीं दिखा है. रात और दिन दोनों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है. हालांकि मुजफ्फरनगर में रात का न्यूनतम तापमान बीती रात 4.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया लेकिन, सूबे के बाकी शहरों में ये लगभग 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है. दिन का अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री के उपर बना हुआ है. इसमें अगले 24 से 48 घंटों में बड़े बदलाव की संभावना है।

Editor yash pathak 9140290705

भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह के जनपद में आगमन/कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ रूट डायवर्जन किया गया है।

Editor yash pathak 9140290705

Report by anis akhtar

ज्ञानपुर। भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह के जनपद में आगमन/कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ रूट डायवर्जन किया गया है। अमित शाह के जनसभा के दौरान सुरक्षा/यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत आम जनमानस के सुविधापूर्ण आवागमन के लिए दिनांक 28.12.2021 को समय 13.00 बजे से दोपहर 17.00 बजे तक निम्न प्रकार से रूट डाइवर्जन किया जाता है-
1.गोपीगंज के तरफ से भदोही के तरफ जाने वाले वाहन दुर्गागंज तिराहे से लखनों तिराहे होते हुए मुख्यालय मार्ग से जोरई के रास्ते हास्टल चौराहा होते हुए भदोही की तरफ जायेगे ।
2.भदोही के तरफ से कस्बा ज्ञानपुर व गोपीगंज के तरफ जाने वाले वाहन हास्टल चौराहे से जोरई के रास्ते मुख्यालय मार्ग होते हुए लखनों तिराहे से दुर्गागंज तिराहा होते हुए गोपीगंज की तरफ जायेगे।

समाजवादी पार्टी ने निकाली गई पदयात्रा।

Editor yash pathak 9140290705

Report by anis akhtar

गोपीगंज। समाजवादी पार्टी की ओर से बाबू राम किशोर बिंद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव के आह्वान पर झंडा लगा अभियान के अंतर्गत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रामकिशोर बिंद के नेतृत्व में ग्रामसभा नाथूपुर में झंडा लगाओ अभियान को पूरा करते हुए पद यात्रा भी निकाली तथा पाल समाज पासी समाज गौर समाज मुस्लिम बस्तियों में होते हुए कार्यक्रम का समापन किया इस अवसर पर विनोद कुमार, छोटेलाल, संतलाल, अनुराग कुमार, जयशंकर,मोनू, होरीलाल, डॉ कमलेश कुमार, आशीष कुमार सहित कई समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे

नव निर्वाचित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर के अध्यक्ष का समाजवादी पार्टी ज्ञानपुर ब्लाक की ओर से अभिनंदन किया गया।

Editor yash pathak/9140290705

Report by anis akhtar

ज्ञानपुर। दिन रविवार कारी गांव ग्राम सभा समाजवादी पार्टी ज्ञानपुर ब्लाक की ओर से किया गया इसके राजापुर में काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर के नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार बिंद समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव डॉ कमलेश कुमार बिंद समाजवादी पार्टी छात्र सभा के ही राष्ट्रीय सचिव सुभाष यादव बंधु का युवा अभिनंदन समाजवादी पार्टी ज्ञानपुर ब्लाक की ओर से किया गया इस अवसर पर ज्ञानपुर ब्लॉक अध्यक्ष समाजवादी पार्टी संत लाल यादव की तरफ से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भेंट कर एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया और संकल्प लिया गया कि 2022 के चुनाव में हम सभी युवा मिलजुल कर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे इस अवसर पर ज्ञानपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, राजधर बिंद ,मानिक चंद बिंद, बाबू बरसाती यादव श्यामधर यादव देवी लाल यादव भानु प्रताप जय शंकर यादव कैलाश यादव कोमल यादव मोनू यादव होरी लाल यादव अनुराग यादव दिनेश कुमार अनुराग कुमार अमर सिंह सहित कई नौजवान साथी उपस्थित थे

ट्रेक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल।

Editor yash pathak/9140290705

Report by anis akhtar

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के सुजातपूर के पास दो सगे भाई बाइक पर वापस घर सेमराध को लौट रहे थे अचानक ट्रैक्टर की चपेट मे आ जाने से घायल होंगे जिन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है की दिन सोमवार को दो सगे भाई सत्येंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह पुत्रगण राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम सेमाराध थाना गोपीगंज, एक डी एल डब्लू में कार्यरत है दूसरा टीचर है वापस घर को जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की बाईक सवार अपने साईड से जा रहे थे अचानक ट्रैक्टर की चपेट आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय नागरिकों द्वारा एंबुलेंस को सूचित कर बुलाया और राम बाइक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले गए। तब तक दोनों युवकों के परिजन पहुंच गए थे और रेफर करा कर अन्य यंत्र को ले गए।