काशी में बोले मोदी- ‘गाय कुछ लोगों के लिए गुनाह हो सकती है, हमारे लिए माता है’।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में थे. उन्होंने यहां 2100 करोड़ रुपये की लागत की 27 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इसके बाद उन्होंने पिंडरा विधानसभा के करखियांव में जनसभा को भी संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे यहां गाय की बात करना, गोबर धन की बात करना, कुछ लोगों ने ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं जैसे हम गुनाह कर रहे हैं. गाय कुछ लोगों के लिए गुनाह हो सकती है, हमारे लिए गाय माता है. पूजनीय है.

पीएम मोदी ने कहा कि बनास डेयरी से जुड़े लाखों किसानों के खाते में करोड़ों रुपये ट्रांसफर किए गए हैं. रामनगर के दूध प्लांट को चलाने केलिए बायोगैस आधारित पावर प्लांट का भी शिलान्यास हुआ है. पीएम मोदी ने कहा कि आज यूपी के लाखों लोगों को अपने घर के कानूनी दस्तावेज भी सौंपी गई है.

उन्होंने कहा कि एक जमाना था जब हमारे गांवों में घर-आंगन में मवेशियों के झुंड ही संपन्नता की पहचान थे और हमारे यहां तो कहा भी जाता था कि हर कोई पशुधन कहता है. किसके दरवाजे पर कितने खूंटे हैं, इसको लेकर स्पर्धा रहती थी. हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है कि गायें मेरे चारों ओर रहे और मैं गायों के बीच निवास करूं. ये सेक्टर हमारे यहां रोजगार का भी हमेशा से बहुत बड़ा माध्यम रहा है. लेकिन बहुत लंबे समय तक इस सेक्टर को जो समर्थन मिलना चाहिए था, वो पहले की सरकारों में मिला नहीं. अब हमारी सरकार देशभर में इस स्थिति को बदल रही है.

अब सिर्फ कोरोना वैक्सीन ही मुफ्त नहीं लग रही, पशुधन को भी टीके लग रहे

पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार सिर्फ कोरोना वैक्सीन ही मुफ्त नहीं लगा रही, बल्कि पशुधन को बचाने के लिए अनेक टीके मुफ्त लगवा रही है. इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि 6-7 साल पहले की तुलना में देश में दूध उत्पादन 45 प्रतिशत बढ़ा है. आज भारत दुनिया का लगभग 22 प्रतिशत दूध उत्पादन करता है. यूपी आज देश का सबसे अधिक दूध उत्पादक राज्य तो है ही, डेयरी सेक्टर के विस्तार में भी बहुत आगे है.

उन्होंने कहा कि श्वेत क्रांति में नई ऊर्जा किसानों की स्थिति बदलने में बड़ी भूमिका निभा सकती है. इस विश्वास के कई कारण भी हैं. पहला ये कि देश के छोटे किसानों की अतिरिक्त आय का साधन पशुपालन है. दूसरा ये कि भारत के डेयरी प्रोडक्ट के पास विदेशों का बहुत बड़ा बाजार है, जिसमें आगे बढ़ने की संभावनाएं हैं. तीसरा ये कि पशुपालन महिलाओं के आर्थिक उत्थान को आगे बढ़ाने का बहुत बड़ा जरिया है. चौथा ये कि हमारा पशुधन बायोगैस, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती का बड़ा आधार है. जो पशु दूध देने योग्य नहीं रह जाते वो भी हर दिन किसानों की आय बढ़ा सकते हैं.

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की हमारी सरकार पूरी ईमानदारी से, पूरी शक्ति से किसानों और पशुपालकों का साथ दे रही है. आज यहां बनास-काशी संकुल का शिलान्यास किया गया है, वो भी सरकार और सहकार की भागीदारी का प्रमाण है. बनास-काशी संकुल की वजह से आसपास के अनेक गांवों में दूध समितियां बनेंगी. दूध के खराब होने की चिंता से मुक्ति मिलेगी. एक प्रकार से बनास-काशी संकुल बनारस के रस को और बढ़ा देगा.

उन्होंने कहा कि दूध की क्वालिटी को लेकर हमारे यहां बहुत उलझन रही है. प्रमाणिकता के लिए अलग-अलग व्यवस्थाओं के कारण पशुपालकों, दुग्ध संघों, डेयरी सेक्टर को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. अब इस चुनौती का समाधान किया गया है. आज भारतीय मानक ब्यूरो ने देशभर के लिए एकीकृत व्यवस्था जारी की है. सर्टिफिकेशन के लिए कामधेनु गाय की विशेषता वाला लोगो भी लॉन्च किया गया है. ये लोगो दिखेगा तो शुद्धता की पहचान आसान होगी.

आग्रह करता हूं, प्राकृतिक खेती पर जोर दें आप

उन्होंने कहा कि एक समय था जब भारत में प्राकृतिक खेती अप्राकृतिक तरीके से होती थी. प्राकृतिक खेती में कोई बाहरी मिलावट नहीं. जो खेत में मिल रहा है, खेती के पशुओं से मिल रहा है, वही तत्व काम में आते थे. लेकिन समय के साथ प्राकृतिक खेती का दायरा सिमटता गया. उस पर केमिकल वाली खेती हावी होती गई. हमारी मिट्टी की सुरक्षा के लिए, आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए एक बार फिर प्राकृतिक खेती की तरफ मुड़ना ही होगा. यही समय की मांग है. इसलिए अब सरकार नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए, जागरूक करने के लिए बड़ा अभियान चला रही है. किसान दिवस पर आपसे आग्रह करता हूं कि आप प्राकृतिक खेती करें. ये खेती का सबसे सस्ता और सुरक्षित तरीका है. ये हमारे कृषि सेक्टर को आत्मनिर्भर बनाने की ओर बड़ा कदम है.

पीएम मोदी ने कहा कि अपने घर की घरौनी जब अपने हाथ में होगी तो दलित, पिछड़े, वंचित को घर पर अवैध कब्जे की चिंता नहीं होगी. पिछली सरकारों के दौरान जो अवैध कब्जा शुरू हुआ था, उस पर भी लगाम लगेगी. घरौनी पर बैंकों से लोन लेना भी आसान होगा. विकास की जब बात आती है, तो काशी अपने आप में एक मॉडल बनता जा रहा है. आज जिन प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास हो रहा है वो भव्य काशी, दिव्य काशी अभियान को और गति देंगे.

उनके सिलेबस में माफियावाद, हमारे सिलेबस में विकास

उन्होंने कहा कि यूपी के विकास में डबल इंजन की डबल शक्ति और डबल विकास की बात करता हूं तो कुछ लोगों को कष्ट हो जाता है. ये वो लोग हैं जिन्होंने यूपी की राजनीति को जाति, पंथ, मजहब के चश्मे से देखा. इन लोगों ने कभी यूपी के विकास को नहीं चाहा. सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की परिभाषा भी उनके सिलेबस में नहीं है. उनके सिलेबस में माफियावाद, परिवारवाद, घरों-जमीनों पर अवैध कब्जा है. पहले की सरकारों के समय यूपी के लोगों को जो मिला और अब जो मिल रहा है, उसका फर्क साफ है.

उन्होंने कहा कि बीते रविवार काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे थे. यूपी के दशकों पीछे धकेलने वाले इन लोगों की नाराजगी और बढ़ेगी. जिस तरह यूपी के लोग डबल इंजन की सरकार के साथ डटकर खड़े हैं, हमें आशीर्वाद दे रहे हैं और जैसे-जैसे आशीर्वाद बढ़ता जाता है, उनका गुस्सा 7वें आसमान पर पहुंचेगा. डबल इंजन की सरकार यूपी के विकास के लिए दिनरात ऐसी ही मेहनत करती रहेगी. महादेव के आशीर्वाद और काशी वासियों के स्नेह से विकास के नए रिकॉर्ड बनाते रहेंगे.

बनास संकुल डेयरी की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री मोदी ने कारखिगांव में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण फूड पार्क में बनास डेयरी संकुल की आधारशिला रखी. 475 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाली यह डेयरी 32 एकड़ जमीन में फैली हुई है. दावा है कि इसमें रोजाना 5 लाख लीटर दूध का प्रसंस्करण किया जाएगा. इससे रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे.

प्रधानमंत्री ने बीते दिन ट्वीट किया था कि मेरे संसदीय क्षेत्र के साथ पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गुरुवार का दिन विकास कार्यों को समर्पित रहेगा. वाराणसी में दोपहर करीब 1 बजे कई परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त होगा. इनसे राज्य की अर्थव्यवस्था के साथ ही किसान भाई-बहनों को भी लाभ होगा.

पीएम मोदी वाराणसी को देंगे विकास की सौगात

4 बड़े प्रोजेक्ट किया शिलान्यास

पीएम मोदी करखियांव में 32 एकड़ में फैले 475 करोड़ की लागत से डेढ़ साल में तैयार होने वाले बनास-काशी संकुल परियोजना यानी अमूल प्लांट के मैदान में ही प्लांट की आधारशिला रखी. अन्य 4 बड़े प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास किया. दुग्ध क्रांति वाली 475 करोड़ की परियोजना से 5-10 लाख लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन करने का दावा किया जा रहा है.

पीएम मोदी वाराणसी को देंगे विकास की सौगात

इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया

1- बनास काशी संकुल -करखियांव – 475 करोड़.
2- मोहनसराय दीनदयाल चकिया मार्ग (लंबाई 11 किमी) के मध्य सर्विस लेन के साथ सिक्स लेन कार्य – 412.53 करोड़
3- वाराणसी -भदोही-गोपीगंज मार्ग (एसएच-87) भी फोर लेन ( 8.6 किलोमीटर) मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण- 269 .10 करोड़
4- दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड संयत्र, रामनगर बायो गैस पावर उत्पादन केंद्र -19 करोड़
5- आयुष मिशन के तहत राजकीय होम्यापैथिक मेडिकल कालेज- 49.99 करोड़

जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में आज कलेक्टेट सभागार में जिला स्तरीय परामर्शसमिति बैंकर्स की (डी.सी.सी) बैठक की गयी।

Report by anis akhtar

भदोही। जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में आज कलेक्टेट सभागार में जिला स्तरीय परामर्शसमिति बैंकर्स की (डी.सी.सी) बैठक की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी ने बैंकों से सम्बन्धित एवं जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड बनवाये जिससे किसानांे को लाभ मिल सके एवं बीमा कम्पनियों को आदेशित किया कि जिन क्षेत्रों में किसानों को हानि हुई है वहाँ सर्वे करके रिपोर्ट दें जिससे किसानों को बीमा का लाभ मिल सके ।
बैठक में डीडीएम नाबार्ड द्वारा सूचित किया गया कि हाल ही में भारत सरकार द्वारा नवीन एएमआई (कृषि विपणन आधारभूत सुविधा) योजना को वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए पुनः लागू कर दिया गया है। इस योजना के तहत किसानों, स्वयं सहायता समूहों, एफपीओ या अन्य पात्र संस्थाओं द्वारा किसी भी प्रकार की कृषि भंडारण इन्फ्रास्ट्रक्चर अथवा मार्केटिंग सुविधा, कॉमन फैसिलिटी सेंटर आदि स्थापित करने के लिए बैंक से लोन लेने पर पूंजीगत लागत का 25 प्रतिशत से 33.33 प्रतिशत सब्सिडी/छूट प्राप्त कर सकते हैं।
यदि इस गतिविधि हेतु एएमआई के अंतर्गत लोन लिया जा रहा है व कृषि अवस्थापना निधि (एआईएफ) के तहत भी पात्र हो तो कैपिटल सब्सिडी के साथ ही एआईएफ के तहत बैंक लोन पर ब्याज दर में 3 प्रतिशत की छूट की सुविधा भी ली जा सकती है। जनपद में उक्त दोनों योजनाओं के तहत लाभ लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति किसी भी बैंक शाखा में संपर्क कर सकते हैं। जनपद में डेयरी और मत्स्यपालन के लिए केसीसी बनवाने की विशेष मुहिम चलाई जाएगी। सभी इच्छुक पशुपालक और मत्स्यपालक रियायती ब्याज दर पर लोन की सुविधा लेने के लिए अपनी निकटतम बैंक शाखा से अथवा सम्बंधित विभाग में सम्पर्क कर सकते हैं।
जिलाधिकारी महोदया द्वारा अधिक से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड योजनांतर्गत आच्छादित करने एवं एन0आर0एल0एम0 में आ रहे लम्बित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। जनपद में पीएम स्वनिधि योजना एवं अन्य सरकारी योजनाओं में किए जा रहे प्रयासों के लिए अग्रणी जिला प्रबन्धक की प्रशंसा की गयी एवं सभी लक्ष्यों की शत प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। जिलाधिकारी महोदया ने एम0एस0एम0ई0 क्षेत्र के लाभार्थियों का शत-प्रतिशत खाता खोलने के निर्देश दिए।
बैठक में वार्षिक ऋण योजना 2021-22 एवं अन्य में प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में प्रगति की समीक्षा की गई, फसली ऋण एवं किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, उद्योग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति, खादी एवं ग्रामोद्योग योजना के अंतर्गत चलाई जा रही प्रगति आदि पर समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह, जिला उद्योग अधिकारी हरेन्द्र प्रताप, अग्रणी जिला प्रबन्धक अभिषेक कुमार संबंधित बैंकों के अधिकारी गण सहित समस्त समबन्धित उपस्थित रहे।
जिला सूचना कार्यालय भदोही द्वारा प्रसारित।

जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी ने दिन बुधवार को विकास भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

Report by anis akhtar

भदोही। जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी ने दिन बुधवार को विकास भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय निम्नांकित अधिकारी/कर्मचारीगण मौके पर अनुपस्थित पाये गये जो निम्नवत है। जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी ने निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र यादव, श्रीमती एश्वर्या राय ए0डी0डी0ओ0 समाज कल्याण अधिकारी, सुश्री रितु कुमारी सहायक अभियंता लघु सिंचाई, श्री छोटेलाल प्रजापति अवर अभियंता लघु सिंचाई, श्रीमती साईस्ता शमीम वरिष्ठ सहायक पी0एम0जी0एस0वाई, श्री शक्ति कुमार कनिष्ठ सहायक पी0एम0जी0एस0वाई0, श्री रामायण त्रिपाठी स्था0 सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी विभाग, श्री अजीत कुमार सिंह स0ग्राम पंचायत अधिकारी सम्बद्ध, श्री संदीप कुमार सिंह स0ग्राम पंचायत अधिकारी सम्बद्ध, श्री रणधीर कुमार कम्प्यूटर आपरेटर जिला पंचायत राज अधिकारी विभाग स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, श्री प्रमोद कुमार लिपिक जिला कार्यक्रम अधिकारी विभाग, जिला अर्थ संख्या विभाग से श्री सुधीर कुमार सिंह अपर सांख्यिकीय अधिकारी, श्री राम अभिलाष पासी अपर सांख्यिकीय अधिकारी, श्री राजेन्द्र प्रताप अपर सांख्यिकीय अधिकारी, समाज कल्याण विभाग से श्री लक्ष्मीकान्त दूबे प्रधान सहायक, श्री शोभनाथ पत्र वाहक कुल 16 अधिकारी/कर्मचारीगण अनुपस्थित रहें।
उपरोक्त स्थिति से यह प्रतीत होता है कि उपरोक्त अधिकारी/कर्मचारी शासन की नीति एवं मंशा के अनुक्रम में कार्यालय समय से नही आ रहे है, यह स्थिति अत्यन्त ही आपत्तिजनक एवं कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली के विपरीत है। अतः अनुपस्थित पाये गये अधिकारियों/कर्मचारियों के दिनांक 22.12.2021 (एक दिवस) के वेतन/मानदेय आरहण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगायी जाती है तथा समस्त अनुपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि अपना एवं अपने अधीन अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों का स्पष्टीकरण पत्रावलित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी भदोही के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करें।

औराई ब्लॉक सभागार में आंगनवाड़ी सहायिका बैठक का आयोजन किया गया।

Report by anis akhtar

भदोही। जनपद के औराई ब्लॉक सभागार में आंगनवाड़ी सहायिका बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक दीनानाथ भास्कर व विशिष्ट अतिथि डीपीओ मंजूलता सिंह रहीं। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी सीडीपीओ रिता अवस्थी ने किया। इस अवसर पर विधायक दीनानाथ भास्कर ने सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सरकारी योजना एवं कुपोषण एवं गर्भवती महिलाओं को सरकार द्वारा दिए जा रहे उपकरण को सही ढंग से वितरण करने पर जोर दिया। कहा कि क्षेत्र में अच्छा काम करने वाली आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं को विधायक द्वारा खिचड़ी के त्यौहार को देखते हुए उन्हें एक बैग में साड़ी एवं मिठान का सामान वितरण किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से वीडियो नितिन गुप्ता, राजेन्द्र दुबे, गीता केशरी, चुनु दुबे, भोला हाशमी व आंगनवाडी सहायिका उपस्थिति रही।

एमएलसी पुत्र ने किया सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन

Report by anis. Akhtar

गोपीगंज। नगर के हनुमानगढ़ी तालाब काली महाल पर एमएलसी अरुण कुमार सिंह (बृजेश सिंह) के द्वारा अनुमानित लागत 8 लाख से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था आज एमएलसी बृजेश सिंह के पुत्र सिद्धार्थ सिंह व पालिका अध्यक्ष श्री प्रहलाद दास गुप्ता जी द्वारा उद्घाटन किया गया इसमें वार्ड वासियों व नगरवासीयो में हर्ष व्याप्त हैं जिसमे सभासद मोहित कुमार बाबू ने अंग वस्त्र को स्मृति चिन्ह देकर सिद्धार्थ सिंह का स्वागत किया जिसमें प्रमुख रूप से अधिशासी अधिकारी श्री अमिता सिंह शिव शंकर गुप्ता सभासद संजय सिंह आनंद मोदनवाल, अजहरुद्दीन राइन, नगरपालिका के पिन्टू यादव, मंगला पांडे, संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे

सड़क से कूड़ो को बटोर कर ठंड से राहत पाने का प्रयास प्रशासन खामोश।

Report by anis akhtar

गोपीगंज। नगर पालिका परिषद ठंड बढ़ने के बावजूद भी अलाव की व्यवस्था नहीं कर रही है।दिनो दिन सर्द हवाओं के कारण ठंडी ने जोर पकड़ लिया है। ठंड से ठिठुरते लोग इसके बचाव के लिए सड़को से कूड़े बटोरकर आग लगाकर सिमटे दिखाई पड़ रहे है। या इधर उधर पड़ी लकड़ी ,टायर व कागज को जला कर सर्दी से निजात पाने का जुगाड़ कर रहे है। परन्तु प्रशासन के द्वारा अभी तक अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है। जो लोगों के समझ से परे है। मौसम के करवट बदलने के साथ दिनों दिन पारा लुढ़कते जा रहा है। जिसका परिणाम यह है कि सुबह से लेकर दोपहर तक सूर्य भगवान के दर्शन नहीं होते है। जिससे आम लोगों का जीवन बदहाल होता जा रहा है। बढ़ती ठंड की वजह से शाम छह बजे ही लोगों को घरों में कैद होना पड़ रहा है। सबसे बड़ी परेशानी उनके सामने खड़ी हो रही है जो दैनिक मजदूरी करने वाले व रिक्शा चलाने वाले लोगों को झेलनी पड़ रही है साथ देर रात को बसों ट्रेनों से सफर से आए यात्री वाहन की तलास में सड़को पर खड़े होकर वाहनों का इंतजार करते है। प्रशासन व नगर पालिका परिषद द्वारा अलाव आज तक नहीं जलाया गया । नगर के नागरिकों व आम यात्रियों ने चौक चौराहों पर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर बढ़ती ठंड में अलाव जलवाने की मांग की है। सर्दी से लोगों को ठंड से निजात दिलाने के लिए कोई भी समाज सेवी संस्था व जन प्रतिनिधि अभी तक आगे आता नहीं दिखाई पड़ रहा है।

बस की चपेट में आने स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल।ट्रामा सेंटर वाराणसी को रेफर

Report by anis akhtar

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कठौता दानूपुर मोड़ पर प्राइवेट बस की चपेट में आने से राशिद 18 पुत्र शमीम निवासी थाना के बगल गोपीगंज रांग साइड से जा रही बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें नेशनल हाईवे के एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले जाया गया जहा हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी को डॉक्टर ने रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बताया जाता है कि राशिद नामक युवक गहरपुर से अपने नवनिर्मित मकान को स्कूटी से घर लौट रहा था की सामने से रांग साइड से आ रही प्राइवेट बस की चपेट में आ गया। और बस के नीचे अपनी स्कूटी सहित दब गया जिसे स्थानीय नागरिकों ने क्रेन को बुलवाकर नीचे दबे युवक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहा से ट्रामा सेंटर वाराणसी को रेफर किया गया। युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज संतोष राय ने बस को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गए।

रघुनाथ दास कुटिया पर इडली सांभर का निःशुल्क किया गया वितरण।

Report by anis akhtar

गोपीगंज। मिर्जापुर रोड स्थित रघुनाथ दास कुटिया पर सांभर इडली का निःशुल्क वितरण किया गया। कुटिया के समस्त भक्तगण ने अपने सहयोग से प्रत्येक मंगलवार को निःशुल्क इडली सांभर का आयोजन चार बजे शाम से तीन घंटे तक निरंतर चलता रहेगा आगे की योजना के बारे में बताते हुए जितेंद्र गुप्ता पूर्व सभासद ने बताया की आगे इसको प्रतिदिन की योजना पर समस्त भक्तगणों से विचार के बाद किया जाएगा। मौके पर नरेंद्र दुबे, अरुण कुमार, मोहित, मजहर उल्लाह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सोहन लाल गुप्ता, गोविंद राम साहू आदि लोगों ने सहयोग कर अपनी भूमिका निभाई।

जिला स्वास्थ समिति शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

Report by anis akhtar

भदोही । 21 दिसम्बर 2021 जिला स्वास्थ समिति शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी महोदया ने बैठक के दौरान जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का प्रगति रिपोर्ट, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, परिवार नियोजन कार्यक्रम, मातृ मृत्यु समीक्षा, एंबुलेंस 108 व 102, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की भुगतान, नियमित टीकाकरण सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से जिलाधिकारी महोदया ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा किए। जननी सुरक्षा योजना में भदोही स्वास्थ्य केंद्र की प्रगति काफी कम रहने पर गहरी नाराजगी जताते प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रसव कराने के लिए रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य। जिलाधिकारी महोदया ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि *जनपद में ऐसे हॉस्पिटल जिनके यहां डिलीवरी प्रसव किया जाता है यदि वे अपने हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन नहीं कराए हैं तो तत्काल रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करें, यदि निरीक्षण में पाये गए तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। लापरवाही किसी भी दशा में छम्य नहीं होगी। वहीं जिलाधिकारी महोदया ने निर्देशित करते हुए कहा कि गोल्डेन कार्ड धारकों को कार्ड मुहैया कराने में तेजी लाया जाए जाने के निर्देश दिए ।
जिलाधिकारी महोदया ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कायाकल्प योजना के तहत अपने स्वास्थ्य केंद्र के आवश्यकता एवं जरूरी सामग्रियों की खरीद एवं मरम्मत योग्य कार्यों को भी कराते हुए सुव्यवस्थित ढंग से कर लिया जाए। अपने केंद्रों की बेहतर मानिटरिंग करें। प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ विभाग के मुख्य पैरामीटर पर बेहतर कार्य करें कार्य सराहनीय रहेगा तो अवार्ड के लिए भी चयनित होंगे। जिलाधिकारी महोदया ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि मन से कार्य करें सफलता जरूर मिलेगी। अपने अस्पताल परिसर में स्वच्छ वातावरण व बेहतर चिकित्सा व्यवस्था बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई जाय। जिलाधिकारी महोदया ने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं एंबुलेंस संचालन प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि 102 व 108 एंबुलेंस सेवा निर्बाध रूप से चलता रहे इसके लिए बेहतर कार्य किया जाए।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार चक, एस डी एम अभय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित सीएससी पीएससी के प्रभारी चिकित्साधिकारी के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

जिला सूचना कार्यालय भदोही द्वारा प्रसारित।

हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम संपन्न।

Report by anis akhtar


गोपीगंज। सुरियावां नगर पंचायत में मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन बीआरसी के प्रांगण में किया गया। जिसमें मुख्य खंड शिक्षा अधिकारी सुमन केसरवानी एवं सीडीपीओ अरविंद कुमार ने शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दीया गया।
गोष्ठी में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग एवं बेसिक शिक्षा के मध्य समन्वय स्थापित करने हेतु लक्षित आयु वर्ग 3 से 8 वर्ष के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा एवं बुनियादी शिक्षा के अधिगम स्टोरों की जागृति हेतु हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन जिला समन्वयक प्रशिक्षण राजकुमार सिंह ने आए हुए शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में डॉक्टर ओम प्रकाश मिश्र, सुभाष पाल, राजेंद्र सिंह, नवनीत कुमार, संदीप दुबे, विनय शंकर पांडे अभय प्रताप सिंह शिक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।