कोतवाली परिसर में पुलिस अधिक्षक ने चौकीदारों को साफा बांधकर किया सम्मानित। ठंड से बचाव के लिए कंबल का भी मिला सौगात।

Report by anis akhtar

सम्मानित किए जाने व कंबल पाकर चौकीदार हुए प्रफुल्लित।

गोपीगंज। सुरक्षा व्यवस्था एवं सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए मंगलवार को गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कार्यरत 151 चौकीदारों को पुलिस अधीक्षक ने साफा बांधकर सम्मानित किया। साथ ही ठंड से बचाव के लिए कंबल का भी वितरण किया।
पुलिस अधीक्षक डाक्टर अनिल कुमार ने कहा कि गांव की सुरक्षा और हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सूचना थाने तक पहुंचाने में चौकीदार की महती भूमिका होती है। यह पद बड़ा ही महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने सभी चौकीदारों से अपील की कि समय से थाने में सूचना प्रदान कर गांव में शांति व्यवस्था कायम करने में मदद करें। डॉक्टर अनिल कुमार के हाथों सम्मानित होने पर चौकीदार भी खुश नजर आए। इस अवसर पर कोतवाल अभिनव वर्मा, चौकी इंचार्ज संतोष राय, उपनिरीक्षक दिलशाद खान, उपनिरीक्षक अजय तिवारी, उपनिरीक्षक अकरम खान, हेड मुहर्रिल तिवारी आदि मौजूद थे।

व्यापारियों ने गरीब असहाय मजदूरों को बांटे गए ऊनी कंबल

Report by anis akhtar

नर ही नारायण सेवा है । डॉक्टर अनिल कुमार

गोपीगंज।पिछले पांच वर्षों से नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की तरफ से बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय, मजदूरों,बृद्ध महिला पुरुषों को 1200 ऊनी कंबल का वितरण दिन मंगलवार को पश्चिम मोहाल स्थितवेक लान से मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार को नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया पश्चात कंबल वितरण किया गया, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि दीन हीन की सेवा करने एवं मदद से ईश्वर से सीधा साक्षात्कार होता है तथा मनुष्य का मन निर्मल हो जाता है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था की नर कि सेवा ही नारायण की सेवा है गरीबों की मदद ही सबसे बड़ी सेवा है। प्रतिष्ठित व्यापारी रतन लाल अग्रहरी ने कहा की जो यहां आता है आपको सम्मान देकर जाता है ब्यापार मंडल की तरफ से पत्रकारों को सम्मानित किया गया। गरीब असहाय मजदूर वृद्ध महिला पुरुषों को ऊनी कंबल वितरण किया गया । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष रमाकांत गुप्ता जिला अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता सुधीर सिंह रतन अग्रहरी शिव शंकर गुप्ता फिरोज अख्तर संदीप शुक्ला भोलानाथ केसरवानी अभिषेक जायसवाल मिथिलेश अग्रहरि राजेंद्र पुष्पकार गिरिजाशंकर पांडे अनिल अवधिया दिनेश जायसवाल गुप्तेश्वर जायसवाल,रमेश कौशल,श्री राम मौर्या सहित प्रतिष्ठित व्यापारी व प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

अनियंत्रित बाईक सवार ने महिला को मारी टक्कर।

Report by anus akhtar

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के लालनगर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित बाइक सवार ने महिला को टक्कर मारी जिससे महिला गंभीर रूप घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बताया जाता है कि लक्ष्मी देवी 42 वर्ष निवासी रामापुर लालानगर थाना गोपीगंज, अपने खेत से कार्य कर सड़क क्रास कर रही थी कि सामने से आ रहा बाइक सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल होकर वही तड़पने लगी राहगीरों ने नेशनल हाईवे के एंबुलेंस को सूचित कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला के परिजन पहुंच गए थे।

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का मंथन शुरू

Report by anis akhtar

गोपीगंज । विधानसभा चुनाव की सरगर्मी को लेकर मंथन शुरू हो गया है। सोमवार को देर शाम नगर के दुर्गा मंदिर प्रांगण में भाजपा जनों की बैठक में सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की गई साथ ही विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए मंथन भी किया गया। बैठक में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे वरिष्ठ नेता राकेश दुबे के नेतृत्व में पार्टी जनों ने सरकार द्वारा चलाए गए योजनाओं और कार्यक्रमों की चर्चा की गई और चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व भी सौंपी गई। सभी पदाधिकारियों से चुनावी तैयारियों में तेजी लाने के साथ ही पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से कृष्ण कुमार खटाई, वीरेंद्र पांडे, दीपक अग्रहरि, विनय अग्रहरि, कमलनयन अग्निहोत्री, रिंकू मोदनवाल, बृजेश यादव, गुड्डू, सुरेश, श्रवण, सोनू, प्रमोद अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देने के लिए लोकगीतों के माध्यम से किया जागरूक।

Report by anis akhtar

गोपीगंज। बेटी बचेगी तभी वंश आगे बढ़ेगा। बेटियां दो परिवार को जोड़ने का माध्यम बनती हैं। बेटी को खूब पढ़ाओ तो आने वाली पीढ़ी भी पढ़ेगी और घर-परिवार को सवारेंगी । यह संदेश लोकगीत के जरिए से वार्डवासियो में देकर किया जागरूक, शासन व भदोही जनपद की जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद के विभिन्न मोहल्लों में लोकगीतों के माध्यम से जनता को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता अभियान के तहत दिन सोमवार को वार्ड नंबर 11 कोईरान महाल में वार्ड के पुरुषो महिलाओं के समक्ष लोकगीत गायक शेषमणि सरोज ने अपने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत लोकभावन गायकी से लोगो का मनमोह कर जागरूकता जगाई। जिसमे वार्ड के सभासद पति मोहम्मद हनीफ ने अपनी हम भूमिका निभाई।

औराई पुलिस ने वारंटी को भेजा जेल।

Report by anis akhtar

औराई। थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत उप निरीक्षक इंद्रजीत यादव द्वारा मुकदमा नंबर 372/13 धारा 498 323 504 506 आईपीसी एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्त राकेश पाठक पुत्र बच्चन पाठक निवासी तुलापुर थाना औराई जनपद भदोही को उसके घर से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया।

अपर जिलाधिकारी ( न्यायिक ) की अध्यक्षता में आज कोषागार कार्यालय में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया।

Report by anis akhtar

ज्ञानपुर।अपर जिलाधिकारी ( न्यायिक ) की अध्यक्षता में आज कोषागार कार्यालय में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे संयोजक के रूप में वरिष्ठ कोषाधिकारी धर्मेन्द्र पति त्रिपाठी एवं जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्ष आहरण वितरण अधिकारी एवं सम्मानित पेंशनरगण उपस्थित थे ।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी पेंशन के प्रकरण लंबित हैं उन पर माननीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समय से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के 6 माह पूर्व ही पेंशन के पूर्व प्रपत्र पूर्ण कराते हुए संपूर्ण कार्यवाही कर ली जाए ताकि संबंधित कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के दिनांक को देयों का भुगतान कर दिया जाए। ताकि कर्मचारियों को पेंशन के लिए विभागों का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक बुधवार को पेंशनर की समस्याएं सुनेंगे और समय बद्ध निस्तारण करेंगे। अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने कहा कि आपने बहुत ही स्वर्णीय वर्ष सरकार की सेवा में दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब हमारी जिम्मेदारी है आपने जो कार्य

अज्ञात वाहन की टक्कर से आगे की ट्रक में लगी आग ड्राइवर खलासी की मौत।

Report by anis akhtar

ऊंज। आज प्रातः करीब समय 02:30 बजे थाना ऊंज क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना से करीब 500 मीटर पश्चिम प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही कपड़े के बंडल लदे ट्रक नंबर RJ 14 GK 3914 के चालक द्वारा किसी अज्ञात वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया गया, जिससे ट्रक में आग लग गई। आग लगने से ट्रक की केबिन में फसे दो व्यक्ति ट्रक चालक व खलासी पूर्ण रूप से जल गए जिनसे उनकी मौके पर मृत्यु हो गई। स्थानीय पुलिस द्वारा सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया तथा पूर्णतया जल कर कंकाल के रूप में तब्दील शवों को ट्रक से बाहर निकाल कर पंचायतनामा की कार्यवाही के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। यातायात सुचारू रूप से चालू है।

बनकट में सात दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन।

गोपीगंज। कोईरौना क्षेत्र के बनकट गांव में स्थित आनंद शिक्षा निकेतन विद्यालय में सात दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जहां बच्चों के अलग अलग समूह में कबड्डी, बाॅलीबाल, खो-खो, दौड़ प्रतियोगिता में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है। विद्यालय के प्रबन्धक अवनीश तिवारी ने बताया कि विद्यालय में इस तरह के खेलों के आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा और प्रतिभा का विकास होता है। खेल के प्रति जो बच्चों का रूझान है बच्चे उसमें बेहतर प्रदर्शन दिखाते है। खेल के माध्यम से सद्भावना और आपसी भावना का विकास होता है। बच्चों को पढाई के साथ साथ खेल-कूद में अपनी प्रतिभा को निखारना जरूरी है। इस मौके रामकृष्ण मिश्र, संतोष चौबे, सुभाष तिवारी, सौरभ त्रिपाठी, कृष्ण कुमार सिंह, शिवराज सिंह के अलावा कई अभिभावक और विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।

कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में प्राकृतिक खेती पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

गुजरात के आनंद में आयोजित कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलनके समापन सत्र के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से कहां की कृषि सेक्टर खेती किसानी के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है इन्होंने खेती के साथ पशुपालन मत्स्य पालन मधुमक्खी पालन सौर ऊर्जा बायोफ्यूल जैसे अनेकों वैकल्पिक साधनों से किसानों को निरंतर जोड़ने पर बल दिया।उन्होंने आश्वस्त किया कि प्राकृतिक खेती अपनाकर हम रासायनिक खादों , कीटनाशक पर खर्च ना करके लागत कम करके आमदनी बढ़ा सकते हैं।इस अवसर पर माननीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री की भूर भूर प्रशंसा करते हुए उनके प्रयासों को सराहना की तथा प्राकृतिक खेती के द्वारा कृषक समुदाय को जागृत किया ।गुजरात के राज्यपाल माननीय आचार्य देवव्रत ने अपने प्राकृतिक खेती के अनुभवों को विस्तार पूर्वक साझा करते हुए इसे अपनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम के समापन के उपरांत कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष विश्ववेन्दु द्विवेदी ने खेती को प्राकृतिक खेती के तरफ जाने क लिए किसानों और कृषक महिलाओं से आह्वान किया । केंद्र के गृह विशेषज्ञ डॉक्टर रेखा सिंह ने प्राकृतिक खेती से पैदा हुए उत्पाद के गुणवत्ता पर चर्चा किया तथा इसके लाभ को विस्तार पूर्वक बताया। केंद्र के कृषि प्रसार विशेषज्ञ डॉक्टर आरपी चौधरी ने प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों एवं लाभ पर जानकारी दी ।केंद्र के कृषि मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने प्राकृतिक खेती में मौसम पूर्वानुमान के प्रयोग व लाभ पर जानकारी दी इस अवसर पर जनपद के विभिन्न गांव से 125 कृषकों एवं कृषक महिलाओं उपस्थित होकर लाभान्वित हुए।