निरीक्षण के दौरान सम्बंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
ज्ञानपुर। दिनांक-14.12.2021 को सायं जिला जज महोदय विजेंद्र कुमार सैलत , जिलाधिकारी महोदया श्रीमती आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक भदोही डॉ0 अनिल कुमार द्वारा जिला कारागार ज्ञानपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों, मेस आदि की चेकिंग की गई कोई आपत्तिजनक तथ्य प्रकाश में नहीं आया। तत्पश्चात कैदियों की समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित से जानकारी ली गई तथा सम्बंधित कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।
गोपीगंज। भारतीय जनता पार्टी गोपीगंज मंडल और शिव परिवार के संयुक्त तत्वाधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरीडोर के लोकार्पण के उपलक्ष्य में बड़े शिव मंदिर को आकर्षक दीपो से सजाया गया l नगर के प्रसिद्ध बड़े शिव मंदिर पर प्रत्येक सोमवार को होने वाली विशेष आरती,पूजा एवं श्रृंगार इस सोमवार को और भी विशेष हो गई वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर लोकार्पण के खुशी में शिव भक्तों ने आरती के पूर्व मंदिर के चारों ओर दीपो को प्रज्वलित किया l प्रत्येक सोमवार की इस सोमवार को भी बड़े शिव मंदिर के शिवलिंग का अलौकिक श्रृंगार किया गया और भव्य आरती के बाद प्रसाद वितरण संपन्न हुआ, इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर को ऐतिहासिक कार्य बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की l कार्यक्रम में पुजारी सुरेंद्र विश्वकर्मा,सुरेश गुप्ता,भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिनव पांडेय, अश्वनी अग्रवाल,दीपक मोदनवाल, घनश्याम जायसवाल, कमल मोदनवाल,अभिषेक जायसवाल,शिव अग्रहरि,प्रदीप, अंकित बरनवाल आदि उपस्थित रहे l इसी तरह बड़ी चौराहा स्थित शिव मंदिर में भाजपा गोपीगंज मध्य शक्ति केंद्र संयोजक अमरलाल मौर्य के नेतृत्व में दीप जलाया गया इस अवसर पर दीपक मोदनवाल,सुरेश सेठ,राजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे l इसी क्रम में तिलंगा स्थित पांडव कालीन तिलेश्वर नाथ मंदिर में भी शक्ति केंद्र प्रभारी राहुल चौबे के नेतृत्व में ओम के आकार में आकर्षक दीप जलाया गया, इस अवसर पर श्री कृष्णा दुबे,सुशील दुबे,शक्ति केंद्र संयोजक कृष्ण कुमार दुबे, विष्णु मिश्रा आदि उपस्थित रहे l कौलापुर ग्राम सभा में स्थित पांडवानाथ मंदिर में भी शक्ति केंद्र संयोजक बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में दीप जलाया गया, इस अवसर पर श्रीनिवास चतुर्वेदी अभयानंद पांडेय पवन मिश्रा आदि उपस्थित रहे l बिहरोजपुर में हनुमान मंदिर पर मंडल उपाध्यक्ष और शक्ति केंद्र प्रभारी हरिशंकर पांडेय के नेतृत्व में दीप प्रज्ज्वलित किया गया l इस अवसर पर विद्यासागर दीक्षित,प्रहलाद यादव,ताड़कनाथ यादव,अजय गुप्ता, डाक्टर बिंद आदि लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में रामपुर घाट शक्ति केंद्र पर अमिलौर ग्राम सभा स्थित शिव मंदिर में शक्ति केंद्र प्रभारी और सभासद संदीप गुप्ता के नेतृत्व में दीप जलाया गया इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक महेश गौतम,काशीनाथ निषाद, अरविंद गौतम,सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे l
चौरी।। जंघई वाराणसी रेल खंड पर कधिया फाटक के पास दिन सोमवार को एक अधेड़ की ट्रेन से काटकर मौत होने की सूचना मिली है।
मीटर तक ट्रेन द्वारा घसीटकर दूर तक गया। काफी प्रयास के बाद भी सिनाख़्त नही हो पाया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है की दिन सोमवार को दोपहर मे रेलवे फाटक के नजदीक पूर्व तरफ लगभग 50 वर्षीय बयक्ति पटरी अचानक लेट गया। इससे पहले लोग उसे पटरी किनारे टहलते देखा था। इस दौरान मुंबई जाने वाली काशी एक्स प्रेस की चपेट मे आ गया व मौके पर मौत हो गयी। इस दौरान भदोही की तरफ जाने वाली सारनाथ एक्स प्रेस ट्रेन को बीस मिनट तक रोका गया व लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटर सिटी को कासन पर चलाया गया।
घोसिया। आर एन पब्लिक स्कूल में विगत वर्षों के भाँति इस वर्ष भी “कर्व एकेडमी” के द्वारा विद्यार्थियों का ‘मानसिक योग्यता परीक्षा’ कराया गया जिसमें कई क्षेत्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने प्रतिभा का उचित प्रदर्शन किया। जिसमे कक्षा 10 में प्रिंस मौर्य ,9 में कृष्ण कुमार ,8 में वैभव मौर्य ,7 में सुमित पाल,6 में आयुष कुमार,5 शिवांश पटेल प्रथम पुरस्कार प्राप्त किये।यह पुरस्कार मुख्य अतिथि डॉ० माता प्रसाद जायसवाल और समाज सेवी राजन सिंह जी के द्वारा दिया गया। यह प्रतियोगिता हमारे अध्यापकगण अजय शुक्ल ,आदर्श दूबे ,विनय जायसवाल श्यामबहादुर,और कुशल दूबे तथा अन्य सहयोगी अध्यापको के द्वारा सम्पन्न कराया गया।
भदोही। उक्त के अतिरिक्त 13 अपराधिक कृत्यो में लिप्त शस्त्र धारकों समेत कुल 51 शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण हेतु रिपोर्ट प्रेषित।
आगामी विधानसभा चुनाव व कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के दृष्टिगत अपराधिक कृत्यों व अन्य कारणों से शस्त्र धारकों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु पुलिस अधीक्षक भदोही डॉ0 अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक वर्ष 2021 में जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 05 अपराधिक कृत्यो में लिप्त शस्त्र धारकों सहित कुल 47 शस्त्र लाइसेंस निरस्त निरस्त कराया गया है। उक्त के अतिरिक्त कुल 13 अपराधिक कृत्यो में लिप्त शस्त्र धारकों समेत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 51 शस्त्र धारकों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु जिलाधिकारी भदोही महोदया को रिपोर्ट प्रेषित किया गया है।
गोपीगंज। दिन सोमवार को नगर के एक्सीलेंट एजुकेशन सेंटर,गांधी लिंक मार्ग पर स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के तहत भारत माता पूजन का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यालय के सभी छात्र/छात्राओं ने मनोयोग से प्रतिभाग किया।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक डॉ0 सुरेश ने युवाओं को राष्ट्र की धरोहर बताया और उन्हें राष्ट्रहित के लिए स्वयं को अग्रणी रहने हेतु प्रेरित किया। समाजिक कार्यकर्ती व नेत्री सपना दुबे ने स्वाधीन भारत के गौरवशाली 75 वर्षों के इतिहास से छात्र छात्राओं को अवगत कराया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद मौर्य ने कहा कि हम सबको स्वाधीनता के अमर नायकों का सम्मान करना चाहिए और इस उत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अध्यापकों समेत अनुराग,मुकेश,शुभम,मनोजआदि जन उपस्थित रहे।
गोपीगंज। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष रमाकांत गुप्ता, जिला अध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता, गोपीगंज नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल भदोही जनपद की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी से मुलाकात करके 21 दिसंबर दिन मंगलवार कंबल वितरण के संदर्भ में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में निवेदन किया गया जिसमें जिलाधिकारी महोदय श्रीमती आर्यका अखौरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार को आमंत्रित किया गया है इसे आप लोगों ने आने के लिए हामी भर दी है। साथ में गोपीगंज नगर में जितने भी शादी लान है उन सभी में सीसीटीवी कैमरे के लिए जिला अधिकारी को पत्र दिया गया सुरक्षा की दृष्टि से बहुत ही जरूरी है क्योंकि हाल के दिनों में लान से कई बार चोरी हो चुकी है। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष रमाकांत गुप्ता जिला अध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता, नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल, दिनेश कुमार, अभिषेक जयसवाल, दामोदर अग्रहरी, विनीत मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।
गोपीगंज। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर नगर पालिका परिषद गोपीगंज के कर्मचारी दलित व मलिन बस्तियों में कोवीड 19 की जांच को डोर टू डोर निरीक्षण को निकलकर उनसे जानकारी प्राप्त कर रहे है की वैक्सीन लगवाया है या नही अगर नही लगवाया है तो उन्हें कोरोना के बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने की सलाह दे रहे है। दिन शनिवार से शुरू अभियान में शामिल विवेक कुमार मोदनवाल,शिवकुमार,मुन्ना शर्मा ने पूरे रघुनाथ,पूरे भिखारी, चुड़िहारी मोहाल,अली नगर,लाइबाजार,में कुल लगभग चार सौ परिवारों का सर्वेक्षण किया और तीसरी लहर के प्रति जागरूक रहने के लिए वैक्सीन की अनिवार्यता को बताया।
गोपीगंज। सीमा सुरक्षा बल में 38 साल 8 माह सर्विस करके डिप्टी कमाण्डेन्ट के पद से सेवानिवृत्त । उपलब्धियाँ – राष्ट्रीय व विश्व स्तर पर कुल 40 पदक (20 गोल्ड, 11सिल्वर, 9 कांस्य पदक) जीतकर कुछ ऐसे रिकार्ड व. इतिहास बनाया जो 44 वर्ष बाद भी कायम है। मुरलीधरहिन्दुस्तान के पहले ऐसे व्यक्ति है जो राष्ट्रीय स्तर पर पुरूष वर्ग के ओपन मैराथन कम्पिटीशन में सबसे कम उम्र में मैराथन दौड़ 2 घण्टा 18 मिनट में दौड़ पूरी कर नया रिकार्ड के साथ एक नया इतिहास बनाया। मुरलीधर हिन्दुस्तान के पहले ऐसे व्यक्ति है जो विश्व स्तर के पुरूष वर्ग के ओपन मैराथन दौड़ में सबसे पहले भारत को पदक दिलाया। मुरलीधर हिन्दुस्तान के पहले ऐसे व्यक्ति है जो डाक्टरों द्वारा 22 वर्ष के नीचे मैराथन दौड़ने पर लगाया गया प्रतिबन्ध (मेडिकल विज्ञान की थ्योरी को) फेल करते हुए वर्ष 1977 में दिल्ली में 20 वर्ष से कम उम्र में नये रिकार्ड के साथ नया इतिहास बनाये।आजादी के बाद पहली बार खेलों में एक नई महा क्रांति लाने वाली बहुउद्देशीय मुरलीधर सरोवर परियोजना पर बात करते हुए सीमा सुरक्षा बल में 38 साल 8 मार्च सर्विस कर के डिप्टी कमांडेंट के पद से सेवानिवृत्त मुरलीधर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में अपनी परियोजना के बारे में बताया की आजादी के बाद से आज तक हमने 30 मीटर लिया है जापान ने एक ही ओलंपिक में 58 मेडल प्राप्त किया है हम कहां जा रहे हैं पतन की ओर जबकि हम सैकड़ों पदक जीत सकते हैं हमारे हिंदुस्तान जैसा कोई देश नहीं है हमारे देश में जो एक ओलंपिक खिलाड़ी को तापमान चाहिए वह सब यहां मौजूद हैं। नदियां हैं, नहर है, नलकूप है, सब कुछ यहां पर मौजूद हैं हमारे संसाधन इतने हैं कि कोई कमी नहीं है। सभी उम्र के लोगों के घर के पास में ही तालाबों पर अथाह शक्तियां प्रदान करने वाली प्राकृतिक खेल संसाधन की व्यवस्था करके उस तालाब के एरिया में 400 मीटर अंडाकार स्टैंडर्ड ट्रैक व ट्रैक के दाएं बाएं विभिन्न प्रकार के महत्वपूर्ण कई छोटे खेल मैदान तथा तालाब के जलाशय से एरिया में तैराकी द वाटर पोलो इत्यादि खेलों की तैयारी की पूरी व्यवस्था इस परियोजना में है गांव कस्बों में गरीब से गरीब बच्चे भी 5 वर्ष की छोटी उम्र के बचपन में ही सही टेक्निक के साथ तथा प्रैक्टिस प्राकृतिक संसाधन ज्यादा से ज्यादा देसी हैंडबॉल खेल कर कठोर अभ्यास के द्वारा खेलों में एक नई क्रांति लाते हुए उच्च स्तर का शक्तियां प्राप्त करके अपने समाज का अपने प्रदेश का अपने देश का नाम ऊंचा करेंगे।
गोपीगंज।दिनांक 12 दिसंबर 2021 भारत माता पूजन उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत साइकिल यात्रा का कार्यक्रम संघ द्वारा आयोजित किया गया यात्रा संत विवेकानंद स्कूल से होते हुए भगवतपुर गंज पूरे रजाई खत्री पुर रघुनाथपुर झम्मन पुर, जीटी रोड बड़े शिव खरहट्टी मोहाल, गांधी लिंग मार्ग होते हुए अंजही मोहाल तक की गई इसके आगे ज्ञानपुर रोड से होते हुए सोन खरी प्राथमिक विद्यालय पर यह कार्यक्रम का समापन हुआ यह कार्यक्रम हमारे संघ के स्वयंसेवक श्री शिव प्रसाद जी के सानिध्य में आयोजित किया गया जिसमें स्वयंसेवक संघ के कई स्वयंसेवक जिसमें अमित जायसवाल, अरुण कुमार ,प्रदीप मोदनवाल, विनोद जायसवाल आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे