रिपोर्ट- आशीष मोदनवाल

जनपद भदोही
√शातिर/पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम पुलिस कार्यवाही हेतु चलाए जा रहा विशेष अभियान
√चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भदोही पुलिस द्वारा लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही
√संगठित होकर अपराध कारित करने वाले गैंग लीडर पूर्व विधायक ज्ञानपुर विजय मिश्र सहित कुल-08 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंग पंजीकृत कर की गई गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही
√संगठित गिरोह द्वारा समाज में वर्चस्व कायम करने व भौतिक-आर्थिक एवं अनुचित लौकिक लाभ तथा धन अर्जित करने के उद्देश्य से किया जाता था अपराध कारित
पेशेवर/शातिर अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के दृष्टिगत डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में अपराधों की रोकथाम व संगठित अपराधियों के विरुद्ध लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में थाना गोपीगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 06.04.2022 को पेशेवर/शातिर अभियुक्तगण 1-विजय मिश्रा पुत्र स्व0 रामदेव मिश्रा निवासी खपटिहा थाना हंडिया जनपद प्रयागराज हाल पता कौलापुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही (गैंग लीडर) 2- विष्णु मिश्रा पुत्र विजय मिश्रा निवासी खपटिहा थाना हंडिया जनपद प्रयागराज हाल पता कौलापुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही 3- विकास मिश्रा उर्फ ज्योति पुत्र प्रकाश चंद्र मिश्रा निवासी कौलापुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही 4- गिरधारी प्रसाद पाठक पुत्र स्व0 जनार्दन प्रसाद पाठक निवासी महेरा थाना लालापुर जनपद प्रयागराज हाल पता अमवा थाना गोपीगंज जनपद भदोही 5-हनुमान सेवक पांडे पुत्र श्री नाथ पांडे निवासी महेरा थाना लालापुर जनपद प्रयागराज हाल पता इब्राहिमपुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही 6- मनीष मिश्रा पुत्र राम जी मिश्रा निवासी खपटिहा थाना हंडिया जनपद प्रयागराज हाल पता कौलापुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही 7-सतीश मिश्रा पुत्र राम जी मिश्रा निवासी खपटिहा थाना हंडिया जनपद प्रयागराज हाल पता कौलापुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही 8-सुरेश केसरवानी पुत्र देवी प्रसाद निवासी नारेपार सीतामढ़ी थाना कोइरौना जनपद भदोही के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 109/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 पंजीकृत किया गया। उक्त गैंग के सदस्यों के अपराधिक इतिहास उनके सक्रियता व सतत निगरानी के दृष्टिगत उनके विरुद्ध अंतर्जनपदीय गैंग (डी-12) पंजीकृत किया गया है।





