पानी को लेकर हो रही राजनीति पर लगा विराम।

Editor yash pathak 9140290705

रिपोर्ट-आशीष मोदनवाल

गोपीगंज।नगर पालिका गोपीगंज अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता के निर्देश पर सभासद वार्ड नंबर 21 की देखरेख में आज जलकल सुपरवाइजर पिंटू यादव द्वारा दुर्गा जी स्थित मिनी ट्यूबवेल को चेकिंग के दौरान ट्रायल में चालू किया गया है। वर्तमान समय में दुर्गा जी स्थित मिमी पंप चालू है। जिसका पानी पाइप लाइन में जा रहा है। सभी सम्मानित वासियों से निवेदन है कि जिस को भी पानी चेक करना है वर्तमान समय में पानी चालू है वह चेक कर सकता है पालिका प्रशासन को पालिका अध्यक्ष को बहुत-बहुत धन्यवाद जिसे लेकर नगर में हर्ष व्याप्त है मुकुंद लाल उमर, कमलेश कौशल, राजेश कौशल, पंकज उमर, रमेश कौशल , दीपक गिरी, डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार पप्पू जी, उमाशंकर कसेरा नितेंद्र पांडेआदि लोगों मे हर्ष व्यापत हैं। जबकि जलकल सुपरवाइजर द्वारा बताया गया कि कुछ तकनीकी कमियां हैं जिसे कार्य करा कर जल्द ही पूरा कराया जाएगा जिससे सप्लाई निरंतर निर्बाध रूप से प्रतिदिन कराया जा सके बताने की मामले को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी या शुरू कर दी थी वही नगर उद्योग व्यापार मंडल के लोगों ने मामले को लेकर जिलाधिकारी के दरबार तक ज्ञापन सौंपा था वही सभासद वार्ड नंबर 21 आनंद कुमार गुप्ता के इस पहल पर मुहल्लेवासियों ने सराहना किया है।

कैराना से सपा उम्मीदवार नाहिद हसन को पुलिस ने किया गिरफ्तार,यूपी के कैराना से बड़ी खबर सामने आई है.


सपा द्वारा कैराना से बनाए गए उम्मीदवार नाहिद हसन को गिरफ्तार कर लिया गया है. खबर है कि नाहिद ने खुद ही पुलिस के सामने जाकर सरेंडर कर दिया और अब कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवन उन्हें कोर्ट लेकर जा रहे हैं.

Editor yash pathak 9140290705

अब जानकारी के लिए बता दें कि शामली जिले की कैराना सीट से सपा ने नाहिद हसन को अपना उम्मीदवार बनाया है. लेकिन उनकी उम्मीदवारी पर ही सवाल इसलिए खड़े हुए क्योंकि उन पर पहले से कई आपराधिक केस दर्ज हैं. जमीन खरीदने के मामले में उन पर धोखाधड़ी का भी केस चल रहा है. शामली की विशेष कोर्ट उन्हें भगोड़ा तक घोषित कर चुकी है. वहीं बीजेपी की माने तो कैराना से जो हिंदुओं का पलायन हुआ है, उसमें भी सपा के नाहिद हसन की अहम भूमिका रही है.

इस सब के अलावा जनवरी 2020 में नाहिद हसन ने कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया था. तब एक महीना जेल में बिताने के बाद उन्हें जमानत दे दी गई थी. लेकिन फिर एक साल बाद फरवरी में यूपी पुलिस द्वारा नाहिद, उनकी मां और 38 अन्य लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट तहत कार्रवाई की गई थी. वैसे पहले चरण की लिस्ट में सपा के और ऐसे उम्मीदवार हैं जिन पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, ऐसे में उनकी उम्मीदवारी भी बीजेपी को निशाना साधने का मौका दे रही है.

नाहिद के सरेंडर करने पर सपा की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है. लेकिन पहले चरण के चुनाव से पहले इसे एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है. यूपी चुनाव के कार्यक्रम की बात करें तो सात चरणों में ये चुनाव संपन्न होने जा रहा है. 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच सातों चरण का चुनाव समाप्त कर लिया जाएगा और फिर 10 मार्च को नतीजे आएंगे. सपा-कांग्रेस और बीजेपी की तरफ से पहले चरण के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है.

कांग्रेस ने महिला उम्मीदवारों पर दांव चला है तो सपा-आरएलडी के गठबंधन ने समीकरण साधने पर फोकस जमाया है. वहीं आज बीजेपी ने भी 107 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. उस लिस्ट में सीएम योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर से ही चुनाव लड़वाने का फैसला लिया गया है.

जनपद के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य बजट के अभाव में हुआ बंद

Editor yash pathak 9140290705

जौनपुर – निर्माणाधीन उमानाथ सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य बंद हो गया, जिसमें श्रमिकों का करोड़ों रुपए का पारिश्रमिक भुगतान नहीं किया गया उधर शासन की आरे से स्वीकृति 80 करोड़ रूपये का बजट भी जिम्मेदारों की लापरवाही से अधर में लटक गया है।बजट में अभाव में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निर्माण बंद होने से एडमिन भवन, ऑडिटोरियम, टीचिंग रूम, एकेडमिक, प्लेग्राउंड, गेस्ट हाउस, जूनियर सीनियर रेजिडेंस बॉयज एंड गर्ल्स हॉस्टल समेत 32 भवन आधे अधूरे बने पड़े हैं।

श्रमिकों ने करोड़ों रुपए पारिश्रमिक बकाया होने के चलते काम का बहिष्कार कर दिया है। श्रमिक भुगतान के लिए निर्माण एजेंसी के अफसरों पर चक्कर लगा रहे हैं और ठेकेदार कंक्रीट के बकाए के भुगतान के लिए निर्माण एजेंसी के जिम्मेदारों से नोकझोंक भी किया। विगत महीने शासन ने मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए 80 करोड़ रूपये का बजट स्वीकृत की थी, लेकिन कालेज निर्माण एजेंसी का कहना है कि यह बजट अभी तक प्राप्त नहीं हो सका है, जिसके चलते श्रमिकों व ठेकेदारों का भुगतान करोड़ों रुपए लटका हुआ है। निर्माण कार्य बन्द होने से भवन अधर में लटक गया है।

बता दें कि चुनावी आचार संहिता लगते ही पूरी तरह से काम बन्द हो गया। निर्माण इकाई राजकीय निर्माण निगम ने टेन्डर टोकन पर टाटा निर्माण एजेंसी को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन टाटा निर्माण एजेंसी को भुगतान नहीं मिला। जिसके चलते वह भी श्रमिकों के भुगतान में हाथ खड़े कर दिए। जिसके कारण श्रमिकों के खाने के लाले पड़ गए। उधर निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप होने से ठेकेदारो ने आक्रोश जताते हुए धरने की चेतावनी दी। आरके सिंह एई, राजकीय निर्माण निगम ने बताया कि बजट नहीं मिलने के चलते निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य बंद हुआ है। शासन ने 80 करोड़ का बजट स्वीकृत किया था, लेकिन प्रधानाचार्य की लापरवाही से वह अभी तक नहीं मिल पाया है। बजट नहीं मिलने से टाटा निर्माण एजेंसी ने श्रमिकों का भुगतान नहीं किया है, जिसके चलते समस्या खड़ी हो गई।

BJP की पहली लिस्ट जारी,गोरखपुर शहर सीट से योगी, और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सिराथू।

Editor yash pathak 9140290705


नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पहले एवं दूसरे चरण की सीटों के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जा रही है। राजधानी दिल्ली में आयोजित की जा रही प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर सीट से और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सिराथू विधानसभा सीट से बीजेपी का उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया गया है।
शनिवार को राजधानी दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय पर आयोजित की जा रही प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद उत्तर प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान एवं महासचिव अरविंद सिंह की ओर से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण की सीटों के उम्मीदवार घोषित किए जा रहे हैं। यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि सामान्य सीटों में भी हम एससी के उम्मीदवारों को चुनाव लडने और जीतने का मौका देंगे। प्रथम चरण के 57 और दूसरे चरण की 48 सीटों के उम्मीदवार आज घोषित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया है कि देश में सबसे ज्यादा गरीबों के मकान सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश में बनवाए गए हैं। घर घर बिजली, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का लाभ भी उत्तर प्रदेश के लोगों को भारी संख्या में मिला है। कोरोना काल की वजह से आर्थिक तंगी झेल रहे गरीबों के लिए उत्तर प्रदेश में मुफ्त अनाज प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से राज्य के लोगों को उपलब्ध कराया गया है। गरीब कल्याण के लिए चलाई जा रही इन योजनाओं से मोदी शासन के ऊपर प्रदेश के लोगों का भरोसा बढ़ा है। उन्होंने कहा है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पिछले 5 साल के कार्यकाल के भीतर दंगाइयों के ऊपर नकेल कसी है भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाई गई है सुदृढ़ कानून व्यवस्था के चलते प्रदेश की बहू बेटियां रात में भी इस सरकार के कार्यकाल में निडर होकर घूम सकती है। इसलिए हमें पूरा भरोसा है कि 2022 के इस इलेक्शन महापर्व में उन्हें जनता हमें आशीर्वाद देगी।

अभी तक बीजेपी की ओर से घोषित किए गए उम्मीदवारों में थानाभवन सीट से सुरेश राणा, शामली से तेजेंद्र निर्वाल, बुढ़ाना से उमेश मलिक, सरधना से संगीत सिंह सोम, गढ़मुक्तेश्वर से हरेंद्र तेवतिया जेवर से धीरेंद्र सिंह, दादरी से तेजपाल नागर, खैर से अनूप प्रधान, हस्तिनापुर से दिनेश खटीक, मेरठ कैंट से अमित अग्रवाल, बागपत से योगेश धामा, कौल से अनिल पाराशर, नोएडा से पंकज सिंह, किठौर से सत्यवीर त्यागी, साहिबाबाद से सुनील शर्मा, धौलाना से धर्मेश, सिकंदराबाद से लक्ष्मी राज सिंह, बुलंदशहर से प्रदीप चौधरी, स्याना से देवेंद्र चौधरी, खुर्जा से मीनाक्षी सिंह, बरौली से जय वीर सिंह, अतरौली से संदीप सिंह, छाता से लक्ष्मी नारायण सिंह, मांठ से राजेश चौधरी, गोवर्धन से मेघराज सिंह, मथुरा से श्रीकांत शर्मा, बलदेव से पूरण प्रकाश जाटव, एत्मादपुर से धर्मपाल, आगरा दक्षिण से योगेंद्र उपाध्याय, आगरा से पुरुषोत्तम खंडेलवाल, आगरा देहात से बेबी रानी मौर्य, फतेहपुर सीकरी से बाबूलाल, बांह विधानसभा सीट से रानी पक्षालिका, पुरकाजी से प्रमोद ऊंटवाल, मुजफ्फरनगर सदर सीट से कपिल देव अग्रवाल, मीरापुर से प्रशांत गुर्जर, खतौली से विक्रम सैनी, चरथावल से सपना कश्यप, लोनी से नंदकिशोर गुर्जर, हापुड़ से विजयपाल, गाजियाबाद से अतुल गर्ग, देवबंद से बृजेश सिंह रावत, रामपुर मनिहारान से देवेंद्र, गंगोह से नीरज, नगीना से डॉ यशवंत सिंह, धामपुर से अशोक राणा, बिजनौर से मौसम चौधरी, चांदपुर से कमलेश सैनी भाजपा के उम्मीदवार बनाए गए हैं। बाकी बची सीटों के अभी उम्मीदवार घोषित किए जा रहे हैं।

पतंग लूटने के चक्कर में मासूम की मौत।

रिपोर्ट-अनीस अख्तर/आशीष मोदनवाल

Editor yash pathak 9140290705

औराई कोतवाली क्षेत्र के घोसिया में पतंग लूटने के चक्कर में आयान नामक 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि घोसिया निवासी साबिर अली का 6 वर्षीय मासूम अयान अन्य बच्चों के साथ पतंग लूट रहा था। इसी बीच से और से तेज रफ्तार आ रही मैजिक की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर हो गया आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा औराई चिकित्सालय ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।

रोमांचक मुकाबले में गढ़वा ने सिंगरौली दो विकेट से हराया,अंकित पाण्डेय बने मैन ऑफ द मैच

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा (म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

म्योरपुर खेल मैदान पर थ्री स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में हो रहे 18वा अंतराज्यीय ड्यूज क्रिकेट टूनामेंट का सतवा दिन का मुकाबला बारिश होने के गुरुवार को गढ़वा व सिंगरौली के बीच खेला गया टॉस जीत कर पहले सिंगरौली की टीम ने बल्लेबाजी का फैसला किया निर्धारित 20 ओवरों में सिंगरौली की टीम सभी विकेट खो कर 182 रनों पर ऑल आउट हो गयी गढ़वा के बॉलर अंकित पांडेय ने 33 रन खर्च कर दो विकेट लिये जबकि ध्रुवमेहता ने 30 रन खर्च कर चार विकेट लिए तथा रोहित सिंह 26 रन खर्च कर दो विकेट लिए बल्लेबाजी करते हुए सिंगरौली के बल्लेबाज विकास ने 62 रनों की पारी खेली व आकाश ने 43 रनों की पारी खेली रनों का पीछा करने उतरी गढ़वा की टीम ने 20वे ओवर में आठ विकेट खो कर लक्ष्य का पीछा कर लिया गढ़वा के बल्लेबाज रोहित सिंह ने 22 बाल पर 51 रनों की आतिसी पारी खेली तथा अंकित पांडेय ने ताबड़ तोड़ बल्लेबाजी का परिचय देते हुए 16 गेंद में 45 की पारी खेल टीम को जीत दिला दिया सिंगरौली के बॉलर राजू ने 36 रन खर्च कर के 3 विकेट व गप्पू ने 25 रन खर्च कर तीन विकेट लिए मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार समाज सेवी अनवर अली के हाथो गढ़वा के खिलाड़ी अंकित पाण्डेय को दिया गया मुख्य निर्णायक की भूमिका शमसाद अली व अजय कुमार ने निभाई तथा कमेंटेटर रितेश जायसवाल व बाबा रहे स्कोरर की भूमिका आशीष अग्रहरि ने रहे।इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह,कोषध्यक्ष अफजल अंसारी,मीडिया प्रभारी पंकज सिंह,रंजीत जायसवाल,सत्यपाल सिंह,राजन गुप्ता, आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

नगर पालिका परिषद द्वारा मलवा निकालकर छोड़ दिए जाने से नागरिकों में रोष।

रिपोर्ट अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कांजी हाउस के पास रोड पर पिछले एक सप्ताह से हाईवे द्वारा बनवाए गए नाले की सफाई हुए एक सप्ताह से ज्यादा हो गया है। नाले से निकला मलवा वही पर पड़ा है। जिसे उठाने के लिए अभी तक पालिका के सफाईकर्मी नही गए,जब की मलवा सुख चुका है। मौसम के मिजाज को देखते हुए आशंका है की कभी भी वारिस हो सकती है। और बरसाती पानी के साथ मलवा दुबारा नाले में चला जायेगा। जब की स्थानीय निवासियों का कहना है की सामने ही पालिका अध्यक्ष की कालीन की कंपनी है। बावजूद इसके भी मलवा नही उठाया जा रहा है। मलवे से निकलती दुर्गंध व किटाडुओ के निकलने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी है।नागरिकों ने अविलंब मलवे को हटाने की मांग की है।

ट्यूबेल का जला मोटर पेयजल आपूर्ति ठप,नगर में मचा हाहाकार

रिपोर्ट अनीस अख्तर

गोपीगंज नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 3 बड़े शिव मंदिर परिसर में स्थापित ट्यूबेल का मोटर जल जाने से नगर के एक चौथाई हिस्से में पेयजल आपूर्ति बुधवार से ठप हो गया देर रात मोटर जल जाने की जानकारी जब पालिका प्रशासन को हुई तो वह आनन-फानन में मोटर को ट्यूबेल से निकालकर रिपेयरिंग के लिए भेज दिए लेकिन बताया जाता है कि गुरुवार के दिन भर मोटर नहीं बन सका और ऐसे में काली देवी मिर्जापुर रोड राजमार्ग सहित आसपास के मोहल्लों में पेयजल की असुविधा हो जाने के कारण लोगों को जहां जाड़े के मौसम में ताजे और शुद्ध पेयजल की आवश्यकता होती है ऐसे में पेयजल सप्लाई बाधित होने से लोगों को सामने काफी असुविधा का सामना करना पड़ा वही मामले को लेकर क्षत्रिय नागरिक शीतलाप्रसाद गुप्ता रवि मोदनवाल गुड्डू उमर वैश्य संगीता देवी केसरवानी आदि लोगों ने पालिका प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए मांग की है कि अभिलंब मोटर व्यवस्था ठीक कराई जाए ताकि आपूर्ति सुनिश्चित हो पाये।

मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर लगातार दो दिनों से लगा जामकुंभकर्णी निद्रा में सो रहा परिवहन विभाग

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा
(म्योरपुर /सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

पिपरी थाना क्षेत्र के मूर्धवा बीजपुर मार्ग पर बीते दो दिनों से लगातार लग रहा है जाम, लगातार दो दिनों से लग रहे जाम से परिक्षेत्र के सैकड़ों दिहाड़ी मजदूर बैरंग वापस लौटे अपने घर। पिछड़े व आदिवासी बाहुल क्षेत्र होने के वास्ते रोजगार का एकमात्र साधन जो कि औद्योगिक क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूर काम कर कर किसी तरह अपना जीवन यापन करते हैं आए दिन लग रहे इस जाम से सैकड़ों दिहाड़ी मजदूर बेरंग वापस लौटने को मजबूर हो रहे है।जिले में परिवहन विभाग के कुंभकर्णी नींद लेने के कारण आए दिन लग रहे ओवरलोड वाहनों के जाम के कारण ग्रामीणों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ओवरलोड बालू का परिवहन कर रहे ट्रकों के कारण आए दिन मुर्धवा बीजपुर मार्ग पर खराब होने के कारण जाम की स्थिति उतपन्न हो जाती है और भीषण लंबा जाम जिसकी जिसका खामियाजा यहां के ग्रामीणों एवं दिहाड़ी मजदूरों को उठाना पड़ता है।

जनता की शिकायत पर अध्यक्ष पहुंचे निरीक्षण को ठिकेदार को दिया दिशा निर्देश।

रिपोर्ट अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। नगर पालिका परिषद गोपीगंज दुर्गा गली वार्ड नंबर पच्चीस में लगे समरसेबल के सप्लाई पाईप लाईन में लीकेज की शिकायत पर दिन बुधवार को पालिका अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता के साथ दर्जनों की संख्या में पहुंचे नागरिकों ने जगह जगह पाइप लाइन में लीकेज को दिखाते हुए कहा की अभी इसका उद्घाटन भी नही हो पाया है और सप्लाई पाईप लाईन से लीकेज हो रहा है। जिसपर मौके का निरीक्षण कर पालिका अध्यक्ष ने ठिकेदार को बुलाकर तत्काल प्रभाव से ठीक कराने को कहा। उन्होंने ने कहा की जनहित की समस्याओं के लिए हमेशा तत्पर है साथ ही कहा की अभी आचार संघिता लागू होने के कारण इसका उद्घाटन नही किया जा सकता जैसे ही आचार संघिता समाप्त यह समरसेबल जनता को सुपुर्द कर दिया जाएगा। मौके पर सभासदगण ज्ञानेश्वर प्रसाद अग्रवाल, शिव शंकर गुप्ता, आनंद कुमार मोदनवाल, अजहरुद्दीन, अनूप जायसवाल, सहित नगर पालिका के मंगला पांडे अचल श्रीवास्तव आशीष यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।