अपर पुलिस अधीक्षक पैरामेट्रिक फोर्स के साथ नगर भ्रमण कर नागरिकों में सुरक्षा का एहसास दिलाया।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। आगामी विधान सभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रशासनिक मशीनरी के साथ पुलिस भी चुनाव को शांतिपूर्वक कराए जाने के लिए सक्रिय हो गई है। वहीं खुद अपर पुलिस अधीक्षक ने पैरामेट्रिक फोर्स के साथ नगर में फ्लैग मार्च कर नागरिकों में सुरक्षा का एहसास कराया।
चुनाव आचार संहिता लागू होने के उपरांत पुलिस भी बेहद सख्त नजर आ रही है। इसके चलते खुद अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारतीय ने पुलिस व पैरामेट्रीक बल के साथ कोतवाली गोपीगंज क्षेत्र के थाना गेट से राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए बड़ा चौराहा, सदर मोहाल, खरहट्टी मोहाल, मिर्जापुर रोड से होते हुए बस स्टैंड सहित आदि इलाकों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अभिनव वर्मा, चौकी इंचार्ज संतोष राय, सब इंस्पेक्टर दिलशाद खानभी मौजूद थे। अपर पुलिस अधीक्षक ने लोगों से कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने और आमजन को भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। पुलिस ने वाहनों को भी चेक किया और कोरोना वायरस को लेकर भी लोगों को जागरूक किया।

अपर पुलिस अधीक्षक पैरामेट्रिक फोर्स के साथ नगर भ्रमण कर नागरिकों में सुरक्षा का एहसास दिलाया।

रिपोर्ट -सह संपादक अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। आगामी विधान सभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रशासनिक मशीनरी के साथ पुलिस भी चुनाव को शांतिपूर्वक कराए जाने के लिए सक्रिय हो गई है। वहीं खुद अपर पुलिस अधीक्षक ने पैरामेट्रिक फोर्स के साथ नगर में फ्लैग मार्च कर नागरिकों में सुरक्षा का एहसास कराया।
चुनाव आचार संहिता लागू होने के उपरांत पुलिस भी बेहद सख्त नजर आ रही है। इसके चलते खुद अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारतीय ने पुलिस व पैरामेट्रीक बल के साथ कोतवाली गोपीगंज क्षेत्र के थाना गेट से राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए बड़ा चौराहा, सदर मोहाल, खरहट्टी मोहाल, मिर्जापुर रोड से होते हुए बस स्टैंड सहित आदि इलाकों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अभिनव वर्मा, चौकी इंचार्ज संतोष राय, सब इंस्पेक्टर दिलशाद खानभी मौजूद थे। अपर पुलिस अधीक्षक ने लोगों से कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने और आमजन को भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। पुलिस ने वाहनों को भी चेक किया और कोरोना वायरस को लेकर भी लोगों को जागरूक किया।

अन्तर ग्रामपंचायत खेलकूद प्रतियोगिता में करमडाड़ के खिलाडि़यों ने किया बेहतर प्रदर्शन

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर,सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

बनवासी सेवा आश्रम द्वारा संचालित जीवनशाला प्रांगण में मनबसा कलस्टर में अन्तर ग्रामपंचायत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बीते दिन हुआ। जिसमें गुलालझरिया, झारो, कटौली, कटौन्धी व करमडाड़ के 90 बालक बालिकाऐं शामिल रहे। बालक बालिका दोनों वर्गो में कबड्डी में बेहतर खेल प्रदर्शन कर मनबसा प्रथम स्थान पर रहा। तथा दूसरे स्थान पर बालिक वर्ग में गुलालझरिया व बालक वर्ग जीवनशाला मनबसा रहा। खेलकूद में कबड्डी के अतिरिक्त कुर्सी दौड़, भाषण व क्रान्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।कुर्सी दौड़ में कु.संजू प्रथम, कु.सुचिता दूसरे व कु. अनुराधा तीसरे पर रही। विजेताओं को शुभा बहन, ग्राम प्रधान मंजू देवी, क्षेत्रिय अध्यक्ष शीतल भाई, मीनादेवी, नीरा बहन, रामसूरत गुरूजी, वार्ड सदस्य रामचंद्र ने सम्मानित किया गया।
शुभाबहन ने अपने संबोधन से कहा हमे बेहतर जीना है इसके लिए सभी को अपने गांवों में मिलकर निर्णय लेने और सामूहिक काम करने का आदत डालना चाहिए। इस अवसर पर केवलादूबे, प्रधानाचार्य कमलेश सिंह, मार्कडेय गुरूजी, रामेश्वर यादव, विनय प्रताप, अशोक कुमार, कृष्णा, दीपचन्द, राजकुमार आदि का सक्रिय सहयोगी रहे। खेल रेफरी के रूप रामसूरत गुरूजी व हृदयनारायण रहे। संयोजन शिवनारायण यादव व संचालन अशोक कुमार ने किया।

प्रदेश सचिव अपना दल एस के नेतृत्व में माननीय सांसद को सौंपा गया ज्ञापन

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर,सोनभद्र)

Edetor yash Pathak 9140290705

सोमवार को रेलवे क्रॉसिंग के मांग को लेकर के रविंद्र सिंह यादव प्रदेश सचिव अपना दल एस के नेतृत्व में जिला सोनभद्र के ब्लाक चोपन ग्राम पंचायत पनारी के कड़िया गांव में रेलवे क्रॉसिंग के मांग को लेकर के पनारी की जनता ने सोनभद्र के सांसद माननीय पकौड़ी लाल कोल को सामूहिक रूप से सौंपा गया ज्ञापन सांसद से अपील कीया यदि 15 दिन के अंदर हमें कोई आश्वासन नहीं मिलता है तो हम लोग उक्त स्थान पर धरना देने के लिए बाध्य होंगे और 2022 का चुनाव करीब है और रविंद्र सिंह यादव प्रदेश सचिव ने कहां की यदि जनप्रतिनिधि चाहे किसी पार्टी से हो या हम किसी पार्टी के पदाधिकारी हों यह हमारे लिए मायने नहीं रखता है क्योंकि जनता हमारे लिए सर्वोपरि है और हमें गुलामी की राजनीति पसंद नहीं है मैं सरकार में रह कर के भी बगावत कर सकता हूं यदि आप ईमानदारी से जनता का काम नहीं करेंगे तो यदि हमें और हमारे पनारी के जनता को रेलवे क्रॉसिंग नहीं दिलवा पाएंगे तो 2022 के चुनाव में आप लोगों को रेणुका पार की जनता करारा जवाब देगी और जब आप चुनाव के समय गांव में वोट मांगने आएंगे तो हम सभी जनता आप लोगो का गो बैक नारे के साथ आपका स्वागत करें क्योंकि रेलवे क्रॉसिंग ना होने की वजह से हमारे क्षेत्र का समूचा विकास रुक गया है औरआए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं जिससे जनता में भय का माहौल बना रहता है मंत्री जी और सांसद जी ने आश्वासन दिया है कि मैं जल्द रेल मंत्रालय को पत्र लिखकर के निवेदन करूंगा कि पनारी कड़िया गांव में जल्द से जल्द रेलवे क्रॉसिंग बनवाया जाए साथ में पनारी की जनता में प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच आनंद पटेल दयालु जी ने कहा कि सांसद जनता रेलवे क्रॉसिंग ना होने की वजह से काफी परेशान है और काफी दिनों से संघर्ष कर रही है आप इनके पत्रों का मूल्यांकन कर जल्द से इनके समस्याओं का समाधान करने का कष्ट करें महताब आलम अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव ने कहा कि जनता का कार्य जनप्रतिनिधि के लिए प्रथम कर्तव्य होता है आप इनके समस्याओं का समाधान करने का कष्ट करें मुख्य रूप से ग्राम पंचायत पनारी के रामविलास दुबे, लल्लन प्रजापति क्षेत्र पंचायत सदस्य, फवदार गोड़ सदस्य पनारी ,ईश्वर केसरी ,रमेश केसरी, जयदीप प्रजापति, रामसूरत प्रजापति ,रामजीत गोड़ ,रवि केसरी ,महेश यादव, सुनील केसरी, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे

प्रमुख समाजसेवी धर्मेंद्र द्विवेदी की सड़क दुर्घटना में मौत

रिपोर्ट-अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज भदोही । नगर के प्रमुख समाजसेवी धर्मेंद्र द्विवेदी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मिर्जापुर भदोही जिले बार्डर नरउर के पास चेचिस ट्रक की चपेट में आ जाने के कारण गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े थे। इसी बीच गोपीगंज की पिकेट पर निकली पुलिस की निगाह सड़क किनारे गिरे हुए गंभीर हालत में देखा, तुरंत ही 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया एम्बुलेंस देर होते देख पिकेट के जवानों ने दूसरे वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले आए जहा डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

ज्ञानपुर रोड के पूर्वी छोर सम फाटक 38/ए रेल नविनीकरण हेतु आठ घंटे के लिए बंद रहा।

रिपोर्ट अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेल खंड के रेलवे लाइन के आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए 10जनवरी को एक दिन के लिए मिर्जापुर गोपीगंज रोड के समपार फाटक नंबर 38/ए रेल नवीनीकरण हेतु सुबह 9बजे से शाम 5 बजे तक बंद रखा गया । फाटक के बंद रखे जाने के कारण इस सड़क पर क्रासिंग पार करने की सुविधा नहीं मिलने से आम नागरिकों को गोपीगंज मार्ग से मिर्जापुर जाने वाले वाहन चालकों को 30 किलोमीटर का चक्कर लगाकर मिर्जापुर को जाना पड़ा वही कुछ बाइक सवारों ने जान जोखिम में डालकर अन्य रास्तों से रेलवे लाइन को क्रास कर जाते दिखाई पड़े। रेलवे लाइन को बदलने हेतु यह निर्णय लिया गया। जिसकी वजह से सुरक्षा के मद्देनजर फाटक को आठ घंटे lके लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। वही कुछ राहगीरों का कहना था की अगर इसकी सूचना विभाग पहले कर देता तो इतनी परेशानी नहीं उठानी पड़ती। रेलवे ने सुरक्षा हेतु वहा पर अपने जवानों को तैनाती कर रखी थी।

किस सपा नेता के प्रचार वाहन को पकड़ा पुलिस ने,सपा का प्रचार वाहन पुलिस कस्टडी में।

रिपोर्ट आशीष मोदनवाल

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के महात्मा गांधी लिंक मार्ग रोड पर स्थानीय पुलिस ने समाजवादी पार्टी के गाजीपुर के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह के फोटो लगे होल्डिंग का वाहन को जप्त कर लिया बताया जाता है कि अधिसूचना जारी होने के बाद जहां तमाम कानूनी शिकंजे कैसे गए हैं ऐसे में समाजवादी पार्टी के झंडे बैनर और होर्डिंग के साथ लगे वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया मामले को लेकर कोतवाल अभिनव वर्मा ने बताया कि वाहन पुलिस कस्टडी में है और विधिक कार्रवाई की जाएगी ।

जाने अंजही मोहाल की बिजली कब तक बनेगी,एक सप्ताह से आपूति न के बराबर होने से परेशानी।

रिपोर्ट आशीष मोदनवाल

गोपीगंज नगर के छोटी चौराहे से लेकर अंजही मुहाल गल्ला मंडी के साथ केडवरिया मुहाल की विद्युत आपूर्ति बीते 3 जनवरी से बदहाल है बताया जाता है कि पुराने जर्जर विद्युत केबल के कारण आपूर्ति बदहाल है ऐसे में पुराने जर्जर विद्युत आपूर्ति के सहारे ही अभी भी सप्लाई जारी है वहीं सूत्रों की माने तो आपूर्ति बदहाल होने से ज्ञानपुर रेलवे स्टेशन के सामने लगे फीडर से आपूर्ति की जा रही है जिससे लो बोल्टेज होने के कारण लोग टुल्लू मशीन से पानी भरने के लिए भी परेशान हो रहे हैं बीते सप्ताह से आपूर्ति बदहाल होने के कारण लोगों के सामने विकट समस्या उत्पन्न हो गई है अब लोग विद्युत अधिकारियों को कोसना शुरू कर दिए हैं ऐसे में गोपीगंज विद्युत सब स्टेशन के जेई मनोज कुमार सिंह से वार्ता के क्रम में बताया कि पुरानी विद्युत आपूर्ति केबल खराब हो चुकी है पसियांन मोहाल से लेकर कबूतर नाथ मंदिर तक ग्यारह हजार पावर की केबल बदला जाएगा जिसका बजट लगभग चार लाख के आसपास है सारी कागजी कार्रवाई पूरी कर उच्चाधिकारियों को स्वीकृति के लिये भेज दी गई है और शीघ्र ही वहां से संस्तुति होने पर नई विद्युत केबल लगाई जाएगी तब जाकर पूरे मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित हो पाएगी फिलहाल आंशिक रूप से सप्लाई की जा रही है कि लोग अपने दिनचर्या को पूरा किया।

क्यों लगी खरहट्टी मोहाल स्थित अर्बन बैंक में भारी भीड़ ,क्या कहा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर अग्रवाल ने।

रिपोर्ट आशीष मोदनवाल

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज नगर पालिका परिषद के खरहट्टी मोहाल स्थित भदोही अर्बन को ऑपरेटिव बैंक में सोमवार को भारी भीड़ ग्राहकों की उमड़ पड़ी जिससे वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने से आवागमन कर रहे राहगीरों तथा अन्य व्यापारियों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण का भय बन गया और स्थानीय प्रशासन की उदासीनता का भी प्रमाण वहां मिल रहा था बताया जाता है कि भारी भीड़ के कारण बैंक के गेट पर ही महिलाओं वृद्धों युवकों की भीड़ लगी रही जिससे बैंक के अंदर भी खचाखच ग्राहक भरे हुए थे बैंक के मनमानी और बैंक की सिक्योरिटी की भी यहां बानगी देखने को मिल रही थी बताते हैं कि जनपद में जहां रोना का संक्रमण इन दिनों बढ़ गया है ऐसे में ऐसी लापरवाही किसी बड़े मुसीबत का संकेत भी बता रही है वहीं स्थानीय प्रशासन की भी उदासीनता देखने को मिली जिससे स्थानीय व्यापारियों में भय बना हुआ था मामले को लेकर अखिल भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि बढ़ते करो ना के मामले को देखते हुए सख्ती बरती जाए

ककराही मंडी समिति में किसान हो रहे परेशान

रिपोर्ट आशीष मोदनवाल

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज स्थानीय कृषि उत्पादन मंडी समिति ककराही के क्रय केंद्र में धान बेचने के लिए बार-बार बदल रहे नियमों से किसान परेशान हैं। जब से खरीद शुरू हुई चार बार नियम बदले जा चुके हैं। अब किसानों द्वारा ऑनलाइन बुक कराए सभी टोकन जो 29 दिसंबर के बाद के थे, रद्द कर दिए गए हैं। किसानों को दोबारा ऑनलाइन टोकन निकालना पड़ा। किसानों से टोकन निकालने के लिए कैफे सेंटर संचालक 50 से 100 रुपये ले लेते हैं। बता दें कि जिले में एक नवंबर से धान खरीद के लिए क्रय केंद्र पर किसानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, लेकिन बार-बार नियम बदले जाने के बाद किसान अपने धन को लेकर परेशान रहे। किसानों के लिए पंजीकरण के बाद ऑनलाइन टोकन से धान खरीदने की व्यवस्था शुरू की गई थी। अब किसानों के डम पड़े धान को यह व्यवस्था ऑफलाइन कर दी गई है। किसानों ने बताया कि हफ्ते भर से वह अपने ध्यान को लेकर क्रय केंद्र पर दिन रात पड़े हैं 2 दिन हुई बारिश के चलते उनके धान भी भीग गए हैं जिससे किसानों को दोहरा नुकसान उठाना पड़ रहा है

इस संबंध में विपणन अधिकारी आरती शुक्ला ने बताया कि पहले ऑनलाइन खरीदारी हो रही थी जब कि अब ऑफलाइन हो रही जो भी किसान आये है उनका धान नियमानुसार लिया जाएगा।