मकर संक्रांति स्नान के पहले ही मेले में मिलने लगे कोरोना संक्रमित

24 घंटे में मिले मेले में दो कोरोना के मरीज

प्रयागराज l संगम की रेती पर माघ मेले में मकर संक्रांति के प्रथम स्नान पर्व से पहले ही कोरोना संक्रमण फैल गया है। 14 जनवरी को मेले का प्रथम स्नान पर्व होगा। इससे महज चार दिन पहले मेले में तैनात दो सिपाही कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक सिपाही रविवार को संक्रमित पाया गया। जबकि, शनिवार की रात को भी एक सिपाही में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। दोनों सिपाही एलआईयू की यूनिट में तैनात हैं। संतों-भक्तों के सबसे बड़े समागम के रूप में माघ मेला बसने से पहले ही नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। रविवार को माघ मेला क्षेत्र में छह सौ श्रद्धालुओं, साधु-संतों और कर्मचारियों की जांच की गई। इसमें को माघ मेला क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही कोरोना संक्रमित पाया गया। इससे पहले शनिवार को भी एक सिपाही कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।
इसी के साथ मेला क्षेत्र में कोरोना पीड़ितों की संख्या 24 घंटे के अंदर बढ़कर दो हो गई है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है और मेला क्षेत्र में जांच दर भी बढ़ाई जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीजों की पहचान कर उन्हें आइसोलेट किया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी नानक सरन ने मेला क्षेत्र में दो सिपाहियों के संक्रमित होने की पुष्टि की। सीएमओ ने बताया कि अब तक 10 हजार से अधिक संतों-भक्तों की मेला क्षेत्र में जांच की जा चुकी है।स्वास्थ्य विभाग के मेला इंचार्ज जयकिशन ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के पाए जाने के बाद मेला क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। संक्रमण और बढ़ा तो उन स्थानों को हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित कर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। दोनों संक्रमित सिपाही माघ मेला में एलआईयू की यूनिट में तैनात हैं।इनमें से एक को कोटवा और दूसरे को एसआरएन में आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही शिविरों में काम कर रहे मजदूरों, ठेकेदारों और कर्मियों की लगातार जांच की जा रही है। फिलहाल बाहर से आने वाले किसी साधु-संत और श्रद्धालु में अब तक संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

रोटरी क्लब मिर्जापुर के नेतृत्व में नि:शुल्क कोरोना टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया।

Editor yash pathak 9140290705

मिर्जापुर | डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल एवं रोटरी क्लब मिर्जापुर के संयुक्त तत्वाधान में उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल के परिसर में नि:शुल्क कोरोना टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया | बच्चों ने टीकाकरण को स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टि से अनिवार्य मानकर कैंप में अपने आधार कार्ड और मोबाइल के मदद से रजिस्ट्रेशन कराने के बाद टिका लगवाया |  कैंप में कुल 60 बच्चों ने टीका लगवाया |
कैंप का उद्धघाटन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीलेश कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया | डॉ. श्रीवास्तव ने कहा की देश में अप्रत्याशित रूप से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण और ओमिक्रॉन वैरिएंट के केसों से बचने के लिए टीकाकरण आवश्यक है | ऐसे में सभी अभिभावक अपने बच्चे का टीकाकरण अवश्य करायें | बच्चों को सिर्फ़ कोवैक्सीन ही दी जा रही है क्योंकि 15 से 18 साल तक के बच्चों के लिए अभी तक सिर्फ़ कोवैक्सीन को ही मंज़ूरी मिली है | बच्चों को टीका लगाने के लिए अभिभावक कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं | इसके साथ ही मोबाइल फोन से भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है |

खेतासराय में सड़क पर ट्रक खड़ी कर कबाड़ लादने से भीषण जाम।

Editor yash pathak 9140290705

पुलिस की चुप्पी, बीच सड़क पर ट्रक खड़ी कर दिन में ही लोडिंग करते हैं कबाड़ी
जौनपुर। शाहगंज जौनपुर नेशनल हाईवे के खेतासराय कस्बे में सोमवार को डेढ़ घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। इस जाम में फंसे सैकड़ों  वाहनों में सवार लोग अपने गंतव्य को जाने के लिए बिलबिला उठे लेकिन न तो कहीं ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कस्बे की पुलिस नजर आई , और न ही पुलिस बूथ पर तैनात उप निरीक्षक।
नगर पंचायत खेतासराय में दो दर्जन से अधिक कबाड़ का कारोबार करने वाले ऐसे कबाड़ी हैं, जिनकी सारी दुकाने कस्बा के जोगियाना मोहल्ला, दीदारगंज रोड, सबरहद, इमरानगंज से लेकर खेतासराय के मुख्य चौराहे तक फैली हुई है ।
बिना जीएसटी, सेलटैक्स, इनकम टैक्स दिए ही सप्ताह में लाखों का  टर्नओवर करने वाले  इन कबाड़ियों की ट्रके सप्ताह में 5 दिन लोडिंग होती हैं। सामानों की लोडिंग का सारा कारोबार कस्बे के मुख्य मार्ग पर बीच सड़क पर वाहनों को खड़ी करके किया जाता है।  6 से 8 घंटे तक जब डीसीएम या अन्य बड़े वाहन सड़क पर ही खड़े कर दिए जाते हैं उस दौरान भीषण जाम  लग जाता है ।

15 जनवरी 2022 तक रोड शो, जनसभा, जूलूस, रैली, पदयात्रा रहेगा प्रतिबन्धितनिर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं पर पुलिस प्रशासन सर्तक-पुलिस अधीक्षक,

पारदर्शी, निष्पक्ष एवं स्वस्थ चुनाव कराने हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध-जिला निर्वाचन अधिकारी

कोविड गाईड लाईन अनुपालन में होगा चुनाव-जिलाधिकारी

आदर्श आचार संहिता का होगा शत्-प्रतिशत अनुपालन-डीएम

रिपोर्ट अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

भदोही – भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा उ0प्र0 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की घोषणा के उपरान्त जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्टेªट आर्यका अखौरी/पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के द्वारा कलेक्टेªट सभागार में प्रेस प्रतिनिधियों से प्रेस वार्ता करते हुए आदर्श आचार संहिता व निर्वाचन से सम्बन्धित सभी कार्यो के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि चुनाव में कोविड नियमों का अनुपालन करते हुए लोगो को सुरक्षित रखना भी हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव आयोग ने 15 जनवरी 2022 तक किसी भी तरह का रोड सो, रैली, साईकिल रैली, पदयात्रा पर रोक लगा दी है। इस दौरान किसी भी राजनैतिक दल व अन्य किसी के द्वारा कोई भी प्रकार का जनसभा रैली, रोड सो का आयोजन नही किया जायेगा। उन्होंने बताया कि टोल फ्री नम्बर-1950 पर कोई भी व्यक्ति चुनाव विषयक शिकायत, जिज्ञासा, आपत्ति दर्ज/पूछताछ कर सकता है। इसी तरह ‘‘सी-विजिल एप्प’’ डाउनलोड कर चुनाव विषयक किसी भी प्रलोभन/वितरण/आपत्ति जनक संवाद एवं वीडियों तथा अन्य विषयों फोटो/वीडियों/रिकार्डिग अपलोड कर जिला प्रशासन को अवगत करा सकता है। जिसका निस्तारण अगली 100 मीनट में अनिवार्य रूप से करते हुए सम्बन्धित शिकायत कर्ता को उसकी शिकायत पर की गयी कार्यवाही अवगत करा दिया जायेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोगो को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए स्वीप/मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा में एक-एक आदर्श बूथ बनाये गये है। उन्होंने प्रेस मीडिया बन्धुओं को समाज की तीसरी ऑख बताते हुए, उनसे अपील किया कि समाचार पत्रों, विभिन्न टीवी चैनलों व सोशल मीडिया के माध्यम से भदोही वासियों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है, कल शाम से ही बैनर, पोस्टर, होर्डिग्स हटवाने का कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 01 नवम्बर 2021 से 05 दिसम्बर 2021 तक 35 दिन मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम किया गया। 05 जनवरी 2022 को अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। जिसमें वर्तमान में तीनों विधानसभा क्षेत्र मिलाकर कुल 11,92,443 मतदाता है, तथा निर्वाचन कार्य को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी तरह से सम्पन्न कराने के लिए कुल 710 केन्द्र व 1371 मतदेय स्थल बनाये गये है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन कड़ाई से पालन कराया जायेगा, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि जिला मजिस्टेªट ने कहा कि सरकारी सम्पत्ति/भवनों सहित अन्य पब्लिक एवं प्राईवेट सपत्तियों पर किसी भी प्रकार का बैनर, पोस्टर, होर्डिग्स न लगाये। यदि किसी द्वारा लगाया गया हो तो उसे स्वयं हटवाले, अन्यथा जिला प्रशासन के द्वारा हटवाये जाने पर सम्बन्धित को नोटिस भेजते हुए, होने वाले व्यय की वसूली करते हुए विधिक कार्यवाही की जायेगी। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने चुनाव के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न आयामों प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त कराने के क्रम में फ्लाईग टीम एवं सर्विलांस टीम को एक्टिवेट कर दिया गया है, तथा अर्न्तजनपदीय सीमा एवं संदिग्ध स्थलों पर बैरियर पोस्ट बनवाते हुए निगरानी रखी जा रही है, चुनाव को दुष्प्रचारित/दुष्प्रभावित/अफवाह/डराने धमकाने वाले अवांछित तत्वों को चिन्हित करते हुए उन पर गुन्डा एक्ट एवं गैगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। डिस्ट्रीक्ट कन्ट्रोल रूम-1950, सी-विजिल एप्प द्वारा भी निर्वाचन कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष, स्वस्थ्य माहौल दिया जायेगा, ताकि मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

दो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

मीरजापुर । मीरजापुर पुलिस शहर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 15.07.2021 को थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत टटाही रोड़ निवासी वादी सुशील कुमार केसरी पुत्र लक्ष्मणदास द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध कूट रचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधडी के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। विवेचक उ0नि0 अनिल कुमार चौकी प्रभारी कचहरी मय हमराह विवेचना के क्रम मे साक्ष्य संकलन के उपरान्त रविवार दिनांक 09.01.2022 को मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्तों 1. श्रीनाथ सिंह पुत्र स्व भगवान दास, 2. बब्बू सिंह पुत्र श्रीनाथ सिंह निवासीगण सादीबनकट थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय/जेल भेज दिया गया है।

विनय कुमार सिंह बने माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष           

Editor yash pathak 9140290705

           
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद मिर्जापुर का वार्षिक जनपदीय निर्वाचन कार्यक्रम नगर के ए एस जुबली इंटर कॉलेज मिर्जापुर में संपन्न हुआ, जिसमें विनय कुमार सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया गया।
चुनाव अधिकारी वाराणसी मंडल अध्यक्ष,  संत सेवक सिंह की देखरेख में चुनाव हुआ, साथ ही चुनाव पर्यवेक्षक के रुप में प्रदेश मंत्री माननीय राजेंद्र  तिवारी और मंडल अध्यक्ष विंध्याचल मंडल, विरेंद्र प्रताप तिवारी उपस्थित थे।
रविवार को चुनाव सर्वसम्मति से और निर्विरोध तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें पुरानी कार्यकारिणी को पुनः पद दायित्व सौंपा गया, कुछ नए साथियों को भी उनकी सक्रियता के आधार पर पद दायित्व दिया गया है।

शिवा यादव बने समाजवादी युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष

सपाइयों ने फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत

Editor yash pathak 9140290705

करारी कौशाम्बी समाजवादी पार्टी युवजन सभा के संगठन विस्तार को लेकर रविवार को पार्टी कार्यालय में युवजन सभा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में पार्टी में सक्रियता से काम करने वाले युवाओं को जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए चर्चा किया गया।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अनुमोदन एवं युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी के संस्तुति पर जिला अध्यक्ष चन्द्रजीत यादव ने शिवा यादव को युवजन सभा का जिला उपाध्यक्ष बनाया है। शिवा यादव के जिला उपाध्यक्ष बनते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर नवागत जिला उपाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान नवनियुक्त सपा युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष शिवा यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व जिलाध्यक्ष ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसका वह पूरी तरह से निर्वहन करेंगे।

ईओ की पहल पर बनी क्षतिग्रस्त गली

रिपोर्ट आशीष मोदनवाल

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज, नगर पालिका परिषद गोपीगंज के वार्ड संख्या 3 बड़े शिव मार्ग स्थिति गली का मुख्य मार्ग बीते कई दिनों से क्षतिग्रस्त हो गया था बताया जाता है कि पालिका कर्मियों द्वारा ही गली के मुख्य मार्ग को नाली की सफाई के बाद खोदकर छोड़ दिया गया था जिससे गली में रहने वाले दर्जनों परिवारों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ा था मौके पर गली निवासी गुड्डू उमर प्रदीप व बदरे आलम आदि नागरिको ने मामले से ईओ अमिता सिंह को अवगत कराया था ईओ के निर्देश पर गली का मुख्य मार्ग का मरम्मत पालिका प्रसासन द्वारा कराए जाने से नागरिकों ने यो का आभार प्रकट किया है

सनसनी संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत।

Editor yash pathak 9140290705

रिपोर्ट आशीष मोदनवाल

मोढ, पुलिस चौकी क्षेत्र के बगही (करियाव )गांव में बीती रात को सुनीता देवी पत्नी रोहित कनौजिया 37की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई बताते है कि सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस चौकी मोढ को दी गई ,सूचना प्राप्त कर चौकी इंचार्ज मोढ श्याम जीत यादव ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जानकारी ली उसने बताया कि मेरे पहुंचने के बाद उक्त महिला तख्ते पर लेटाई गई थी, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है, ग्रामीणों द्वारा सूचना के अनुसार महिला का पति अपनी मां के आंख का ऑपरेशन कराने रात को खमरिया गया था उसी बीच घटना का अंजाम दिया गया कुछ ग्रामीणों का कहना है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया है परंतु पुलिस अभी तक संदिग्ध हालत मे ही बता रही है चौकी इंचार्ज ने बताया कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाता तब तक कुछ कहना उचित नहीं है महिला के पास एक 7 वर्षीय पुत्र भी है रोहित की दूसरी शादी बताया जाता है ।

शहर गोपीगंज में बरसात से ठप हुवा करोड़ो का ब्यापार।

रिपोर्ट आशीष मोदनवाल

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज, जनपद भदोही का मुख्य बाजार गोपीगंज रविवार को दिन में भी सन्नाटा पसरा रहा बताया जाता है कि अचानक जनवरी माह में मानसून आने से लोग परेशान हो गए मानसून के रौद्र रूप से जहा किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा वही बाजारों में भी रौनक गायब हो गयी बता दे कि जानकारों की माने तो पिछले कई सालों से अभी तक जाड़े के दिनों में मानसून का आगाज नहीं होता रहा जनपद के मुख्य शहर गोपीगंज के ब्यापारीयो की माने तो अचानक मानसून आने से हर तरह का ब्यापार धड़ाम हो गया नगर के चीनी घी कारोबारी मुन्ना जायसवाल ने कहा कि बाजार में खरीदारी करने वाले ब्यापारी के न के बराबर आने से लाखों रुपये का सेल का सभी कारोबारियों को नुकसान हुवा है वही सराफा कारोबारी कुमार आभूषण भंडार के प्रो, मनोज गुप्ता ने भी मानसून को ही कारण बताया कहा कि बाजार में बरसात के कारण ही खरीदार ना के बराबर है जिससे सराफा कारोबारियों को भी बड़ी नुकसान का सामना करना पड़ा देखना है कि अभी कितने दिनों तक इंद्र देव की कृपा बनी रहती है इंद्र देव के अचानक कृपा बने रहने के कारण बाजार में करोड़ों रुपए के लेन देन का असर पहुंचा है