टूटा रिकॉर्ड,जनवरी माह में 26 साल बाद हुई इतनी बारिश,

Editor yash pathak 9140290705


लखनऊ-कानपुर में पिछले 3 दिनों से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस साल अक्टूबर से दिसंबर तक लखनऊ में सामान्य की तुलना में 200 % बारिश हो चुकी है। पिछले साल इन तीन महीनों में 46.5% ही बारिश हुई थी। उधर ललितपुर में ओले गिरने से फसलें खराब हो गई हैं। रविवार सुबह भी यहां ओले गिरे। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे बारिश की संभावना जताई है।
वेस्ट यूपी में 1995 के बाद जनवरी माह में इतनी बारिश हुई है। इसने 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक मेरठ में 24 घंटे में 43 MM बारिश दर्ज की गई है। बता दें कि 1995 में 54MM बारिश हुई थी। पहाड़ों पर बने विक्षोभ के चलते यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड में मौसम बदला है। वेस्ट यूपी में पिछले 5 दिनों से बारिश का मौसम है। अगले दो दिन तक भी बारिश के आसार रहे हैं। वहीं, ललितपुर में हुई ओलों की बरसात, मटर, चना मसूर की फसलों को नुकसान हुआ है।

शनिवार रात में भी कानपुर, लखनऊ, मेरठ व आसपास के जिलों और एनसीआर में बारिश हुई। इससे ठंड और भी बढ़ गई है। अभी 48 घंटे और बारिश के आसार बने हुए हैं। NCR के मेरठ, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, सहारनपुर के अलावा शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर जिलों में बारिश की संभावना है। आगरा और अलीगढ़ मंडल के जिलों के अलावा मध्य यूपी में भी बारिश रहेगी। झांसी में लखनऊ व पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी बारिश का मौसम है।

20 हजार शस्त्र लाइसेंस किए जा सकते हैं निरस्त

प्रयागराज l जनपद के 20 हजार शस्त्र लाइसेंस धारकों को बड़ा झटका लग सकता है। उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त हो सकते हैं। दरअसल चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी शस्त्रों को जमा कराया जाना है, लेकिन अब तक जनपद में आधे असलहे तक जमा नहीं किए गए हैं। हाल यह है कि चुनावों की तारीख लगभग घोषित होने को है और अभी 65 फीसदी से ज्यादा असलहे जमा नहीं हो सके हैं। ऐसे में आदेश की अवहेलना करने वालों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी पुलिस ने भेजनी शुरू कर दी है।विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी असलहों को जमा कराया जाना है। पिछले दिनों सभी जिलों के डीएम व कप्तानों संग वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग से हुई बैठक में केंद्रीय चुनाव आयुक्त की ओर से इस संबंध में दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद अभी जनपद में यह काम बहुत पीछे है। जिले में कुल 33 हजार शस्त्र लाइसेंस हैं। इनमें से तीन हजार शस्त्र बैंक सुरक्षा, निजी सुरक्षा, पुलिसकर्मियों व ऐसे लोगों के पास हैं जिन्हें जान का खतरा है।

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत विधानसभावार व्यय लेखा/सहायक व्यय प्रेक्षकअनुवीक्षण टीम/लेखा टीम, उड़नदस्ता टीम का जिलाधिकारी ने किया गठन

Editor yash pathak 9140290705

मुख्य कोषाधिकारी जनपद स्तर पर होंगे नोडल अधिकारी
मीरजापुर, 09 जनवरी 2021- जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष, पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिये निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर विधानसभावार टीमो का गठन किया हैं। गठित टीमो में वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, लेखा टीम, मीडिया प्रमाण और अनुवीक्षण समिति, उड़नदस्ता टीम, स्थायी निगरानी टीम, व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं काल सेंटर आदि गठन किया गया हैं। गठिम टीमो में उड़नदस्ता टीम निर्वाचन की घोषणा की दिनांक से एवं स्थैटिक निगरानी टीम जनपद में अधिसूचना जारी होने की तिथि से अपना कार्य प्रारम्भ कर मतदान दिवस तक कार्य करेगी।
  उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव प्रताप शुक्ल ने विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि जनपद स्तर पर गठित समिति में सभी तहसीलो के उपजिलाधिकारीगण अपने-अपने विधानसभा से सम्बन्धित रिटर्निग आफिसर होंगे एवं श्री राज कुमार गुप्त

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा टाटा सूमो में लदे अवैध गांजा (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब ₹10 लाख) के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Editor yash pathak 9140290705

पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों व अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अहरौरा पुलिस द्वारा टाटा सूमो में लदे 57.600 किया अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 08.01.2022 को थानाध्यक्ष अहरौरा को जरिए मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि सोनवर्षा नहर पुलिया पौनी बैरियर रोड़ की तरफ से टाटा सूमो सवार 02 व्यक्ति अवैध गांजा लादकर आ रहे है, उक्त सूचना के आधार पर थाना अहरौरा पुलिस द्वारा अतरौली खुर्द नहर के पास वाहनों को सघन चेकिंग की जाने लगी तभी मुखबिर द्वारा बतायी गयी वाहन संख्या: CG 08 K 0797 आती हुई दिखाई दी, जिसे उपस्थित पुलिस बल द्वारा रोककर 02 व्यक्तियों को समय 17.30 बजे पकड़ लिया गया। पकड़े गए अभियुक्त द्वारा अपना नाम विनय कुमार शर्मा पुत्र जवाहर लाल शर्मा निवासी रजवाड़ थाना सुखपुरा जनपद बलिया, उ0प्र0, 2-संजय साहनी पुत्र बैजनाथ साहनी निवासी कोनहवा थाना दरियापुर जनपद छपरा, बिहार बताया गया

नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने दिव्यांगजनो को निःशुल्क बांटा कृत्रिम अंग

भारत विकास परिषद की तरफ से आयोजित किया गया था कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर,लगभग 42 लोगो को निःशुल्क मिला कृत्रिम अंग

भारत विकास परिषद द्वारा 19 दिसम्बर को शिविर लगाकर किया गया था रजिस्ट्रेशन

Editor yash pathak 9140290705

नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल रविवार की दोपहर नगर के धुंधी कटरा पहुँचे।जहां बिंनानी धर्मशाला में भारत विकास परिषद की तरफ से कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया था।नपाध्यक्ष ने इस शिविर में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।बता दे कुछ दिनों पहले ही भारत विकास परिषद मिर्जापुर शाखा द्वारा दिव्यांगजनो को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण के लिये शिविर लगाकर रेजिस्ट्रेशन किया गया था।शिविर में लगभग 50 दिव्यांगजनो ने कृत्रिम अंग के लिये रेजिस्ट्रेशन किया था।इसी शिविर में नपाध्यक्ष ने दिवगंत पुत्र का रोबोटिक पैर भी दान किया था।नपाध्यक्ष रविवार की दोपहर शिविर में रेजिस्ट्रेशन कराने वाले दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग दिया।रविवार की दोपहर डॉक्टरों की देख-रेख में शिविर में आये लगभग 42 दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग लगाया गया।।

उप मुख्यमंत्री ने 12.36 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित मंझनपुर बस स्टेशन एवं बस डिपो का किया लोकार्पण

सरकार ने समर्पित रहकर गरीबों, किसानों एवं समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया

सरकार ने बिना किसी भेद-भाव के ईमानदारी के साथ उ0प्र0 की जनता की सेवा करने का कार्य किया

Editor yash pathak 9140290705

कौशाम्बी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को 12 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित मंझनपुर बस स्टेशन एवं बस डिपो का लोकार्पण किया तथा बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

*कार्यक्रम* को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि देश को विश्व में एवं प्रदेश के देश में तथा कौशाम्बी को सर्वांगीण विकास की दृष्टि से नम्बर-01 बनाने के लिए निरन्तर प्रयास कर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बस डिपो से 50 सी0एन0जी0 बसों को शीघ्र संचालित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों, किसानों एवं समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित रहकर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिना किसी भेद-भाव के ईमानदारी के साथ उ0प्र0 की जनता की सेवा करने का कार्य किया है इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचाय

आचार संहिता लागू होते ही राजनीतिक पार्टियों में हलचल बैनर पोस्टर उतरवाए गए।

रिपोर्ट अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। विधानसभा निर्वाचन 2022 हेतु आदर्श आचार संहिता लागू होते ही जिले का सियासी पारा गरम हो गया और लोगों में हलचल बढ़ गई। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार के नेतृत्व में गोपीगंज नगर के राजमार्ग पर लगे पार्टी के बैनर, पोस्टर हटवाया गया तथा वाल पेंटिंग रायटिंग को चूने/ पेंट से पुतवाया गया। साथ ही गाड़ियों की चेकिंग सहित काले शीशे, हूटर , राजनीतिक पार्टी गाडिय़ों पर लगी लाल बत्ती पर सख्ती बरतने का कड़ा निर्देश दिया। बता दें कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होते ही नगर पालिका परिषद क्षेत्र में जगह-जगह लगे बैनर पोस्टर उतारे गए। शनिवार को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधकारी नायब तहसीलदार संग पुलिस बल के साथ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह द्वारा नगर के विभिन्न मोहल्लों में लगाए गए विभिन्न दलों के बैनर पोस्टर उतारे गए।
आदर्श चुनाव आचार संहिता होने पर विभिन्न पार्टियों के नेताओं द्वारा ज्ञानपुर रोड, राजमार्ग, सदर मोहाल, बाईपास चौराहा व तिराहा तथा अन्य जगहों पर भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बैनर पोस्टर उतरवाया गया।

स्टेट की जमीन पर आबाद 120 परिवारों को मिला घरौनीका प्रमाण पत्र,क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा 120 परिवारो को दिया गया घरौनी प्रमाण पत्र।

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर,सोनभद्र)।

Editor yash pathak 0140290705

म्योरपुर विकास खण्ड के स्थानीय कस्बा में शनिवार दोपहर 1 बजे क्षेत्रीय लेखपाल अनिल कुमार मौर्या द्वारा 120 परिवार के मुखिया को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर बुला उन्हें घरौनी प्रमाण पत्र दिया गया क्षेत्रीय लेखपाल श्री मौर्या ने बताया कि सरकार की मंशा है कि जो परिवार पच्चसो साल से स्टेट की जमीन व भवन राज्य सरकार की जमीन पर आबाद उन्हें उस जमीन का मालिकाना हक दिया जाए सरकार के मंशा के अनुरूप आज 120 परिवार के मुखिया घरौनी प्रमाण पत्र दिया गया है भवन राज्य सरकार की जमीन पर आबाद गौरीशंकर सिंह,पंकज सिंह,राज कुमार सिंह,बसन्त लाल पासवान ने बताया कि हम लोग आज पच्चसो वर्षो से उक्त जमीन पर आबाद थे किसी की सरकार ने हमे उक्त जमीन का मालिकाना हक देने के बारे में नही सोची लेकिन प्रदेश के मुख्य योगी जी ने इसे गम्भीरता से लेते हुए जमीन का मालिकाना हक देने के लिये कहा था और आज हमे घरौनी के रूप में जमीन का मालिकाना हक मिल रहा है इसके लिये हम सूबे के मुखिया के सदैव आभारी रहेंगे इन दौरान कोटेदार रविन्द्र कुमार,दीपक सिंह,काशी सिंह,रवि कांत,हरि सिंह,अर्जुन सिंह,श्याम लाल गुप्ता,खुर्सीदा बेगम,राजकुमार,उमा शंकर सिंह,दिवाकर सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

लखनऊ, अयोध्या और गोरखपुर में भूकंप के झटके, तीव्रता4.3 महसूस

प्रयागराज l अयोध्या, लखनऊ और गोरखपुर समेत यूपी के कई अन्य शहरों में देररात 11:59 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र, यूपी से करीब 400 किमी. दूर नेपाल का बागलंग रहा है। सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, यहां रात 11:59 बजे भूकंप आया। केंद्र जमीन से 15 किमी. अंदर रहा है। हालांकि, देर रात जब लोग सो रहे थे, तभी भूकंप के झटके महसूस किए गए जबकि अधिकांश लोगों को सोने के कारण झटके महसूस नहीं हुए। फिलहाल, भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर अब तक नहीं है। राजधानी लखनऊ, अयोध्या, लखीमपुर से लेकर पूर्वी नेपाल तक भूकंप का असर देखा गया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इसका असर भारत के पश्चिमी इलाकों में ज्यादा रहा। यूपी में मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि झटके काफी हल्के थे। कहीं किसी नुकसान की सूचना नहीं है।अयोध्या में कंपन्न महसूस हुआ

भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई। अयोध्या के सरयू मंदिर के पुजारी पं लालजी मिश्र ने बताया कि वे मंदिर में सो रहे थे। उन्हें कंपन महसूस हुआ था।

सुल्तानपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित स्कार्पियो के डि‍वाइडर से टकराने से चार की मौत,तीन घायल, दो की हालत गंभीर


सुल्तानपुर। सुल्तानपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां एक अनियंत्रित स्कार्पियो डिवाइडर में टकरा गई. हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार की मौत हो गई. जबकि तीन घायलों का अस्पताल के इलाज चल रहा है. दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया. दोनों की हालत गंभीर है।
बताया जा रहा है कि ये सभी लखनऊ गये थे और वहां से वापस लौटते समय ये हादसा हुआ है। घटना बल्‍दीराय थाना क्षेत्र के देहली बाजार इलाके की है.
जानकारी के अनुसार, वाराणसी जिले के जनसा थाना क्षेत्र के हरिपुर बाजार खरगूपुर निवासी अखिलेश मिश्र (40) पुत्र दिवाकर मिश्र बृहस्पतिवार को अपने साथियों व परिवारीजनों के साथ स्कार्पियो से लखनऊ गए थे. वहां से अखिलेश व अन्य लोग घर लौट रहे थे. रास्ते में जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के देहली के पास अचानक स्कार्पियो अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई. दुर्घटना में स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए।
तेज आवाज के बाद पहुंचे लोगों ने वाहन में फंसे लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला. इस दौरान अखिलेश मिश्र समेत चार लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि तीन अन्य घायल थे। सूचना के बाद पहुंचे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पर दूसरे वाहन की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां गिरि शुक्ला (65) निवासी मिरजापुर मुरादपुर कुचवा जिला वाराणसी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि हालत नाजुक होने पर दुर्गेश और लक्ष्मण को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया. फिलहाल इस घटना की जानकारी लगते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस राहत कार्य में जुटी थी।