भदोही । पुलिस द्वारा बॉर्डर पॉइंट व मुख्य स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु, अवैध प्रचार सामग्री/मादक पदार्थ व वाहनों से कैश ले जाने की सघन जांच अभियान चलाई गई है। बता दें कि 7 मार्च को संपन्न होने वाले विधानसभा निर्वाचन को सकुशल व निष्पक्ष संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत भदोही के पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद के बॉर्डर पॉइंट व मुख्य स्थानों पर बैरियर पॉइंट स्थापित कर पुलिस टीम व प्रशासनिक स्तर पर गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, अवैध प्रचार सामग्री/मादक पदार्थ व वाहनों से कैश परिवहन की सघन चेकिंग की जा रही है। इस दौरान उड़नदस्ता टीम को गोपीगंज क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर रोड पर एक स्कॉर्पियो से ₹1,38,000/- (रुपए एक लाख अड़तीस हजार) कैश बरामद किया गया। बरामद कैश के बारे में सन्तोषजनक जबाब न देने व वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर उक्त कैश को सीज कर आयकर विभाग की टीम द्वारा जांच की जा रही है।
भदोही । आगामी 7 मार्च को सम्पन्न होने वाले विधानसभा सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के निर्देशन मे मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक औराई अजय कुमार के साथ भारी संख्या में पीएसी के जवानों ने रूट मार्च कर आम जनता को सुरक्षा और भरोसे का एहसास दिलाया। क्षेत्र अन्तर्गत कस्बा महाराजगंज, इटवा आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन किया गया। आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गया एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए सकुशल चुनाव संपन्न कराने का संदेश दिया गया।
भदोही । विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षकों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रत्याशियों के साथ बैठक की, और शासन द्वारा जारी निर्देशों के संबंध में जानकारी दी। सभी प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का पाठ भी पढ़ाया। साथ ही चेताया कि अपने पक्ष में मतदान के लिए मतदाताओं को प्रलोभन की दृष्टि से किसी भी प्रकार से गिफ्ट, पैसा बांटने, धमकी देने वाले प्रत्याशियों पर कड़ी नजर है। कहा कि बिना अनुमति के रैली, जनसभा तक नहीं हो सकेगी। इसके साथ ही प्रत्याशी प्रतिदिन का खर्च का विवरण कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई होगी। केंद्रों पर मतदाताओं को दी जा रही सुविधा आदि की भी जानकारी दी गयी।
आए दिन राजमार्ग पर खड़ी ट्रक बनती है दुर्घटना का कारण ।
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के विठ्ठलपुर छतमी ग्राम ओवरब्रिज के पास बाईक सवार को टक्कर मारने के बाद सड़क पर खड़ी ट्रक में जाकर जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार चालक राजेश कुमार पुत्र रामचंद्र 30 निवासी ज्ञानपुर जनपद भदोही गंभीर रूप से घायल हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रयागराज की तरफ से आ रही कार यू पी जे 5333 नंबर का चालक अपनी गाड़ी लेकर प्रयागराज की तरफ से ज्ञानपुर को जा रहा था जैसे ही राजमार्ग के विठ्ठलपुर के पास पहुंचा था की सामने से आ रहा बाईक चालक से टक्कर हो गई और चालक का संतुलन बिगड़ जाने से सड़क के किनारे खड़ी ट्रक नंबर यू पी 42 बी टी 1067 में जाकर घुस गई। और चालक राजेश कुमार पुत्र रामचंद्र 30 निवासी ज्ञानपुर जनपद भदोही गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसे स्थानीय नागरिकों ने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया। जहां हालत चिंताजनक होने पर चालक को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तुरंत ही नेशनल हाईवे के क्रेन को बुलाकर ट्रक के नीचे से फंसी कार को बाहर निकाल कर आवागमन को सुचारू रूप से चालू कराया।
गोपीगंज। आगामी विधानसभा निर्वाचन वर्ष-2022 को सकुशल व निष्पक्ष संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत डॉ0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में जनपद के बॉर्डर पॉइंट व मुख्य स्थानों पर पुलिस टीम व प्रशासनिक स्तर पर गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा संदिग्ध , वस्तु, अवैध प्रचार सामग्री/मादक पदार्थ व वाहनों से कैश परिवहन की सघन चेकिंग की जा रही है । जिसे लेकर आज दिन शनिवार को प्रातः से ही उड़नदस्ता टीम द्वारा जिले के विभिन्न जगहों पर रविंद्र शुक्ला,सबइंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल बुल्लू सिंह यादव,हेड कांस्टेबल मिर्जा शहनवाज बेग, ड्राइवर लाल प्रताप सिंह,अशीष पाठक के साथ भदोही जनपद के सिंहपुर, ज्ञानपुर, गोपीगंज,असनाव, पाली, राष्ट्रीय राजमार्ग गोपीगंज बस स्टैंड के पास, मिर्जापुर तिराहा आदि स्थानों पर मुस्तैदी से वाहनों की जांच करते देखे गए।
गोपीगंज। नगर पालिका परिषद गोपीगंज 7 मार्च को होने वाले ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र 393 को लेकर मतदाता जागरूकता अपील कार्यक्रम चलाकर, मतदान बढ़ाए जाने हेतु नगर निकाय सीमा अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों के क्षेत्रों में दिनांक 24 फरवरी से 26 फरवरी 2022 तक लोगों के घरों में घर-घर जाकर मतदाताओं को अपील पत्र देकर शपथ दिलाएंगे और शतप्रतिशत उपस्थिति को जागरूक करेंगे। साथ ही नगर पालिका कर्मचारियों सहित वार्ड मेंबर को लेकर बुलावा टोली का गठन किया गया। जिसमें गुलाब धर मिश्र इंटर कॉलेज बूथ 418 से 422, प्राइमरी विद्यालय काली महाल बूथ 435 से 439, प्राइमरी विद्यालय गोपीगंज बूथ नंबर 423, 424 जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज बूथ संख्या 427, 428, पंचायत भवन पूरे भगवत बूथ संख्या 425, आंगनबाड़ी केंद्र पूरे भगवत बूथ संख्या 426, प्राइमरी विद्यालय सोनाखरी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरे गुलाब बूथ संख्या 52, 53, प्राइमरी विद्यालय पूरे रजाई बूथ संख्या 56, 57 सभासद सहित 36 कर्मचारियों का गठन किया गया है।
भदोही। आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री एवं निर्माण के विरुद्ध जनपद में चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान। चेकिंग हेतु गठित टीमों द्वारा देशी/अंग्रेजी शराब के ठेकों को चेक कर विक्रेताओं को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश अवैध शराब निर्माण/बिक्री की चेकिंग के क्रम में ईट भट्टों की भी की गई सघन चेकिंग आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक-22.02.2022 को डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण/बिक्री के विरुद्ध जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जनपद के समस्त थाना प्रभारियों के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले देशी/अंग्रेजी शराब के ठेकों व गोदामों में पहुंचकर शराब के ठेकों के लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, शराब की बोतलें पर लगे बार कोड को स्कैन करके चेक किया गया तथा शराब के ठेका परिसर व कैंटीन की भी सघन चेकिंग की गई। दौरान चेकिंग मौके पर कोई अनियमितता नहीं पाई गई। सभी विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि निर्धारित मात्रा से अधिक शराब न बेची जाए किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। अवैध शराब निर्माण/बिक्री की चेकिंग के क्रम में गठित टीमों द्वारा जनपद के ईट भट्ठो की भी सघन चेकिंग की गई।
म्योरपुर थानां क्षेत्र के स्थानीय कस्बा स्थित विरला विद्या मंदिर इंटर कालेज स्थित बूथ का सोमवार को चुनाव पर्यवेक्षक मृदुल कुमार महंता ने निरीक्षक किया और बूथ हाल,में बिजली व्यवस्था,बिजली स्वीच बोर्ड में थ्रिपिन प्लक की व्यवस्था,पानी और शौचालय की स्थिति का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। पर्वेक्षक श्री महंता ने बताया कि व्यवस्था ठीक है।शौचालय के सामने हल्की घास पूस है उसे साफ कराने को बोला गया है। उन्होंने छात्रो से भी बात किया और कहा कि 18 वर्ष से ऊपर वाले सभी मतदाताओं को मत देना है। उन्होंने छात्रो का आह्वान किया कि सभी लोग शत प्रतिशत मतदान करने के लिए अभिभावकों और अपने आस पास के लोगो को जागरूक करें। मौके पर तहसीलदार दूधी ज्ञानद्र कुमार, प्रध्यानाचार्य दयाशंकर विश्वकर्मा , आदि रहे।
मेजा: स्थानीय नैनी स्थित एडीए कॉलोनी में डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन,प्रयागराज के तत्वावधान में शिवाजी खेलकूद जनहित समिति द्वारा आयोजित तृतीय शिवाजी ” राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता ” संपन्न हुई। लीग कम नाक आउट सिस्टम से खेली गई उक्त प्रतियोगिता में कुल 13 टीमों ने हिस्सा लेकर अपने क्रीड़ा कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी) लखनऊ और गाजीपुर जनपद की टीम के बीच पांच सेटों का मैच खेला गया। जिसमें एसएसबी लखनऊ ने गाजीपुर जनपद की टीम को 25-23, 24-26, 25-22 और 25-21 अंको से हराकर एसएसबी लखनऊ ने शिवाजी राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता की ट्रॉफी जीत ली। विजेता टीम के राकेश कुमार,चंद्र प्रकाश गुप्ता व ज्योयस जोस तथा उपविजेता टीम के अमृत राय,जय किशन व हसनैन का खेल विशेष रूप से सराहनीय रहा। इसके पूर्व खेले गए प्रथम सेमीफाइनल के मैच में एस.एस.बी.लखनऊ की टीम ने देव स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम को 25-23 और 25-21 अंकों से हराया। इसी प्रकार दूसरे सेमीफाइनल के मैच में गाजीपुर जनपद की टीम ने प्रधान डाकघर(पोस्टल) प्रयागराज की टीम को 25-21 और 25-18 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। प्रतियोगिता में नेशनल रेफरी अल्ताफ अली, हरिशंकर सिंह, आनंद शर्मा, मुकेश शुक्ला, सुरेंद्र सिंह और संतोष भास्कर ने निर्णायक की भूमिका अदा की। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि एसोसिएशन के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी नागेंद्र सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी व डीवीए प्रयागराज के चेयरमैन जार्डन.एच.नाथ ने की। मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार विजेता टीम के राकेश सिंह को दिया गया। वहीं मैन ऑफ दी टूर्नामेंट का पुरस्कार उपविजेता टीम के खिलाड़ी हसनैन को दिया गया। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव दमन सिंह(मास्टर साहब) ने प्रतियोगिता में आए हुए सभी अतिथियों को बैच लगाकर उनका स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतियोगिता में पधारी सप्लाई इंस्पेक्टर प्रयागराज श्रीमती अरुणा तिवारी, विद्या उपाध्याय, शाहिद कमाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। जिला वॉलीबाल संघ,प्रयागराज के महासचिव आर.पी.शुक्ला ने प्रतियोगिता में पधारे हुए समस्त खिलाड़ियों व अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन रामाश्रय राय व ब्रह्मानंद मिश्रा ने किया। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से जिला वॉलीबाल संघ प्रयागराज के अध्यक्ष प्रभात राय, वॉलीबाल संघ के कोषाध्यक्ष के.बी.एल.श्रीवास्तव, सुजीत सिंह, सुधीर शर्मा, चंद्रभान रॉय, कौशलेश शर्मा, प्रमोद राय, निरंजन राय, पंकज शुक्ला, राजेश वर्मा, अजय राय, विमल पांडेय, मनोज राय, सुनील पांडेय, दुर्गेश सिंह, राकेश सिंह, गुलजार, आई.बी.सिन्हा, प्रभंजन शर्मा, दिनेश मिश्रा, कमलाकर, नीतिन मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।
गोपीगंज। शासन व जिलाप्रशान के निर्देश पर दिन सोमवार को राजमार्ग गोपीगंज चौराहे पर नियमो के उलंघन का पालन कराने में सख्त नजर आयी ट्रैफिक यातायात प्रभारी शशिकांत यादव ने संभाली नगर की यातायात व्यवस्था, कड़ाई से पालन करते हुए किसी भी उस गाड़ी चालक को नही बक्शा जो बेगैर हेलमेट,बिना मास्क, या सीटबेल्ट, तीन सवारी में देखा उसका चाहे वह किसी तरह के बहाने बनाता रहा। सभी का चालान काटा पर छोड़ा नही और लोगो को चेतावनी भी देते रहे कि अगली बार पकड़े जाने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। कुल 89 वाहनों का चालान किया।