काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस के रेक को अत्याधुनिक एल.एच.बी. रेक से बदला गया।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। वाराणसी 21 फरवरी, 2022: पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन अपने यात्रियों को आरामदायक और ज्यादा सुरक्षित यात्रा सुविधाएँ प्रदान करने हेतु लगातार प्रयासरत है । इसी क्रम में रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन हेतु अब तक कन्वेशनल रेक से चलायी जा रही गाड़ी संख्या-15128/15127 बनारस-नई दिल्ली काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस के रेक को अत्याधुनिक एल.एच.बी. रेक से बदला गया। फलस्वरूप यह गाड़ी आज अत्याधुनिक एल.एच.बी.रेक के साथ निम्नलिखित संरचना के अनुसार चलायी गयी।
गाड़ी संख्या-15128/15127 बनारस-नई दिल्ली काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस में आज 21 फरवरी, 2022 से बनारस से नई-दिल्ली के लिए एल.एच.बी. रेक से चलाया गया । फलस्वरूप संशोधित संरचना के अनुसार इस रेक में जनरेटर सह लगेज यान का 1, एल.एस.एल.आर.डी. का 1, साधारण द्वितीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 5, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 8, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 2 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये गये हैं।

जनपद पुलिस व प्रशासनिक गठित उड़नदस्ता टीम को मिली बड़ी सफलता

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

ज्ञानपुर। आगामी विधानसभा निर्वाचन वर्ष-2022 को सकुशल व निष्पक्ष संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में जनपद के बॉर्डर पॉइंट व मुख्य स्थानों पर बैरियर पॉइंट स्थापित कर पुलिस टीम व प्रशासनिक स्तर पर गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, अवैध प्रचार सामग्री/मादक पदार्थ व वाहनों से कैश परिवहन की सघन चेकिंग की जा रही है । पुलिस व प्रशासनिक गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा आज दिनांक-21.02.2022 को दौरान चुनाव सम्बन्धी वाहन चेकिंग थाना भदोही क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा मिल चौराहा पर एक वाहन से ₹1,50,000/- (रुपए एक लाख पचास हजार) कैश बरामद किया गया। बरामद कैश के बारे में सन्तोषजनक जबाब न देने व वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर उक्त कैश को सीज कर आयकर विभाग की टीम द्वारा जांच की जा रही है। 

जिले के 825 बूथ पर वेबकास्टिंग हेतु जनसेवा केंद्र संचालकों दिया गया प्रशिक्षण।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

भदोही । विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जनपद में 7 मार्च को होने वाले मतदान को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद स्तरीय स्थापित कंट्रोल रूम में तैनात कार्मिकों, वाहनों की जीपीएस माध्यम से ट्रैकिंग, पोलिंग पार्टियों के निर्धारित स्थल तक ससमय पहुंचने आदि के संबंध में अपर जिलाधिकारी न्यायिक अनिल कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित प्रभारी अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने अपर जिलाधिकारी न्यायिक तथा ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आशुतोष श्रीवास्तव को 6 मार्च को पोलिंग पार्टियों की रवानगी के पश्चात शाम 4ः00 बजे तक प्रभारियों से संपर्क कर सुनिश्चित करें कि पोलिंग पार्टी निर्धारित मतदेय स्थलों तक पहुंच गई है कि नहीं। इसके पश्चात दिनांक 7 मार्च को प्रातः ससमय मतदेय स्थलों हेतु तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेटो से संपर्क कर यथास्थिति का जायजा लेते हुए पोलिंग पार्टियों द्वारा प्रातः 5ः30 बजे से कराए जाने मॉक पोल की कार्यवाही के बारे में जानकारी कर सूची में अपडेट करेंगे। सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का अधिकतम 30 मिनट के अंदर निस्तारण कर कार्यवाही को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी न्यायिक बेसिक शिक्षा अधिकारी को अपने अधीनस्थ तैनात कार्मिकों के माध्यम से पोलिंग पार्टियों को भोजन की गुणवत्ता पूर्ण व्यवस्था कराने एवं पोलिंग पार्टियों के लाने-ले जाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले वाहनों को जीपीएस के माध्यम से ट्रैक करते हुए उसकी सूचना एक्सेल शीट पर फीड करने के निर्देश दिए। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को वेबकास्टिंग से संबंधित समस्त कार्यवाही को पूर्ण करते हुए सायं तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा समस्त प्रभारी अधिकारी निर्वाचन/कर्मचारी दी गयी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें।

आक्रोशित ग्रामीणों ने भाजपा के प्रचार वाहन का फाड़ा पोस्टर

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

भदोही। भदोही जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र के घोसियां के इटवा गांव में भारतीय जनता पार्टी के प्रचार वाहन को गांव में घुसते ही ग्रामीणों में आक्रोश भर गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है की ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी के वाहन पर लगे पोस्टर बैनर को फाड़ दिया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रचार वाहन के चालक को गांव से बाहर खदेड़ दिया। जब इस घटना की सूचना पुलिस को पहुंची तो मौके पर कोतवाल अजय सेठ अपने फोर्स के साथ इटावा गांव पहुंच गए। घंटे भर गांव में लोगों से मामले की जानकारी लेनी चाहिए लेकिन ग्रामीणों ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी। बाद में कोतवाल अजय सेठ ने कहा कि घटना की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किया जाएगा।

बीएड टेट 2011 के अचायनित बेरोजगार एसोसिएसन उत्तर प्रदेश ने अपना समर्थन सपा प्रत्यासी ज्ञानपुर को दिया।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। बीएड टेट 2011 के अचायनित बेरोजगार एसोसिएसन उत्तर प्रदेश ने अपना समर्थन सपा प्रत्यासी ज्ञानपुर को जिला अध्यक्ष सुलभ कुमार मौर्य ने दिया। उन्होंने ने कहा की वर्तमान सरकार ने हमारे साथ छल किया है। हम डेढ़ लाख बी एड टेट 2011 अभ्यर्थी जो समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार में निकाले (प्रदेश कोषाध्यक्ष)गए 72825 पदों हेतु प्राथमिक शिक्षक भर्ती 7/12/2012 विज्ञापन के आवेदक है। हमने आवेदन शुल्क हर जिले 500 रुपए के हिसाब से प्रत्येक अभ्यर्थी का औसतन 30 से 35 हजार रुपये जो कि कुल
लगभग 290 करोड़ रुपये आज भी सरकारी खजाने में जमा है और हमारी एक दिन की काउंसलिंग प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, माननीय सुप्रीम कोर्ट ने विज्ञापन को सही ठहराया है, पूर्व की सपा सरकार सदन में विज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष
| पर भर्ती की बात कह चुकी है, दुर्भाग्य से मामला कोर्ट में लंबित रहा और 25 जुलाई 2017 को माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा जब फाइनल आदेश आया तब तक प्रदेश में बीजेपी सरकार आ चुकी थी। भाजपा ने हम अभ्यर्थियों
से झूटे वादे कर मुकर गई, हमें बरगला कर वोट लिया और भर्ती यह कहकर आगे नहीं बढ़ाया कि यह समाजवादी पार्टी का पाप है हम क्यों करें, महोदय विदित हो कि हम लोग 10 वर्षों से अनवरत संघर्ष कर रहे है वर्तमान बीजेपी सरकार में 11 बार आंदोलन किए लखनउ में इन्होंने सिर्फ लाठी दी, कमेटी बनाकर हमे गुमराह किया, हम समस्त अभ्यर्थी प्रत्येक बूथ पर, सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर, प्रत्येक विधानसभा समाजवादी पार्टी का खुला समर्थन कर रहे हैं। सपा प्रत्याशी रामकिशोर बिंद ने बीएड टेट 2011 के जिला अध्यक्ष को आश्वासन दिया है कि सपा की सरकार बनते ही आपकी भरती की वैधानिक कार्यवाही तुरंत की जाएगी।

कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री कि मोदी जी के सभी दावे खोखले साबित हुए।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

आज तक 8 वर्षों में उन्होंने जो कुछ भी किया वह सिर्फ अंबानी अडानी के लिए किया गरीबों के हित में बेरोजगारों के हित में कोई कार्य नहीं किया।

गोपीगंज। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक दिन रविवार को राजमार्ग के गहरपुर मोड़ पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रामकिशोर बिंद के समर्थन में एक कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए गठबंधन समाजवादी के उम्मीदवार को भारी बहुमत से जिताने की अपील किया । पिछले पांच सालो में जिस तरह के हालात बने है उससे भाजपा की डबल इंजन की सरकार की बिदाई दस मार्च को होगी और समाजवादी गठबंधन की सरकार बनेगी।पिछले आठ सालों में मोदी और योगी की डबल इंजन की सरकार ने इतना डीजल डलवाया है की लोगो के पसीने आ रहे है। मोदी जी ने 8 साल में जिन नीतियों का इस्तेमाल किया है उससे देश में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी गरीबी की रही है,इन सालो में अदानी,अंबानी को छोड़कर किसी के लिए नीतियां नही बनाई। देश में बेरोजगारी की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है आज 12 लाख नौकरियां खाली हैं। आज नौजवान तमाम राज्यों में पढ़ लिख कर नौकरियों की आस लगाए बैठा रहता है 500 से लेकर 2000 तक नौजवानों से वसूला जाता है और 1 दिन खबर आती है कि पर्चा लीक हो गया है तो परीक्षा को निरस्त कर दिया जाता है। मोदी जी ने कहा था कि सत्ता में आएंगे तो दो करोड़ नौकरियां हर साल देंगे। मोदी साहब तो कह रहे थे कि जो है पकोड़े बेचो और अमित शाह जी के बच्चे बीसीसीआई के क्रिकेट की दलाली कर रहे हैं। भदोही रेड कारपेट बंद था मोदी जी के आने के पूर्व व्यापार पर सब्सिडी दी जाती थी एक करोड़ का माल भेजने पर 10 से 2000000 रुपए तक उनको सब्सिडी मिल जाती थी उससे व्यापार और बढ़ता रहा लेकिन आपके आने से वह भी बंद कर दिया गया। तीन कानून बनाकर मोदी जी ने किसानों को बर्बाद किया। तीन कानूनों से जब इन्हें एहसास हुआ की हमारी जमीन खिसक रही है तो वापस लिया गया। आज पूरे देश में उत्तर प्रदेश में सबसे महंगी बिजली है हमने अपने महाराष्ट्र में पावर लूम लगाने वालों को सस्ती से सस्ती बिजली देने का प्रयास किया जिससे कि वहां का उद्योग और व्यापार बढ़ता रहे। अंत में उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की साथ ही उन्होंने प्रत्याशी से कहा कि अपनी बिरादरी को ही आप अपने कंट्रोल में कर लें आपकी जीत सुनिश्चित है और आप ऐसा करें जिससे कि 10 मार्च को हम मुंबई में बैठकर यह देखें कि ज्ञानपुर की सीट समाजवादी पार्टी गठबंधन के हिस्से में गई।

कार की टक्कर से बाइक सवार महिला ओवर ब्रिज के नीचे गिरी, मौत

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के झिलियापुल-गिराई ओवरब्रिज पर बाईक सवार महिला को कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला ओवरब्रिज से नीचे जा गिरी और घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौतहो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार को प्रेमा देवी 28 वर्ष पत्नी सुखराज विंद अपने पांच साल के पुत्र जीवेश कुमार बिंद उर्फ लालू पुत्र सुखराज बिंद के साथ भतीजे सोनू संग ससुराल कोरमैचा थाना उंज जनपद भदोही से अपने नैहर सरई राजपूतानी जा रही थी। जैसे ही नगर के झिलियापूल-गिराई ओवरब्रिज पर पहुंची अनियंत्रित कार ने बाईक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे प्रेमा देवी ओवरब्रिज से फेकाकर राजमार्ग के सर्विस लेन पर जा गिरी। महिला के गिरते ही आस पास के लोगो में हड़कंप मच गया। स्थानीय नागरिकों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना पर थाने से प्रभारी अभिनव कुमार वर्मा सहित थाने के समस्त स्टाफ मौके पर पहुंचकर महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताते चलें कि उसके 5 वर्षीय पुत्र जिसका किसी तरह पता चला, बाद में उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां से पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया, वही सोनू नामक युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने कार UP63AD7667 को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।

चुनाव संचालन समिति की बैठक में प्रत्याशी हरिराम चेरों ने पांच बार बसपा की सरकार बनाने का लिया संकल्प

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर,सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

बहुजन समाज पार्टी दुद्धी विधानसभा की चुनाव संचालन समिति की बैठक शनिवार को तुलसी निकेतन धर्मशाला में संपन्न हुई| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मिर्जापुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी बी सागर, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर मंडल रामविचार गौतम , संतोष कुमार शर्मा मौजूद रहे |कार्यक्रम की अध्यक्षता बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी दुद्धी विधायक हरिराम चेरो ने किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए प्रत्याशी द्वारा सभी को नीला पट्टा व गमछा प्रदान किया गया और सभी कार्यकर्ताओं ने एकता का संदेश देते हुए बहुजन समाज पार्टी का सरकार बनाने का संकल्प लिया कार्यक्रम में प्रत्याशी द्वारा बताया गया कि हम सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए बहुजन समाज पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का आदर सम्मान करुंगा और पांच बार बहुजन समाज पार्टी का सरकार बनाने के लिए चारों विधानसभा सीटों पर विजय पताका फहराउंगा |कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष अनिल मौर्य, पूर्व प्रत्याशी देव साय उरेती, दयानंद साहनी, राजू गुप्ता, राधेश्याम मराई, त्रिभुवन खरवार, बाबूराम प्रजापति, शिव प्रसाद खरवार, संदीप भारती, संजय गुप्ता, अशोक सागर, अमन मौर्य, एवं सभी सेक्टर अध्यक्ष पूरे विधानसभा के बूथ अध्यक्ष,सभी जॉन इंचार्ज, एवं हजारों माताएं बहने भाइयों एवं सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी ने बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया|कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधानसभा कोषाध्यक्ष सत्यनारायण एडवोकेट ने किया जिन्होंने विधान सभा क्षेत्र के दूर दूर से आये बूथ ,सेक्टर प्रभारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया|अंत में सभी लोगों नव सहभोज किया और अपनी अपनी मिले दायित्वो को लेकर घरों को वापस हुए|

दो दर्जन लोगों ने थामा सपा का दामन

पूर्व मंत्री ने दिलाई सदस्यता,कंधों पर सौंपा चुनाव जिताने का दायित्व

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

स्थानीय डीसीएफ कालोनी स्थित गोंडवाना भवन में आज पूर्व मंत्री व विधान सभा 403 के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विजय सिंह गोंड ने गैर दलों भाजपा , अपना दल व बसपा छोड़कर आये दो दर्जन लोगों को सपा की सदस्यता दिलाई | श्री गोंड ने गैर दलों से आये लोगों का सपा का गमछा ओढ़ाकर सम्मान किया और उनके कंधों पर चुनाव जिताने का दायित्व सौंपा|
सपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों लोगो मे अपना दल छोड़कर आये रजखड़ के रमेश कुमार भारती ,बीजेपी छोड़कर रजखड़ के शिवकुमार गोंड,बीएसपी छोड़कर आये रजखड़ के लल्लन भारती ,बीएसपी छोड़कर आये रजखड़ के गोरख प्रसाद भारती ,बीएसपी छोड़कर आये बहरा डोल चौना के रामकेश बीडीसी,भाजपा छोड़कर आये कोंगा के हृदय नारायण खरवार ,बीएसपी छोड़कर आये धनखोर के प्रधान पति राजेश कुमार , भजापा छोड़कर आये कोंगा छत्रमान ,बीएसपी छोड़कर आये बभनी के नरेश चंद्र ,भाजपा छोड़कर आये असहर के पूर्व प्रधान रामजनम बियार ,भाजपा छोड़कर आये कोरची के विजय कुमार ,भाजपा छोड़कर आये कोरची के अशर्फी कुमार खरवार ,भाजपा छोड़कर आये कोरची के शिवकुमार भुइयां,भजापा छोड़कर आगे कोरची निवासी त्रिभुवन खरवार ,बीजेपी छोड़कर आये दुद्धी क़स्बा निवासी राकेश चौरसिया,बीएसपी छोड़कर आये बभनी के सुभाष चन्द्र भारती,चौना के आशीष कुमार व कोरची के रामबली भारती ,भवर के बीडीसी नरेश भारती को पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई और चुनाव जीतने की उनके कंधों पर दायित्व सौंपी| अंत मे सभी अपने प्रत्याशी विजय सिंह गोंड चुनाव जिताने का संकल्प लिया|इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष जुबेर आलम , अवधनारायण यादव ,केदारनाथ यादव , प्रेंम सागर पांडेय , शम्भू हलुवाई , हसनैन भाई ,अभिनव जायसवाल ,पंकज कुशवाहा ,राजू शर्मा ,राजन आलम ,दीपक जौहरी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहें|

जमीनी विवाद में मारपीट, पांच लोगो के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

गोपीगंज।कोतवाली क्षेत्र के धारा विश्वम्भरपट्टी में जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट जिसमें एक पक्ष से पुलिस ने पांच लोगो के विरुद्ध कायम किया मुकदमा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है की चन्द्रमोहन बिन्द पुत्र रामसागर बिन्द निवासी धारा विश्वम्भरपट्टी थाना गोपीगंज | दिनाक 15.2.2022 को दोपहर 3 बजे लगभग जमीन विवाद को लेकर विपक्षीगण 1. अमृतलाल पुत्र रामसागर बिन्द 2. पन्नालाल पुत्र रामसागर 3. महेश पुत्र पन्नालाल 4. रामदेव पुत्र पन्नालाल 5. प्रदीप पुत्र अमृतलाल निवासीगण धारा विश्वम्भरपट्टी थाना गोपीगंज भदोही यह लोग गाली गुप्ता देते हुए लात घूँसा ईट पत्थर लाठी डंडा से मारे तथा मोबाइल तोड़ दिय मारपीट में माँ तथा लड़को को चोट आई । जिसकी शिकायत लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।