सपा ने राबर्ट्सगंज (सदर) विधानसभा सीट से पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा को बनाया प्रत्यासी।

रिपोर्ट- बाबूलाल शर्मा

Editor yash pathak 9140290705

सोनभद्र– समाजवादी पार्टी ने विधानसभा प्रत्याशियों की लिस्ट किया जारी

सपा ने सोनभद्र के तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का किया एलान

दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़ बने प्रत्यासी

ओबरा विधानसभा क्षेत्र से पटवध जिला पंचायत सदस्य सुनील कुमार गोंड़ बने सपा प्रत्यासी

घोरावल विधानसभा (400 सामान्य) सीट पर नही किया गया प्रत्यासी घोषित

जिले में 10 फरवरी से सातवें चरण का होगा नामांकन

07 मार्च को सातवे चरण में होगा मतदान

गोपीगंज नगर मे कार पर मोबिल डाल बैग लेकर भाग निकला उचक्का।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर/ सह संपादक

गोपीगंज। ज्ञानपुर रोड पर दिन बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े बिजली विभाग ज्ञानपुर में कार्यरत बड़े बाबू हुए उचक्का गिरी के शिकार मौके पर पहुची पुलिस कर रही है जांच।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है की ज्ञानपुर विद्युत विभाग में छोटे लाल बिंद नामक बड़े बाबू के पद पर कार्यरत अपनी कार से ज्ञानपुर आफिस जा रहे थे की इसी बीच एक किशोर ने उनको बताया की आपकी कार से आग निकल रही है। जिसको उन्होंने आगे कुछ दूर जाकर सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी कर बोनट के पास जाकर देखने लगे इसी बीच वह लड़का कार के पिछले दरवाजे को खोलकर उसमें रखा बैग लेकर फरार हो गया। जब उन्होंने ने देखा तो बैग गायब था। जिसकी सूचना पुलिस चौकी पर दी। तत्काल ही मौके पर पहुंच कर चौकी इंचार्ज संतोष राय अपने हमराही एजाज अहमद के साथ ज्ञानपुर रोड पर समस्त दुकानदारों के सीसीटीवी कैमरे से उस उचक्के की पहचान की कोशिश में लग गए। उचक्के के शिकार से पूछा गया तो उसने बताया की चार हजार रुपए,सहित कुछ डॉक्यूमेंट थे।

जनपद में 73 वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं सादगी के साथ मनाया गया

रिपोर्ट- ” आशुतोष पाठक

कमिश्नरी कार्यालय के प्राचीर पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडेपुर की एएनएम रानी कुंवर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

Editor yash pathak 9140290705

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कमिश्नरी कार्यालय प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना हमारे लिए गौरव का पल है-एएनएम रानी कुंवर वाराणसी। 73 वां गणतंत्र दिवस मंडल सहित जनपद में बुधवार को पूरे हर्षोल्लास एवं सादगी के साथ मनाया गया। कमिश्नरी कार्यालय के प्राचीर पर कमिश्नर दीपक अग्रवाल की मौजूदगी में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडेपुर की एएनएम रानी कुंवर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कमिश्नर दीपक अग्रवाल के साथ अधिकारियों व कर्मचारियों ने झंडे को सलामी दी और संविधान की शपथ ली। ध्वजारोहरण के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों को कर्तव्य परायणता और बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने मुख्य अतिथि रानी कुंवर को प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने मौके पर अधिकारियों कर्मचारियों सहित अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र का यह पावन पर्व हमें देश के असंख्य अमर शहीदों के बलिदान के पश्चात प्राप्त हुआ है, जिसे अक्षुण्ण एवं अखंड बनाए रखना देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है, जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। एक स्वतन्त्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतान्त्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। इस दिन हर भारतीय अपने देश के लिए प्राण देने वाले प्रत्येक अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि 7 मार्च को वाराणसी में होने वाले विधानसभा निर्वाचन के मतदान के दौरान काशीवासी भारी संख्या में मतदान कर रिकॉर्ड बनाएं। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर वर्ष ऐसे लोगों से ध्वजारोहण करवाकर सम्मानित किया जाता है, जो पूरे लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। इसी कड़ी में पांडेयपुर में तैनात एएनएम रानी कुंवर ने ध्वजारोहण किया और हमलोगों को गौरवांवित किया। एएनएम रानी कुअंर ने विगत एक वर्ष में 50 हजार से ज्यादा लोगों को कोविड वैक्सीन लगवाई है। कमिश्नर ने बताया कि हो सकता है मार्च के बाद 12 वर्ष के बच्चों का भी वैक्सीनेशन हो, इसे देखते हुए एनएमएम रानी कुअंर ने अभी से ही अपने क्षेत्र के ऐसे बच्चों की सूची बना ली है, ताकि बिना विलंब कार्य शुरु हो सके। हमारा दायित्व बनता है कि हम ऐसे लोगों को सम्मानित करें। एएनएम रानी कुअंर ने कहा कि ये उनके लिए गौरव का पल है। उन्होंने काशी की जनता से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगवाई है, वे तुरंत वैक्सीनेशन करवा ले, ये बिल्कुल सुरक्षित है। गौरतलब है कि हजारी भवन लालपुर मस्जिद के पीछे पांडेपुर निवासिनी एएनएम रानी कुंवर 16 जनवरी से अब तक प्रतिरक्षित जगह जिला महिला चिकित्सालय, पुलिस लाइन, सीआरपीएफ कैंप, बनारस क्लब, ईएसआईसी, केंद्रीय कारागार एवं जिला कारागार एवं रमरेपुर वार्ड में हेल्थ केयर एवं फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण के दौरान एक दिन में 200 से 250 टीकाकरण की उपलब्धि प्राप्त की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इन्होंने संवाद भी किया था। वाराणसी जनपद में प्रथम टीकाकरण एवं अभी तक लगभग 50 हजार टीकाकरण एएनएम रानी कुंवर द्वारा किया गया है।

पुलिस ने धन को दोगुना करने का लालच देकर कोतवाली भदोही से 25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित अंतर्जनपदीय अपराधी संतोष उर्फ महाकाल के साथ फ्रॉड करने वाले गैंग के तीन साथियों को गिरफ्तार किया।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर/सह संपादक

Yash pathak 9140290705

ज्ञानपुर। यह सभी अपराधी फर्जी तरीके से धन दोगुना करने के नाम पर लोगों को ठगने का काम करते थे। हत्या, मारपीट,गुंडा, गैंगस्टर सहित इन
पर लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी अभियुक्तों के कब्जे से जो अदद तमंचा 12 बोर, 4 जिंदा कारतूस 12 बोर सहित फ्रॉड करने हेतु 1,82,100 रुपये चूरन वाले नोट के साथ घटना में प्रयुक्त टाटा नेक्सान कार बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्यों संतोष उपाध्याय उर्फ महाकाल उर्फ डॉक्टर पुत्र श्री लल्लू उपाध्याय निवासी ग्राम मधुपट्टी थाना सुरियावा, अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ अभय पुत्र दूधनाथ सिंह निवासी ग्राम बहुत थाना सुरियावा, सुशील उपाध्याय पुत्र स्व0 रामधारी उपाध्याय निवासी अरबना थाना सुरियावा, और अमित सोनी पुत्र रामजी सोनी निवासी पहतीपुर रोड, शहजादपुर , थाना-अकबरपुर, जिला अंबेडकर नगर को फूलन देवी तिराहा थाना भदोही समय 23:05 बजे रात गिरफ्तार किया है।
पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त संतोष महाकाल ने बताया कि मेरा एक संगठित गिरोह है , जो भदोही सहित आसपास के जनपदों में अवैध शराब बेचने एवं नोट दुगना करने के नाम पर लोगों को ठगने का काम करते हैं ।मेरे गैंग के अन्य साथी आसपास के जनपदों से भोले भाले लोगों को नोट दोगुना करने के नाम बहला-फुसलाकर ले आते हैं । गैंग का जो संदस्य पार्टी को ले आता है। उसे फ्राड द्वारा प्राप्त कुल धन का 50% हिस्सा दिया जाता है। शेष पैसा को हम लोग हिस्सेदारी के अनुसार आपस में बांट लेते हैं। इसमें जो पैसा प्राप्त होता है। उसको अपने सुख सुविधाओं में खर्च करते हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ध्वजारोहण के उपरांत,संक्रमण काल के दौरान काम करने वाले कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया।

रिपोर्ट अनीस अख्तर /सह संपादक

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष पांडे के द्वारा तिहत्रवें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर,राष्ट्रीय गान के बाद, कोरोना संक्रमण के समय में अपने जीवन की परवाह किए बगैर स्वास्थ्य कर्मियों ने पूरी तन्मयता से मरीजों की सेवा की घर घर गांव गांव जाकर । अस्पताल प्रशासन की ओर से ऐसे सभी कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज अस्पताल परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष पांडे ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के प्रसार नियंत्रण को लेकर कोरोना वारियर्स के रूप में गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सराहा गया आज भी बढ़ते हुए संक्रमण के बीच बहादुरी से कार्य कर रहे है। जिसके तहत दिन बुधवार सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी डॉक्टर एस एस यादव, डॉक्टर स्वप्निल सिंह, डॉक्टर आशुतोष यादव, डाक्टर असलम अंसारी, डॉक्टर अनीस, डॉक्टर अनिल श्रृंगार, डॉक्टर विजय गौतम,डाक्टर जायसवाल, फार्मासिस्ट,ए एन एम,वार्ड बॉय, आदि को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

अज्ञात बोलोरो के धक्के से अधेड़ महिला की मौत।मौके पर पहुंची पुलिस।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर/ सह संपादक

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक ढाबा के पास सड़क क्रास कर रही जीरा देवी 55 पत्नी गुलाब बिंद ग्राम पूरे दीवान थाना गोपीगंज की अज्ञात बोलोरो के धक्का मार देने से गंभीर रूप से घायल हुई।जिसे तत्काल नागरिकों सहित पीछे से साईकिल से आ रहा पति एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज को ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया ।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि पूरे दीवान पुर निवासी जीरा देवी अपने पति के साथ होलपुर ग्राम को जा रही थी पति ने उसे ऑटो पर बैठा कर स्वयं साइकिल से जा रहा था। जैसे ही कोतवाली क्षेत्र के कोलापुर स्थित एक ढाबे के पास महिला उतरकर सड़क को क्रास कर होलपुर जाने को मुड़ी इतने में तीव्र गति से आ रही एक अज्ञात बोलेरो ने उसे धक्का मार दिया, और वह बुरी तरह गंभीर हो हालत में सड़क पर तड़पने लगी पीछे से पहुंचे पति और स्थानीय नागरिकों ने एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । नजदीकी होने के कारण ग्राम से काफी संख्या में परिजन व ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंच गए और एक मातम का माहौल बन गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया अज्ञात बोलेरो के खिलाफ मुकदमा कायम कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

सरकारी दफ्तरों के साथ नागरिकों ने राष्ट्रपर्व को धूमधाम से मनाया गया।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। देश के गणतंत्र दिवस के अवसर पर बुधवार को जगह-जगह ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर के कई स्कूलों, सरकारी दफ्तरों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली आदि। कोरोना काल के बाद देश में दुबारा बढ़ रहे मामलो को लेकर सरकारी गाइड लाइनों क पालन करतें हुए , राष्ट्रपर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। देशभक्ति गीतों व सांस्कृतिक आयोजनों के बीच पूरे दिन उल्लास का माहौल रहा। इसी तरह नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता ने ध्वजारोहण किया,अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह सहित काफी संख्या में कर्मचारी नागरिक मौजूद रहे।

पुलिस व प्रशासनिक गठित उड़नदस्ता टीम को मिली बड़ी सफलताचेकिंग के दौरान तीन अलग-अलग वाहनों से कुल ₹7,40,000/- (सात लाख चालीस हजार) कैश बरामद।


आयकर विभाग की टीम कर रही जांच
जनपदीय पुलिस द्वारा बॉर्डर पॉइंट व मुख्य स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु, अवैध प्रचार सामग्री/मादक पदार्थ व वाहनों से कैश ले जाने सम्बन्धी की जा रही सघन चेकिंग

रिपोर्ट अनीस अख्तर

ज्ञानपुर। आगामी विधानसभा निर्वाचन वर्ष-2022 को सकुशल व निष्पक्ष संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत डॉ0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में जनपद के बॉर्डर पॉइंट व मुख्य स्थानों पर बैरियर पॉइंट स्थापित कर पुलिस टीम व प्रशासनिक स्तर पर गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, अवैध प्रचार सामग्री/मादक पदार्थ व वाहनों से कैश परिवहन की सघन चेकिंग की जा रही है ।
पुलिस व प्रशासनिक गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा आज दिनांक- 25.01.2022 को सायं दौरान चुनाव सम्बन्धी वाहन चेकिंग थाना भदोही क्षेत्र अंतर्गत रजपुरा चौराहा पर दो वाहनों से क्रमशः ₹3,70,000/- व ₹1,90,000/- कुल धनराशि ₹5,60,000/- (05 लाख 60 हजार रुपये) तथा थाना गोपीगंज क्षेत्र अंतर्गत लालानगर स्थित टोल प्लाजा पर कार से ₹1,80,000/- (01 लाख 80 हजार रुपये) सहित कुल धनराशि ₹7,40,000/- (07 लाख 40 हजार रुपये) कैश बरामद किया गया। बरामद कैश के बारे में सन्तोषजनक जबाब न देने व वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर उक्त कैश को सीज कर आयकर विभाग की टीम द्वारा जांच की जा रही है। 

धारदार हथियार से प्रहार कर प्रधान की हत्या।

रिपोर्ट अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

भदोही।कोइरौना थाना क्षेत्र के बहपुरा शेरपुर के ग्राम प्रधान कन्हैयालाल निषाद 52 वर्ष की मंगलवार देर शाम धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी गई है। वह स्थानीय बाजार से साइकिल से घर वापस लौट रहे थे।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि कन्हैयालाल देर शाम बाजार सामान लेने गए थे। यहां कई लोगों से मिले और कुछ काम निबटाने के बाद साइकिल से घर के लिए निकल गए। गांव के कुछ दूर पहले ही सिवान में उनका खून से लथपथ शव देख ग्रामीणों ने शोर मचाया।
बस्ती के लोग भी एकत्र हो गए और घटना की पुलिस को जानकारी दी। उनके सिर, पीठ, हाथ में कुल्हाड़ी से प्रहार किया गया था। शरीर में कई जगह चोट के निशान थे। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मौके पर पुलिस अधीक्षक डाक्टर अनिल कुमार पहुंच गए। उन्होंने थानाध्यक्ष व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। मामले का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। एसएचओ चित्रकूट पुरी को दो दिन में घटना का राजफाश करने का निर्देश दिया। मृतक के चार पुत्र हैं, एक बेटे की शादी हो चुकी है, पूरा परिवार खेती किसानी का काम करता है।

ट्रक की चपेट में आने से बचे युवकों को भर्ती किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर/ सह संपादक

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। ऊंज थाना क्षेत्र के वहीदा मोड़ के पास तीन बाइक सवार ट्रक की चपेट में आने से बालबाल बचे, और सड़क के किनारे नाले में जा गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हे राहगीरों ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से राकेश दुबे नामक युवक को उनके परिजन अन्यंत्र को रेफर करा कर ले गए।
बताया जाता है कि राकेश दुबे 18 वर्ष, योगेश दुबे 19 वर्ष, हर्ष दुबे 18 वर्ष निवासी बभनौटी थाना औराई घर से निकलकर सैदाबाद किसी से मिलने जा रहे थे रास्ते में रुककर खाया पिया और निकल पड़े जैसे ही वहीदा के पास पहुंचे थे की सामने से आ रही ट्रक की रोशनी की चमक से घबरा कर किनारे नाले में जा गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए । तत्काल नागरिकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में एंबुलेंस के द्वारा पहुंचाया जहां से एक युवक राकेश दुबे को उसके परिजन निजी नर्सिंग होम में रेफर कर के ले गए।