क्षेत्रीय एथलीटों ने मतदान हेतु किया जागरूक


रिपोर्ट राजन केशरी

Editor yash pathak 9140290705


कछवां (मीरजापुर): कछवां वाया कटका रोड मझंवा ब्लाक मुख्यालय के सामने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन युवा कल्याण विभाग ने किया मंगलवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जहां प्रभारी खण्ड विकाश अधिकारी मझवां राजेश कुमार यादव ने जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
क्षेत्रीय एथलीटों के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए भाषण, स्लोगन, रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। और इस दौरान एथलेटिक्सों द्वारा दौड़ प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जहां दौड प्रतियोगिता में पहले स्थान पर धर्मेंद्र कुमार दूसरे स्थान पर अभिषेक कुमार और तीसरे स्थान पर शुभम कुमार रहे। साथ ही मतदाता जागरूकता रैली निकालकर क्षेत्र का भ्रमण किया गया। और मतदान के लिए जागरूकता रैली में बैनर पोस्टर स्लोगन को हाथो में लेकर नारे लगाकर लोगो को सौ प्रतिशत मतदान मतदान करने के लिए अपील किया गया। और कहा युवा शक्ति के तीन काम। जहां इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संजय कुमार उपाध्याय ने खिलाडियों को पुरस्कृत किया गया।

उच्चप्राथमिक विद्यालय सागररायपुर, विकास क्षेत्र, डीघ, में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण लिया गया।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर/ सह संपादक

Editor yash pathak 9140290705

दिन मंगलवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उच्चप्राथमिक विद्यालय सागररायपुर, विकास क्षेत्र, डीघ, में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण करते हुए प्रधानाध्यापक इंदु चंद पांडे ने कहा की जागरूक मतदाता अपने मत का प्रयोग करके मजबूत लोकतंत्र का गठन करता है। जिसमे मुख्य रूप से सहायक अध्यापक रमेश कुमार मौर्य, विजय प्रकाश, सुनीता देवी, शालू सहित ग्रामीण नागरिकों ने मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण करते हुए यह संकल्प लिया कि “हम, भारत के नागरिक , लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनो में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ लेते हैं। अधिशासी अधिकारी

रिपोर्ट- अनीस अख्तर/ सह संपादक

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद की ओर से मतदाता दिवस मनाया गया। अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने कहा कि जागरूक मतदाता अपने मत का प्रयोग करके मजबूत लोकतंत्र का गठन करता है। मतदान करना हमारा सभी का मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि युवाओं और भावी मतदाताओं का सशक्तिकरण अहम है। इसमें कोई मतदाता अपने मत के प्रयोग से अछूता नहीं रहना चाहिए। हमें मतदान करके अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभाना चाहिए। हमें मतदान करते समय जाति, धर्म, लोभ, भाषा वर्ग से प्रभावित हुए बगैर अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर अमिता सिंह ने सभी को मतदाता शपथ दिलाई-हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए, यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शपथ लेने वालों में मुख्य रूप से मंगला पांडे, विष्णु प्रसाद पांडेय, अचल श्रीवास्तव विनोद कुमार सिंह, अजय कुमार, हंश लाल, लालमणि , शीला देवी, रीना देवी, तारा देवी, विवेक कुमार, आशीष यादव, शिवेंद्र द्विवेदी सहित काफी संख्या में नागरिक व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

विद्युत ट्रांसफार्मर में फिर आई खराबी आपूर्ति बाधित 24 घंटे भी नही चल पाया आपूर्ति जला खूंटी.

रिपोर्ट- अनीस अख्तर/, सह संपादक

Editor yash pathak 9140290705

लाला नगर। गोपी गंज नगर के काली देवी मोहल्ले में गणेश मंदिर के सामने लगा ट्रांसफार्मर में फिर सोमवार को आई खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गया बिजली विभाग के लचर व्यवस्था के कारण मोहल्ले वासियों को परेशानी से दो और चार होना पड़ा है मामले की तब हद हो गई जब शनिवार के दिन विद्युत आपूर्ति पूरी तरीके से ठप हो गई बताया जाता है कि ट्रांसफार्मर का एक फेस का खूंटी जल जाने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई दिनभर कड़ी मशक्कत के बाद भी देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई थी रविवार के दिन रात सप्लाई रहा लेकिन सोमवार को फिर विद्युत में खराबी आ गई जिससे पूरे मोहल्ले की बत्ती गुल हो गई विद्युत विभाग के जेई मनोज कुमार सिंह से फोन न उठाने के कारण मामले का सही पता नहीं चल सका मामले को लेकर नागरिकों में रोष व्याप्त है वहीं विद्युत आपूर्ति न होने के कारण जाड़े में जहां लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा है वहीं पेयजल के लिए भी परेशानी हो रही बिजली बाधित होने से लोगों को पानी भरने में भी असुविधा हो रही है मोहल्ले के नागरिकों ने शंकर गुप्ता शीतल प्रसाद रवि मोदनवाल दिलीप मोदनवाल अजय शाहू राजू आदि लोगो ने मांग किया कि तत्काल आपूर्ति ठीक कराई जाय।

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला चिकित्सालय में गूजें सोहर गीत

रिपोर्ट- अनीस अख्तर/ सह संपादक

एक बच्ची के मॉ के रूप में जिलाधिकारी ने दिया राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जच्चे-बच्चें को गिफ्ट एवं आर्शिवाद

मातृ शक्ति स्वरूपा जिलाधिकारी द्वारा मातृ शक्ति को सम्मान

बधाई हो, बेटी जन्मी हैः- जिलाधिकारी

आज घर लल्ली हुई’’, ‘‘जुग-जुग जिया लल्ली हमार सोहर गीत गूजें बालिका दिवस पर

Editor yash pathak 9140290705

ज्ञानपुर:- बालिकाएं जहां, खुशियाँ वहां एवं बेटी बचाओ, बेटी पढाओ थीम पर आयोजित हुआ राष्ट्रीय बालिका दिवस महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन कोविड अनुपालन में किया गया। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव, लड़कियां जहां खुशियां वहां, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत- कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर एवं महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही में आयोजित किया गया।
मातृशक्ति का प्रतीक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर में स्वयं उपस्थित होकर चिकित्सालय में दो दिन के अन्दर जन्म लेने वाली तीन बालिकाओं की माताओं, अन्जू पाल, रीना देवी, शैल कुमारी को सम्मानित करते हुए बेटी के जन्म पर उनके हाथों से केक कटवाया तथा उनकों उपहार स्वरूप बेबी मेडिकल किट, उलेन वस्त्र तथा मिठाई भेंट किया।
इस विशेष दिवस पर महिला वार्ड के बाहर बने बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं पर आधारित रंगोली के भावों को जिलाधिकारी महोदया ने सराहना किया। महिला वार्ड में बच्चियों की गुज के साथ सोहरगीत भी गूजें, वहॉ उपस्थित एक कन्या की दादी तथा एएनएम स्टाप द्वारा ‘‘आज घर लल्ली हुई’’, ‘‘जुग-जुग जिया लल्ली हमार’’ आदि लोकगायन हुए।
जच्चे-बच्चें को आर्शिवाद देते समय जिलाधिकारी द्वारा न देकर बल्कि एक बच्ची की मॉ के रूप में जिलाधिकारी ने नवजात कन्याओं को गोद में खिलाते हुए आत्मीय संवाद भाव से उन बच्चियों में जनपदवासियों की बहन बेटियों के प्रगति पथ पर उन्नयन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रगाढ़ किया। उन्होंने बेटियों के माताओं से कहा कि ‘‘बधाई हो, बेटी जन्मी है’’। उन्होंने कहा कि आज जीवन के हर क्षेत्र-सामाजिक, आर्थिक, राजनीति, सांस्कृतिक, कला, स्पोर्टस में लड़कियों ने नये प्रतिमान स्थापित किये है। उन्होंने उपस्थित जनमानस को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कहा कि ‘‘आइये आज हम सब मिलकर प्रत्येक बेटी के स्वाभिमान और उत्थान के अपने संकल्प को दोहराते है’’।
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय के महिला वार्ड में मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संतोष कुमार चक, अपर जिला चिकित्साधिकारी डॉ0 जे0पी0सिंह, प्रभारी सीएमएस डॉ0 संजय कुमार शर्मा, जिला सूचना अधिकारी डॉ0 पंकज कुमार ने बेटियों के प्रति लोगों में सोच परिवर्तन पर बल देते हुए सृजन स्वरूपा मातृ शक्ति को नमन किया तथा समाज में पुत्री, दोस्त, पत्नी, बहन एवं मॉ आदि विविध रूपों में बालिकाओं के आत्मीय सम्बधों पर बल दिया तथा लोगों से बालिकाओं के उत्थान एवं विकास में योगदान देने का अह्वाहन किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कनौजिया ने बताया कि बलवंत सिंह चिकित्सालय में जन्मी चार बच्चियों को भी इस विशेष अवसर पर मेडिकल किट गिफ्ट पैक एवं उलेन वस्त्र भेंट किये गये। मौके पर जिला प्रोबेशन बड़े बाबू राजकुमार गुप्ता महिला कल्याण अधिकारी ममता सिंह वन स्टॉप सेंटर मैनेजर शिल्पा शुक्ला बाल संरक्षण इकाई से किरण , विवेक कुमार गुप्ता एवं चिकित्सालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

जंगली सूवर के हमले से गंभीर रूप से युवक घायल।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर/ सह संपादक

गोपगंज। थाना कोइरौना क्षेत्र के कोटिया थाना कोइरौना के तीस वर्षीय गुड्डू पुत्र बड़ेलाल नामक युवक जंगली सूवर के हमले से गंभीर रूप से घायल जिसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है की ग्राम कोटिया में एक जंगली सूवर भटकता हुआ चला आया और ग्रामीणों को मारने के दौड़ा जिसको देखते ही ग्रामीणों ने उसे दौड़ाया। अपने खेत में कार्य कर रहा गुड्डू नामक व्यक्ति जंगली सूवर की चपेट में आ गया और उसे गंभीर रूप घायल कर दिया किसी तरह ग्रामीणों ने जंगली सूवर को भगाया। तत्काल ग्रामीणों ने उस युवक को गोपीगंज स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया।

घर में घुसकर महिला को मारने पीटने अभद्रता करने पर पुलिस ने किया मुकदमा।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर/सह संपादक

गोपीगंज। नगर के पुलिस चौकी के बगल जमा मस्जिद गली निवासी नूरजहां बेगम ने पड़ोस के ही एक मन बढ़ शराबी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है बताया जाता है कि मन बढ़ युवक आए दिन शराब के नशे में महिला को गाली गलौज देता रहा और मारपीट करने लगता था इसी क्रम में दिन रविवार को महिला के घर में घुसकर गली गलौज और मारपीट किया जिससे मोहल्ले वालों का भी जीना दुश्वार हो गया है। मामले को लेकर अभिनव वर्मा ने आरोपित इसरार अली पुत्र इकबाल नामक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई है घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई है।

लाभार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत।

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर,सोनभद्र)

edetor yash pathak 9140290705

लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत दुध्दी_विधानसभा के म्योरपुर मण्डल में विभिन्न बूथो पर लाभार्थियों से सम्पर्क कर उन्हें तिलक लगाकर लाभार्थियों का सम्मान कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया ।जिसमें जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार , जिला कार्यसमिति सदस्य होरी लाल पासवान, मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार, मण्डल महामंत्री विष्णुकांत दुब , मण्डल मंत्री राजेन्द्र प्रसाद प्रजापति , भाजयुमो जिला मंत्री आशीष अग्रहरि , सोशल मीडिया विभाग के विधानसभा संयोजक दीपक अग्रहरि , श्याम नारायण सिंह, बूथ अध्यक्ष मितेश कुमार, रामकिशन,विजय यादव, नन्दलाल व पदाधिकारी उपस्थित थे

नाबालिक आशिक के घर पहुंची दो बच्चे की मां हुआ मारपीट

रिपोर्ट-राजन केशरी की रिपोर्ट
कछवा(मीरजापुर) थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिक आशिक के घर पडोस में रहने वाली 2 बच्चे की मां 16 वर्षीय अपने आशिक के घर रहने के लिए पहुंच गई । आस पास के लोगों ने बहुत समझाया पर इसके बावजूद भी वह महिला नहीं मानी । तो लड़के के घर वालों ने थाने में सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। महिला का पति कमाने के लिए केरल में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है महिला यहां अपने जेठ और जेठानी के साथ रहती है महिला का आरोप है कि यह हमारे यहां आता जाता था और जब भी हम बाहर जाते थे तो हमसे छेड़खानी किया करता था और लोगों से यह कहता था कि मैं इस महिला को 1 साल से रखा हूं जब इस बात की खबर हमारे पति को लगा तो पति ने हम को फोन करके घर से निकल जाने की बात कही और घर के किसी भी सदस्य को हमसे न बोलने के लिए कहा फोन पर ही काफी कहासुनी हो गई। जब मै लड़के के घर गई तो उनके परिवार के लोगों ने मुझे काफी मारा पीटा । जब लोगों ने मुझसे जानना चाहा कि मामला क्या है तो मैने सारी बात बताई कि आए हमें कुछ न कुछ अश्लील शब्दों से बोलते रहते हैं और कभी कभी तो हाथ पकड़ लेते हैं और अपने कइ साथियों से कह चुके हैं कि इससे मेरा सारीरिक संबंध है ए बात मेरे पति को किसी तरह पता चला तो अब वो मुझे घर से निकल जाने की बात कर रहे हैं ऐसी स्थिति में मै क्या करुं ।
मामला थाने पहुंचा तो गांव के संभ्रांत लोग समझा बुझाकर मामले को रफा-दफा करने के फिराक में जूट गये ।

कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष द्वारा इक्कीस सूत्रीय घोषणा पत्र जारी करते हुए किया प्रेस वार्ता

मीरजापुर से सुधीर सिंह की रिपोर्ट

Edetor yash pathak 9140290705

मिर्जापुर। आज नव नियुक्त कार्यवाहक जिलाध्यक्ष दीप चन्द्र जैन ने जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा के चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी और प्रियंका जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी, इस परिपेक्ष में राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी के द्वारा युवाओं और महिलाओं, किसानों बुनकरों, व्यापारियों और मजदूरों के उत्थान के लिए सामाजिक संस्था को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में वचनबद्धता को दोहराया है कांग्रेस की सरकार बनने पर इन सभी बिंदुओं पर कांग्रेश अपना वादा पूरा करेगी।
कांग्रेस ने अपने इस घोषणा पत्र में भर्ती विधान का नारा दिया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि पार्टी 20 लाख रोजगार दिलाएगी इसमें 8 लाख रोजगार महिलाओं को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि भर्ती विधान में उन तरीकों का जिक्र किया गया है जिसमें युवाओं को सरकारी नौकरी में मिलने वाली मुश्किलें कम होंगी।