-जनपद पुलिस व प्रशासनिक गठित उड़नदस्ता टीम को मिली बड़ी सफलताइको स्पोर्ट कार से ₹3,29000/- (तीन लाख उन्तीस हजार) कैश बरामद

रिपोर्ट- अनीस अख्तर/ सह संपादक

-आयकर विभाग की टीम कर रही जांच

-जनपदीय पुलिस द्वारा बॉर्डर पॉइंटों व मुख्य स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, अवैध प्रचार सामग्री/मादक पदार्थों व वाहनों से कैश ले जाने सम्बन्धी की जा रही सघन चेकिंग

ज्ञानपुर। आगामी विधानसभा निर्वाचन वर्ष-2022 को सकुशल व निष्पक्ष संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत डॉ0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में जनपद के बॉर्डर पॉइंटों व मुख्य स्थानों पर बैरियर पॉइंट स्थापित कर पुलिस टीम व प्रशासनिक स्तर पर गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, अवैध प्रचार सामग्री/मादक पदार्थों व वाहनों से कैश परिवहन की सघन चेकिंग की जा रही है ।
पुलिस व प्रशासनिक गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा दिनांक- 22.01.2022 को थाना गोपीगंज क्षेत्र अंतर्गत चुनाव सम्बन्धी वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चालक के इको स्पोर्ट कार से कुल ₹329000/- (03 लाख 29 हजार रुपये) कैश बरामद किया गया। बरामद कैश के बारे पूछताछ करने पर सन्तोषजनक जबाब न देने व वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर उक्त कैश को सीज कर आयकर विभाग की टीम द्वारा जांच की जा रही है। 

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा जारी दिशा निर्देश के क्रम में 9ः30 बजे तक

शिक्षक पात्रता परीक्षा ससमय करायी गयी प्रारंभ

रिपोर्ट- सुधीर सिंह

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों के अंदर कराया गया प्रवेश

प्रथम पाली की परीक्षा शान्तिपूर्ण सम्पन्न

Editor yash pathak 9140290705

मीरजापुर 23 जनवरी 2022- जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के दिशा निर्देशन में जनपद में आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को निष्पक्ष पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ कराया गया। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्त प्रदेश द्वारा जारी दिशा शासनादेश के क्रम में परीक्षार्थियों को निर्धारित समय 9ः30 बजे तक परीक्षा केंद्रों के अंदर तक प्रवेश कराया गया । जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि शासनादेश में स्पष्ट उल्लेख है कि परीक्षा प्रारम्भ होने के बाद निर्धारित समय से 9ः30 बजे के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नही दी जायेगी। इस आशय का निर्देश अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र की स्पष्ट अंकित है। शिक्षक पात्रता परीक्षा को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला, अपर जिलाधिकारी नमामि गगे अमरेंद्र कुमार वर्मा सहित सभी जोनल अन्य मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लेते रहे। जिसके क्रम प्रथम पाली की परीक्षा शान्तिर्पूण ढंग से सम्पन्न करायी गयी। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह के द्वारा मिश्री लाल इण्टर कालेज मवैया, राजकीय बालिका इण्टर कालेज शिवपुर एवं विन्ध्यविद्यापीठ कालेज विन्ध्याचल में भ्रमण कर परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया गया तथा कुछ परीक्षार्थियो का प्रवेश पत्र अंकित फोंटोग्राफ अन्य कार्ड मिलान कराते हुये पूछताछ की गयी। जिलाधिकारी द्वारा स्कूल में लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरा के फुटेज को भी स्क्रीन पर परीक्षण किया गया।

हंडिया के बासुपुर में कार में विस्फोट, एक की मौत, तीन की हालत नाजुक

रिपोर्ट अनीस अख्तर/सह संपादक

Editor yash pathak 9140290705

प्रयागराज के हंडिया थाना अंतर्गत बासुपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार जा रही कार में अचानक विस्फोट हो गया। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दो भागों में बंट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच कर सभी घायलों को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊपरदहा इलाज के लिए भेजा। पुलिस मौके पर पहुंच कर हुए हादसे की जांच पड़ताल में लगी है कि कार में धमाका हुआ है या किसी वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ है। कार सवार कानपुर से गोपीगंज भदोही बारात में शामिल होने जा रहे थे। कार सवार बासुपुर के पास जैसे पहुंचे वैसे ही कार में अचानक विस्फोट हो गया। इससे कार दो भागों में अलग हो गई । वहीं कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । जिसमें कार सवार आदित्य तिवारी  35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। तथा पारुल राजपूत, सौरभ सिंह चौहान और अमरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

नुक्कड़ नाटक एवं मतदाता जागरुकता गीत के माध्यम से मतदाताओं का मतदान करने के लिए किया गया प्रेरित।

रिपोर्ट आशुतोष पाठक की रिपोर्ट

Editor yash pathak 9140290705

मछोदरी स्मार्ट स्कूल के शिक्षकों/छात्रों के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया वाराणसी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशानुसार गत चुनाव में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम होने वाले मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने हेतु स्वीप कार्यक्रम मतदाताओं को प्रेरित किये जाने के लिये चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को विधान सभा संख्या-388 वाराणसी उत्तरी के अन्तर्गत आने वाले भाग संख्या- 302, 303, 304 पर मतदाता जागरुकता हेतु विद्यालय कमलापति त्रिपाठी गर्ल्स इ0का0 के छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं मतदाता जागरुकता गीत गाकर मतदाताओं का मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं और शिक्षिकाओं के द्वारा मौहल्लों में जाकर गीत द्वारा शत् प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं को आगामी विधान सभा चुनाव में 7 मार्च को जाकर अपना वोट डालने के लिए नुक्कड़ नाटक के द्वारा जागरुक किया कि मतदान कितना जरुरी है। मतदान अवश्य करना चाहिए, मतदान से हम अच्छी सरकार बनाने में सहयोग कर सकतें है। शिक्षिकाओं द्वारा मोहल्लों में जाकर मतदाताओं से बात करके उन्हें 7 मार्च को होने वाले विधान सभा चुनाव में मत डालने के लिए प्रेरित किया गया। नगर निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मछोदरी के शिक्षकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों व आस-पास के अभिभावकों के संयुक्त तत्त्यवधान में आगामी 07 मार्च को होने वाले चुनाव हेतु मतदाता जागरूकता अभियान में विद्यालय के प्रधानाचार्य अग्नि कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी लोगों को मतदान के प्रति संकल्पित

किया गया एवं शपथ दिलाया गया। इस दौरान क्षेत्र में भ्रमण कर, जागरूकता रैली भी निकाली गयी। सभी लोगों ने आगामी 07 मार्च को अपने-अपने मतदेय स्थल पर पहुँचकर, अधिक से अधिक संख्या में आस-पास के लोगों ने मतदान के प्रति सहमति दिखाई। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में वरिष्ठ सहायक अध्यापक अशोक कुमार शर्मा, शैलेन्द्र कुमार, राजकुमार, हरिकेश पाल, मो. शोएब, सुनीता रानी, करिश्मा पाठक, रीता यादव, आराधना राय, गुलाब यादव, ओ. पी. सिंह, पंकज
कुमार, आर्यन कुमार गुप्ता, विनोद कुमार, नीरज कुमार, विवेक यादव, पारसनाथ, श्याम कुमार मिश्र, सुश्री स्मृति गुप्ता, सहित सैकड़ों लोगों की भागीदारी रही। वही युवा मंडल जंसा नेहरू युवा केंद्र में मतदाता जागरुकता पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेशनल यूथ वालंटियर राजेश कुमार विश्वकर्मा ने किया।

आवास में धन उगाही को लेकर ग्राम प्रधान के ऊपर लगाया आरोप।

रिपोर्ट-अनीस अख्तर/सह संपादक

जनसुनवाई के माध्यम से मुख्य मंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग।

थाना को दी शिकायत कोई नही हो रही कार्यवाही।

Editor yash pathak 9140290705

ज्ञानपुर। राजेश उपाध्याय पुत्र स्व० लालजी उपाध्याय निवासी ग्राम नेवादा बीबीपुर तहसील ज्ञानपुर थाना ज्ञानपुर जिला भदोही का निवासी है। हम प्रार्थी आवास पात्रता की श्रेणी के अन्तर्गत आता है जिसके अन्तर्गत हम प्रार्थी को प्रधान योजना का लाभ देते ये आवास आवंटन हुआ था परन्तु हम प्रार्थी के गाँव के ग्राम प्रधान के पुत्र प्रमेश पुत्र रामजग प्रजापति द्वारा उक्त आवास के बावत 10000 रूपये नगद जबरदस्ती लिये जाने तथा पुन: 5000 रूपये की और मॉग कर रहे थे व फोन से 10000 रूपये की और मॉग करने लगे जिसकी रिकार्डिंग प्रार्थी के पास है जिसके सम्बन्ध में हम प्रार्थी ने श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय भदोही व श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय भदोही तथा श्रीमान सी0डि0ओ0 महोदय ज्ञानपुर को शिकायती प्रार्थनापत्र दिनांक 04.01. 2022 ई० को दिया है जिसके सम्बन्ध में हम प्रार्थी को थाना ज्ञानपुर की पुलिस हम प्रार्थी को थाने पर बुलवाई हम प्रार्थी 11 बजे दिन शनिवार दिनांक 15.01. 2022 ई० थाने पर गया व थाने पर पहले से ग्राम प्रधान नेवादा पॉच अज्ञात व्यक्तियों को लेकर थाना ज्ञानपुर पर मौजूद थे जिसे सामने आने पर पहचान सकता हूँ ग्राम प्रधान नेवादा आपसी सुलह समझौता करने के बहाने थाने के बाहर रोड पर ले जाकर हम प्रार्थी को डराने धमकाने लगे कि यदि तुम अपनी शिकायत वापस नहीं लेते हो तो तुम्हे गाँव से उठवा ले जायेगे और तुम्हारे बच्चे जहाँ पर भी पढ़ने जाते है उन्हे रास्ते से अगवा करवा लेगे और तुम्हारा जीना दुश्वार कर देगे तुम अपनी शिकायत वापस ले लो नही तो तुम्हारे ऊपर एस०सी०एस0टी0 का झूठा मुकदमा भी लगवा कर तुम्हे जेल भेजवा देगे। हम प्रार्थी निहायत ही गरीब असहाय लाचार व्यक्ति हैं विपक्षीगण के उक्त धमकी से काफी डरा व सहमा हुआ है हम प्रार्थी के परिवार की पूर्णतः सुरक्षा जिला प्रशासन द्वारा हम प्रार्थी की सुरक्षा को देखते हुये हमें प्रशासनिक सहायत मुहैया करवा जाना आवश्यक है। हम प्रार्थी का अपने गॉव घर से निकलना मुश्किल हो गया है ग्राम प्रधान नेवादा जो दबंग व झगड़ालू किस्म का व्यक्ति है विपक्षीगण हम प्रार्थी व मेरे परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना कारित कर सकते है हम प्रार्थी के परिवार के साथ किसी प्रकार की घटना कारित होती है तो उसके जिम्मेदार पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा।
अतः श्रीमान् जी से प्रार्थना है कि हम प्रार्थी की सुरक्षा किया जाय व ग्राम प्रधान के विरूद्ध उचित विधिक कार्यवाही करते हुये प्रधान आवास योजना. के आवंटन की पूर्णतः जॉच किये जाने की अनुमति प्रदान करे ताकि न्याय हो।

अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा माघ मेला कल्पवास क्षेत्र व सेमराध धाम का किया गया भ्रमण-सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

रिपोर्ट- अनीस अख्तर / सह संपादक

Editor yash pathak 9140290705

कोइरौना। दिन शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक भदोही श्री राजेश भारती द्वारा थाना कोईरौना क्षेत्र अंतर्गत गंगा घाट पर आयोजित कल्पवास माघ मेला क्षेत्र व सेमराध धाम का भ्रमण किया गया। कल्पवासियों के सुविधाओं व सेमराध धाम की सुरक्षा व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कोईरौना व उपस्थित पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।

टमाटर से लगी ट्रक अनियंत्रित होकर रेलवे क्रासिंग के पास पलटी।

रिपोर्ट अनीस अख्तर/ सह संपादक

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गोपीगंज मिर्जापुर मार्ग के ककराही रेलवे क्रासिंग के पास देर रात्रि तीन बजे के लगभग टमाटर से लदी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई, जिसमे किसी के घायल होने की सूचना नही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है की ट्रक नंबर यू पी 33 ए टी 2166 करमा से टमाटर लादकर ड्राइवर राजू रायबरेली को जा रहा था, जैसे ही गोपीगंज के नजदीक ककराही रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचा था। पहले से ही उसी क्रासिंग के पास एक ट्रक जिसका गुल्ला टूट गया था। सड़क पर दोनो साइड में ईंटे बचाव हेतु लगा रखा था । टमाटर से लदी ट्रक किनारे से पास करने लगा आगे गड्ढे में ब्रेक मारा जिससे गाड़ी पीछे चली गई। ट्रक पर लगे रैक की हाइट ऊंची होने से ट्रक पलट गई। बताते चले की संयोग अच्छा था की बगल में गोमती पर ट्रक की बाडी के कुछ हिस्से बगल में ही रखे फ्रीज से टकराए, जिससे गोमती में सोए विजय यादव और उनके पिता घायल नही हुए। सभी सुरक्षित बच गए। दुकानदार के फ्रीज को नुकसान पहुंचा। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने सड़क पर लगे जाम को हटाकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गए।

एक किराना की दुकान से बीस पैकेट टाटा नकली नमक पकड़ा।पुलिस ने कायम किया मुकदमा।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर / सह संपादक

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर ग्राम में एक किराना की दुकान से टाटा नमक कंपनी के इन्विस्टीगेशन आफिसर ने पकड़ा नकली बीस पैकेट नमक कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है की टाटा नमक कंपनी को अपने सूत्रों से जानकारी मिली की कोतवाली गोपीगंज क्षेत्र के जगन्नाथपुर ग्राम में एक किराना की दुकान पर काफी समय से नकली टाटा नमक की पैकिंग कर बेचा जा रहा है। सूचना पर टाटा नमक कंपनी के इन्वेस्टिगेशन अफसर देवेंद्र प्रताप सिंह व पीयूष श्रीवास्तव मौके पर जाकर 20 पैकेट नकली टाटा नमक को बरामद किया जिसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अरुण तिवारी पुत्र मुरलीधर तिवारी ग्राम जगन्नाथपुर को गिरफ्तार कर थाने ले आई। और कंपनी की तरफ से तहरीर के आधार पर दुकानदार के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जब को वही इन्वेस्टिगेशन अफसर ने बताया कि मेन मालिक दुकान से भाग निकला।

क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता

रिपोर्ट आशिष मोदनवाल

15 हजार का इनामिया कटिहार गैंग का टप्पेबाज गिरफ्तार

1 तमंचा 12 बोर 2 कारतूस 19,500 रुपया नगद बरामद

Editor yash pathak 9140290705

बीते वर्ष 17 में सुरियावा थाना क्षेत्र के कमलेश दुबे पुत्र सुभाष चंद दुबे निवासी ग्राम मधुपुर कुसौड़ा की तहरीर पर सुरियावा पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया इसमें बताया गया कि उनकी स्कॉर्पियो का शीशा तोड़कर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गाड़ी में रखे दो बैग चोरी कर लिए गए जिसमें ₹75000 नगद एक लाइसेंसी रिवाल्वर तथा अन्य जरूरी कागजात थे मौके पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस विवेचना जारी रखी थी मामले को लेकर बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त थानों के साथ-साथ क्राइम ब्रांच को भी विशेष रूप से निर्देशित किया गया है इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सीओ ज्ञानपुर व प्रभारी निरीक्षक अभिनव वर्मा स्वाट टीम के प्रभारी का उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने में विशेष सहयोग रहा बता दें कि उक्त पर ₹15000 का इनाम घोषित किया गया रहा अभियुक्त सूरज यादव निवासी फूलपुर कंजर बस्ती थाना फूलपुर जनपद वाराणसी हाल पता थाना कोहड़ा जनपद कटिहार बिहार को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली बताया जाता है कि गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि हम लोगों का एक संगठित गिरोह है हम लोग विभिन्न जनपदों में खड़ी वाहनों का शीशा तोड़कर चोरी करते हैं बीते वर्ष 2018 में गोपीगंज में भी कई लोगों की गाड़ियों का शीशा तोड़कर 20 लाख से अधिक रुपए की टप्पेबाजी किये थे और हम लोग रुपये आपस में बांट देते हैं पुलिस ने बताया किअभियुक्त को गांधी मोड़ थाना क्षेत्र गोपीगंज के पास गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ जनपद भदोही के अलावा वाराणसी जनपद प्रयागराज जनपद में कुल 9 मुकदमा पंजीकृत हैं इस दौरान मुख्य रूप से श्री विनोद विनोद कुमार दुबे स्वाट टीम प्रभारी बृजेश सिंह प्रभारी सर्विलांस टीम अभिनव वर्मा प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज के अलावा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

गांव वाले लगाते रहे गुहार ग्राम प्रधान दोनों कान में डाल बैठे रूई महिला कंपलेक्स हूवा बर्बाद स्वच्छ भारत मिशन के तहत

रिपोर्ट- सुधीर सिंह

Editor yash pathak 9140290705

मीरजापुर । विंध्याचल, में बताते चलें कि विजयपुर 96 ब्लॉक में बना महिला कंपलेक्स स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव वाले लोगों की माने तो लगभग 15 वर्ष हो गए बने हुए मगर आज तक उस कंपलेक्स का इस्तेमाल ग्राम सभा के लोग नहीं कर सकें इस्तेमाल जबकि उसी के ठीक सामने प्राथमिक विद्यालय बना हुआ है विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को भी होता रहा परेशानी नहीं रहा शुध ग्राम प्रधान को
ग्राम सभा के पैसों के द्वारा बनाया गया महिला कांप्लेक्स कभी ग्राम सभा के इस्तेमाल में कभी नहीं आया क्योंकि बुरा हाल खस्ताहाल हो चुका कंपलेक्स का आज तक कोई देखरेख करने वाला नहीं रहा जब से बना है तब से दोनों दरवाजों पर ताला जड़ दिया गया है।
जिसके कारण हमेशा बंद पड़ा रहता है जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए महिला कंपलेक्स दिन प्रतिदिन जर्जर होता जा रहा है

अगर समय रहते प्रशासन अगर ध्यान नहीं दिया तो जो कई वर्षों से बंद पड़ा महिला कंपलेक्स स्वच्छ भारत मिशन को अगर समय रहते हुए प्रशासन ध्यान नहीं दिया तो ग्राम सभा के पैसों को बर्बाद होते देर नहीं लगेगा।